एशियाई कुश्ती में भारत को 1 स्वर्ण, 3 रजत
नई दिल्ली। देश की राजधानी में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के कल पांचवें दिन भारत ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। 57 किलोग्राम भार वर्ग में पुरुषों की फ्री-स्टाईल कुश्ती में रवि दहिया ने ताजिकिस्तान के हिक्मातुल्लो वोहिदोव को तकनीकी आधार पर हराकर स्वर्ण जीता। बजरंग पूनिया, गौरव बालियान और सत्यव्रत कादियां रजत पदक जीतने में कामयाब रहे।
बजरंग पूनिया को जापान के ताकुतो ओतोगुरो ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में 2-10 से हराया। सत्यव्रत कादियां 97 किलोग्राम भार वर्ग में ईरान के मुज़्तबा मोहम्मद शफी से पराजित हुए। गौरव बालियान को 79 किलोग्राम भार वर्ग में किर्गिजिस्तान के अर्सलान बुदाजापोव ने शिकस्त दी।
Leave A Comment