महाराष्ट्र मंडल में सामूहिक लघु रुद्राभिषेक आज
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर रविवार, 15 फरवरी को सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। अजय पोतदार के मार्गदर्शन में बनाई जाने वाली 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियां सभागृह में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी। महाराष्ट्र मंडल के सचिव, महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक और कार्यक्रम प्रमुख आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का महाशिवरात्रि पर यह लगातार 25वां आयोजन है। इसे यादगार बनाने के लिए गत 23 सालों से लगातार लघु रुद्राभिषेक पूजन में बैठने वाले दंपतियों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर 61 जोड़े दूध से लघु रुद्राभिषेक करेंगे। महाराष्ट्र मंडल की महिला आचार्यों की ओर से लघु रूद्र के अनेक आवर्तन का पाठ किया जाएगा। साथ ही शिव तांडव स्त्रोत का समूह गायन भी होगा।









.jpg)
Leave A Comment