भुवनेश्वर में विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर दुर्गा पूजा समितियों के खिलाफ दर्ज होगा मामला: पुलिस
भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में दुर्गा पूजा समितियों को चेतावनी दी गई है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सरवना विवेक एम ने कहा कि विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाली किसी भी समिति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा, "समितियों से अनुरोध है कि वे विसर्जन के दौरान केवल पारंपरिक वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल करें। प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए विसर्जन यात्रा शुरू होने के स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।" डीसीपी ने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर छह अस्थायी तालाब बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की 48 कंपनी तैनात की जाएंगी।


.jpeg)





.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment