ब्रेकिंग न्यूज़

 ऊंगलियों में बने ये चक्र, व्यक्तित्व का खोल देते हैं राज
 भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है, सामुद्रिक शास्त्र, जिसके द्वारा व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों की सरंचना के आधर पर फलकथन कहने की रीति प्रचलित है। इसी सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा नारद आदि महर्षियों ने मनुष्यों के जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त तक की सभी बातों को जान लिया करते थे। आइये जानते हैं कि ऊंगलियों में पाए जाने वाले चक्र व्यक्ति के स्वभाव को लेकर क्या कहते हैं-----
1-यदि किसी जातक की अंगुलियों में एक चक्र का निशान हो तो, वह मनुष्य चालाक तथा अवसर को भुनाने वाले होते हैं। ऐसे जातक अपने निहित स्वार्थ के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
 2- यदि किसी जातक की अंगुलियों में 2 चक्रों के निशान हो तो, ऐसे लोग सुन्दर, गुणवान, तथा समाज में प्रशंसा के पात्र होते हैं। इन लोगों को तमाम भौतिक वस्तुओं का सुख प्राप्त होता है।
 3-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 3 चक्रों के निशान हो तो, ऐसे मनुष्य अपना अधिकतर समय भोग-विलास में व्यतीत करते हंै। इनका पारिवारिक जीवन दु:खमय बना रहता है।
 4-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 4 चक्रों के निशान हो तो, वह व्यक्ति अपने कार्यो में निरन्तर संघर्ष करते है, परन्तु उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं हो पाती है। ऐसे लोग अपने जीवन में कई बार अपमान भी सहते है। इन लोगों का 50 वर्ष के उपरान्त ही समय अच्छा होता है।
 5-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 5 चक्रों  के निशान हो तो ऐसे लोग अपनी विद्वता से समाज का कल्याण करते है। जैसे- सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अधिवक्ता, कथावाचक आदि होते हंै।
 6-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 6 चक्रों के निशान हो तो, वह लोग बौद्धिक होते है। ऐसे जातक अच्छे पद पर आसीन होकर सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करते है, परन्तु इनका दाम्प्तय जीवन दु:खमय रहता है।
 7-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 7 चक्रों  के निशान हों तो, ऐसे लोग पहाड़ों की खूब यात्रा करते हंै तथा अपने साहस व पराक्रम के बल से शीघ्र ही अपने लक्ष्य को को प्राप्त कर लेते है। ऐ लोग यात्राओं से भी धन कमाते है।
 8-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 8 चक्रों के निशान हो तो, वह लोग मेहनत तो अत्यधिक करते हैं, परन्तु उनको सफलता न के बराबर ही मिलती है। ये लोग निम्नकोटि का कोई भी कार्य न करें तो बेहतर होगा।
 9-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 9 चक्रों के निशान हो तो, ऐसे लोग उच्च पद को प्राप्त कर सुखमय जीवन व्यतीत करते हंै। ये लोग समाज में कुछ ऐसा कार्य भी करते है जिससे इनको पुरस्कार मिलते हैं।
 10-यदि किसी जातक की अंगुलियों में 10 चक्र के निशान हो तो ऐसे लोग राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं। ये लोग राज्य के सलाह, मन्त्री, सेनापति, राज्यपाल या मुख्यमंत्री होते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english