- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद । गुरुघासीदास लोक कला महोत्सव योजना नियम वर्ष 2005 अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के पारंपरिक लोककला, लोकगीत, लोकगायन, लोकनृत्य की पहचान दिलाने एवं पुरस्कृत कर उनकी प्रतिभा का विकास कर उन्हें प्रोत्साहित करने उद्देश्य से गुरूघासीदास लोक कला महोत्सव वर्ष 2023-24 कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद ने बताया कि इसके लिए कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास संयुक्त जिला कार्यालय के बालोद के कक्ष क्रमांक 77 में 21 दिसम्बर 2023 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है।
- बालोद। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार इस अवसर पर 25 दिसंबर 2023 के पूर्व नगरीय निकायों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि कराए जाने के निर्देश दिए हंै। इस दौरान नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ कर आगामी एक सप्ताह नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 दिसंबर को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चैक में कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। सुशासन दिवस के अवसर पर अटल चैक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के छायाचित्र पर मल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा नगरीय निकायों में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाएगा। नगरीय निकाय में स्व. श्री वाजपेयी की कविता पाठ, अटल विचार सगोष्ठी, निबंध स्पर्धा आदि का आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से नगर निगमों में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
- -जनदर्शन में कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश-ग्राम सिंहतरा निवासी श्रीमती सीता बाई के दोनों बच्चों का उचित ईलाज एवं आवेदकों के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में सामाजिक पेंशन योजना से संबंधित आवेदन भी लेने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि जिले केकोई भी पात्र हितग्राही सामाजिक पेंशन योजना का लाभ लेने से वंचित न रह सके। कलेक्टर श्री शर्मा मंगलवार 19 दिसम्बर को संयुक्त जिला कार्यालय मंे आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। जिससे कि पात्र हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर लगाने की समस्या से मुक्ति मिल सके। इसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इन शिविरों में ग्राम पंचायत सचिवांे की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने मनोरोग से ग्रसित अपने दोनों बच्चों के ईलाज हेतु जनदर्शन में उनसे मुलाकात करने पहुँचे बालोद विकासखण्ड के ग्राम सिंहतरा निवासी श्रीमती सीता बाई के दोनों बच्चों का समुचित ईलाज करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हंै। उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी को श्रीमती सीता बाई के घर में चिकित्सा विभाग की टीम भेजकर वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर ईलाज हेतु समुचित कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को श्रीमती सीता बाई के दोनों बच्चों को राजधानी रायपुर एवं अन्य स्थानों में भर्ती कर उनका समुचित ईलाज कराने के निर्देश भी दिए है। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के माँगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।जनदर्शन में आज दुपचरा निवासी श्रीमती अनिता बाई ने विकलांग पेेंशन दिलाने, ग्राम ओड़ार निवासी रमाकांत सिन्हा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, टेकापार निवासी खेमलाल साहू ने अपने जमीन का सीमांकन कराने, पड़कीभाट निवासी ओमकार ने बारीश में मकान क्षतिग्रस्त होने पर क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, चंदनबिरही निवासी दुर्गेश कुमार ने राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा में जनदर्शन में पहुँचे लोगों ने विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, जाति प्रमाण पत्र बनाने आदि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
- -समीक्षा बैठक में दिये निर्देश- आयुक्तभिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन मकान को तत्काल पूर्ण कर एजेंसी निगम को सौंपे ताकि हितग्राहियों को आबंटित किया जा सके। नाली के समानांतर बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन को बदलने सर्वे कर शासन को भेजे जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण को रोकने मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रसारित करने वाले डीजे संचालक के विरूद्ध कार्यवाही सहित शहर के भीतर चल रहे खटालो को एक सप्ताह में हटाना होगा। तीन अधिकारी कर्मचारी को जारी किया गया कारण बताओ सूचना पत्र।निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के कार्यो की समीक्षा करते हुए बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. घटक में 3709 मकानों का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 312 पूर्ण हो गये है तथा 2405 मकानों का निर्माण आगामी तीन माह में पूर्ण कर निर्माण एजेसी निगम को सौंपे ताकि लाटरी पद्वति से हितग्राहियों को आबंटित किया जा सके। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार द्वारा निकाले गये डिजिटल वाहन का 13 दिवसीय पडाव मे भिलाई निगम क्षेत्र के 26 स्थलो पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केन्द्र सरकार के जनोमुखी योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किये जाने स्थल पर फार्म भरवाया जाना तथा लाभ प्राप्त किये हितग्राहियों को मेरी कहानी मेरी जुबानी लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 22 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे वार्ड-1 खम्हरिया से प्रारंभ होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रति दिवस दो पाली में अलग-अलग वार्ड में कार्यक्रम आयोजित होकर निगम के सम्पूर्ण 70 वार्ड में 3 जनवरी को संपन्न होगा। स्थल पर प्रधानमंत्री आवास, स्व-निधि, विश्वकर्मा, उज्जवला योजना, आयुषमान कार्ड, गुमस्ता, विवाह, जन्म प्रमाण पत्र, आधार अपडेशन सहित अन्य विभाग के स्टाल लगाये जायेगे।आयुक्त ने सभी जोन आयुक्त से कहा है कि छ.ग. उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर निगम क्षेत्र में ध्वनि प्रदुषण को रोकने डीजे संचालक तथा होटल, वैवाहिक भवन, सामुदायिक भवन, उद्यान का सर्वे कर रात 10 बजे के बाद डीजे बंद करवाना है तथा मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रसारित करने वाले डीजे को जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही करे। ध्वनि मानक क्षमता 70 डेसिबल को मापने सभी डीजे में ध्वनि मापक यंत्र लगाना होगा।आयुक्त श्री व्यास ने 21 भवन मालिको द्वारा संपत्तिकर की राशि का चेक से भुगतान करने के बाद चेक बाउंस हो जाने पर उन भवन मालिको के विरूद्व पुलिस में एफ.आई.आर करने के निर्देश के बाद भी कार्यवाही नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संपत्तिकर विभाग के सहायक अधीक्षक एवं प्रभारी लिपिक को तथा बैठक की सूचना व्हाट्सएप पर होने के बाद भी बैठक मे उपस्थित नही होने वाले सहायक राजस्व अधिकारी को तत्काल कारण बताओ पत्र जारी किये। निगम क्षेत्र में किये गये अवैध नल कनेक्शन का नियमित करने सभी जोन आयुक्त अपने क्षेत्र में शिविर लगाये तथा पानी का बिल नही पटाने वाले लोगो के कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही करें। जिन खटाल संचालको को गोकुलधाम में भूमि आबंटन किया गया है ऐसे खटाल संचालको की पहचान कर एक सप्ताह के भीतर शहर के अंदरूनी भाग से खटाल को हटाएं अन्यथा की स्थिति में आबंटन निरस्त का प्रस्ताव देवें। उन्होने सड़क मरम्मत, सड़को पर हुए गढ़ढो को भरने, यातायात को बाधित करने वाले मुख्य मार्ग के अवैध कब्जो को हटाने एवं रोका छेका संकल्प अभियान को और गति देने के निर्देश दिये।बैठक में अपर आयुक्त उपायुक्त,अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, सभी विभाग प्रमुख, सहायक अभियंता, उपअभियंता, नोडल अधिकारी तथा एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- -पॉवर कंपनी में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आज होगा समापनरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के टीम मुकाबले में कोरबा पश्चिम की टीम को 3 -0 से हराकर रायपुर रीजन ने खिताब अपने नाम किया। दूसरे दिन ओपन एकल तथा युगल स्पर्धाएं भी हुईं। इसमें ओपन सिंगल्स के क्वाटर फाइनल तथा डबल्स के सेमीफाइनल मैच खेले गए हैं। अब प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन युगल स्पर्धा के फाइनल एवं एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेले जाएंगे। टीम स्पर्धा के विजेता रायपुर रीजन का प्रतिनिधित्व आर के बंछोर,एहतेशाम, पवन ओगले , शेखर वर्मा एवं टोमन दिल्लीवार ने किया।लॉन टेनिस प्रतियोगिता प्रभारी श्री मनोज वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को होगा । 19 से 21 दिसंबर तक युनियन क्लब रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की 7 क्षेत्रीय टीमों रायपुर रीजन, रायपुर सेंट्रल, बिलासपुर रीजन ,दुर्ग रीजन ,राजनांदगांव रीजन, कोरबा पूर्व और कोरबा पश्चिम के 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। श्री साय ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के छत्तीसगढ के लिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि ठाकुर साहब छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ गरीबों की सेवा की बल्कि उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित रूप से आंदोलनों से जोड़ने का श्रेय भी ठाकुर साहब को जाता है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को संगठित कर ठाकुर प्यारेलाल सिंह ने कुशल नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किये। उनके योगदान हमेशा याद किये जाएंगे।
- -मार्च 2024 तक राशि का उपयोग करने के निर्देशरायपुर / विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के शेष बजट की एक तिहाई राशि 118 करोड़ 80 लाख रूपए छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के लिए संचालक, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा आज जिलों को आबंटित कर दी गई है। सभी जिला कलेक्टरों को इस राशि का उपयोग प्रतिमाह समानुपातिक व्यय की सीमा के अधीन मार्च 2024 तक किए जाने के निर्देश दिए गए है। योजना के तहत आकस्मिक व्यय की राशि पूर्व के बजट आबंटन में जारी की जा चुकी है। उक्त आबंटित राशि में आकस्मिक व्यय की राशि शामिल नहीं है। उल्लेखनीय है कि योजना अंतर्गत बजट की दो तिहाई राशि का आबंटन मई 2023 में ही जिलों को किया जा चुका है।आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा पत्र के अनुसार कोरिया, सरगुजा, जशपुर, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कांकेर, बस्तर जिले को पृथक-पृथक रूप से 3 करोड़ 96 लाख रूपए, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर को पृथक-पृथक रूपए से 1 करोड़ 32 लाख रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 1 करोड़ 58 लाख 40 हजार रूपए, कोण्डागांव, कबीरधाम एवं गरियाबंद को पृथक-पृथक रूप से 2 करोड़ 64 लाख रूपए, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा जिले को पृथक-पृथक रूप से 7 करोड़ 92 लाख रूपए, कोरबा, महासमुंद, बलौदाबाजार को पृथक-पृथक रूप से 5 करोड़ 28 लाख रूपए, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिले को को पृथक-पृथक रूप से 3 करोड़ 30 लाख रूपए, रायगढ़ जिले को 6 करोड़ 60 लाख रूपए, बिलासपुर जिले के 7 करोड़ 12 लाख 80 हजार रूपए, मुंगेली जिले को 3 करोड़ 16 लाख 80 हजार रूपए तथा रायपुर जिले के 9 करोड़ 24 लाख रूपए के राशि आबंटित की गई है।
- रायपुर /पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल संध्या का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत कवि सम्मेलन, अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन तथा अटल जी के जीवन पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जारी निर्देश में कहा गया है कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाए। ’सुशासन दिवस’ के अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा नगरीय निकायों में ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प भी लिया जाए।नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों, नगरीय निकाय के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से सुशासन दिवस आयोजन के संबंध में जिले के समस्त निगम, पालिका, पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने कहा गया है।
- - हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, शासन की जनकल्याणीकारी योजनाओं की दी गई जानकारीबालोद । बालोद जिले के तरौद, खेरथाडीह ,फुलसुंदरी, पिनकापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजनकेंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद एवं खेरथाडीह और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम फुलसंुदरी एवं पिनकापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 519 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 10 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इसी तरह ग्राम खेरथाडीह में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 625 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राही को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम फुलसंुदरी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 51 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 08 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 20 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम पिनकापार में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 138 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 10 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 05 हितग्राही को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया।
- -ड्रोन से खाद, दवा छिड़काव डेमो देखकर किसान आधुनिक खेती करने हुए प्रेरितरायपुर / रायपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धरसीवां जनपद अंतर्गत ग्राम परसतराई में विधायक श्री अनुज शर्मा भी उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि वह अपनी योजनाओं की जानकारी लेकर संकल्प यात्रा में आए। श्री शर्मा ने प्रत्येक हितग्राही वर्ग का कार्य समय पर नियम अनुसार करने और प्रधानमंत्री जी की जितनी भी योजनाएं हैं उनका हर वर्ग को लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भाग लें और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाए। कार्यक्रम में शामिल होने विशेष रूप से आये भारत सरकार के संयुक्त सचिव, श्री अमिताभ कुमार, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे के साथ शिविर में उपस्थित हुए। श्री कुमार ने शिविर में मौजूद भीड़ की तारीफ़ करते हुए कहा कि ऐसी उत्साहित और अपने अधिकार एवं सरकारी योजनाओं को जानने की इच्छुक भीड़ को देखकर यकीन होता है की भारत जल्द ही ’विकसित भारत’ बन जायेगा और प्रधानमंत्री जी का 2047 का विकसित भारत का सपना अवश्य पूरा होगा।कृषि ड्रोन डेमो से गाँव में आधुनिकता का परिचय’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान ग्राम धरसीवां मे भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री अमिताभ कुमार की उपस्थिति में कृषि ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से स्थानीय किसानों को आधुनिक और उन्नत तकनीक के साथ जोड़ने का संकेत दिया गया। डेमोन्स्ट्रेशन में गाँव के किसानों को यह बताया गया कि कृषि ड्रोन किस प्रकार से खेती के कई कार्यों में सहायक हो सकता है। इस दौरान ड्रोन द्वारा खेत में पेस्टिसाइड छिड़काव करने का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपने सवाल भी पूछे जिसपर ड्रोन ऑपरेटर श्री रमन्ना ने बताया कि ड्रोन के उपयोग से न केवल काम की गति में तेजी आएगी वहीं किसानों का समय भी बचेगा। जहां मानवीय तरीके से एक एकड़ में दवाई डालने में पूरा दिन लग जाता है वहीं ड्रोन की मदद यह कार्य मात्र 15 मिनट में पूरा किया जा सकता है। इस डेमो के बाद गाँव के किसानों ने नए और विशेषज्ञता वाले तकनीकी साधनों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे वह अपने कृषि उत्पादन में वृद्वि करने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीकृष्ण जोशी उपस्थित थे।शिविर में प्राप्त हुए विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदनदेशभर में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में हर दिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से सुदूर गाँव के कोने कोने तक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इस कड़ी में बुधवार को भी रायपुर जिले में अभनपुर जनपद पंचायत के ग्राम मोखेतरा एवं तामासिवनी, आरंग जनपद पंचायत के ग्राम अमेरी, कठिया, डिघारी एवं खौली, धरसींवा जनपद पंचायत के बरतनारा, परसतराई, धरसींवा, तिवरैया, बरतोरी (को) एवं मढ़ी, और बलौदा बाजार जनपद पंचायत के ग्राम सुगेंरा एवं लखना इस तरह कुल 14 जनपद पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 12 हजार से ज्यादा लोगों ने उपस्थित होकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।अभनपुर में आज लगाये गए शिविरों में 4500 से ज्यादा ग्रामीण उपस्थित हुए। इनमें से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 386 आवेदन, प्रधानमंत्री जनधन योजना हेतु 18 आवेदन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना हेतु 61 आवेदन एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए 52 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में लगभग 800 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव भी साझा किया। धरसीवां की श्रीमती मानसी धीरज ने बताया कि वो बिहान की एक सक्रीय कार्यकर्त्ता रही हैं। उन्होने गाँव में घूम घूम कर महिलाओं को स्व-सहायता समूह में जोड़ने से शुरुवात की जिसके बाद वो बैंक मित्र भी बनी। आज भी वो बिहान द्वारा दी जाने वाली सभी जिम्मेदारियां पूरी करती हैं जिससे उन्हें अच्छी आय होती है।ग्राम धरसीवां की सरपंच आमना बी स्वयं शिविर में मौजूद थी। खुद उज्जवला कनेक्शन के लिए आवेदन देने के साथ ही वो अन्य महिलाओं को भी शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी। शिविर में ’प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ के प्रति ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। विशाखा साहू, तुलसी निर्मलकर और अन्य महिलायें विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन खरीदने हेतु आवेदन देते हुए, आय के नये स्त्रोत प्राप्त होने के प्रति आशान्वित दिखीं। वही हाई ब्लड प्रेशर की मरीज शांति बाई को जब ये पता चला की शिविर में मुफ्त में बीपी की जांच करने के साथ ही मुफ्त में ही दवाई भी दी जा रही है, तो वो तुरंत स्वास्थ्य विभाग के स्टाल की तरफ अपना बीपी जाँच करवाने पहुंची। शिविर में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, पीएम विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई।
- -मोर रायपुर एप्प में टो-व्हीकल ट्रैकिंग और व्हीकल इन्फारमेशन टैग सुविधाएं शुरू होंगी-कलेक्टर डॉ. भुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्नरायपुर /कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मोवा ओवरब्रिज पर दोनों ओर 50-50 मीटर डिवाइडर बनाने पर सहमति हुई। इस ब्रिज पर दोनों तरफ के चौराहों पर रेड सिग्नल की स्थिति में बड़ी संख्या में वाहन बेतरतीब तरीके से रूकने के कारण जाम की स्थिति बनती है। दोनों तरफ 50-50 मीटर डिवाइडर बन जाने से सिग्नल रेड होने पर वाहन चालक व्यवस्थित रूप से अपनी-अपनी तरफ रूकेंगे और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। इस बैठक में एडीएम श्री एन आर साहू, डीएसपी ट्रैफिक श्री गुरजीत सिंह, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाटागांव चौक से लेकर काठाडीह चौक हनुमान मंदिर और अवंती बाई चौक से क्रिस्टल आर्केड तक डिवाइडर बनाने अथवा सड़क को दाहिने-बाएं ट्रैफिक के लिए बीच से विभाजित करने मार्कर आदि लगाने पर भी विचार किया गया। इसी प्रकार सघन आबादी क्षेत्र पचपेड़ी नाका से सरोना ओवरब्रिज तक भी डिवाइडर को तीन फीट ऊॅचा करने की भी जरूरत बतायी गई। कलेक्टर डॉ. भुरे ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शंकर नगर रोड, मालवीय रोड, एमजी रोड, बिलासपुर रोड, पुरानी बस्ती और कटोरा तालाब रोड पर विशेष रूप से दुकान के बाहर सामान निकालकर रखने और दुकानदारी करने वाले व्यापारियों तथा ठेले-खोमचों वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शंकर नगर एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे, पंडरी एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे और कमल विहार चौक पर जल्द से जल्द विद्युत सिग्नल शुरू करने के निर्देश भी दिए। डॉ. भुरे ने शहर के चौक-चौराहों में फ्री लेफ्ट टर्न के लिए लगाए गए स्प्रिंग पोस्ट चैनेलाइजरों के क्षतिग्रस्त होने पर भी चिंता जताई तथा क्षतिग्रस्त स्प्रिंग पोस्टों की मरम्मत करने या नए स्प्रिंग पोस्ट लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।मोर रायपुर एप्प में नये साल से शुरू होंगी यातायात संबंधी नई सुविधाएं- बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी के तहत संचालित मोर रायपुर एप्प में दो नई सुविधाएं भी शुरू करने पर सहमति हुई। नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को उठाने और उन्हें संबंधित थाना ले जाने की ट्रैकिंग के लिए मोर रायपुर एप्प में टो-व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम एवं व्हीकल इन्फार्मेशन टैग सुविधा शुरू किया जाएगा। ऐसी नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को टो-व्हीकल द्वारा उठाने पर संबंधित वाहन चालक अपनी गाड़ी के प्राप्ति स्थल की जानकारी मोबाईल पर ही ले सकेंगे और निर्धारित स्थान पर जाकर जुर्माना पटाकर अपनी गाड़ी छुड़ा सकेंगे। संभवतः यह दोनों सुविधाएं नगर वासियों को नए वर्ष की शुरूआत से ही मिलने लगेंगी।
-
-सदस्यता अभियान 10 जनवरी तक चलेगा
टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच बुधवार को क्लब हाउस में सदस्यता अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 10 जनवरी तक चलेगा, जिसकी घोषणा रविवार को हुई आमसभा में की गई थी। मौजूदा एसोसिएशन चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जबकि दागियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। अन्य फैसलों के अनुसार जो व्यक्ति सदस्यता शुल्क पहले ही अदा कर चुके हैं, उनसे यह शुल्क दोबारा नहीं लिया जाएगा और मताधिकार सिर्फ उन्हीं मकान मालिकों को होगा, जो कॉलोनी में रह रहे हैं। अपने मकानों को किराये पर देने वाले मालिकों को मताधिकार से वंचित रखा गया है।आमसभा में लिए गए इन फैसलों को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। मालूम रहे कि अब तक 271 लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस ब्लॉक में डैज़ी के 175, डहलिया के 218, जूही के 240, मोगरा के 336 और ऑर्किड के 264 मकानों को मिलाकर कुल 1233 मकान हैं। बॉयलॉज के अनुसार पारिजात प्रकार के 1888 मकानों में रहने वालों को सदस्यता की पात्रता नहीं होगी। वैसे भी पारिजात मकानों में ज्यादातर किरायेदार ही रहते हैं। सदस्यता ग्रहण करने का समय हर दिन शाम को 06:00 बजे से रात 08:00 बजे तक तय किया गया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष यमलेश देवांगन ने कॉलोनीवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लें, जिससे कि कॉलोनी के लोगों को सर्वमान्य नेतृत्व मिल सके। उन्होंने आगाह किया कि कुछ लोग चुनाव को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं, ऐसे लोगों के बहकावे में न आकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यता ग्रहण करें। उल्लेखनीय है कि चार वर्ष पूर्व हुए चुनाव में यमलेश देवांगन के नेतृत्व वाले एकता पैनल ने सुनील चौरसिया की अगुवाई वाले विकास पैनल पर इकतरफा जीत दर्ज की थी। - बिलासपुर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा रबी मौसम के लिए शुरू की गई है। भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा संचालित फसल बीमा का लाभ किसान उठा सकते है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर 31 दिसम्बर तक किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते है।भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा संचालित फसल बीमा कराने के लिए आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र की कॉपी, बैंक पास बुक की कॉपी, फसल बुवाई प्रमाण पत्र की कॉपी, किसानों का वैध मोबाईल नंबर होना आवश्यक है। उद्यानिकी फसलों (रबी मौसम) के लिए दिया जाने वाला प्रीमियम बीमा राशि का 5 प्रतिशत है।फसल बीमा योजना से फसलों को होने वाली विभिन्न जोखिमों से सुरक्षा एवं क्षतिपूर्ति प्राप्त किया जा सकता है। किसान अपनी फसल का बीमा 31 दिसम्बर तक सहकारी बैंक, लोक सेवा केन्द्र, भारत सरकार की बीमा पोर्टल एवं डाक विभाग अथवा बीमा प्रतिनिधियों के माध्यम से करा सकते है।अधिक जानकारी के लिए उद्यानिकी विभाग के ब्लॉक में कार्यरत् अधिकारियों व बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से 99071-22727 पर संपर्क किया जा सकता है।
- -रोजगार कार्यालय दुर्ग के बदले खण्डेलवाल भवन, वार्ड क्र. 20 वैशाली नगर में लगेगा कैंपदुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 22 दिसम्बर 2023 को समय प्रातः 10.30 बजे से 3.00 बजे तक खण्डेलवाल भवन, सरकारी अस्पताल के सामने, वार्ड क्र. 20, वैशाली नगर भिलाई में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक एस. आर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर चिखली पो. जेवरा सिरसा रोड दुर्ग के लिए 121 पद रिक्त हैं। जिसमें नर्सिंग स्टॉफ, डायलायसिस टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, आप्थेल्मिक टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर, कार्पाेरेट मेन, गार्ड, अकाउंटेंट, फार्मसिस्ट, कोम्पो. ओपी, जीएम मार्केटिंग, प्लंबर मल्टिपल वर्कर, टीपीए इंचार्ज नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट पद शामिल है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमंेट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते है।
-
दुर्ग / अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, औद्योगिक क्षेत्र, जवाहर नगर गेट के पास, धमधा नाका दुर्ग में अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक युवतीयों को निःशुल्क प्रशिक्षण टेªड गारमेंट मेकिंग में देने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2023 है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8319642983, 8103830896 में सम्पर्क कर सकते है। अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र दुर्ग के प्रबंधक से मिली जानकारी अनुसार पात्रता की शर्ते आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो (जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पार्षद/सरपंच) का प्रस्तुत करना होगा। आधार कार्ड की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पार्षद/सरपंच) का प्रस्तुत करें। आवेदक की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये तक हो आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पटवारी ) द्वारा जारी हो। आवेदक की उम्र- 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अंकसूची (आठवी उतीर्ण ) तथा दो फोटोग्राफ पास पोर्ट साईज जमा करना होगा।
- -भारत सरकार के निर्देशक श्री मांझी ने किया शिविर का निरीक्षण-शिविर में आरएएफसी के अंतर्गत 15 हजार रुपए, सीआईपी सामुदायिक निवेश अंतर्गत 6 हजार रूपए का अनुदान एवं 7 हितग्राहियों को मिला गैस कनेक्शनदुर्ग / विकासखंड पाटन के ग्राम सेलूद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के द्वारा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान भारत सरकार के निर्देशक श्री सर्वेश्वर मांझी ने शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री मांझी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर योजनाओं की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा।शिविर में एनआरएलएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती श्वेता यादव ने बताया कि आरएएफसी के अंतर्गत 15000 रुपए का अनुदान समूह को दिया जाता है। उसी प्रकार सीआईपी सामुदायिक निवेश में आजीविका चलाने के लिए समूह को 6000 रुपए प्रति समूह दिया जाता है। खाद्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर में 7 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 5 से 10 हितग्राहियों को कनेक्शन वितरित किया गया।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सेलूद निवासी श्रीमती मीना ठाकुर को आवास का लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हे आवास मिला और 90 दिन का रोजगार भी दिया गया। कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत सेलूद की 4000 जनसंख्या में 1150 मजदूरों को जॉब कार्ड दिया गया एवं शेष जॉब कार्ड प्रक्रिया में है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ग्राम से सेलूद की सरोज साहू ने बताया कि पहले वह चूल्हे में खाना बनाती थी। जिससे चूल्हे के धुएं से आंख खराब होने की आशंका रहती थी। शिविर में मुझे योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन दिया गया जिसके कारण मुझे अब खाना बनाते समय बहुत राहत मिलेगी।शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्विनी देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री विपुल गुप्ता तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पाटन श्री मुकेश कोठारी के साथ अन्य विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
- दुर्ग, / ग्रामीण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (DISHA) की बैठक श्री विजय बघेल सांसद दुर्ग की अध्यक्षता में 27 दिसंबर 2023 को कार्यालय जिला पंचायत, दुर्ग के सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।
- दुर्ग / विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत राज्य द्वारा तैयार किये गये जागरूकता रथ के द्वारा ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जा रहा है। संकल्प रथ द्वारा ज.पं. दुर्ग के 07, धमधा के 5 एवं पाटन के 05 ओ.डी.एफ. प्लस ग्रामों को ओ.डी.एफ. प्लस अभिनन्दन पत्र वितरण किया गया है। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारियाँ दी जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत दुर्ग के ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल ग्राम पंचायत जेवरा में जागरूकता रथ का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव को दिलीप वर्मा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, गुलाब साहू पूर्व महामंत्री जेवरा मंडल, प्रीति वैष्णव जनपद सदस्य, देवी ध्रुव, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परि एवं करारोपण अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत को ओ.डी.एफ. प्लस घोषित किये जाने पर सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र प्रदाय किया गया। अभियान के तहत् ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं से ग्रामीणों को होने वाले लाभ की जानकारी लेने हेतु मेरी कहानी मेरी जुबानी गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में शौचालय का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए बताया की पहले उनके घर मे शौचालय नहीं होने से सुबह व रात्रि के समय खुले में शौच जाना पड़ता था, जिससे सांप बिच्छू के खतरे के साथ ही ग्राम में अस्वच्छता फैलती थी एवं खुले में शौच जाने पर बहुत शर्म महसूस होती थी। अभी घर मे शौचालय बनने से इस तरह की परेशानियांे का सामना नहीं करना पड़ रहा है।जनपद पंचायत पाटन के ग्राम भनसुली (के) में प्रथम पाली में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग श्री अशोक साहू, सभापति जनपद पंचायत पाटन श्री दिनेश साहू, सरपंच ग्राम पंचायत भनसुली (के) श्रीमती तुलसी गेंदलाल डहरिया, सचिव श्री दीनबंधु यादव उपसरपंच श्री कमलनारायण साहू एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की सभी योजनाआंे की जानकारी विभाग प्रमुख द्वारा दिया गया। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल गांव को अभिनंदन पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया एवं कविता साहू द्वारा मेरी कहानी जुबानी में व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय से ग्रामवासियों को बहुत बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई है। सेग्रीगेशन शेड में कचरा कलेक्शन कर कबाड़ी को बेचकर आमदनी प्राप्त करने की जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय पाली में ग्राम केसरा पहुंचा। इस कार्यालय में भागवत सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत केसरा, नरेन्द्र कुमार साहू, उपसरपंच, बिहारी लाल साहू, सचिव, श्री चतुर सिन्हा, राजाराम सिन्हा, नोहर साहू, नारद सेन आदि ग्रामवासी उपस्थित थे। संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्राम पंचायत केसरा के सरपंच को ओ.डी.एफ प्लस मॉडल ग्राम होने पर अभिनंदन पत्र दिया गया। ग्रामवासियांे को विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया।
- -कोण्डागांव जिले के ग्राम कुधूर में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार की राह हुई आसान-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पक्की सड़क और घरों तक सौभाग्य योजना में पहुंची बिजलीरायपुर /छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। गांव में विद्युत पहंुचने से आधुनिक सुख-सुविधाओं का ग्रामीण बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैै। इन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सड़क योजना के सड़क नेटवर्क के साथ-साथ बिजली का भी नया नेटवर्क तैयार हो रहा है।कोण्डागांव जिले के पश्चिमी छोर पर अतिसंवेदनशील क्षेत्र में बसे कुधूर गांव में पिछड़ेपन और विकास की रोशनी से अछूता था। अतिसंवेदनशील स्थानों में नक्सल घटनाएं इन इलाकों के विकास में सबसे बड़ी बाधा थी। लेकिन अब यहां की तस्वीर बदलते जा रही है। बिजली और सड़क की सुविधा मिलने से आने से लोगों के लोगों को सामाजिक, आर्थिक विकास की नये रास्ते खुले है।अब यहां प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना से गांव में बिजली की लाइने पहुंची है। गांव के लोग बहुत खुश है कि अब गांव तक आने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा सड़क भी बन गयी है। गांव में अब आटाचक्की, फोटो कापी दुकान जैसी दुकानें भी खुल गयीं हैं। मोबाइल टावर लग जाने से पूरी दुनिया से इंटरनेट के माध्यम से युवा जुड़ रहे हैं और नये नये कौशल भी सीख रहे हैं।कुधूर गांव के सरपंच लक्ष्मण कश्यप बताते है कि गांव में बिजली नहीं थी। तब घर वालों ने उन्हे पढ़ने के लिए गीदम में रिश्तेदारों के घर भेज दिया था। यहां फोटोकॉपी दुकान चलाने वाली सविता कश्यप ने बताया कि घर में पहले खेती के अतिरिक्त अन्य कोई व्यवसाय भी नहीं होता था। विद्युत कनेक्शन के आने से अब पढ़ाई लिखाई की दिक्कत दूर हो गयी हैं। एक साल से घर में फोटोकॉपी के साथ किराना दुकान शुरू की है। दुकान में फ्रिज भी रखा है जिससे गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक भी बेच पाते है। जिससे हमारी आमदनी में इजाफा हुआ है।कुधूर में उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ आरएचओ पिलाराम कोर्राम ने बताया कि बिजली न होने से गंभीर रोगियों को तुरंत रिफर करना पड़ता था। महिलाओं को प्रसव के एक माह पूर्व ही गांव छोड़कर आस-पास के अपने रिश्तेदारों के गांव में जाना पड़ता था। पक्की सड़कों के न होने से एम्बुलेंस भी गांव नहीं आ पाती थी। अब प्रसव के साथ उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं भी हम ग्रामीणों को कुधूर में ही दे पा रहे है।भारत सरकार ने शत-प्रतिशत ग्रामीण विद्युतीकरण हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए देश के सभी गैर-विद्युतीकृत घरों का विद्युतीकरण हासिल करने पर भी ध्यान केंद्रित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत सरकार ने अक्तूबर, 2017 में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना-सौभाग्य-योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत सभी अविद्युतीकृत घरों में अंतिम छोर के गांवो तक विद्युत कनेक्टिविटी और विद्युत कनेक्शन देने का प्रावधान रखा गया हैै।
- -जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत कार्य जो प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश-अप्रारंभ कार्याें की पुनः समीक्षा और शासी परिषद के अनुमोदन के अनुसार ही होगी अग्रिम कार्यवाही-डीएमएफ शासी परिषद की बिना प्रशासकीय स्वीकृति के कोई नया कार्य प्रारंभ नहीं करने के निर्देश-जिले के सभी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य, डीएमएफ शासी परिषद के पदेन सदस्य होंगे-तीन वर्ष की कालावधि पूर्ण करने वाले नामांकित जनप्रतिनिधियों-सदस्यों के स्थान पर नये सदस्यों के नामांकन के निर्देशरायपुर / छत्तीसगढ़ खनिज साधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम-15 के क्रियान्वयन के संबंध में आज मंत्रालय से नये दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके तहत जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद द्वारा ऐसे कार्य जिन्हें प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, परंतु कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, ऐसे अप्रारंभ कार्याें पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 के नियम 5 अनुसार ‘‘जिला खनिज सस्थान न्यास का उद्देश्य खनन अथवा खनन से संबधित संक्रियाओं से प्रभावित व्यक्ति एवं क्षेत्र के हित एवं लाभ के लिए ऐसी रीति से कार्य करना है‘‘ नियम-22 अनुसार न्यास निधि का उपयोग किये जाने का प्रावधान है। न्यास की गतिविधियों के सफल संचालन के लिए समय-समय पर राज्य शासन द्वारा विभिन्न निर्देश जारी किये गये हैं, जिनके तारतम्य में आज खनिज विभाग द्वारा नये निर्देश जारी किए गए हैं।समस्त कलेक्टर-सह-अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास को छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 के नियम-10. 11 एवं 12 (1) के संदर्भ में निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है -छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 (यथा संशोधित) अन्तर्गत कलेक्टर-सह-अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास/शासी परिषद द्वारा ऐसे कार्य जिन्हें प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, परन्तु कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, ऐसे अप्रारंभ कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये।शासी परिषद् द्वारा ऐसे अप्रारंभ कार्य की पुन समीक्षा की जाए। तत्पश्चात् शासी परिषद के निर्णय/अनुमोदन अनुसार ही अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाए।कलेक्टर-सह-अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा शासी परिषद के बिना प्रशासकीय स्वीकृति के कोई भी नये कार्य प्रारंभ नहीं किए जाएं।छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 के नियम-10 (1ख) के प्रावधान अन्तर्गत संबंधित जिले के समस्त नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य, जो पदेन सदस्य हैं। ऐसे समस्त विधानसभा सदस्यों को तत्काल सूचित किया जाए।छत्तीसगढ़ जिला खनिज सस्थान न्यास नियम 2015 के नियम-10(2), 10 (3) एवं 10(4) के प्रावधान अन्तर्गत संबंधित जिले के ऐसे नामांकित जनप्रतिनिधियों/सदस्यों जिनकी कालावधि 03 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके स्थान पर नये नामांकन किए जाएं।
- भिलाईनगर। बीते दिनों से लगातार बढ रहे ठंड तथा रात में चल रहे सर्द हवा को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल में अलाव जलाने का व्यवस्था किया जा रहा है।निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम के सभी जोन मे राहगीरों व आम नागरिकों को ठिठुर भरी ठंड व सर्द हवाओं से राहत मिल सके इसके लिए अलाव की व्यवस्था किया गया है।अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराया जा रहा है जहां रात के समय आवागमन करने वाले मुसाफिर, आटो एवं रिक्शा चालकों को ठंड से राहत मिल सके। बीते सप्ताह से लगातार ठंड बढ़ रही है जिसे देखते हुए शहर के प्रमुख आवाजाही वाले स्थल जैसे कुरुद बाजार चौक, ओम शांति ओम चौक,राजीव नगर, वैशाली नगर गोल मार्केट, पावर हाउस रेलवे स्टेशन, शीतला कांप्लेक्स के पास, जवाहर नगर रिक्शा स्टैंड, सुभाष चौक , पुराना रोजगार कार्यालय के पास पावर हाऊस, गदा चौक सुपेला, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन, सुपेला घड़ी चौक, चंद्रा -मौर्या के पास रिक्शा स्टैंड एवं नेहरू नगर चौक, सेक्टर क्षेत्र हुडको सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
-
रायपुर/भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब हितग्राही अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड मोबाईल एप के माध्यम से स्वयं निरूशुल्क बना सकते हैं। इसके लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड दस्तावेज की आवश्यकता होगी। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सर्वप्रथम प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप एवं आधार फेस आईडी एप को डाउनलोड कर लें। इसके बाद आयुष्मान ऐप मेें लॉगिन पर जायें और बेनिफिसरी विकल्प को चुने। फिर अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें एवं ओटीपी डालकर लॉगिन करें। स्टेट छत्तीसगढ़ व स्कीम राशन कार्ड विकल्प का ही चयन करें। सर्च बाय में डिस्ट्रिक में अपना जिला चुने और फैमिली आईडी में राशन कार्ड नंबर दर्ज कर सर्च करें।
परिवार के सदस्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी, जिन सदस्यों का नाम हरा रंग में होगा, उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है एवं जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा उनका कार्ड बनाना होगा। उनके नाम के सामने डू ई-केवाईसी विकल्प प्रदर्शित होगा। डू ई-केवाईसी विकल्प का चयन करें आगे आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन हेतु 4 विकल्प आधार ओटीपी, फिंगर प्रिंट, ईरिस स्कैन व फेस एयेंटिफिकेशन प्रदर्शित होंगे। यदि आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर उपलब्ध हैं, तो आधार ओटीपी विकल्प का चयन करें और यदि आधार से लिंक मोबाईल नंबर उपलब्ध नहीं हो तो फेस एयेंटिफिकेशन विकल्प का चयन करें। यदि आपके पास फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध हैं, तो फिंगर प्रिंट विकल्प का चयन कर आधार प्रमाणीकरण पूर्ण कर ले। आधार प्रमाणीकरण के बाद कैप्चर फोटो विकल्प पर जाकर अपना क्लोजअप फोटो कैप्चर करना होगा। इसके पश्चात पता व मोबाईल नंबर की जानकारी भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार सबमिट करते ही आपका केवाईसी पूर्ण हो जाएगा। केवाईसी एयेंटिफिकेशन अप्रूवल हो सकता है। एयेंटिफिकेशन अप्रूवल होने पर कार्ड डाउनलोड करें। एयेंटिफिकेशन अप्रूवल नहीं होने पर अप्रूवल होने की प्रतीक्षा करें। अप्रूवल हो जाने के बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आयुष्मान कार्ड के संबंध में शिकायत एवं सुझाव टोल फ्री नंबर 104, 14555 पर दी जा सकती है। राजनांदगांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बसोड़ ने बताया कि जिले में अब तक इस योजनांतर्गत 8 लाख 7 हजार 22 नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बन गया है। -

-सुबह छह से सात बजे तक नगर संकीर्तन
-यज्ञ के तुरंत बाद विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ- दोपहर को भंडारे का आयोजन-शाम को भजन संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापनटी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 07 स्थित माताधाम मंदिर में इस शनिवार को गीता जयंती के पावन पर्व पर गीता महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भगवद्गीता प्रचार संघ द्वारा आयोजित होने वाले गीता महायज्ञ का यह 17 वां वर्ष है। संघ के संयोजक पी मुरहरि ने बताया कि यह आयोजन मां मंकिनम्मा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में हो रहा है। आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए कैंप 01 स्थित शिवानंद भजन मंदिर में के. यर्रन्ना की अध्यक्षता में एक भी बैठक हुई।कार्यक्रम के अनुसार सुबह छह से सात बजे तक नगर संकीर्तन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात कलश स्थापना की जाएगी। फिर नौ बजे से साढ़े तीन घंटे तक गीता महायज्ञ होगा। यज्ञ के तुरंत बाद विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ कर श्री हरि के नामों की महिमा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर को नारायण सेवा यानी कि भंडारा भी रखा गया है। शाम को भजन संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।भगवद्गीता प्रचार संघ महाराष्ट्र में नागपुर, आंध्रप्रदेश में श्रीकाकुलम, ओडि़शा में गजपति और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, भिलाई नगर के खुर्सीपार और पुरैना में कई स्थानों पर कार्यक्रम दे चुका है। बताते चलें कि यह संघ हर साल 25-30 पारायण अनुष्ठान आयोजित करता है। मुरहरि ने प्रचार संघ के बारे में बताया कि आयोजक दक्षिणा में जितनी भी राशि देते हैं, उसे हम ग्रहण कर लेते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से प्रचार संघ द्वारा खुर्सीपार जोन-2 के शिर्डी साईं बाबा मंदिर प्रांगण में भीष्म एकादशी के उपलक्ष्य में गीता यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। - रायपुर। आज राज्य अतिथि गृह "पहुना" में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सचिव पी. दयानंद ने की सौजन्य मुलाकात।- मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दीं।- गौरतलब है कि पी दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।


.jpg)






.jpg)





.jpg)
.jpg)










.jpg)