मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सात बस समेत 10 वाहन टकराए, 13 लोगों की मौत, 70 अन्य घायल
मथुरा (उप्र) ) मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सात बसों और तीन अन्य वाहनों के आपस में टकरा जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और लगभग 70 अन्य घायल हो गए। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, "दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु हुई है। लगभग 70 लोग घायल हैं। जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।" यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ।
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, ‘‘ संभवत: कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ।कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।उन्होंने बताया कि यात्रियों को सरकारी वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारण अस्थायी तौर पर मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।

.jpg)




.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment