केन्द्र सरकार उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा में स्थापित करेगी
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थापित करने जा रही है। यह संयंत्र गोरखपुर गाँव में स्थापित किया जायेगा जो राष्ट्रीय राजधानी से लगभग डेढ सौ किलोमीटर उत्तर में है। यह जानकारी शनिवार को नई दिल्ली में परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे संयंत्र पहले ज्यादातर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र तक ही सीमित थे।श्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 10 परमाणु संयंत्रों की स्थापना की मंजूरी दी है।








.jpg)

Leave A Comment