ब्रेकिंग न्यूज़

 दुनिया में इस जीव का दिल होता है सबसे भारी और सबसे बड़ा
क्या आपको मालूम है दुनिया में सबसे बड़ी जीव कही जाने वाली ब्लू व्हेल का दिल कितना बड़ा होता है? क्या ये वास्तव किसी छोटी मारुति 800 या अल्टो कार जितना लंबा-चौड़ा होता है। इसका वजन कितना होता है. कई लोगों के लिए भी इसे मिलकर उठाना बहुत मुश्किल होता है।  ब्लू व्हेल के दिल के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
दुनिया में जितने भी जीव-जंतु हैं. उनमें सबसे भारी और विशालकाय ब्लू व्हेल होती है। आप हैरान हो जाएंगे अगर उसके दिल यानि हृदय की लंबाई-चौड़ाई और वजन के बारे में जानेंगे।  कुल मिलाकर ये मान लीजिए कि उसका दिल दुनिया में सबसे बड़ा दिल होता है। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि ब्लू व्हेल का दिल बिल्कुल वॉक्सवैगन बीटल्स कार के बराबर होता है यानि 14 फीट लंबा, 06 फीट चौड़ा और 05 फीट ऊंचा। 
इसके बाद साइंटिस्ट ने इसके दिल की माप की कि ये असल में कितना बड़ा होता है।  ये कतई आसान नहीं था।  हालांकि ब्लू व्हेल का एक दिल कनाडा में टोरंटो स्थित रॉयल ओंटेरियो म्युजियम में रखा है।  इसका दिल 05 फीट लंबा, 04 फीट चौड़ा और पांच फीट ऊंचा होता है।  इसका वजन करीब 190 किलो के आसपास होता ह।  यानि कि अगर 04-05 मनुष्य एक साथ खड़े हो जाएं तो उन्हें जोड़कर जो माप आएगी, वो ब्लू व्हेल के दिल के बराबर होगी। 
व्हेल का वजन आमतौर 40 हजार  पाउंड माना जाता है।  अगर उसका दिल 400 पाउंड का है तो इसका मतलब ये हुआ दिल का वजन उसके कुल वजन का 01 फीसदी होता है।  हालांकि इतना बड़ा दिल इस धरती पर किसी जीव-जंतु का नहीं होता।  अफ्रीकन हाथी को फिलहाल जमीन पर रहने वाला सबसे लंबा-चौड़ा जानवर माना जाता है, इसका गोलाकार हृदय 30 पाउंड यानि करीब 13.6 किलो का होता है।  यानि व्हेल का दिल हाथी के हृदय से 14 गुना ज्यादा भारी होता है । 
क्या आपको मालूम है कि एक मनुष्य के दिल का वजन कितना होता है।  ये करीब 10 औंस के बराबर होता है यानि 283 ग्राम अगर किलो की बात करें तो एक पाव से थोड़ा ज्यादा।  यानि व्हेल के दिल का वजन मनुष्य के दिल की तुलना में 640 गुना ज्यादा होता है। 
ब्लू व्हेल का वजन सामान्य तौर पर 150 टन से 200 टन के बीच होता है।  आकार में डायनासोर भी उसकी बराबरी नहीं कर सकते। एक बड़ी ब्लू व्हेल की लंबाई 30 मीटर यानि 98 फीट के आसपास होती है-मतलब बोइंग 737 के करीब बराबर।  जब व्हेल का बच्चा पैदा होता है तो ये वजन में 02-03 टन का होता है तो लंबाई में करीब 08 मीटर का।  ब्लू व्हेल तकरीबन दुनिया के सभी महासागरों में मिलती है। ये हर साल हजारों मील की यात्रा करती हैं।  हां इनका दिमाग बहुत छोटा होता है। ये करीब 06 किलो का होता है जबकि मनुष्य का दिमाग करीब 1.4 किलो का। चूंकि व्हेल सबसे ज्यादा आक्सीजन लेती है, लिहाजा उसके फेफड़े भी सबसे बड़े होते हैं। इसकी क्षमता 5 हजार  लीटर की होती है।
व्हेल की पूंछ करीब 7.6 मीटर की होती है यानि बड़ी डबल डेकर बसों जैसी।  मोटे तौर पर एक व्हेल मछली एक बोइंग 737 के बराबर होती है।  इसमें तीन से चार डबल डेकर बसें समा सकती हैं।   5 बड़े अफ्रीकन हाथी अगर एक लाइन से खड़े कर दिए जाएं तो इसके बराबर होंगे।  11 कारें इसमें समा सकती हैं।  अब अगर इसके वजन की बात करें तो वजन में ये 04 बोइंग 737 के बराबर होती है तो 15 डबल डेकर बसों, 40 अफ्रीकी हाथियों, 270 कारों और 3333 मनुष्यों के वजन के बराबर है। 
--

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english