आगामी 21 मार्च को रेलवे भारत गौरव रेलगाडी का शुभारंभ करेगा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे इस महीने की 21 तारीख को पूर्वोत्तर के लिए भारत गौरव रेलगाड़ी की शुरूआत करेगा। भारतीय रेलवे ने बताया कि सर्वोत्तम श्रेणी की वातानुकुलित भारत गौरव रेलगाड़ी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय की यात्रा 15 दिन में पूरा करेगी। पूर्वोत्तर सर्किट का विषय है "पूर्वोत्तर की खोजः गुवाहाटी से आगे ।।२३सर्वोत्तम श्रेणी की भारत गौरव पर्यटक रेलगाड़ी नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस रेलगाड़ी में 156 यात्री सफर कर सकते हैं। भारत गौरव रेलगाड़ी में एसी-1 और एसी-2 श्रेणी के कोच हैं।
इस रेलगाड़ी का पहला ठहराव गुवाहाटी में है, जहां पर्यटक कामाख्या मंदिर और उमानंद मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव संबंधित उपायों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण को अनिवार्य किया है। आरक्षण संबंधित सभी जरूरी विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
इस रेलगाड़ी की टिकट एसी-2 श्रेणी के लिए एक लाख छह हजार 9 सौ 90 रुपये प्रति यात्री और एसी-1 श्रेणी के लिए एक लाख 31 हजार 9 सौ 90 रुपये प्रति यात्री से शुरू है। टिकट में अन्य सभी लागत के अलावा रेलयात्रा, होटल का किराया, सभी प्रकार का शाकाहारी भोजन, हस्तांतरण लागत व संबंधित शहर में प्रमुख स्थानों का भ्रमण और यात्रा बीमा शामिल हैं। इस यात्रा के लिए पर्यटक ईएमआई भुगतान विकल्प की सुविधा भी ले सकते हैं। आईआरसीटीसी ने पर्यटकों को ईएमआई भुगतान विकल्प प्रदान करने के लिए पेटीएम और रेज़रपे भुगतान गेटवे के साथ साझेदारी की है।
रेलगाड़ी में चढ़ने और उतरने की सुविधा दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों से उपलब्ध होगी।
भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने और दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भारतीय रेलवे ने वर्ष 2021 में भारत गौरव योजना की शुरूआत की थी। यह योजना निजी क्षेत्र के हितधारकों द्वारा संचालित की जाने वाली "विषय आधारित" रेल सेवाओं को प्रोत्साहित करेगी


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment