ब्रेकिंग न्यूज़

  भारत के एशियाई खेलों में तलवारबाजी में पदक जीतने को लेकर आश्वस्त : किरेन रीजीजू

 नयी दिल्ली।'' केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने भरोसा जताया है कि भारतीय तलवारबाज आगामी एशियाई खेलों में पदक जीतने के साथ ही 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर सकते हैं। पूर्व खेल मंत्री रहे रीजीजू ने कहा कि तलवारबाजी खेल में युवाओं को आकर्षित करने की क्षमता है और भारत में इसे अधिक लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब वह खेल मंत्री थे, तब उन्होंने तलवारबाजी को प्राथमिकता दी थी। इस खेल में काफी प्रगति हुई है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी एशियाई खेलों ( जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक) में भारत के तलवारबाजी में पदक जरूर जीतेगा। रीजीजू ने कहा, "आज हमने एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी की है। भारत भविष्य में विश्व चैंपियनशिप की भी मेजबानी कर सकता है। मुझे लगता है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भारत से दो-चार खिलाड़ी तलवारबाजी में क्वालिफाई करेंगे, क्योंकि वे जिस तरह से अभ्यास और प्रदर्शन कर रहे हैं, वह बहुत उत्साहजनक है।'' उन्होंने कहा कि भारत में इस खेल को लोकप्रिय बनाने की बड़ी संभावना है।

 
उन्होंने कहा, "भारत में इस चैंपियनशिप की मेजबानी करना बड़ी उपलब्धि है। मुझे बताया गया कि कई भारतीय खिलाड़ी सिर्फ एक या दो अंकों के अंतर पदक जीतने से चूक गये, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।'' रीजीजू ने कहा, '' भविष्य में तलवारबाजी पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि यह बहुत रोचक खेल है। ओलंपिक में इसके 12 स्वर्ण पदक दांव पर होते हैं और इसमें फॉइल, एपी और सेबर जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं जो युवाओं को आकर्षित कर सकते हैं और यह खेल और लोकप्रिय होगा।" उन्होंने भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के एशियाई खेलों की टीम से बाहर किए जाने के मुद्दे पर कहा कि सरकार खेल संघों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती। मनिका बत्रा को चयन मानदंड पूरा नहीं करने के कारण भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा टीम से बाहर किया गया था। उन्होंने खेल मंत्री से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है। रीजीजू ने कहा "हम खिलाड़ियों और खेल के प्रचार की बात कर सकते हैं, लेकिन खेलों के आंतरिक प्रशासन में हम हस्तक्षेप नहीं करते हैं।'' 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english