रंगोली के रंगों से झलकीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले के महाविद्यालयों में भव्य प्रतियोगिता संपन्न
बालोद/ ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत का सपना’ रखा गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं व आम नागरिकों में शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता का प्रसार करना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को कलात्मक रूप से मंच प्रदान करना था।
अग्रणी एवं प्रमुख कन्या महाविद्यालय के परिणाम
जिले के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र यश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कंचन तारम द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं एल.एल.बी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दुर्गेश्वरी एवं बी.एससी. (बायो) प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दीपा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की कु. दिव्या प्रथम, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की कु. तान्या द्वितीय तथा बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की कु. यामिनी साहू तृतीय स्थान पर रहीं।
दल्लीराजहरा, गुंडरदेही एवं गुरूर महाविद्यालय के परिणाम
शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में एम.ए. हिंदी तृतीय सेमेस्टर की खुशी जायसवाल ने प्रथम एवं संगीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की रीना तृतीय स्थान पर रहीं। शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुंडरदेही में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की कु. महिमा प्रथम, एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की कु. सुमन द्वितीय एवं बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर के जय प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। स्व. डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की धारिणी ने प्रथम, बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर की यामिनी ने द्वितीय तथा पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर की तारिणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डौंडीलोहारा, डौंडी, अर्जुन्दा एवं बासीन महाविद्यालय के परिणाम
शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा में बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर की लोकांक्षा साहू प्रथम, देविका पटेल द्वितीय एवं बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की सुमन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की विद्या रानी प्रथम, बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की करीना द्वितीय एवं उम्मी निर्मलकर तृतीय स्थान पर रहीं। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की विभा बांदे प्रथम तथा एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर के मोनिक द्वितीय व अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह दाउ मोहन लाल शासकीय महाविद्यालय बासीन में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की कु. गूंजा प्रथम, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की कु. भवानी द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की कु. मोनिका तृतीय रहीं।
मंगचुआ, अरमरीकला एवं नवीन महाविद्यालयों के परिणाम
शहीद गेंदसिंह नायक शासकीय महाविद्यालय मंगचुआ में बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की गायत्री प्रथम, बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर की शीतल द्वितीय एवं बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की रीना तृतीय स्थान पर रहीं। मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की कु. ढालेश्वरी प्रथम, कु. प्रेरणा द्वितीय एवं कु. नम्रता तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त शासकीय नवीन महाविद्यालय माहुद (बी) में कु. पिंकी प्रथम, कु. रानी द्वितीय व कु. छबिलता तृतीय, नवीन महाविद्यालय जेवरतला में तरुणा चुरेन्द्र प्रथम, तृप्ति साहू द्वितीय व कुसुम तृतीय और नवीन महाविद्यालय घोटिया में कामिनी प्रथम, किरण द्वितीय व दामिनी तृतीय तथा शासकीय महाविद्यालय खेरथा में लक्ष्मी गंवारे प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व डिम्पल तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेता प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामांकित
सभी महाविद्यालयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को आगामी जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।











.jpeg)


Leave A Comment