फिनलैंड लगातार पांचवें वर्ष सबसे खुशहाल देश, विश्व प्रसन्नता सूचकांक में 146 देशों की सूची में भारत 136वें स्थान पर
नई दिल्ली। विश्व प्रसन्नता सूचकांक में 146 देशों की सूची में भारत 136वें स्थान पर है। फिनलैंड लगातार पांचवें वर्ष सबसे खुशहाल देश बन गया है। सूची में शीर्ष पांच देश यूरोप से हैं। इस सूची में अमरीका 16वें स्थान पर और अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है। इस रिपोर्ट में डेनमार्क दूसरे, आइसलैंड तीसरे, स्विट्जरलैंड चौथे और नीदरलैंड्स पांचवे स्थान पर है। लक्जमबर्ग, नॉर्वे, इस्राइल और न्यूजीलैंड शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं। बांग्लादेश प्रसन्न्ता सूचकांक में सात अंक ऊपर रहा। पिछले साल बांग्लादेश 101वें स्थान पर था जो इस वर्ष सुधरकर 94वे स्थान पर आ गया है।
इस वर्ष विश्व प्रसन्नता दिवस की दसवीं वर्षगांठ है। इस रिपोर्ट में लोगों की खुशहाली को संतुष्टि, सकारात्मकता और नकारात्मकता के तीन पैमानों पर मापा जाता है। ये पैमाने हैं - जीवन मूल्यांकन, सकारात्मक भावनाएं, और नकारात्मक भावनाएं। इस रिपोर्ट में कोविड काल में सकारात्मक और नकारात्मक भावनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि यह पता लग सके कि कोविड ने जीवन के विभिन्न पहलुओं को कितना बदल दिया है।

.jpg)




.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment