सिक्योरिटी ऑफिसर पति ने प्रिंसिपल पत्नी और बेटे को मारी गोली
नई दिल्ली। दिल्ली से लगे गुरुग्राम में पेशे से सिक्योरिटी ऑफिसर में अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुग्राम के अशोक विहार में हुई। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी है। यह घटना शनिवार देर रात को हुई। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद में यह घटना हुई है।
गुरुग्राम पुलिस के अनुसार अशोक विहार क्षेत्र में 50 साल के अनिल ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार अनिल पेशे से सिक्योरिटी ऑफिसर है जबकि उसकी पत्नी एक स्कूल में प्रिसिंपल के पद पर कार्यरत थी। पत्नी आशा (45) अपने बेटे प्रशांत (25) के साथ घर में थीं। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तमाम साक्ष्यों को इकट्ठा किया।
पुलिस का कहना है कि दोहरे हत्याकांड की हर एंगल से जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल ने किसी पारिवारिक वजह से ही इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस की टीमें जांच कर रही है। पुलिस ने पत्नी और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।










Leave A Comment