- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- सभापति सूर्यकांत राठौड़ की कलेक्टर चेम्बर में रही उपस्थिति0- सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन अनिल सोनकर को पद की शपथ लेने पर दी हार्दिक शुभकामनाएंरायपुर. छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन श्री अनिल सोनकर को आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने रायपुर कलेक्टर चेम्बर में पद की शपथ दिलवायी।नवनामांकित पार्षद , एल्डरमेन ने पद की ईश्वर के नाम सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर चेम्बर में नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकात राठौड,, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, नगर निगम सचिव श्रीमती सगीता साहू की उपस्थिति रही।शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम के नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन श्री अनिल सोनकर को पद की शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकात राठौड़ और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह सहित नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, नगर निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू ने बुके प्रदत्त कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
- 0- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन0- नव प्रवेशित विद्यार्थियों को फुलमाला से स्वागत कर एवं मुँह मीठा कराकर शाला में किया गया स्वागत अभिनंदन0- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष, कलेक्टर सहित अन्य अतिथि हुए शामिल, प्रार्थना शेड स्थल का सीमेंटीकरण एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करने की घोषणा कीबालोद. कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सासंद श्री भोजराज नाग ने कहा कि अच्छी शिक्षा किसी भी राष्ट्र व समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इसी मंशा के अनुरूप केन्द्र व राज्य सरकार हमारे नौनिहालों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। श्री नाग आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव समारोह के अवसर पर उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री नाग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम, जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी, ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच श्रीमती पार्वती मण्डावी के अलावा एसडीएम श्री सुरेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा कक्षा पहली, छठवीं, नौवीं एवं ग्यारहवीं के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को फुलमाला से स्वागत एवं मुँह मीठा कराकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में नवनिर्मित प्रार्थना शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस मौके पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक प्रदान करने के अलावा सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क सायकिल भी वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नाग ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे भारत वर्ष में संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की बहुत ही प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा रही है। प्राचीन काल में गुरूकुलों एवं आश्रमों में पूज्य गुरूओं एवं ऋषि मुनियों के द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु अध्यात्मिक, नैतिक, शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की शिक्षा भी अनिवार्य रूप से दी जाती है। श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप केन्द्र व राज्य सरकार हमारे विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर सन् 2047 तक देश को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं बालकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा विशेष ध्यान देकर देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत शामिल किए गए नए पाठ्यक्रमों के संबंध में भी जानकारी देते हुए उन्होंने इसेे मजबूत, सशक्त एवं एक शक्तिशाली भारत की आधारशिला बताया। श्री नाग ने कहा कि विकास के लिए रोड, पुल-पुलिया जैसे अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना आवश्यक है। लेकिन इससे भी अधिक मानवीय संसाधनों का विकास, एक स्वस्थ, शिक्षित, ज्ञानवान भारत एवं समाज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ने कहा कि अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों के अलावा ग्लोबल वार्मिंग, तेजी से मंडरा रहे पर्यावरण संकट जैसे ज्वलंत एवं समसामयिक विषयों पर भी चिंता करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में इस दिशा में बेहतरीन कार्य पर पूरी दुनिया के सामने अनुपम उदाहरण पेश किया था। सांसद श्री नाग ने बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृहद वृक्षारोपण अभियान तथा तेजी से घट रहे भूजल स्तर की रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान आदि कार्यों की भूरी-भूरी सराहना भी की। इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा के प्रार्थना शेड स्थल का कांक्रिटीकरण, विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने आज जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणजनों सहित समस्त लोगों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र एवं समाज के विकास के लिए मेरूदण्ड है। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए की कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके साथ ही देश को विकसित बनाने हेतु सभी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किया जाना अत्यंत उन्होंने सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने ग्राम गुजरा में शाला प्रवेश उत्सव के बेहतरीन आयोजन की सराहना की। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा सभी वर्ग के लोगों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय के अनुरूप गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना केन्द्र व राज्य सरकार के विशेष प्राथमिकता में शामिल है।श्री साहू ने बालोद जिले में शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने हेतु समाज के सभी वर्ग के लोगों से सहयोग की अपील की। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव समारोह में उपस्थित अतिथियों सहित समस्त लोगों का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मात्र औपचारिक कार्यक्रम नही है अपितु यह अवसर देश के भावी भविष्य के निर्माण का भी अवसर है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कारगर उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ बच्चों के पालकों एवं अभिभावकों सहित सभी वर्गों के लोगों को बच्चों को वर्तमान समय के अनुरूप बेहतरीन एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि शासन के मंशानुरूप बालोद जिले में विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के अलावा सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी लोगों को ’एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरा कर चुके सभी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 13 से 18 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से टीका लगाने की भी अपील की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिले में शिक्षा विभाग के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर आभार प्रदर्शन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण चर्तुवेदी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान करने के अलावा आदान सामग्री के रूप में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन, श्रवण बाधित विद्यार्थियों को टैबलेट का भी वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद श्री नाग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज भी ग्रहण किया।--
- 0- वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, आला अधिकारियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम बना विहंगम, ऐतिहासिक एवं यादगार0- मिशन अंकुर के तहत जिले में आज ऐतिहासिक वृक्षारोपण, 83 स्थानों में सीपीटी में 91 हजार 863 सीड बाॅल का किया गया रोपणबालोद. हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन जैसे चुनौतियों से निपटने की दिशा में बालोद जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया कदम को कार्य रूप में परिणित करने की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय रहा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के मिशन अंकुर के महाभियान के तहत जिले के 83 चिन्हित विभिन्न स्थानों पर आज एक ही दिन में कुल 91 हजार 863 सीड बाॅल का रोपण किया गया। इसके अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन के मिशन अंकुर के तहत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा के पंडवान में सांसद श्री भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों आला अधिकारियों, कर्मचारियों शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, बिहान समूह की दीदियों, ग्रामीणों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ सीड बाॅल का रोपण किया। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, आला अधिकारियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों की उपस्थिति से जिला प्रशासन के मिशन अंकुर के तहत सामूहिक सीड बाॅल रोपण का कार्यक्रम ऐतिहासिक, विहंगम एवं यादगार कार्यक्रम बन गया।निश्चित रूप से मिशन अंकुर के तहत आज संपन्न वृहद कार्यक्रम आने वाले समय के लिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। ज्ञातव्य हो कि मिशन अंकुर के इस महाभियान के तहत आज ग्राम गुजरा के पंडवान सहित जिले के विभिन्न 83 चिन्हित स्थानों पर एक ही दिन में कुल एक 91 हजार 863 सीड बाॅल का रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने मिशन अंकुर के तहत बालोद जिला प्रशासन के इस कार्य को ऐतिहासिक एवं अभिनव बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में सीड बाॅल रोपण का जो कार्य किया जा रहा है वह पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सभी के लिए प्रेरणादायी होगा। सीड बाॅल रोपण के अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने बालोद जिला प्रशासन के इस अभिनव एवं अनुकरणीय पहल की भूरी-भूरी सराहना करते हुए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।ज्ञातव्य हो कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, वनांचलों, और बंजर या खाली पड़ी जमीनों को फिर से हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से बालोद जिला प्रशासन द्वारा मिशन अंकुर के माध्यम से सीड बाॅल का रोपण करने का विशेष पहल की गई है। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ’विकसित भारत जी राम जी’ और अन्य विकास योजनाओं के तहत 83 स्थानों पर सीपीटी का निर्माण कराया गया है। सीपीटी मूल रूप से पानी को रोकने और मवेशियों से पौधों को बचाने के लिए बनाई गई गड्ढे होते हैं। इन गड्ढों के आसपास की सुरक्षित जमीन पर इन सीड बॉल्स को प्राकृतिक रूप से पनपने के लिए रखा गया है।मिशन अंकुर के तहत सीड बाॅल रोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आज जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियाँ सामने आ रही हैं, ऐसे में हमें पारंपरिक वृक्षारोपण के साथ-साथ सीड बॉल जैसी नवोन्मेषी और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। मिशन अंकुर का उद्देश्य केवल बीजारोपण करना नहीं है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण देकर एक विशाल वृक्ष में तब्दील करना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने जिला प्रशासन मिशन अंकुर के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीड बॉल तकनीक कम लागत, कम समय और कम मेहनत में अधिक से अधिक पौधे उगाने का एक बेहद कारगर और शानदार तरीका है। विशेषकर सीपीटी के आसपास इन्हें लगाने के दोहरे लाभ हैं पहला, गड्ढों में संचित वर्षा जल से बीजों को लंबे समय तक पर्याप्त नमी मिलेगी, और दूसरा, यह क्षेत्र जानवरों की पहुँच से सुरक्षित रहेगा, जिससे पौधों की उत्तरजीविता दर कई गुना बढ़ जाएगी।सीड बॉल, जिसे आम बोलचाल में ’बीज बम’ भी कहा जाता है, उपजाऊ मिट्टी, जैविक खाद (वर्मी कंपोस्ट), राख और विभिन्न प्रजातियों के बीजों का एक विशेष मिश्रण होता है। इसे हाथों से गोल आकार देकर छाँव में सुखाया जाता है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए गहरे गड्ढे खोदने की आवश्यकता नहीं होती है। इन्हें सीधे जमीन पर फेंका या रखा जा सकता है। बारिश के मौसम में जब इन सीड बॉल्स पर पानी की बूँदें गिरती हैं, तो बाहरी मिट्टी का आवरण नमी सोख लेता है और अंदर मौजूद खाद की गर्मी व पोषण से बीज स्वतः ही सुरक्षित रूप से अंकुरित होने लगता है। इस महाभियान में उपयोग की गई सीड बॉल्स में मुख्य रूप से स्थानीय जलवायु के अनुकूल फलदार, छायादार और औषधीय पौधों के बीज उपयोग किए गए हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, जामुन, करंज, मुनगा, अमरूद, सीताफल और आंवला प्रमुख हैं। इससे न केवल जिले का हरित आवरण तेजी से बढ़ेगा, बल्कि मिट्टी का कटाव रुकेगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी, और स्थानीय पशु-पक्षियों को भी प्राकृतिक आश्रय और भोजन प्राप्त होगा।इस अभियान की एक सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह महज एक पर्यावरणीय पहल नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। इन सीड बॉल्स का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया गया है। महिलाओं ने पिछले कई हफ्तों से दिन-रात मेहनत कर, सही अनुपात में मिट्टी और खाद का मिश्रण तैयार कर इन सीड बॉल्स को आकार दिया है।
- 0- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण रहे उपस्थितबालोद. कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा में नवनिर्मित किसान कुटीर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्री सुरेश साहू एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद श्री नाग एवं अतिथियों ने नवनिर्मित किसान कुटीर का अवलोकन कर ग्राम गुजरा सहित अंचल के ग्रामीणों को इस नवनिर्मित किसान कुटीर के लोकार्पण के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
- 0- सांसद श्री भोजराज नाग ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को प्रदान किया पाठ्यपुस्तक, गणवेश, बच्चों के साथ किया न्यौता भोजबालोद. जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा में जिला स्तरीय 'शाला प्रवेश उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद श्री भोजराज नाग शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित किए। साथ ही, 'सरस्वती साइकिल योजना' के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा हो सके। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण 'न्यौता भोज' रहा, जहां सांसद ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे संवाद किया।इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर, सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, उप अभियंता श्री नवीन वर्मा सहित जोन 10 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित कर्मचारियो की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अतर्गत क्षेत्र अंतर्गत बोरियाखुर्द नहर रोड में लगभग 5 एकड निजी भूमि पर पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहा पहुंचकर निर्मित की गई अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर तत्काल रोक लगायी। वहा जाने का मार्ग बाधित किया , साथ ही स्थल पर अवैध नींव को तोड़ा ।अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी एवं नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर संबंधित भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी शीघ्र देने का अनुरोध पत्र में किया गया है। तहसीलदार कार्यालय रायपुर से इस सम्बन्ध में अधिकृत जानकारी आने पर राज्य शासन के अधिनियम के अनुसार संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने सबधित पुलिस थाने में नामजद एफआईआर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा दर्ज करवायी जाएगी।
- 0- सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने निरीक्षण कर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर को सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बारिश में गंदे पानी का सुगम निकास 19 जुलाई के पूर्व प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने किया निर्देशितरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने राजधानी शहर रायपुर के मालवीय रोड में रूपकला साड़ी सेंटर के पास की गली में दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट प्रबंधन, गंदे पानी की सुगम निकासी की व्यवस्था सतत मॉनिटरिंग करवाते हुए चातुर्मास अवधि में सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैँ.दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन में इस वर्ष चातुर्मास अवधि में देश भर से दिगंबर जैन समाज के मुनिगण पधारेंगे. उनका सुआगमन यहां दिनांक 19 जुलाई 2026 को होगा एवं चातुर्मास सम्बंधित आयोजन दिनांक 19 जुलाई से प्रारम्भ हो जायेगे.इस सम्बन्ध में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री संजय नायक ने नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ से मिलकर उन्हें अनुरोध पत्र लिखकर चातुर्मास में दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग मालवीय रोड में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, अन्य मौलिक सुविधा व्यवस्थायें नगर निगम रायपुर के माध्यम से किये जाने का विनम्र अनुरोध किया है.इस पर आज नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, उपअभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर एवं अन्य निगम जोन 4 अधिकारियों, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष श्री संजय नायक एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया एवं दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट प्रबंधन, गंदे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक मौलिक व्यवस्थायें नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में जोन के माध्यम से करवाकर मॉनिटरिंग करवाकर दिनांक 19 जुलाई 2026 के पूर्व अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था दिया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने सम्बंधित निगम जोन 4 अधिकारियों को निर्देशित किया है.
- 0- नगर निगम जोन 2 द्वारा पंडरी में होटल पुनीत एवं उसके आसपास दुकानों के सामने कार्रवाईरायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्थल पर कार्यपालन अभियता श्री पीडी घृतलहरे उपअभियता नगर निवेश श्रीमती अंजलि बारले की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अतर्गत पंडरी में होटल पुनीत एवं उसके आस पास दुकानो के सामने नाले पर अवैध कब्जा जमाकर नालो को पाटकर बनाये गये आधा दर्जन से अधिक अवैध पाटो को जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोडने एवं सफाई की बाधा हटाने की कार्यवाही नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई। अवैध पाटो के कारण सफाई पूरी तरह बाधित हो चुकी थी एवं बारिश में जल भराव की समस्या आ रही थी।जलभराव की समस्या दूर करने नाले की सफाई करवाने एवं गंदे पानी का निकास सुगमता से कायम करने अवैध पाटो को हटाने कार्यवाही की गई, जो लगातार आगे भी जारी रहेगी एव नाले पर बनाये गये सभी अवैध पाटो को अभियान चलाकर तोडने के निर्देश दिये गये है।
- 0- सरसेनी प्राथमिक शाला को मिलेगा नया भवन0- डीएमएफ से 12 लाख रुपये की स्वीकृतिबिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर द्वारा प्राथमिक शाला सरसेनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय का मूल भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है और उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं है। भवन की खराब स्थिति के कारण अतिरिक्त कक्ष में कई कक्षाओं का संचालन एक साथ किया जा रहा था।उल्लेखनीय है कि विद्यालय में एक ही कमरे में कई कक्षाओं के संचालन संबंधी जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देश पर बीईओ श्री दीपक गुप्ता ने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि विद्यालय परिसर अहातायुक्त है तथा कुल 41 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वर्तमान में बालवाड़ी एवं कक्षा पहली के बच्चों को आंगनबाड़ी भवन में तथा अन्य कक्षाओं को अतिरिक्त कक्ष में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। जिला प्रशासन की पहल पर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से विद्यालय भवन निर्माण हेतु 12 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नए भवन निर्माण को मंजूरी देते हुए निर्माण एजेंसी को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।नए भवन के निर्माण से सरसेनी के बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा एक साथ कई कक्षाओं के संचालन की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जिले के सभी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- बिलासपुर. जिला पंचायत की स्थायी संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जल संसाधन संभाग खारंग एवं कोटा, लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 1 एवं 2, वन विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्याें की समीक्षा की जाएगी।
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पत्थरखान एवं कड़ार में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक रिक्त पदों पर 17 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन https://aww.e-bharti.in में जाकर किये जा सकते है। ऑफलाईन आवेदन परियोजना कार्यालय में स्वीकार नहीं किये जायेगें।
- बिलासपुर. जिला पंचायत बिलासपुर के सभाकक्ष में MY Bharat पंजीयन अभियान (01 जुलाई से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की अध्यक्षता एवं डिप्टी डायरेक्टर श्री नितिन शर्मा के तत्वावधान में संपन्न हुआ।बैठक में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी, शासकीय विभागों के प्रतिनिधि तथा MY Bharat से जुड़े स्वयंसेवक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य MY Bharat पोर्टल पर युवाओं के अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करना तथा अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करना था।बैठक में MY Bharat पंजीयन अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बिलासपुर जिले के पंजीयन लक्ष्य, वर्तमान प्रगति एवं लक्ष्य प्राप्ति में आ रही चुनौतियों की समीक्षा की गई। महाविद्यालय एवं विभागवार पंजीयन लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी संस्थानों से अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।बैठक के दौरान पंजीयन संख्या बढ़ाने हेतु विशेष रणनीति बनाई गई, जिसमें महाविद्यालय स्तर पर विशेष पंजीयन अभियान, विभागीय समन्वय, स्वयंसेवकों, NSS, NCC, छात्र संगठनों एवं युवा मंडलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। MY Bharat पोर्टल से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई।जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, वेबसाइट, पोस्टर, बैनर, कार्यशाला एवं रैली जैसे विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में उपस्थित प्राचार्यों एवं कार्यक्रम अधिकारियों से अपने-अपने संस्थानों में अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन कराकर निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर पूरा करने का आग्रह किया गया।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि MY Bharat युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी संस्थानों से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा 15 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
- रायपुर. जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में जूनियर सेकेट्रियल असिस्टेंट श्री संतोष कुमार बघेल ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 6 अमलीडीह, एएनएम सुश्री रेणुका साहू ने प्राथमिक शाला ग्राम धनेली (सांकरा) एवं सहायक ग्रेड 3 श्री उत्तम कुमार यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र यादव पारा (टिकरापारा) में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
- रायपुर. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जिनकी शिक्षा सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति बैंक खाते में तकनीकी त्रुटियों के कारण लंबित है, उन्हें 25 जुलाई 2026 तक अपने बैंक खाते से संबंधित त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार अनिवार्य रूप से करना होगा।जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई आदि शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी, जिनका बैंक खाता बंद हो गया है, बैंक खाते में त्रुटि है अथवा बैंक खाता आधार से सीड नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित नहीं हो सकी है, वे http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते का त्रुटि सुधार कर सकते हैं।सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया है कि निर्धारित समय-सीमा तक बैंक खाते की त्रुटि का सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सकेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अपने संस्थान के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कलेक्टोरेट परिसर, कक्ष क्रमांक-40, छात्रवृत्ति शाखा में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई 2026 के बाद शिक्षा सत्र 2021-22 से 2025-26 तक के लिए बैंक खाते एवं आधार सीडिंग संबंधी त्रुटियों के सुधार का कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
- 0- एनएचएआई, वन विभाग एवं उद्योगों के सहयोग से मुख्य मार्गों पर होगा वृहद वृक्षारोपणरायपुर। जिले में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण बढ़ाने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. सिंह ने कहा कि एनएचएआई, वन विभाग और जिले के विभिन्न उद्योगों को समन्वय से मुख्य मार्गों तथा औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहिए।कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु वृक्षारोपण के लिए सबसे अनुकूल समय है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से शीघ्र वृक्षारोपण अभियान शुरू करें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की भी सुनिश्चित व्यवस्था करें।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि नई सड़कों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों, विशेषकर रायपुर-अभनपुर और रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर प्राथमिकता के साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिले के उद्योगों का भी सहयोग लिया जाएगा।वनमंडलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल ने बताया कि सभी संबंधित विभागों एवं उद्योगों के प्रतिनिधियों का संयुक्त दल संभावित स्थलों का निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के बाद व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।बैठक में रोजगार विभाग की उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने जुलाई 2026 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले की जानकारी भी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिले के उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- 0- केन्द्र में हुई सुश्री जितेश्वरी पटेल के ट्रायसिकल की निःशुल्क मरम्मत0- दैनिक आवागमन की परेशानी हुई दूररायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दिव्यांग गैरेजे के अंतर्गत संबल केन्द्र आज दिव्यांगों की आवाजाही की ज़रूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुश्री जितेश्वरी पटेल जो अपने आवागमन के लिए बैटरी चालित ट्रायसिकल पर निर्भर हैं, ट्रायसिकल के खराब होने पर संबल केन्द्र में निःशुल्क मरम्मत होने से अत्यंत खुश हैं। आवागमन में होने वाली समस्याओं से उन्हें राहत मिली तथा वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर पा रही हैं।सुश्री पटेल कुशालपुर में निवासरत हैं एवं अपनी दैनिक आवागमन एवं आवश्यकताओं के लिए बैटरी चालित ट्रायसिकल का उपयोग करती हैं। ट्रायसिकल के खराब होने पर उन्हें आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनका दैनिक कार्य एवं रोजगार भी प्रभावित हो रहा था।इस दौरान उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संबल केन्द्र की जानकारी प्राप्त हुई जहां दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण की निःशुल्क मरम्मत की जाती है। केन्द्र में उनके ट्रायसिकल की जांच की गई, जिसमें एक्सीलेटर, बैटरी, मोटर एवं वायरिंग में खराबी पाई गई। तकनीकी कर्मचारियों द्वारा सभी खराबियों की मरम्मत की गई जिससे ट्रायसिकल सुचारू रूप से चलने लगी।उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर 2025 को वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घोषणा की थी कि रायपुर जिले में प्रदेश के दिव्यांगजनों को सुविधाएं प्रदान करने हेतु संबल केन्द्र की स्थापना की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में कार्य प्रारंभ हुआ एवं 3 दिसंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा संबल केन्द्र का शुभारंभ किया गया। संबल केन्द्र में बैटरी एवं हस्तचालित ट्रायसिकल की निःशुल्क मरम्मत हेतु दिव्यांग गैरेज संचालित है।
- 0- योजना से सुश्री रेणुका दास का ब्यूटी पार्लर व्यवसाय हुआ सशक्त, किया मुख्यमंत्री को धन्यवादरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनके परिवार एवं व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।ग्राम कोसरंगी की निवासी सुश्री रेणुका दास को महतारी वंदन योजना के तहत 29वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। योजना से नियमित रूप से मिल रही आर्थिक सहायता का उपयोग वे अपने ब्यूटी पार्लर के संचालन और आवश्यक सामग्री की खरीद में कर रही हैं। इससे उनके व्यवसाय को मजबूती मिली है और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उन्हें प्रोत्साहन मिला है।इसके लिए सुश्री दास ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
- 0- अजय को मिला मूल निवासी प्रमाण पत्रदुर्ग. पाटन निवासी श्री अजय चन्द्राकार को अपने विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए मूल निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले उन्हें यह चिंता थी कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया में अधिक समय लगेगा। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ने उनकी यह चिंता पूरी तरह दूर कर दी। श्री अजय चन्द्राकार ने 14 मई 2026 को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 मई 2026 को उनका मूल निवासी प्रमाण पत्र समय पर जारी कर दिया गया।सेवा सेतु के माध्यम से उन्हें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिली, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही और बिना किसी अनावश्यक परेशानी के प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। अब वे इस प्रमाण पत्र का उपयोग विभिन्न शासकीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों में आसानी से कर पा रहे हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए श्री अजय चन्द्राकार ने कहा, ष्सेवा सेतु के माध्यम से मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही सरल और सुविधाजनक रहा। बिना किसी परेशानी के समय पर प्रमाण पत्र मिल गया।ष् उन्होंने कहा सेवा सेतु है तो भरोसा है, सेवा सेतु छत्तीसगढ़ शासन की ऐसी पहल है, जो नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराकर जनसेवा में विश्वास को और मजबूत बना रही है।
- 0- समय पर यूरिया व उन्नत खाद मिलने से फसल चक्र हुआ सुदृढ़दुर्ग. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के आर्थिक संवर्धन और कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, खरीफ सीजन के दौरान कृषकों को आवश्यक कृषि आदान (कृषि इनपुट) सामग्री उपलब्ध कराने के लिए धरातल पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन दुर्ग की सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप ग्रामीण अंचलों में प्राथमिक साख सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विज्ञान के दृष्टिकोण से यूरिया और अन्य खाद फसलों की प्रारंभिक वानस्पतिक वृद्धि, क्लोरोफिल निर्माण और समुचित विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक माने जाते हैं, जो फसल की उत्पादकता व गुणवत्ता निर्धारित करते हैं।दुर्ग विकासखंड के ग्राम जेवरा निवासी प्रगतिशील कृषक श्री कमलेश कुमार साहू ने बताया कि उन्हें सिरसा स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से अपनी आवश्यकता के अनुरूप दो चरणों में यूरिया खाद एवं उन्नत बीज अत्यंत सुगमता से प्राप्त हो गए हैं। खेती-किसानी के इस संवेदनशील समय में कृषि आदानों की त्वरित उपलब्धता से खेतों में बुआई और पोषण प्रबंधन का कार्य बिना किसी मानसिक व आर्थिक तनाव के समय पर पूरा हो सका है। कृषक श्री साहू ने अपने पिछले अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पूर्व में किसानों को खादों के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, जिससे समय नष्ट होता था और फसल भी प्रभावित होती थी। किंतु इस वर्ष प्रशासनिक व्यवस्था के कारण यूरिया और बीज बिना किसी परेशानी के सीधे किसानों तक सहजता से पहुंच रहे हैं। समयबद्ध तरीके से मुख्य पोषक तत्वों की आपूर्ति होने से फसलों के स्वास्थ्य में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है, जिससे आगामी समय में बंपर पैदावार की ठोस उम्मीद जगी है। शासन की इस किसान-हितैषी नीति और पारदर्शी वितरण प्रणाली से अभिभूत होकर कृषक कमलेश कुमार साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन दुर्ग के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता से जिले के कृषक समुदाय का मनोबल ऊंचा हुआ है और वे पूर्ण उत्साह के साथ खरीफ सीजन की खेती में संलग्न हैं।
- 0- प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026दुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन और कृषकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया गया है। मौसम खरीफ वर्ष 2026 प्रारंभ हो चुका है और अल-नीनो के प्रभाव के कारण मौसम की असामान्य परिस्थितियां (अल्प/अतिवृष्टि) निर्मित होने की प्रबल संभावना है, जिससे खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ 2026 हेतु ऐसे किसान जो अब तक फसल बीमा नहीं कराये है उनका पंजीयन राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है । संभागीय संयुक्त संचालक कृषि द्वारा संभाग के समस्त जिलों के ऋणी/अऋणी किसानों को अधिक से अधिक संख्या में निकटस्थ सहकारी समितियों, बैंक, च्वाईस सेंटर के माध्यम से तत्काल संपर्क कर फसल बीमा कराने हेतु अपील की गई है, ताकि कोई भी पात्र केसीसी धारी कृषक बीमा आवरण से वंचित न हो।संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं (स्थानीयकृत आपदा एवं फसल कटाई उपरांत क्षति) से होने वाले फसल नुकसान की त्वरित राहत और निराकरण के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और फसल नुकसान/बीमा से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक एकीकृत प्रणाली है। किसान इस पोर्टल पर ऑनलाइन, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।कृषि रक्षक पोर्टल पर जाने और शिकायत दर्ज करने हेतु सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल pmfby.gov.in पर जाएं फिर कृषि रक्षक पोर्टल ऑपशन प्रदर्शित होगा जिसे क्लिक करने पर फॉमर एप डाउनलोड का ऑपशन में जाकर स्कैन कर क्रॉप इन्श्योंरेन्स एप को डाउनलोड कर या सीधे प्ले स्टोर के माध्यम से भी क्रॉप इन्श्योंरेन्स एप को डाउनलोड कर फसल हानि की विवरण इन्द्राज कर सकते है। इसके अलावा किसान भाई फसल नुकसान की त्वरित राहत और निराकरण के लिए टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (कृषि रक्षक हेल्पलाइन) 14447 पर कॉल करके या पीएमएफबीवाय वाट्सअप नं. 7065514447 पर भी जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- दुर्ग. विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संगोष्ठी, पोस्टर, भाषण एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अलका बाघमार, विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू तथा अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी ने की। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी (मातृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. अर्चना चौहान एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ती जनसंख्या से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं संसाधनों पर पड़ने वाले प्रभाव विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जनसंख्या संतुलन, स्वस्थ परिवार-सुरक्षित भविष्य तथा संसाधनों के संतुलित उपयोग का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों से निपटने के लिए जनजागरूकता, शिक्षा और परिवार नियोजन को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। वहीं विशेष अतिथि सुश्री प्रिया साहू ने समाज में व्याप्त दुष्कर्म जैसी गंभीर समस्या पर विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर, भाषण एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मीना मान, श्रीमती शोभिका गजपाल, डॉ. अमरीश त्रिपाठी, तरुणा साहू, डॉ. सीमा पंजवानी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- 0- रॉयल गोवा व्हिस्की के 23 पेटी जप्त0- परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मारूती डिजायर सहित 01 आरोपी गिरफ्तारदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देशानुसार प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में 12 जुलाई 2026 को सूचना के आधार पर आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत-भिलाई क्रमांक-02 के द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही कर आरोपी रमा शंकर सिंह (उर्फ) बाबा स्थान बैकुण्ठ धाम के पास फौजी नगर थाना जामुुल जिला-दुर्ग द्वारा बिना नम्बर प्लेट स्विफ्ट डिजायर से रॉयल गोवा व्हिस्की (गोवा प्रान्त की मदिरा) 23 पेटी पाव कुल मात्रा 198.720 बल्क लीटर मदिरा को परिवहन करते पाये जाने पर उक्त मदिरा एवं वाहन को जप्त कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। बिना परमिट के आरोपी के कब्जे से गोवा प्रान्त की विदेशी शराब पाए जाने एवं आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 36, 59(क) में दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया है। इस प्रकरण की विवेचना सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक भोजराम रत्नाकर, तुलिका नेताम, शशिकांत देशलहरे, आबकारी आरक्षक संदीप तिर्की, संजय नेताम, मनीष कुमार, ऋषिकेश मण्डावी, संदीप बंजारे, चंद्रकांत साहू, ड्राइवर दीपक राजू एवं प्रकाश राव का योगदान रहा।
- दुर्ग. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’मेरा युवा भारत- माय भारत’’ के अंतर्गत जिले के युवाओं को कौशल विकास, इंटर्नशिप, स्वयंसेवा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय मंच ’माय भारत पोर्टल’ (https://mybharat.gov.in) पर पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में आवेदकों की सुविधा के लिए एक विशेष पंजीयन काउंटर स्थापित किया गया है। इस काउंटर पर कार्यालय में आने वाले 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। उपसंचालक (रोजगार) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशल विकास, इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक सभी पात्र आवेदक दुर्ग रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। युवाओं की सहायता और अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर क्यूआर कोड सहित सभी आवश्यक विवरण चस्पा कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकृत होकर शासकीय योजनाओं और अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
- रायपुर। भारतीय सेना ने आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ), रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून, 2026 तक राज्य के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणाम 12 जुलाई, 2026 को घोषित किए गए।अभ्यर्थी अपने परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रायपुर के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित किए गए हैं।कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल (क्लर्क), अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस तथा नियमित संवर्ग के अंतर्गत जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक), नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा सहित विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन में सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों, जिनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण शामिल हैं, में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाग लेना होगा।आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, भोपाल के अंतर्गत हवलदार (आर्मी एजुकेशन) तथा जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक) पदों के लिए भर्ती रैली 25 जुलाई से 6 अगस्त, 2026 तक मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जाएगी। वहीं, सिपाही फार्मा, सिपाही टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस पदों के लिए भर्ती रैली अक्टूबर, 2026 में आयोजित होगी।छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल (क्लर्क) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं उत्तीर्ण) पदों की भर्ती रैली जनवरी, 2027 में आयोजित की जाएगी।भर्ती रैलियों में शामिल होने के पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर भेजे जाएंगे। भर्ती स्थल पर प्रवेश केवल प्रवेश-पत्र में अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में प्रवेश-पत्र, भर्ती अधिसूचना में निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लाने की सलाह दी गई है।भारतीय सेना ने पुनः स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तथा योग्यता-आधारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी न्यू रायपुर स्थित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट) से दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
- -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दन जैन ने दुर्दांत नक्सली हिड़मा के महिमामण्डन पर साधा कांग्रेस पर निशानारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दन जैन ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा दुर्दांत नक्सली कमांडर हिड़मा का महिमामण्डन किए जाने पर बेहद कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सोमवार को यहाँ भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आहूत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री जैन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कांग्रेस का नक्सल प्रेम खुलकर सामने आया है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से नक्सलियों के संरक्षण और उन्हें खाद-पानी देने का रहा है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि हजारों निर्दोष आदिवासियों, आम नागरिकों और देश के वीर जवानों के खून से जिसके हाथ रंगे हैं, उस खूँखार नक्सली हिड़मा का महिमामण्डन करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का यह कृत्य बस्तर के शहीदों और उनके परिवारों का घोर अपमान है। इसके लिए उन्हें और उनकी पार्टी को देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। श्री जैन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों का 'भाईचारा' दशकों पुराना है। जब-जब देश में नक्सलियों पर कड़ा प्रहार होता है, तब-तब कांग्रेस नेताओं का दर्द छलक उठता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ नेता राजबब्बर जैसे बड़े कांग्रेसी नेता समय-समय पर नक्सलियों के पक्ष में खुलकर बयानबाजी करते रहे हैं। राजबब्बर ने तो नक्सलियों को 'क्रांतिकारी' तक कह दिया था। खुद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हिड़मा जैसे राष्ट्रविरोधी तत्वों का महिमामण्डन कर चुके हैं, जो उनके देशविरोधी एजेंडे को साफ उजागर करता है। श्री जैन ने कहा कि संसद पर हमला करने वाले अफ़ज़ल गुरु के लिए जिनकी सहानुभूति हो, उनके नेताओं के लिए माओवादी और नक्सलवादी “आदर्श” बन जाएँ तो हैरानी कैसी? कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। देश पहले, या वोट बैंक पहले— जवाब जनता अच्छी तरह जानती है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नक्सलियों के वैचारिक आकाओं को पालने-पोषने का काम किया गया। इसी कड़ी में अमर्त्य सेन जैसे चेहरों को व्यवस्था में ऊँचा ओहदा देकर नवाजा गया, जो नक्सलियों की 'वैचारिक ढाल' बनकर काम करते थे। आज जब केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षाबल नक्सलियों को उनके मांद में घुसकर ढेर कर रहे हैं, तो कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह बौखला गया है। अपने अस्तित्व को खतरे में देख कांग्रेस अब हिड़मा जैसे दुर्दांत अपराधियों के सहारे अपनी राजनीति चमकाना चाहती है। श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव अपने इस देशविरोधी और शर्मनाक बयान के लिए तुरंत बस्तर की जनता, जवानों के परिवारों और पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगें। साथ ही कांग्रेस आलाकमान स्पष्ट करे कि क्या वह अपने विधायक के इस नक्सल प्रेम का समर्थन करता है? बस्तर में शांति और विकास की राह में रोड़ा अटकाने वाली और नक्सलियों की पैरवी करने वाली कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैभव बैस ने कहा कि जब चरणदास महंत मध्यप्रदेश शासन में गृह मंत्री थे तब एडिशनल एसपी भास्कर दीवान की शहादत हुई थी। तबसे लेकर स्वर्गीय एडिशनल एसपी आकाश गिरिपुंजे की शहादत तक कांग्रेस को नक्सली हिंसा से कोई मतलब नहीं रहा है। सुरक्षा बल के जवान पुलिस के जवान व प्रदेश के माटी पुत्र वहाँ पर अपनी शहादत देते रहे। श्री बैस ने कांग्रेस से सवाल पूछा है कि क्या कांग्रेसी नेता शहीदों की शहादत का सम्मान करती है? क्या कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेता जिसमें स्व. विद्याचरण शुक्ला, महेंद्र कर्मा सहित कई बड़े नेताओं की शहादत का सम्मान करती है? उन्होंने झीरम घाटी के हमले में अपनी जान गवाही। अगर कांग्रेस अपने शहीद नेताओं का सम्मान करती है तो अपने विधायक अटल श्रीवास्तव पर कार्रवाई करके दिखाए। सुरक्षा बल के सैकड़ो लोगों, हज़ारों आम नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार हिड़मा था, जो कांग्रेसियों के लिए आदर्श है। बस्तर की पावन भूमि ने महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव जैसे जननायक दिया है उस बस्तर में हिड़मा कभी नायक नहीं हो सकता।इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय, प्रदेश मीडिया सह संयोजक गोविन्दा गुप्ता, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी मौजूद रहे।




























