ब्रेकिंग न्यूज़

 अंडर-15 वर्ग में छह भारतीय मुक्केबाज फाइनल में, सात ने जीता कांस्य
 ताशकंद.। एशियाई मुक्केबाजी अंडर-15 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत के छह मुक्केबाजों ने जीत के साथ फाइनल का टिकट पक्का किया, जबकि सात अन्य को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यश कुमार ने 33 किलोग्राम वर्ग में संयुक्त अरब अमीरात के कियान इकबाल को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, सस्था वसंत अशोक कुमार (37 किग्रा) ने किर्गिस्तान के अज़ीरेटाली संझारबेकोव को मात देकर जीत दर्ज की। समीर बोहरा ने 43 किलोग्राम वर्ग में संयमित प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान के अदिजबेक इल्खोम्बेकोव को 4-1 से हराया। सुदर्शन वासुदेवा चंदक ने 52 किलोग्राम वर्ग में ईरान के अमीरमहदी शाद के खिलाफ आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत हासिल की। मोहम्मद यासिर ने 58 किलोग्राम वर्ग में ईरान के सैयद अरियामोहम्मद मूसा को 5-0 से शिकस्त दी। 67 किलोग्राम वर्ग में रोनक पराग लोखंडे ने किर्गिस्तान के मुखम्मदअली बेर्दिकुलोव के खिलाफ आरएससी से जीत दर्ज कर भारत के विजयी अभियान को आगे बढ़ाया। अन्य सेमीफाइनल मुकाबलों में रोहित पोथिना (35 किग्रा), नितिन (40 किग्रा), नोंगपोकनगनबा मेइती ओइना (46 किग्रा), प्रशांत (49 किग्रा), हर्षवर्धन जीना (55 किग्रा) और सुशांत जयनी (70 किलोग्राम से अधिक) को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में पहुंचे छह भारतीय मुक्केबाज स्वर्ण पदक जीतकर अपने शानदार अभियान को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english