ब्रेकिंग न्यूज़

इमारत में लगी आग: दो महिलाओं की मौत, आठ अन्य को बचाया गया

 गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। जिले में सोमवार को सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोगों को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने  बताया कि जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं में से एक की उम्र 74 साल थी। उनके अनुसार, आशंका है कि इस बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने से हुई, जबकि 40 वर्षीय महिला आग में झुलस गई थी। लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘ दोनों महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य थीं। उन्हें सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है।'' मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में लाल बाग कॉलोनी में सुबह करीब छह बजकर 52 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इमारत में ‘टेंट हाउस' और ‘कैटरिंग सर्विस' की दुकान थी। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं में से एक महिला इमारत के प्रथम तल पर मिली और दूसरी मंजिल पर एक अन्य महिला मिली। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इमारत में मौजूद अन्य आठ लोगों को बचा लिया गया। पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों के दल के साथ ट्रोनिका सिटी से दो दमकल वाहनों को और साहिबाबाद से एक दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा, ‘‘ इमारत के भूतल में भीषण आग लगी थी जहां ‘टेंट हाउस' (तंबू) था ।''
 अधिकारी ने कहा, ‘‘ इमारत की ऊपरी मंजिल पर आठ लोग फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने इमारत की दीवार तोड़कर बाहर से सीढ़ी लगाई और उन्हें बचाया। इमारत की तलाशी लेने पर प्रथम तल पर एक महिला घायल मिली और दूसरी मंजिल पर एक अन्य महिला मिली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया ।'' पाल ने बताया कि संदेह है कि आग शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से लगी। हादसे के समय भूतल पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान लोहे का एक दरवाजा गिरने से एक दमकल कर्मी घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english