ब्रेकिंग न्यूज़

 डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, Vitamin B12 की कमी पूरा करने में मिलेगी मदद

शरीर में विटामिन्स, प्रोटीन की कमी होने पर कई गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं, जिसमें ज्यादातर लोगों में Vitamin B12 की कमी पाई जाती है। विटामिन B12 खासतौर पर लीवर, खून, हड्डियों के भीतर बोन मैरो और शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर गुड ब्लड सेल्स कम बनने लगती हैं, जिससे कमजोरी, थकान और सांस फूलने जैसी दिक्कत हो सकती है। इससे हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन, जलन या संतुलन बिगड़ना। वैसे तो विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स आते हैं लेकिन डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से भी बी12 की कमी को पूरा करने में सपोर्ट मिल सकता है। कुछ ऐसी हरी सब्जियां हैं, जिन्हें हर किसी को अपनी प्लेट में शामिल करना चाहिए।
कौन सी हैं 5 सब्जियां-
1- पालक
पालक में फोलेट, आयरन और क्लोरोफिल होते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मददगार होते हैं। इसे खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, थकान कम लगती है और विटामिन B12 की कमी को पूरा करने में सपोर्ट भी मिलता है। पालक की सब्जी या फिर दाल आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2- सहजन के पत्ते
सहजन की फली के साथ उसके पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सहजन की पत्तियों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फोलेट जैसे तत्व होते हैं। इसे खाने से शरीर में एनर्जी आती है और कमजोरी दूर होती है। साथ ही विटामिन B12 की कमी पूरी करने में भी ये मददगार होते हैं। इसमें मौजूद फोलेट रेड ब्लड सेल्स को बनाने में हेल्प करता है।
3- चुकंदर
चुकंदर अगर आप सलाद में खाते हैं, तो समझ लीजिए आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी। चुकंदर में फोलेट, मैंगनीज, नैचुरल नाइट्रेट्स होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही स्टैमिना भी बढ़ाते हैं। Vitamin B12 की कमी पूरा करने में भी चुकंदर सपोर्ट करता है।
4- मेथी के पत्ते
मेथी के पत्ते
मेथी के पत्ते की भी सब्जी बनाकर लोग खूब खाते हैं और ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। इसे खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहेगा, मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, विटामिन B12 की कमी पूरा करने में मदद मिलेगी। इसमें आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम जैसे जरूर पोषक तत्व होते हैं।
5- ग्वार फली
ग्वार फली
ग्वार फली थोड़ी सेम की तरह दिखती है और ये सब्जी भी लोग सूखी बनाकर खाना पसंद करते हैं। ग्वार फली में फोलेट, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स का अच्छा स्रोत होता है। ग्वार फली खाने से पाचन बेहतर रहेगा, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, इम्यूनिटी मजबूत होगी और B12 की कमी को भी सपोर्ट मिलेगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english