मुख्यमंत्री जगन ने आंध्र प्रदेश में 13 नए जिलों का उद्घाटन किया
अमरावती (आंध्र प्रदेश) .आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के 13 नए जिलों का औपचारिक उद्घाटन किया जिसके बाद प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 26 हो गई है। रेड्डी ने नए जिलों के गठन के लिए लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लोगों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार के विकेंद्रीकृत प्रशासन के तरीके को स्वीकार किया है और उसकी सराहना की है क्योंकि योजनाएं सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचाई जाती हैं और अब इसे जिलों में भी लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने ग्राम और वार्ड सचिवालयों के रूप में विकेंद्रीकृत प्रशासन के माध्यम से विकास देखा है। अब हम जिला स्तर पर भी विकेंद्रीकरण कर रहे हैं। अब से, आंध्र प्रदेश 26 जिलों वाला राज्य है। हमारे पास प्रति जिले में कम से कम एक संसदीय क्षेत्र है।” उन्होंने दोहराया कि विकेंद्रीकरण और प्रशासन में आसानी के लिए नए जिले बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए जिलों के गठन की बहुत जरूरत है, क्योंकि राज्य की आबादी करीब पांच करोड़ है। एक आदिवासी जिले को छोड़कर अब प्रत्येक जिले में छह से आठ विधानसभा क्षेत्र होंगे।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment