कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल
लखनऊ। कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। टिकट न मिलने से कांग्रेस से उनकी नाराजगी पहले ही सामने आ गई थी। जिसके बाद इस बात के कयास भी लगाए जाने लगे थे कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। आखिरकार प्रियंका मौर्य ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जारी की गई लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ था। जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।
Leave A Comment