रसोईघर में है 9 ग्रहों का वास-सेवन से पड़ता है ग्रहों पर अनुकूल प्रभाव
हमारे रसोईघर में 9 ग्रहों का वास होता है। जिनमें मुख्य रूप से 9 प्रकार के मसालों को मान्यता दी गई है, जो अपने गुणों, स्वाद व रंगों के आधार पर भिन्न-भिन्न ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिये इन मसालों को रसोईघर की मसालदानी में एक साथ रखने का विधान है। भारतीय रसोई में मिलने वाले मसाले सेहत के लिए तो अच्छे होते ही हंै साथ ही उन के सेवन से ग्रहों पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
इन आवश्यक मसालों के रसोई घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइये जान लें ये 9 मसाले कौन-कौन से हैं और ये किस प्रकार ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं
1. नमक - सूर्य
2. सौंफ- शुक्र , चन्द्र
3. लाल मिर्च, दालचीनी, मेथी- मंगल
4. जीरा - राहु केतु
5. धनिया, हरी इलायची, हींग -बुध
6. काली मिर्च - शनि
7. अमचूर - केतु
8. गर्म मसाला - राहु
9. जौ- सूर्य, गुरु
नमक
इनमें नमक रसोई का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। नमक का सेवन करने से हमारा सूर्य ग्रह मजबूत होता है। सूर्य को कॅरिअर और निरोगी शरीर का कारक माना जाता है। सूर्य को प्रसन्न करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और करिअर में भी काफी तरक्की होती है।
सौंफ
सौंफ खाने से हमारा शुक्र और चंद्र अच्छा होता है , इसे मिश्री के साथ या उस के बिना भी खाने के बाद लेना चाहिए। इससे एसिडिट जैसी समस्या कम होती। मंगलवार को सौंफ को गुड़ के साथ सेवन करें जब आप घर से किसी काम के लिए निकल रहे हों, इससे आप का मंगल काम पूरा करने में आपका साथ देगा।
दालचीनी
अगर किसी का मंगल और शुक्र कुपित है,तो थोड़ी सी दालचीनी को शहद में मिलाकर पानी के साथ लें । इस से आप के शरीर में शक्ति बढ़ेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा और कफ की समस्या में राहत मिलेगी।
काली मिर्च
काली मिर्च के सेवन से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इस के सेवन से कफ की समस्या कम होती है और हमारी स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। तांबे के किसी बर्तन में काली मिर्च डालकर खाने की टेबल पर रखें ये घर को नकारात्मक शक्तियां से बचाता है।
जौ
जौ के प्रयोग से सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह ठीक होते हंै। जौ का प्रयोग हवन में भी किया जाता है। ऐसा करने से सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं। जौ हमारी रसोई में आसानी से मिल जाती है। शनिवार को जौ और काले तिल बहते पानी में प्रवाहित करने से शनि की दशा में भी लाभ मिलता है।
हरी इलायची
इस के प्रयोग से बुध ग्रह मजबूत होता है। अगर किसी को दूध पचाने में परेशानी होती है तो हरी इलायची उस में पकाकर फिर दूध का सेवन करें।
Leave A Comment