ब्रेकिंग न्यूज़

 बंगाल के नतीजों ने देशभर के लोगों को राहत दी है: प्रधानमंत्री मोदी

जामनगर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम ने पूरे देश के लोगों को राहत दी है, जिसका मतलब है कि राज्य के लोगों को पीड़ा बहुत अधिक थी। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणाम चार मई को घोषित किए गए। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। तृणमूल कांग्रेस को मात्र 80 सीट मिलीं। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने के बाद एक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी चुनाव का ऐसा प्रभाव शायद ही कभी महसूस किया गया हो। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है और बड़े-बड़े लोग इस पर विचार कर रहे हैं। मोदी ने कहा, ''मैंने कई चुनाव लड़े हैं, कई जीते हैं। जीत-हार चलती रहती है। लेकिन पश्चिम बंगाल के चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद पूरे देश के लोगों ने राहत की सांस ली। इसका मतलब है कि बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं।'' उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है।''
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके परिणाम विशेषज्ञों के लिए इस बात के लिए अध्ययन का विषय बन सकते हैं कि लोग बार-बार एक ही पार्टी को वोट क्यों देते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल की, जिसके परिणाम पिछले महीने के अंत में घोषित किए गए थे। भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों और 34 में से 33 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english