जलभराव की समस्या दूर करने जोन 3 के वार्ड 29 में नाली पर निर्मित अवैध पाटे हटाए गए
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 अंतर्गत गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 क्षेत्र अंतर्गत कांच घर के पास बारिश होने से उक्त स्थल में जलभराव होने के कारण उक्त स्थल पर कांच घर एवं अन्य 3 लोगों को धारा 322, 323 के तहत अवैध रूप से नाली के ऊपर बनाये गए पाटे को हटाए जाने हेतु नोटिस प्रेषित किया गया था, किन्तु उक्त स्थल पर भूस्वामियों द्वारा बनाये गए रैंप को नहीं हटाए जाने के कारण नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध रूप से नाली के ऊपर निर्मित अवैध पाटे को हटाया गया.











Leave A Comment