खरगोन में दंगे के 11 दिनों बाद कर्फ्यू में पहली बार छह घंटे की ढील
भोपाल/खरगोन। मध्य प्रदेश के दंगा प्रभावित खरगोन शहर में पिछले 11 दिनों में बुधवार सुबह पहली बार कर्फ्यू में एक साथ छह घंटे के लिए ढील दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय प्रशासन 14 अप्रैल से हर दिन या तो सुबह या फिर दो पालियों में कर्फ्यू में ढील दे रहा है, लेकिन बुधवार को पहली बार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छूट प्रदान की गई। पिछले कुछ दिनों में शहर की स्थिति में सुधार होने पर कर्फ्यू में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में ढील दी जा रही थी।खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस दौरान कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई थी, वाहनों में आग लगा दी गई थी व लोगों पर पथराव किया गया था।

.jpg)
.jpg)






.jpg)
Leave A Comment