- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 22 दिसम्बर 2023 को समय प्रातः 10.30 बजे से 3.00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक एस. आर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर चिखली पो. जेवरा सिरसा रोड दुर्ग के लिए 121 पद रिक्त हैं। जिसमें नर्सिंग स्टॉफ, डायलायसिस टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, आप्थेल्मिक टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर, कार्पोरेट मेन, गार्ड, अकाउंटेंट, फार्मसिस्ट, कोम्पो. ओपी, जीएम मार्केटिंग, प्लंबर मल्टिपल वर्कर, टीपीए इंचार्ज नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट पद शामिल है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमंेट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते है।
-
भिलाईनगर। विधानसभा निर्वाचन के प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के दौरान जवाहर नगर आवासीय योजना में आबंटित हितग्राही द्वारा अतिरिक्त कब्जा कर बनाये गये चार अवैध निर्माण को जोन-2 के राजस्व टीम ने जे.सी.बी. से ध्वस्त किया।
निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर वैशालीनगर जोन-2 के राजस्व टीम ने जवाहर नगर आवासीय योजना क्षेत्र में जैतुन खातून एवं अन्य तीन हितग्राहियों द्वारा अपने आबंटित मकान से लगकर ईट-शीट, बाॅस बल्ली तथा चटाई डालकर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर आयुक्त ने जोन आयुक्त को अवैध कब्जे को तत्काल बेदखल करने के निर्देश दिये। जिस पर जोन के राजस्व टीम ने जे.सी.बी. से मंगलवार को अवैध कब्जे को ध्वस्त किया। कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, वार्ड प्रभारी गुप्तानंद तिवारी, अरूण सिंह, मदन तिवारी सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। - -कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा कीबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज विभागवार समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण का कुचक्र एक बच्चे के संपूर्ण जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। इसे दूर करने महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग समन्वित प्रयास एवं सहभागिता से कार्य करें ताकि हमारा जिला कुपोषण मुक्त हो सके। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केन्द्र को 30 बिस्तर का बनाने प्रस्ताव तैयार करने कहा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में कम्यूनिटी किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए। कुपोषण दूर करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिला स्वास्थ्य समिति की नियमित बैठक कराने के निर्देश दिए। जिले के नागरिकांे को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने कहा। संस्थागत प्रसव की कम दर पर असंतोष जताते हुए इसे बढ़ावा देने के निर्देश दिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जांच के दौरान मिल रहे सिकल सेल एनीमिया, बीपी और शुगर के मरीजों को दवा एवं पर्याप्त उपचार के निर्देश दिए।जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए इसका प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु का अंकेक्षण उचित रूप से करने के निर्देश दिए। सिकलसेल एनीमिया मिशन उन्मूलन की समीक्षा करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जांच के दौरान मिल रहे मरीजों को पर्याप्त उपचार मुहैया कराने कहा। टीबी उन्मूलन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ब्रांडिग का कार्य 22 दिसम्बर तक हर हाल में पूरा करने कहा। महिला एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए आंगन बाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह की जानकारी ली और नियमित निरीक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए। भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की । जिले में कुपोषण की जानकारी लेते हुए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की। कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सही पोषणयुक्त भोजन देने पर जोर दिया। उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों तक लाने सामुदायिक जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर मानिटरिंग एप्प के जरिए कुपोषित बच्चों की सतत निगरानी करने कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश शुक्ला, सिविल सर्जन श्री अनिल गुप्ता, डीपीएम प्यूली मजूमदार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा सहित दोनों विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
- -कलहप्रिय शिक्षक हटाएं जाएंगे, मानसिक रोगियों का होगा सर्वे-कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की गहन समीक्षाबिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में बैंकों के कमजोर प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आगे की शिविरों के लिए बैंक प्रबंधन को अपने कार्य में सुधार एवं प्रगति लाने की सख्त हिदायत दी है। श्री शरण आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मिल रहे आवेदनों एवं इनके निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने दो टूक कहा है कि केवल आवेदन संकलन के लिए ये शिविर नहीं लगाये जा रहे हैं। वास्तवविक रूप से पात्र हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष रूप से लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने स्कूल स्टॉफ के आपसी झगड़ों की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायतों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ऐसे कलहप्रिय शिक्षकों एवं स्टॉफ के अन्यत्र हटाए जाने को लेकर डीईओ से प्रस्ताव भी मंगाए हैं।कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में मानसिक रोगियों का सर्वेक्षण शुरू करने को कहा है। ताकि उनका समुचित इलाज एवं व्यवस्थान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में आमतौर पर मानसिक रोगियों के मिलने की ज्यादा संभावना होती है। श्री शरण ने एनजीओ के सहयोग लेकर इनका सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने सेन्दरी स्थित मानसिक चिकित्सालय की क्षमता एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली। कोनी में निमार्णाधीन सिम्स सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के जल्दी निर्माण को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के बच्चों को भी चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इसकी तैयारी अभी से कर लिया जाये। कलेक्टर ने एयरपोर्ट में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि बंद चखना सेन्टर फिर से खुलने नहीं चाहिए। अधिकारी गण एवं पुलिस लगातार इन पर निगाह बनाये रखें। उन्होंने धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों का त्रुटिवश शून्य रकबा अथवा रकबा संशोधन के काम बचे हैं तो इसे शीघ्र निपटाएं। उन्होंने राजस्व विवाद मुक्त एवं कुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए कार्य-योजना बनाकर काम करने को कहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अगव्राल ने दिशा-निर्देश दिए।
- - यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने से होगी सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण- नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में किया जाएगा डिवाईडर का निर्माण तथा समुचित प्रकाश व्यवस्थादुर्ग, / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय करने को कहा। उन्होंने लेफ्ट टर्न फ्री लगाने एवं डिवाईडर लगाने को कहा। यातायात नियमों की पूरी जानकारी नही होने के कारण लोग जहां तहां कही से भी टर्न हो जाते है जिसके कारण दुर्घटनाएं होती है। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग और राजकीय सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने आमजनों की जान-मान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर बल दिया। जरूरत के अनुरूप डिवाईडर एवं लेफ्ट टर्न फ्री लगाने और अन्य अधोसंरचना कार्यो को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए व्यापक प्रयास करने बल दिया।कलेक्टर ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गो को सहायक सड़कों से जोड़ने वाले पॉइंट पर गति अवरोधक रम्बल्ड स्ट्रिप बनाने को कहा। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों पर गति नियंत्रण के लिए जिगजैग, आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड लगाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने लोक निर्माण विभाग सेतू संभाग अंतर्गत नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में डिवाईडर का निर्माण कराए जाने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था और राष्ट्रीय राजमार्ग में कोसानाला सर्विस रोड का निर्माण तथा टोल प्लाजा को तोड़कर रोड सीधा कराने, प्रियदर्शनीय परिसर, साक्षरता चौक, खुर्सीपार, जीआरपी कटिंग, मजार कटिंग में क्रस बैरियर बनाने, नेहरू नगर से कोसानाला तक सर्विस रोड डिवाईडर की ऊंचाई बढ़ाने जाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.)में झरोखा स्मृति नगर बोगदा पुलिया से डी मार्ट एवं आरोग्यम हॉस्पिटल तक दोनों ओर सर्विस लेन निर्माण एवं अंजोरा बायपास से नेहरू नगर गुरूद्वारा चौक तक दो स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिवाईस कैमरा लगाने को कहा। लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल तिराहा से पुलगांव चौक तक रोड चौड़ीकरण एवं डिवाईडर का निर्माण कराने, मालवीय नगर चौक, राजेन्द्र पार्क चौक एवं पटेल चौक पर फ्री लेफ्ट निर्माण कराने, मोतीपुर चौक में हाई मास्क लाईट लगाने, धमधा-खैरागढ़ मार्ग बिरझापुर से ग्राम कुटहा के मध्य क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत कराने व रिफ्लेक्टिव साईन बोर्ड लगाने का सुझाव दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, आयुक्त नगर निगम भिलाई व अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसडीएम भिलाई नगर श्री दीपक निकंुज, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एसडीएम भिलाई श्री जागेश्वर कौशल, डीएसपी यातायात श्री सतीश ठाकुर, आरटीओ श्री शैलाभ साहू सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग, /महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा नई चेतना जंेडर अभियान 2.0 के अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा से निपटने एवं महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों का जागरूकता अभियान 22 दिसम्बर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा की मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय डॉ.डब्ल्यू.डब्ल्यू.पटनाकर गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुश्री प्रीति बाला शर्मा, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान श्रीमती सीता कन्नौजे, आईसीपीएस महिला एंव बाल विकास विभाग श्रीमती अवंती साहू, केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर श्री जय पटेल द्वारा विभिन्न विषयों से अवगत कराया।जागरूकता अभियान में अधिनियम अंतर्गत गठित आंतरिक शिकायत समिति, स्थानीय समिति के गठन, कार्य प्रणाली, जांच प्रक्रिया एवं दण्डात्मक प्रावधान संबंधी जानकारी, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, टोनही प्रताड़ना निवारण के लिए कानून एवं विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं नई चेतना जेंडर अभियान 2.0 के अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा से निपटने एवं महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- दुर्ग, / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार के लिए योग्य बालक/बालिकाओं से आवेदन आगामी 02 जनवरी 2024 तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार ऐसे बालक/बालिका जो अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे की जान बचाने के लिए वीरता का कार्य किया हो और घटना दिनांक को उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक ना हो, वे योजना में भाग ले सकते हैं। शौर्य कार्य की अवधि एक जनवरी 2022 से 31 दिसम्बर 2022 के मध्य हो और एफआईआर, पुलिस डायरी अथवा समाचार पत्रों की कतरनें, जो शौर्य कार्य के लिए प्रकाशित हुआ हो, प्रस्तुत करना होगा। पुरस्कार एवं आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in पर प्राप्त की जा सकती हैै अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।
- रायपुर ।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को 20 वर्षीय युवक को ब्रेन डैड रोगी की किडनी प्रत्यारोपित की गई। युवक की गंभीर स्थिति थी मगर परिजनों की किडनी मैच न हो पाने की वजह से किडनी ट्रांसप्लांट संभव नहीं हो पा रहा था। किडनी को एम्स तक पहुंचाने के लिए रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया।जांजगीर चांपा निवासी 20 वर्षीय युवक को दो वर्ष से किडनी संबंधी दिक्कत थी। एक साल से डायलिसिस चल रही थी। पिछले एक सप्ताह से युवक का गंभीर स्थिति में एम्स में उपचार चल रहा था। परिजन किडनी देने को तैयार थे परंतु मैच न हो पाने की वजह से प्रत्यारोपण संभव नहीं हो पा रहा था। एक निजी अस्पताल में 52 वर्षीय ब्रेन डैड रोगी की किडनी के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी को एम्स पहुंचाया गया जहां देर शाम तक सर्जरी कर युवक को किडनी प्रत्यारोपित की गई।ब्रेन डेड रोगी की किडनी को अन्य अस्पताल प्रत्यारोपित करने के लिए तैयार नहीं थे मगर एम्स के चिकित्सकों ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए युवक को किडनी का प्रत्यारोपण किया। किडनी ट्रांसप्लांट में अस्सिटेंट नर्सिंग ऑफिसर विशोक, विनीता और अंबे का योगदान रहा। किडनी प्रत्यारोपण में यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अमित शर्मा, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. दीपक बिस्वाल, नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. विनय राठौड़, डॉ. रोहित और एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. सुभ्रत सिंघा और डॉ. महेंद्र शामिल थे।
- पॉवर कंपनी में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता के पहले दिन टीम मुकाबले हुए। टीम स्पर्धा में रायपुर रीजन और कोरबा पश्चिम ने अपने - अपने मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह बनाई।प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कार्यपालक निदेशक श्री जे एस नेताम तथा रायपुर केन्द्रीय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री के एस मनोठिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा सचिव श्री आर के बंछोर एवं रायपुर क्षेत्र के क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर समेत प्रदेश भर से आए खिलाड़ी मौजूद थे।लॉन टेनिस प्रतियोगिता प्रभारी श्री मनोज वर्मा ने बताया कि 19 से 21 दिसंबर तक युनियन क्लब रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की 7 क्षेत्रीय टीमों रायपुर रीजन, रायपुर सेंट्रल, बिलासपुर रीजन ,दुर्ग रीजन ,राजनांदगांव रीजन, कोरबा पूर्व और कोरबा पश्चिम के 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन टीम युगल स्पर्धा हुई। दूसरे दिन टीम स्पर्धा के फाइनल के साथ ही ओपन एकल तथा युगल स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के तीसरे दिन युगल एवं एकल के फानल मैच खेले जाएंगे।पहले दिन खेले गए नॉक ऑउट मैचों में कोरबा पश्चिम ने कोरबा पूर्व को 3-0 से, रायपुर सेंट्रल ने बिलासपुर रीजन को 3-1 से, दुर्ग रीजन ने राजनांदगांव रीजन को 3-1 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। जबकि पूर्व विजेता रायपुर रीजन को पूर्व विजेता टीम होने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह प्रदान की गई। पहले सेमीफाइनल में कोरबा पश्चिम ने रायपुर सेंट्रल को 3-0 से हराया वहीं दूसरे सेमीफाइनल रायपुर रीजन ने दुर्ग रीजन को 3-1 से हराया ।
- - मार्च के पहले सप्ताह तक शुरू होगा डबरापारा एवं कुम्हारी ओवरब्रिजदुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज डबरा पारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नें सीपीडब्लूडी एवं एनएच के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। शहर में यातायात सुगम बनाने कलेक्टर ने दिन व रात दोनो सिफ्टों में कार्य कर ब्रिज निर्माण जल्द पुरा करने निर्देशित किया। उन्होंने ब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों से निर्माण के विषय में जानकारी ली जिस पर एनएच के अधिकारियों ने मार्च के पहले सप्ताह तक डबरापारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज निर्माण पूरा करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, एसडीएम भिलाई 3 श्री जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर श्री दीपक निकुंज, डीएसपी श्री सतीश ठाकुर एवं एनएच तथा पीडब्लूडी के अधिकारीगण मौजूद रहे।
- -कानून व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश-अवैध चखना सेंटरों को बंद कराने जारी रहेगी कार्रवाई-होटल-ढाबों के बाहर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के साथ संचालकों पर भी होगी कार्रवाईरायपुर /रायपुर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से जारी है। कानून व्यवस्था को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने कार्रवाई को तेज करते हुए सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद खाली भूमि-जगह पर निरंतर नजर रखने को भी कहा, ताकि उस जगह पर दोबारा अवैध कब्जा ना हो। कलेक्टर ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे चखना सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें वापस खुलने नहीं देना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर के भीतर सड़कों के किनारे और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चल रहे ढाबों और होटलों के बाहर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि वाहनों के साथ-साथ ऐसे सभी ढाबा और होटल संचालकों पर भी कार्रवाई की जाए, जिनके कारण यातायात व्यवस्था अवरूद्ध होती हो। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अपर कलेक्टर द्वय श्री बी.बी. पंचभाई एवं श्री बी.सी. साहू, एडीएम श्री एन.आर. साहू, पुलिस अधिकारी, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक में कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सूचना संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखकर बेचनें वाले दुकानदारों के विरूद्ध भी कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे दुकानदारों को एक बार चेतावनी देकर दूसरी बार सामान जब्ती की कार्रवाई की जाए। उन्होंने शहर में चल रहे ऑटो और रिक्शाओं के व्यवस्थित संचालन पर जोर दिया। इनके लिए प्रमुख चौक-चौराहों में स्टैण्ड की जगह सुनिश्चित करने और सड़कों पर स्टॉप सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए।
-
-विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों की समीक्षा,शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के भी निर्देश
रायपुर / ज़िले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों ने शिविरों का आयोजन शुरू हो गया है । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज अब तक हुए शिविरों की गतिविधियों की समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में समीक्षा की। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए लक्ष्य तय कर समयबद्ध कार्य योजना बनाने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने शिविरों में मिले आवेदनों, मांगों, शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री बी.बी. पंचभाई एवं श्री बी.सी. साहू, एडीएम श्री एन.आर. साहू सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि संकल्प यात्रा के दौरान लगाये जा रहे शिविरों में जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा किए जाएं।बैठक मंे शिविर के आयोजन स्थल पर आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम स्थल में उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस सिलेण्डर के लिए पंजीयन तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनाने तथा शासन की अन्य योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराने आवेदन भराने की व्यवस्था करने को भी कहा। डॉ भुरे ने जिला खाद्य अधिकारी को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को रसोई गैस का वितरण भी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर स्थल पर टी.बी., सिकलसेल, बीपी, शुगर आदि बीमारियों की जांच करने को भी कहा। कलेक्टर ने किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि प्रकरण तैयार करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना के हितग्राहियों का चयन करने और उनका फार्म भरवाने के निर्देश दिए।बैठक में डॉ. भुरे ने आमजनों से जुड़े शासकीय और जनकल्याणकारी कामों को गति देने को कहा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और पीने के पानी की आपूर्ति जैसे विषयों पर प्राथमिकता से काम करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल और जन-चौपाल में मिले आवेदनों का भी नियमित अवलोकन कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। - -केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण- भुरका,भुतहीडीह, नरदहा, सेमरिया, बेमता एवं भूमिया गाँव में शिविर का आयोजनरायपुर / प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से मिले रुपयों से मैं अपने छोटे से पार्लर को बड़ा और सुन्दर बनाउंगी, मेरा पार्लर - मेरा घर विकसित होगा, तभी तो बनेगा विकसित भारतश्श्, चहकते हुए कहा आरंग की सेवती वर्मा ने। श्रीमती वर्मा और अन्य महिलाएं ऋण और अन्य योजनाओं हेतु आवेदन देने, आरंग के नरदहा गाँव में आयोजित ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर में आई थी। उल्लेखनीय है की रायपुर जिले में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पूरी गति से चल रही है और हर दिन विभिन्न क्षेत्रों एवं गांवो में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इनके क्रियान्वयन की गति को तेज करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज अभनपुर के भुरका एवं भुतहीडीह में, आरंग के नरदहा एवं सेमरिया में और तिल्दा के बेमता एवं भूमिया गाँव में शिविर का आयोजन किया गया था।शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर शिविर में आए ग्रामीणों की स्वास्थ्य जॉच भी की गई।कार्यक्रम में आए ग्राम सेमरिया के श्री रोहित साहू ने बताया कि उन्होंने अपने जीवनकाल में पहली बार ऐसा शिविर देखा जहां एक ही छत के नीचे कई विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने अपने बेटे पूरब साहू का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन देते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन और होना चाहिए।जिले भर में आज लगाये गए शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं हेतु 300 से भी ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से उज्ज्वला गैस कनेक्शन में आधार लिंक, जल जीवन मिशन में दिक्कतें इत्यादि में तुरंत निराकरण किया गया एवं अन्य आवेदनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु पंजीकृत किया गया। शिविर में लगभग 600 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।शिविर में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव भी साझा किया। उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन पाने वाले सेमरिया गांव की धरमीन साहू ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी जिससे निकलने वाले धुए से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझना पड़ता था। गैस कनेक्शन मिलन के बाद अब वे अपने पांच लोगों के परिवार के लिए नाश्ता और खाना आराम से बना लेती है। शिविर में वे अपने साथ अपनी कई सहेलियों को लेकर आयी थीए ताकि जरुरी दस्तावेज जमा करके वे भी जल्द ही उज्ज्वला गैस कनेक्शन पा सकें। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के हितग्राही श्री रामजी साहू ने कहा कि इस योजना के माध्यम से देश के किसानों का उत्थान होगा, जिससे देश आगे बढ़ेगा। इस योजना के लिए उन्होंने शासन को बधाई दी।विकसित भारत संकल्प यात्रा-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में 16 दिसम्बर को इस योजना का वर्चुअल शुभारम्भ किया था। इस यात्रा के चार मुख्य उद्देश्य हैंः पहला, उन व्यक्तियों तक पहुंचना जो विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए पात्र हैं लेकिन अब तक इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। दूसरा, योजनाओं का प्रचार प्रसार करना एवं जनता को जागरूक करना। तीसरा, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर उनकी कहानियों और अनुभवों को साझा करना और चौथा, यात्रा के दौरान संभावित लाभार्थियों को जोड़ने के लिए नामांकन करना।
- -शिविरों में हितग्राहियों को शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित कराने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में श्री शर्मा ने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारीयों योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री शशांक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में केंद्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित कराए गए कुल हितग्राहियों के संख्या के संबंध में योजनावार समीक्षा की। बैठक में श्री शर्मा ने अधिकारियों को वर्तमान में जिलेे को प्राप्त 02 वाहनों के हिसाब से जिले में प्रतिदिन 04 शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए है। श्री शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों मंे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को अब तक प्रदान किए गए कुल रसोई गैस कनेक्शन के संबंध मंे जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों का केवायसी हो चुका है उन सभी हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से रसोई गैस कनेक्शन प्रदान कराई जाए। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शिविरों में अब तक जारी किए गए कुल आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत जिले के शत प्रतिशत लोगों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए है। इसके लिए अधिकारियों को आधार कार्ड अपडेशन हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को प्रत्येक शिविरों में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को बीमित कराने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कृषि विभाग के उप संचालक को शिविरों में बनाए जा रहे किसानों के क्रेडिट कार्ड के संबंध में भी जानकारी ली।श्री शर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायतांे में आयोजित की जा रही शिविरों में अपने-अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविरों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने राजस्व अधिकारियांे को शिविरों में राजस्व विभाग का स्टाॅल लगाने के भी निर्देश दिए। जिसमें संबंधित हल्का पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा सीमांकन हेतु प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन प्राप्ति के एक दिन बाद संबंधित जमीन का सीमांकन कराने को कहा। बैठक में श्री शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में कुष्ठ रोग के नियंत्रण हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु बनाए गए प्लान आदि के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने कुष्ठ रोगियों को अस्पताल पहुँचाकर समुचित ईलाज कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मानसिक बीमारियों से जुझ रहे मरीजों के ईलाज हेतु की जा रही व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की समुचित ईलाज कराने तथा उनकी रोकथाम की समुचित व्यवस्था करने को कहा।
- बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि बालोद जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतरीन कार्यों के फलस्वरूप बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ की है। जिसके फलस्वरूप जिले में विधानसभा आम निर्वाचन का कार्य शांतिपूर्ण तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सका है। कलेक्टर श्री शर्मा आज तांदुला इको टुरिज्म पार्क परिसर में आयोजित विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें सौंपे गए प्रत्येक कार्यों का पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्धारित समयावधि मेें पूरा किया है, जो कि वास्तव में काबिले-तारीफ है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की मुक्तकंठ से प्र्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा एवं अधिकारियों ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों का बारी-बारी से सम्मान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितंेद्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सबसे प्रमुख आवश्यकता अपने सहयोगियों का विश्वास कायम करना होता है। जिसे हमारे अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी टीम भावना के साथ बेहतरीन कार्य करते हुए सफलतापूर्वक पूरा किया हैै। इस अवसर पर श्री शर्मा ने पुलिस विभाग के अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम तथा रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में जिले में सफलतापूर्वक किए गए मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यों के अलावा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री शशांक पाण्डेय सहित सभी मास्टर्स ट्रेनर्स, प्रशिक्षक, मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों एवं सभी जोनल व नोडल तथा प्रभारी अधिकारियों के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का कार्य उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि इस वर्ष का जिले का मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा आम निर्वाचन का मतदान प्रतिशत 82.43 से बढ़कर इस बार 83.51 प्रतिशत रहा है, जो की बहुत बड़ी उपलब्धि है। पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतरीन कार्यों के फलस्वरूप विधानसभा आम निर्वाचन के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शातिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। जिसके फलस्वरूप पुलिस विभाग को भी अपने दायित्वों के निर्वहन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही हुई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने भी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
- दुर्ग, / जिले के ग्राम बरहापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधि श्री सागर वर्मा सदस्य जनपद पंचायत धमधा, सरपंच श्री छत्रपाल चंदेल ग्राम पंचायत बरहापुर, श्री रामेश्वरं साहू पंच, श्री गणेश साहू पंच, श्री वीर सिंह साहू उप सरपंच, श्री भूपेंद्र द्विवेदी, श्री मंशाराम साहू, बुधारु साहू, भगेंद्र साहू, श्री होरीलाल वर्मा संतराम बांधव एवं विभिन्न विभागों से अधिकारी कर्मचारी जिसमें श्री एस.के. शर्मा प्रभारी अधिकारी, श्री पुनीत कोठारी सचिव ग्राम पंचायत बरहापुर, श्री मनीष कुमार साहू रोजगार सहायक, श्री एम. के देवांगन प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल बरहापुर, श्री तेजराम देवांगन प्रधान पाठक मिडिल स्कूल बरहापुर, श्री कमलेश्वर सिंह आरईओ कृषि, सुश्री नेहा बंजारे एएनएम बरहापुर, श्री संध्या धार्मिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्री नितेश ठाकुर गैस एजेंसी एचपी धमधा, संकुल समन्वयक श्री टीकम पटेल एवं ग्राम पंचायत बरहापुर के 250 के लगभग ग्रामीण व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, लीड बैंक, आधार अपडेट, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खाद्य विभाग को उज्ज्वला गैस योजना के तहत 30 आवेदन प्राप्त हुये।
-
रायपुर । भारत सरकार के अर्थिकी एवं सांख्यिकी निदेशालय, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा पोषित योजना भारत के प्रमुख फसलों की खेती की लागत की अध्ययन की व्यापक योजना का क्रियान्वयन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संचालनालय अनुसंधान द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 12 जिलों की 15 तहसीलों के 30 ग्रामों का चयन किया गया है, जहां कुल 180 कृषको को चयनित कर आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना के अंतर्गत आंकड़े एकत्र करने वाले कुल 30 प्रक्षेत्र अनवेषकों ने भाग लिया एवं फसलों के खेती की लागत के आंकड़े एकत्र करने के बारे में प्रशिक्षण जबलपुर से आए प्रशिक्षक डॉ. ए.एन. गौतम एवं डॉ रोशनी तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परियोजना के मानद संचालक डॉ. अजय गौरहा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार चौधरी एवं प्राध्यापक द्वय डॉ. भागचंद जैन, डॉ मेघराज चंद्राकर एथा सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय जोशी का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा किया गया। - -गांवों व शहरों के विकास और सुशासन के लिए काम करेगी छत्तीसगढ़ सरकार - उप मुख्यमंत्री श्री अरूण सावरायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 18 दिसम्बर को देर शाम मुंगेली जिले के लालपुर तथा मोतिमपुर-अमरटापू धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री साव ने प्रदेशवासियों को गुरू घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके संदेशों को रेखांकित किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि सत्य मनुष्य का आभूषण है। बाबा गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान, करुणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। यह बहुत प्रभावशाली संदेश है। बाबाजी के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर सभी को अपना जीवन सफल बनाना है।श्री साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार गांवों व शहरों के विकास और सुशासन के लिए कार्य करेगी। ‘‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’’ का नारा पूरे हिन्दुस्तान में गूंजेगा। दोनों कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह (पहुना) में जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले से आए रामनामी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नये वर्ष में आयोजित होने वाले समाज के मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने न्यौता दिया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न पंथो के साधु-संत भी शामिल हुए थे। इनमें रामनामी समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
- -मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस: दो साल के बकाया बोनस राशि का होगा वितरणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के परिपालन में राज्य के किसान भाईयों के बकाया धान बोनस की राशि के भुगतान की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए आयोजित हुई।मुख्य सचिव ने राज्य में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सुशासन दिवस की तैयारियां और घोषणा पत्र के परिपालन में दो वर्ष के बकाया धान बोनस राशि वितरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को विशेष अभियान चलाकर लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित सभी विभागीय सचिव व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
- -सभी नगरीय निकायों में 25 दिसम्बर से एक सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान-नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता और नगरीय निकायों में सुशासन स्थापित करने का लिया जाएगा संकल्प-नगरीय निकाय में अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का होगा आयोजन-जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सुशासन दिवस आयोजन करने के दिए गए निर्देशरायपुर /भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर 2023 के पूर्व, नगरीय निकायों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि करा ली जाए। इस क्रम में नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह नियमित संचालित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जारी निर्देश में कहा गया है कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाए। ’सुशासन दिवस’ के अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा नगरीय निकायों में ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प भी लिया जाए। नगरीय निकाय में अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा आदि का आयोजन किया जाए। विशेषतः नगर निगमों में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों, नगरीय निकाय के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से सुशासन दिवस आयोजन के संबंध में जिले के समस्त निगम, पालिका, पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने कहा गया है। file photo
- -सरगुजा के मैनपाट के 5 युवा थे बागपत में, वीडियो जारी कर मदद की अपील की थीरायपुर / उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की कार्यवाही की।गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल एसडीएम श्री रवि राही को उत्तर प्रदेश के बागपत भेजा। श्री राही ने बागपत जिला प्रशासन से सम्पर्क कर इन युवाओं को लेकर सरगुजा लौट आएं हैं। पांचों युवा संरक्षित जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा से हैं। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति समूह हैं।ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं। इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं और सरगुजा की प्रशासनिक टीम के साथ लौट रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि समय-सीमा निर्धारित प्रकरणों का निराकरण समयावधी में किया जाये। कलेक्टर श्री मीणा आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार समय-सीमा प्रकरण, कलेक्टर जनचौपाल, मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त पत्र, पीजीएन के लंबित आवेदन और सारथी-एप में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंनें पुलिस विभाग, बीएसपी, बीएसएनएल, और रेल प्रबंधंन से संबंधित लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को शिघ्र निराकरण हेतु आवेदन प्रेषित करने नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री नीकुंज को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व न्यायालयों अंतर्गत नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय में निराकृत न्यायालयीन प्रकरणों की आनलाईन अपडेट करने की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, डायवर्सन प्रकरणों का निराकरण लंबित नहीं होना चाहिए। उन्होंनें कहा कि अगामी बैठक में सभी एसडीएम क्षेत्र से संबंधित राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरण व निराकरण में विलंब होने की कारण प्रस्तुत करेंगे। पंचायत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया की गांव से लगे मुख्य मार्गों में विचरण करने वाले 18832 मवेशियों को 301 गौठानों में रखें गये है। मनरेगा अंतर्गत 18 हजार मजदूर कार्यरत है। जिसमें 1230 परिवार को एक सौ दिवस कार्य उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर नें स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों के निरीक्षण पश्चात चेक लिस्ट अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों से कहा है। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत विभागों को सौंपे गए दायित्व अनुसार जानकारियों अपलोड करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकूल रावटे एवं श्री बी.के. दूबे, दुर्ग नगर निगम के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर सहित सभी एसडीएम एवं समस्त विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।समाचार क्रमांक - 1531
-
*प्रबुद्ध मिशन के कोठारी ने बताया : भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के तीन दिनी आयोजन में हिस्सा लेने कनखल (हरिद्वार) पहुँचेंगीं भारत समेत विश्व की मूर्धन्य विभूतियाँ*
*0 24 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के हाथों श्रीपंचदेव यज्ञ के अरणि मंथन एवं आरंभिक देव-पूजन से होगा महोत्सव का शुभारंभ*
रायपुर। विश्वभर में आध्यात्मिक मूल्यों के रक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत आध्यात्मिक संस्था प्रभु प्रेमी संघ के संस्थापक तथा भारत के लाखों साधु. संन्यासियों की सर्वोच्च एवं प्राचीनतम पीठ श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के प्रमुख जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज के श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ पर पदस्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीदत्त जयंती पर दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव एवं अन्य विविध लोक कल्याणकारी आध्यात्मिक आयोजन कनखल हरिद्वार में होंगे।
प्रबुद्ध मिशन के सदस्य मनोज कोठारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारम्भ 24 दिसंबर को सुबह 09 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के हाथों श्रीपंचदेव यज्ञ के अरणि मंथन एवं आरंभिक देव-पूजन से होगा। आध्यात्मिक कार्यक्रमों में देश के सभी सम्प्रदायों के शीर्षस्थ आचार्य, संतों सहित भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विश्व की अनेक मूर्धन्य विभूतियों का आगमन आचार्यपीठ हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में होगा।
श्री कोठारी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत श्रीदत्त आराधना महोत्सव, संस्कृति रक्षा सम्मेलन, धर्मसभा, सन्त समागम एवं विभिन्न सांस्कृतिक आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन 24, 25 और 26 दिसंबर को होगा।
- -पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सभी जिलों जनपद और ग्राम पंचायतों में मनाई जाएगी-निर्वाचित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक लेंगे सुशासन स्थापित करने का संकल्प-ग्राम और ग्राम पंचायतों में 25 दिसंबर से एक सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियानरायपुर /भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में राज्य के सभी जिलों एवं ग्राम पंचायतों में मनाई जाएगी। राज्य शासन द्वारा सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 के पूर्व ग्राम पंचायतों में पहले से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई आवश्यक मरम्मत आदि कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुशासन दिवस के दिन निर्वाचित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक ग्राम तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लेंगे। इसी क्रम में ग्राम और ग्राम पंचायतों में 25 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने राज्य के सभी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक से प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ग्राम तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाएगा।अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने कलेक्टरों से कहा है कि सुशासन दिवस के आयोजन के लिए अपने-अपने जिलों के समस्त जनपद और ग्राम पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किया जाए और सुशासन दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आयोजित कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं पालन प्रतिवेदन संचालक, पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर को भेजा जाए।





















.jpg)



.jpg)

.jpg)