लोकसभा चुनाव: भाजपा का पांचवी लिस्ट जारी
नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से , कंगना रनौत को मंडी तो अरुण गोविल को मेरठ से टिकट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी ने आगामी आम चुनाव के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी और अरुण गोविल को यूपी के मेरठ सीट से मैदान में उतारा है।
वरुण गांधी का टिकट काटा
कंगना रनौत बॉलीवुड की फेमस एक्टर हैं जबकि गोविल ने लोकप्रिय टीवी सीरीज रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी।इसके अलावा, पार्टी ने अपने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ) का टिकट काट दिया है और उनकी जगह पूर्व कांग्रेस सांसद जितिन प्रसाद को टिकट दिया है।
नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट
हालांकि, वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को फिर से सुल्तानपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने आज ही पार्टी में शामिल हुए उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। नवीन जिंदल को भाजपा ने कुरुक्षेत्र से टिकट से दी है।
हाल ही में भाजपा में शामिल सीता सोरेन दुमका (झारखंड) से लड़ेंगी, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर कन्नड़ सांसद अनंत कुमार हेगड़े को हटा दिया गया है। पार्टी के लोकप्रिय प्रवक्ता संबित पात्रा फिर से ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
Leave A Comment