ब्रेकिंग न्यूज़

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

 नई दिल्ली। फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराया। इस हार के साथ ही मोरक्को का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। फ्रांस अब लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है।

 फ्रांस की ओर से कप्तान किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल ने एक-एक गोल किया। मैच की शुरुआत से ही फ्रांस ने आक्रामक रुख अपनाया और मोरक्को के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। पांचवें मिनट में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनू ने दायोट उपामेकानो के हेडर को शानदार बचाव के साथ गोल में जाने से रोक दिया।
 पहले हाफ में नोसैर मजराउई ने बॉक्स के अंदर एम्बाप्पे के खिलाफ फाउल किया, जिसके बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली। हालांकि, एम्बाप्पे इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और बुनू ने शानदार सेव किया। इसके बाद भी फ्रांस ने कई हमले किए, लेकिन मोरक्को का डिफेंस मजबूती से डटा रहा। पहले 45 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।
 दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपने आक्रमण की रफ्तार बढ़ा दी। 60वें मिनट में एम्बाप्पे ने शानदार कर्लिंग शॉट के जरिए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में उनका आठवां गोल रहा। इसके छह मिनट बाद एम्बाप्पे के सटीक पास पर उस्मान डेम्बेल ने गोल दागकर फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी।
 दो गोल की बढ़त मिलने के बाद फ्रांस ने पूरे मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और मोरक्को को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। टीम 2018 में विश्व चैंपियन बनी थी, जबकि 2022 में फाइनल तक पहुंची थी। अब फ्रांस 15 जुलाई को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english