राज्य में महिलाओं को अधिक अवसर देने के लिए चौथी महिला नीति पेश की जाएगी
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज विधान परिषद को बताया कि महिलाओं के मुद्दे पर सभी दलों की राय मालूम करने के बाद राज्य में उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की चौथी महिला नीति पेश की जायेगी। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधान परिषद की उपसभापति नीलम गौड़हे ने सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान और सम्मानित स्थान प्रदान करने का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव का जवाब देते हुए श्री फडणवीस ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के अतिरिक्त इस महिला नीति में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के अतिरिक्त आर्थिक सशक्तिकरण और लैंगिक समानता जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के महिला और बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने घोषणा की कि राज्य की सभी समावेशी महिला की वर्तमान सत्र में घोषणा की जायेगी। उन्होंने सभी जिलों में प्रत्येक महीने के पहले सोमवार को महिला जनता दरबार शुरू करने की भी घोषणा की है। विपक्षी नेता अजीत पवार ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि महिला विधायकों और वरिष्ठ महिला नेताओं के होते हुए भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment