दीवार गिरी, मलबे में दबने से मां-बेटा समेत चार की मौत
दो हादसों में 6 की मौत
रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य में लगातार बारिश से हालात बिगडऩे लगे हैं। रीवा-सिंगरौली में 12 घंटे में दो बड़े हादसों में 6 की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर हैं। मृतकों की पुष्टि कलेक्टर इलैया राजा टी ने की है। पुलिस ने बताया कि रीवा में रविवार तड़के कच्चे मकान की दीवार सो रहे परिवार पर गिर गई। मलबे में दबकर 4 लोगों की जान चली गई। मृतकों में मां-बेटा और दो बहनें शामिल हैं। परिवार के दो सदस्य गंभीर हैं। वहीं, सिंगरौली में कंपनी की दीवार झुग्गी पर गिर गई। इस घटना में 2 भाइयों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता समेत 3 लोग घायल हो गए। परिवार झारखंड से मजदूरी करने आया था।
चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि पहला हादसा शनिवार-रविवार रात 2 बजे सिंगरौली के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी इलाके में हुआ। एक कंपनी की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे के चपेट में मजदूर भोला मुंडा (32) निवासी झारखंड की झुग्गी आ गई। भोला के दो बच्चे नीरज मुंडा (10) और सनिका मुंडा (2) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, भोला की बेटी रागिणी मुंडा (7) गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे में भोला और उसकी पत्नी विनीता (28) भी घायल है। बच्ची को नेहरू अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि गढ़ थाना क्षेत्र के बहेरा घुचियारी गांव में कच्चा मकान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई है। मनोज पांडेय (35), उनकी मां कमेली पांडेय (60), दो बेटियां काजल (8) और आंचल पांडे (7) की मौत हो गई। मलबे में दबे मनोज की पत्नी और बेटे को किसी तरह बच गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
.jpg)

Leave A Comment