युवक उसे तब तक चाकू मारता रहा जब तक मर नहीं गई...! फिर खुद सीने में चाकू मारकर जान दी...!
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई के माधौगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की की सगाई हो जाने पर बौखलाए आरोपी युवक ने उसकी चाकुओं से गोदकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद उसी चाकू से खुद के सीने पर वार करके जान दे दी। दोनों को हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामला माधौगंज क्षेत्र के तकिया धर्मपुर गांव का है। यहां की रोशनी (22) पर गांव का ही आरोपी विजय (23) शादी का दबाव बना रहा था। हर बार की तरह लड़की ने मना कर दिया तो उसने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। तब तक चाकू मारे जब तक मर नहीं गई। लड़की को मरा देख फिर खुद के सीने पर भी चाकू मारकर जान दे दी।
पुलिस के अनुसार रोशनी के पिता ने बताया कि आरोपी विजय कुछ समय से रोशनी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन रोशनी मना कर रही थी। विजय (24) सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनाखेड़ा में रहता था। आरोपी शर्ट में चाकू छुपाकर घर में पहुंचा। जब घर में घुसा तब मां और बहन मौजूद थी। आरोपी विजय ने सोते समय रोशनी के सीने पर चाकू से कई वार किए। फिर कमरे के बाहर बरामदे में जाकर खुद के सीने पर भी चाकू घोंप लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी विजय पर किस कदर खून सवार था, अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसका गांव 4 किलोमीटर दूर है। यहां से वह पैदल ही रोशनी के घर तक गया। वैसे वह साइकिल या बाइक से आता था।
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने बताया कि आरोपी अनपढ़ है, बेटी हमेशा इससे दूर रहने की बात कहती थी, लेकिन वह फिर भी नहीं मानता था। शादी के लिए भी दबाव बनाता रहता था। लड़की की मां ने बताया कि पिछले महीने ही अपनी बेटी की सगाई की थी। इस बात से आरोपी नाराज था। पता नहीं था कि इस हद तक चला जाएगा। हम लोगों ने सोचा था कि सगाई के बाद पीछा छोड़ देगा लेकिन आरोपी ने हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। उसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के बारे में जानकारी इक_ा की।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment