अभिजीत ने पुणे अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर राउंड रोबिन शतरंज टूर्नामेंट जीता
पुणे. भारत के शीर्ष वरीय ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने बुधवार को यहां पुणे अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर राउंड रोबिन शतरंज टूर्नामेंट में 7.5 अंक के साथ खिताब जीता। अंतरराष्ट्रीय मास्टर अश्वथ एस सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और इसी के साथ उन्होंने अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर भारत का 98वां ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया। ग्रैंडमास्टर कुशाग्र मोहन ने 6.5 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि पुणे के फिडे मास्टर अद्विक अग्रवाल ने पांच अंक के साथ अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मास्टर नॉर्म हासिल किया। नौवें और आखिरी दौर में अभिजीत ने श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एलएमएसटी डिसिल्वा को हराकर खिताब अपने नाम किया।





.jpeg)




Leave A Comment