ब्रेकिंग न्यूज़

संबल केंद्र से मिला नया चार्जर, हिरमा की राह फिर हुई आसान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को मिल रही सहायक उपकरणों की मरम्मत और जरूरी सहायता
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जरूरतमंद और दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रायपुर जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संबल केंद्र ऐसी ही पहल है, जहां दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों एवं बैटरी चालित वाहनों की मरम्मत के साथ आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
खमतराई, रायपुर निवासी हिरमा हमदा, पिता श्री विश्वनाथ हमदा, अपने दैनिक आवागमन के लिए बैटरी चालित गाड़ी का उपयोग करती हैं। गाड़ी का चार्जर खराब हो जाने के कारण बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही थी। इससे उनका घर से बाहर निकलना और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आवागमन करना कठिन हो गया था।
हिरमा ने अपनी समस्या समाज कल्याण विभाग के संबल केंद्र में बताई। केंद्र में उनकी बैटरी चालित गाड़ी का आवश्यक परीक्षण किया गया और समस्या को देखते हुए उन्हें नया चार्जर उपलब्ध कराया गया। नया चार्जर मिलते ही उनकी बैटरी गाड़ी फिर से सुचारू रूप से चलने लगी।
हिरमा के लिए यह सहायता केवल एक नया चार्जर मिलने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इससे उनकी स्वतंत्र आवाजाही फिर संभव हुई। दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई और आत्मनिर्भरता का भरोसा भी मजबूत हुआ।
हिरमा कहती हैं कि बैटरी गाड़ी उनके दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण सहारा है। चार्जर खराब होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। संबल केंद्र से समय पर नया चार्जर मिलने से उनकी बड़ी समस्या दूर हो गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुरूप संबल केंद्र दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों की मरम्मत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हिरमा की कहानी बताती है कि समय पर मिली छोटी-सी सहायता भी किसी व्यक्ति की आत्मनिर्भरता और जीवन की सहजता के लिए बड़ा संबल बन सकती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english