भारत मध्य एशिया वार्ता आज से नई दिल्ली में
- कजाकिस्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बैठक में शामिल होंगे
नई दिल्ली। किर्गिजस्तान के विदेशमंत्री रसलान काज़ाकबाएव और ताजिकिस्तान के विदेशमंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन शनिवार को होने वाली तीसरी भारत मध्य एशिया वार्ता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर नई दिल्ली में शनिवार और रविवार को होने वाली इस बैठक की मेजबानी करेंगे।
ताजिकिस्तान के विदेशमंत्री शनिवार को नई दिल्ली में विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। कज़ाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेशमंत्री इस दो दिन की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक के दौरान भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच सम्बंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श होगा। इन देशों के विदेशमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलेंगे।
भारत और मध्य एशिया के देशों के बीच दूसरी बैठक पिछले वर्ष अक्टूबर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत ने आयोजित की थी। पिछले कुछ वर्षों से भारत की पांच मध्य एशियाई देशों के साथ वार्ता की प्रक्रिया जारी है। भारत, मध्य एशिया को अपना पड़ोसी मानता है। डॉक्टर जयशंकर ने कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान की इस वर्ष यात्रा की थी। उन्होंने इस वर्ष अक्?टूबर में तुर्कमेनिस्तान के विदेशमंत्री से मुलाकात भी की थी।
Leave A Comment