ब्रेकिंग न्यूज़

 सेहत ही नहीं ग्रहों को भी मजबूत बनाएगा सूखा मेवा
क्या आपको पता है कि इससे आप अपने ग्रहों को भी अनुकूल बना सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार पोषक तत्वों से भरपूर मेवा को आप यदि सप्ताह के दिनों के हिसाब से खाते हैं तो इससे आप अपने ग्रहों की दशा में सुधार ला सकते हैं। प्रतिदिन मेवा खाने से आपकी सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही यह आपके निजी और कार्यक्षेत्र के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि यदि आप दिन के अनुसार सुबह को मेवा खाकर घर से निकलते हैं तो आपका भाग्य साथ देता है और इससे आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि सप्ताह के कौन से दिन कौन सी मेवा खाना शुभ रहता है। 
सोमवार
ज्योतिष के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है साथ ही ज्योतिष के अनुसार यह दिन चंद्रमा का माना गया है। इस दिन सफेद रंग के खाद्य पदार्थ का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है इसलिए इस दिन आपको काजू का सेवन करना लाभ पहुंचा सकता है। सोमवार के दिन 4 काजू भिगोकर खाना चाहिए। इससे आपकी सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही आपका चंद्रमा भी सही रहता है। 
मंगलवार
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है साथ ही यह दिन मंगल ग्रह का दिन होता है। मंगल की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए इस दिन लाल चीजों का सेवन करना बहुत अच्छा रहता है। इस दिन बादाम खाना चाहिए। 
बुधवार
बुधवार का दिन बुद्धि और शुभता के देवता गणपति देव को समर्पित होता है। इसके साथ ही ज्योतिष के अनुसार यह दिन बुधग्रह का माना गया है। इस दिन हरी चीजों का दान करना और सेवन करना शुभ माना जाता है। इससे बुध को मजबूती मिलती है। बुधवार के दिन पिस्ता खाना फायदेमंद रहता है। 
बृहस्पतिवार
धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है तो वहीं ज्योतिष के अनुसार यह गुरु ग्रह का दिन है। इस दिन पीली वस्तुओं का दान और सेवन बहुत शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन केसर का तिलक लगाना और खाने में केसर को शामिल करना बहुत ही शुभ रहता है। 
शुक्रवार
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है तो वहीं यह दिन धन वैभव के प्रदाता शुक्र ग्रह का माना गया है। इस दिन नारियल का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही मिश्री का सेवन करना भी लाभप्रद रहता है। इससे आपका चंद्र और शुक्र दोनों अच्छे रहते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। 
शनिवार
शनि, जहां कर्मफल प्रदान करने वाले देव हैं तो वहीं ग्रहों में भी इनका विशिष्ट स्थान है। शनिवार के दिन अंजीर खाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है साथ ही आपके शरीर में रक्त की कमी नहीं रहती है। इसके अलावा इस दिन मुनक्के का सेवन भी कर सकते हैं। 
रविवार
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। जहां सूर्यदेव के कारण प्रकृति में संतुलन बना रहता है तो वहीं कुंडली में सूर्य की स्थिति अनुकूल होने से आपके जीवन में संतुलन रहता है। रविवार के दिन अखरोट का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english