- Home
- छत्तीसगढ़
- -नगर निगम राजस्व विभाग की सभी बकायादारों से तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया सम्पतिकर अदा करने अपीलरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री यू. एस. अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के बड़े बकायादारों से राजस्व वसूली अभियान सभी जोनों के राजस्व विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री नन्द कुमार वैष्णव, नरेद्र ठाकुर, चंदन रगड़े, खगेश्वर सोनी, रामकुमार अवसर की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को विगत कई वर्षों से सम्पतिकर नहीं दे रहे बड़े बकायादारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस जारी किये जाने के बाद भी वार्ड 1 क्षेत्र के बडे बकायादार 177775 रू. के बकायादार राहुल धारीवाल, 110046 रू. के बकायादार लीलवती देवी सिंग, 129178 रू. के बकायादार ओमप्रकाश तिवारी, 113396 रू. के बकायादार सुरेन्द्र सिंग गुरविंदर सिंग, 256108 रू. के बकायादार नीलम मिश्रा, 212806 रू. के बकायादार राजेश चंद्राकर, 197091 रु. के बड़े बकायादार हरभजन सिंग, जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत 34563 रू. के बडे बकायादार सुरज स्टील विनोद सिंह, 347956 रू. के बड़े बकायादार विनोद सिंह, 87790 रू. के बड़े बकायादार सतगुरू फर्नीचर विजय सिंग, 77695 रू. के बकायादार आशा सिंग, 405630 रू. के बडे बकायादार जायसवाल इंटरप्राईजेस, 220510 रू. के बड़े बकायादार जायसवाल इंटरप्राईजेस, 131545 रू. के बड़े बकायादार अनिता अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड कमांक 70 अंतर्गत 3386466 रू. के बड़े बकायादार पार्थिवी प्रोविन्स डायरेक्टर शैलेष वर्मा द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस जारी किये जाने के बाद भी रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया सम्पतिकर अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित 15 बकायादारों के सम्बंधित 15 व्यवसायिक परिसरों को अभियान चलाकर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया है।नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर के सभी बकायादारों से नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया सम्पतिकर अदा करने की अपील की है। बकाया सम्पतिकर तत्काल नगर निगम राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने पर डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस के पश्चात बकाया राजस्व वसूली हेतु सम्बंधित बकायादार पर सीलबंदी, कुर्की की कार्यवाही नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा की जा सकती है। नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
- - आदिवासी बहुल ग्रामों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन-अभियान के अंतर्गत ट्राईबल विलेज विजन 2030 एवं ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जाएगाबालोद। केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बुधवार 17 सितंबर से प्रारंभ आदि सेवा पर्व के तहत बालोद जिले के चयनित आदिवासी बहुल ग्रामों में निरंतर आदि सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम चिरचारी, डौण्डी विकासखण्ड के धोबेदण्ड, चिहरो, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम अन्नुटोला, नगुटोला, भीमाटोला, दल्ली, मंगचुवा, कर्रेगांव, करतुटोला, मुंढौरी, मरसकोला, कमकापार, टेकापार, पिड़ियल, हितापठार में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया गया। बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों में आदि सेवा पर्व के दौरान जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसी सेवात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राईबल विलेज विजन 2030 तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप बनेगा। 02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में इन योजनाओं का अनुमोदन होगा। ग्राम स्तर पर आदि सेवा केन्द्र स्थापित होंगे, जहां शिकायत निवारण और सेवा वितरण की व्यवस्था होगी। साथ ही ग्राम विकास योजना क्रियान्वयन कैलेंडर बनाया जाएगा, जिससे योजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू हो सकेंगी। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली आदि सेवा पर्व के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न आदिवासी बहुल ग्रामों में आयोजित आदि सेवा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में जनजातीय परिवार के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को साफ-सफाई की विशेष महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें स्वच्छता शपथ भी दिलाई जा रही है।
- -बाढ़ की स्थिति में अपने और दूसरों की जान बचाने के उपायों की दी गई विस्तृत जानकारीबालोद। जिले में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बालोद द्वारा सिवनी स्थित तांदुला जलाशय एवं गंगा मैया मंदिर के सामने नहर पर एक प्रभावी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं रेडक्राॅस के बच्चों को बाढ़ की स्थिति में अपनी और दूसरों की जान बचाने के महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बचाव दल के द्वारा मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित लोगों, स्कूली बच्चों को सीमित संसाधनों का उपयोग करके बाढ़ के पानी में सुरक्षित रहने और बचाव करने के कई सरल और कारगर तरीके सिखाए गए। इस दौरान बचाव दल के द्वारा पुराने पीपे और खाली प्लास्टिक बोतलों को जोड़कर अस्थायी तैरने वाले उपकरण (फ्लोटिंग डिवाइस) बनाने और उनका उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसी तरह जलाशयों में लाइफ जैकेट को सही तरीके से पहनने और उसका इस्तेमाल करने का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान माॅक ड्रिल का मुख्य आकर्षण तांदुला जलाशय में बाढ़ के पानी में फंसे हुए मछुवारों एवं किसानों को बेहोशी की हालत में निकालने का मॉक प्रदर्शन रहा। जिसमें बचाव दल ने पूरी तत्परता के साथ पीड़ितों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद, बचाव दल के सदस्यों ने बेहोश लोगों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया और उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के पश्चात् पीड़ितों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रिफर करने का सफल अभ्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ आपदा की स्थिति में अपने आप को और दूसरों को बचाने के प्रयास में किए जाने वाले उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान करना है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री नूतन कंवर, श्री अजय किशोर लकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, आपदा प्रबंधन की टीम, छात्र-छात्राओं के अलावा आम नागरिक उपस्थित थे।
- = नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कलेक्टर तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारियों सहित उपस्थित लोगों ने की तालाब की साफ-सफाई=कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को दिलाई स्वच्छता शपथबालोद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें वर्ष के पूरा होने के उपलक्ष्य पर रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन बालोद द्वारा आज ’एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर जिला मुख्यालय बालोद के गंगासागर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, एसडीएम श्री नूतन कंवर सहित नगर पालिका के पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, छात्र-छात्राओं, गणमान्यजनों तथा आम नागरिकों ने तालाब की साफ-सफाई की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वच्छता अभियान के मौके पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा उसके लिए समय देकर साफ-सफाई के कार्य में अनिवार्य रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हर वर्ष 100 घण्टे यानि हर सप्ताह 02 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करने की शपथ ली।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने गंगासागर तालाब में पौध रोपण कर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। इसके पश्चात् कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने गंगसागर उद्यान की झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। इस मौके पर सफाई कार्य में लगे लोगों के द्वारा गंगासागर तालाब को स्वच्छ, सुंदर बनाने हेतु तालाब में उगे हुए कमल पौधे एवं जलकुंभी सहित अन्य अवांछनीय चीजों को निकालने का कार्य किया गया।
- भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ’’एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ थीम पर शासन के मंशानुरूप महाश्रमदान, स्वच्छता शपथ, सफाई मित्रों का सम्मान, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया है।नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब में दिनांक 25 सितम्बर गुरूवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, महेश वर्मा, पार्षद चंदेश्वरी बांधे, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह की उपस्थिति रही। स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु शपथ दिलाया गया। शहर में स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद एवं कलेक्टर द्वारा स्वच्छता को अपने जीवन में उतारने के लिए उदबोधन दिया गया। कहा गया कि जो हम संकल्प ले रहे है, उसका पालन करना है। जिससे हमारा गली, मोहल्ला, शहर और देश स्वच्छ हो सके। नगर निगम भिलाई के सभी आम नागरिक स्वच्छता को अपना प्रति दिवस का दिनचर्या समझे और स्वच्छता में विशेष सहयोग करें। निगम आयुक्त द्वारा स्वागत भाषण एवं स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक रहने की आवश्यकता बताया गया। भिलाई को स्वच्छता के कतार में प्रथम लाने हेतु सभी की सहयोग की आवश्यकता है, हम सभी को मिलकर सार्वजनिक स्थलो का साफ-सफाई करना है। तालाब परिसर की साफ-सफाई की गई एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कर सामुहिक महाश्रमदान किया गया। नागरिको में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन भेलवा तालाब, जोन 01 कार्यालय, अग्रसेन चौंक, नेहरू नगर चौंक होते हुए वापस भेलवा तालाब में समापन किया गया।जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड क्रं. 43 बापू नगर उद्यान में रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पार्षद सरिता देवी, गिरजा बंछोर एवं उपस्थित नागरिकों द्वारा तालाब एवं उद्यान की साफ-सफाई किया गया। हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा रोपण किए एवं नागरिको में सफाई के प्रति जागरूकता लाने महाश्रमदान किया गया। इस अवसर पर उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, ब्रिजेन्द्र परिहार, स्वच्छता निरीक्षक अतूल यादव, जोनल, वार्ड सुपरवाइजर, स्वच्छता दीदीयां उपस्थिति रहे। जोन क्रमांक 04 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्कूल न्यू खुर्सीपार में स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया। सभी अधिकारी, कर्मचारीगणों की उपस्थिति में शहर को साथ-सुथरा एवं सुंदर बनाए रखने शपथ लिए। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन 02 वैशालीनगर अंतर्गत भवन/भूमियों का बकाया संपत्तिकर वसूली की कार्यवाही लगातार जारी है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे एवं राजस्व टीम कुर्की की कार्यवाही हेतु पहुंचे। बकायादारों से संपर्क कर बकाया संपत्तिकर राशि जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्यवाही के संबंध में समझाए। इससे पूर्व इन बकायादारों को बकाया राशि जमा करने नोटिस भी दिया गया है। कुर्की की कार्यवाही से बचने बकायादार अपने बकाया संपत्तिकर राशि जमा किए है। बकायादार देवकी शुक्ला स्टील नगर 50518.00 रूपये, के बप्पा नईया 19000.00 रूपये, शशि माखा सुन्दर नगर 42625.00 रूपये, जगजीत सिंह बग्गा 20899.00 रूपये, नितेश कुमार साहू 27117.00 रूपये, राम निवास 52047.00 रूपये एवं राजकुमार जायसवाल 74139.00 रूपये इस प्रकार कुल 287145.00 रूपये चेक के माध्यम से जमा किए है। जिनका भी संपत्तिकर बकाया है, जल्द ही निगम कोष में जमा कर दें, अविलम्ब की स्थिति में कुर्की की कार्यवाही कर राशि वसूल किया जाएगा। संपत्तिकर बकायादारों की सूची तैयार कर ली गई है, सभी जोन में कार्यवाही जारी है। विषम परिस्थिति होने से पूर्व संपत्तिकर की बकाया राशि निगम में आकर जमा कर दें।
- -बाढ़ प्रभावितों को बचाने एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीम उतरी शिवनाथ नदी मेंदुर्ग, / भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा-निर्देश और कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए शिवनाथ नदी में आज मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। कलेक्टर ने राज्य आपदा मोचन दल की तैयारियों की सराहना की। जिले के लिए नियुक्त इंसिडेंट कमाण्डर एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल के कमांड मिलते ही एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावितों को बचाने उफनती नदी में उतरे और सभी को सकुशल बचाया। मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ नदी में ग्रामीणजन लकड़ी या छोटे-छोटे बोट के माध्यम से नदी पार करते समय बोट पल्टी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय आस्का लाइट, पेलिकन लाइट, सर्च लाइट विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का प्रयोग कर बाढ़ बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।मॉकड्रिल के दौरान राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने नदी में डूब रहे व्यक्तियों को बचाने, तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और गांव में पानी भरने की स्थिति में राहत पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का अभ्यास किया। गांव में बाढ़ आने की वजह से गांव में फसे 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। कुछ ग्रामीण बाढ़ के कारण पेड़ों में चढ़ गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बाढ़ के कारण ब्रिज के टूटने से कुछ ग्रामीण फंस गए थे और कुछ नदी में भी गिर गए थे, जिन्हे रेस्क्यू किया गया। इसी प्रकार रेस्क्यू के दौरान नांव पलट गई, जिससे दल के सदस्य डूब रहे थे, दूसरी टीम द्वारा उन्हंे भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पीड़ित व्यक्तियों को फस्ट एड, सीपीआर, डूबे लोगों के शरीर से पानी निकालने के अलावा डूबे लोगों को डीप डायविंग कर सरर्चिंग और रेस्क्यू किया गया। इस मौके पर आधुनिक उपकरणों जैसे मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग किट, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, आस्का लाइट, पेलिकन लाइट और सर्च लाइट का उपयोग कर लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया।कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीआरएफ की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के मॉकड्रिल से आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्यों में मदद मिलेगी। इस अभ्यास में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु घरेलू सामग्री जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब आदि से राफ्ट बनाना और पानी की बोतल को एयरटाइट कर अस्थायी लाइफ जैकेट के रूप में उपयोग करना सिखाया गया। एसडीआरएफ और जिला बचाव दल के जवानों ने इन उपायों का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। पंचायत प्रशिक्षण भवन अंजोरा में राहत शिविर लगाई गई। यहां पर बाढ़ प्रभावितों के लिए चिकित्सा सुविधाएं रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। बाढ़ प्रभावित गांवों के पशुओं को भी सुरक्षित रखने के साथ दवाईयां एवं चारे की व्यवस्था थी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, एएसपी श्री अभिषेक झा, नगर सेना कमाण्डेंट श्री नागेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी व श्रीमती सिल्ली थॉमस, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव, श्री हितेष पिस्दा एवं श्री उत्तम धु्रव, डॉ. सीबीएस बंजारे, एवं उनकी टीम, समस्त विभाग के अधिकारी सहित राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
- -महापौर मीनल ने स्वच्छता शपथ दिलवाई-पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पणरायपुर - महात्मा गाँधी द्वारा दिखाये हुए स्वच्छता के मार्ग पर चलकर आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस दिनांक 25 सितम्बर 2025 को सुबह 8 से 9 बजे तक तेलीबाँधा चौक रिंगरोड चौक के समीप स्वच्छ भारत मिशन की एक पहल स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत एक दिन एक घण्टा एक साथ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा रखा गया.स्वच्छता श्रमदान आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा सहित नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान, स्वच्छ भारत मिशन सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, विषय विशेषज्ञ श्री प्रमिल चोपड़ा, श्री सूरज चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सर्वश्री बारोन बंजारे, उमेश नामदेव, भूषण ठाकुर, स्वच्छता निरीक्षक, श्री गिरिजेश तिवारी, श्री भोला तिवारी, गणमान्यजनों, आमजनों के साथ मिलकर झाडू लगाकर कचरा उठाकर श्रमदान करते हुए सफाई की और जन - जन को सकारात्मक सामूहिक स्वच्छता सन्देश दिया.महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों, गणमान्यजनों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत स्वच्छोत्सव अंतर्गत सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवाई.
- रायपुर - आज स्वच्छोत्सव अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्वच्छता श्रमदान आयोजन रायपुर नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा रखा गया जिसमें जोन 5 अंतर्गत रोहणीपुरम गोलचौक की सफाई वार्ड पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी ने पूर्व पार्षद श्री दिलीप साहू, गणमान्यजनों, आमजनो सहित झाडू लगाकर कचरा उठाकर नगर निगम स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू सहित की और नागरिको को सकारात्मक स्वच्छता संदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर दिया।
- रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्ग निर्देशन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति में जोन 7 अंतर्गत आमापारा चौक में होटल मेट्रो 7 × 11 के संचालक पर गंदगी पाये जाने सूखा और गीला कचरा अलग अलग करके नहीं करने और वेस्ट सामग्री रखने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए 10 हजार रू. का जुर्माना किया एवं जनशिकायते सही मिलने पर उनका जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया।
- -महापौर ने पूछा -अधिकारी स्पष्ट करें कि टाउन एण्ड कट्री प्लानिंग एक्ट में उद्यानों में 5 प्रतिशत भूमि किस प्रयोजन हेतु छोडी जाती हैरायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। महापौर ने स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि अब रायपुर में किसी भी उद्यान का व्यवसायीकरण नहीं होगा।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समीक्षा बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों से पूछा कि टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग एक्ट के अंतर्गत उद्यान में 5 प्रतिशत भूमि किस प्रयोजन हेतु छोडी जाती है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बैठक में अधिकारियों से यह जानकारी स्पष्ट देने निर्देशित किया कि क्या टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग एक्ट के अतर्गत उद्यान में होटल और नाश्ते की दुकाने खोली जा सकती है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोला राम साहू, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियता श्री संजय बागडे, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर, सहायक अभियता श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री सोहन गुप्ता, नगर निगम मुख्यालय उद्यान विभाग एव सभी 10 जोनो के उद्यान विभाग के उपअभियंताओं की उपस्थिति में शहर के सभी उद्यानो की जोन वार समीक्षा की और प्रत्येक उद्यान का संधारण और रखरखाव कार्य सुव्यवस्थित तरीके से करवाने के जनहित में जनसुविधा हेतु आवश्यक निर्देश दिये ।
-
-अमलीडीह में देवार डेरा का अवैध कब्जा हटाया गया
रायपुर। आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जाने वाले टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता नगर निगम जोन 10 नगर निवेश एवं जोन स्वास्थ्य विभाग निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी और राजेन्द्र नगर में 2 शराब दुकानो के अहाता को भारी गंदगी एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर सीलबद करने की कार्यवाही अवैध निर्माण तोडने सहित की गई और दोनों शराब दुकानों के संचालकों पर 25- 25 हजार रूपये का जुर्माना नगर निगम द्वारा किया गया. अमलीडीह में भारी गन्दगी मिलने और अवैध कब्जा होने पर देवार डेरा को हटाने की कार्यवाही की गयी है.सिंगल यूज प्लास्टिक को स्थल पर जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन सहायक अभियंता नगर निवेश श्री योगेश यदु, जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा सहित संबंधित जोन 10 एव स्वास्थ्य विभाग नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जप्त करने की कार्यवाही की गई। - रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देशानुसार जोन 7 राजस्व विभाग की टीम ने जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जोन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र के तहत जीई मार्ग में स्थित 4 दुकानो और करबला तालाब के पास मार्ग पर स्थित 4 दुकानो कुल 8 दुकानो के संचालको द्वारा नगर निगम जोन 7 राजस्व विभाग को वित्तीय वर्ष 2010-11 से कुल 710297 रू. का बकाया अदा नहीं करने पर स्थल पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत की है।
- रायपुर - आज रायपुर नगर निगम जोन 10 के वार्ड क्रमांक 53 के अंतर्गत शदाणी दरबार के समीप मार्ग विभाजक के सौदर्याकरण के नवीन विकास कार्य को नगर निगम सामान्य निधि से 35 लाख की स्वीकृत लागत से वहा पहुंचकर नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू नगर निगम सभापति श्री सूर्यकात राठौड, नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेधानी, वार्ड पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर सहित जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे एवं अन्य संबधित अधिकारियों, गणमान्यजनो, आमजनो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए प्रारम किया।मार्ग विभाजक सौंदर्यीकरण योजना के तहत शदाणी दरबार के सामने मुख्य मार्ग मार्ग विभाजक में नगर निगम सामान्य मद से सुन्दर व्यवस्थित पौधरोपण किया जाकर रंगरोगन सहित अन्य आवश्यक स्वीकृत विकास कार्य सौदर्याकरण शीघ्र किया जायेगा।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर को कार्य स्वीकृति अनुसार स्थल पर तत्काल प्रारंभ करके तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणक्त्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये हैँ।
- बिलासपुर.। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने सात मुख्य अभियंताओं के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे की बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है। सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक श्री पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.एल. उरांव को बस्तर परिक्षेत्र तथा रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।राज्य शासन द्वारा बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री जी.आर. रावटे की प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता के रूप में नई पदस्थापना की है। लोक निर्माण विभाग ने दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया है। बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री विजय सिंह कोरम को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) पदस्थ किया गया है।
- दुर्ग, /औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, भिलाई में आज नवप्रवेशित आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, भिलाई (दुर्ग) के सहयोग से एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, भिलाई (जिला-दुर्ग) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता कौशल तथा कैरियर निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराना रहा।इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) श्री विष्णु कुमार केड़िया एवं आईटीआई भिलाई के प्राचार्य, श्री टी. के. सातपूते, सहित अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को कैरियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। छात्रों को भविष्य की दिशा में प्रेरित करने एवं उन्हें मार्गदर्शन देने हेतु यह आयोजन महत्वपूर्ण रहा। छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने भविष्य को लेकर अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।कार्यक्रम में मार्गदर्शन केंद्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ आईटीआई के अधिकारी, प्राचार्य, कर्मचारी एवं प्रशिक्षकगण भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से सक्रिय रूप से जुड़कर अपने भविष्य की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस सफल आयोजन में प्राचार्य, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना और जिम्मेदारीपूर्ण सहभागिता सराहनीय रही।
-
मोहला । छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025‑26 सत्र के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन मंगाए गए हैं। योजना के तहत प्रतिभाशाली एवं निम्न आय वर्ग के छात्रों को सहयोग देने हेतु जो राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आई.आई.टी., आई.आई.एम., एम.बी.बी.एस., एन.एल.यू., एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी आदि में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने 50 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी।
पात्र छात्र 25 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय आदिवासी विकास मोहला में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। प्रारूप उक्त कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगे। योजना की पात्रता में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनुसूचित जाति जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग में होना पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक न होना आदि शर्तें शामिल हैं। शासकीय सेवक के आश्रित छात्र इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे किंतु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बच्चे लाभार्थी हो सकते हैं। - मोहला । छत्तीसगढ़ की महतारी-हम सबकी जिम्मेदारी थीम के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (PHC) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।मोहला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद वालकर द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें लगभग 48 हितग्राहियों ने भाग लिया। जांच के दौरान महिलाओं को उचित सलाह और आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विजय खोब्रागड़े ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत यह विशेष अभियान 24 से 26 सितम्बर तक तीन दिनों तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सभी पीएचसी और सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच की जाएगी।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी गर्भवती महिला में उच्च जोखिम के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रेफर कर उचित उपचार की व्यवस्था की जाएगी। यह अभियान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- - बाढ़ आपदा के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन टीम ने किया अभ्यासमोहला । जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के शिवनाथ नदी, अं.चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी आर मरकाम, एसडीएम श्री हेमेंद्र भूआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री डी आर ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।मुख्य तौर पर मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान बाढ़ आपदा की संभावना एवं ग्रामीण के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एनडीआरएफ की टीम के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार कर ग्रामीण को अंबागढ़ चौकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया। राहत पहुंचाने जिला प्रशासन द्वारा ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया था ताकि प्रभावितों के साथ ही सभी राहत सामग्रियों को यथा संभव पहुंचाया जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया था, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार प्रदान किया जा सके। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सफल उपचार किया गया। वही अन्य गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए हैलीपैड के माध्यम से रेफर की प्रक्रिया भी की गई। मौके पर बाढ़ प्रभावितों के राहत कैंप का निर्माण किया गया था। जहां सभी प्रकार की राहत सामग्रियों के साथ समुचित व्यवस्था भी की गई थी। राहत सेवा केंद्र में एनएसएस, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।उल्लेखनीय है कि यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ था। मॉक ड्रिल अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना और आम नागरिकों को जागरूक करना था। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान जिला प्रशासन के अपील अनुसार जनसामान्य में बेहतर सहयोग प्रदान करते हुए मॉक ड्रिल अभ्यास को सफल बनाया गया।
-
-स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
राजनांदगांव । स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 24, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया है। पहले दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाल बहादुर नगर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा अस्थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी बग्गा ने गर्भावस्था की दूसरी और तिमाही में सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का स्वाथ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती माताओं को आवश्यक उपचार की सुविधा प्रदान की गई। इस अभियान में विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उनके समुचित उपचार पर जोर दिया गया है। अभियान के तहत सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला चिकित्सालय, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक सभी तैयारियां की गई है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती माताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान करना है। अभियान अंतर्गत उन महिलाओं की जांच की जाती है, जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन व ऊचांई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हो। आवश्यकता अनुसार महिलाओं को सोनोग्राफी जांच कराये जाने की सलाह दी गई, जिससे गर्भवती महिलाओं की निदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सके। अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हंै। - राजनांदगांव । सीआरसी ठाकुरटोला में 22 से 26 सितम्बर 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा एवं बधिर सप्ताह दिवस आयोजित की जा रही है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर 23 सितम्बर को सीआरसी ठाकुरटोला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आस्था स्कूल के बधिर और श्रवण-बाधित बच्चों एवं डिसली पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान एवं राज्य गीत के साथ किया गया।निदेशक सीआरसी ठाकुरटोला श्रीमती स्मिता महोबिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का मुख्य उद्देश्य बधिर और श्रवण-बाधित समुदाय के लिए सांकेतिक भाषाओं के महत्व को बढ़ावा देना तथा भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाना है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज में अपनापन एवं भागीदारी का अवसर देती हैं। कार्यक्रम में श्री विवेक सोनी एवं श्री राहुल कुमार द्वारा आस्था स्कूल राजनंदगांव के बच्चों एवं शिक्षकों को बेसिक साइन लैंग्वेज का प्रक्षिक्षण दिया गया। जिसमें ग्रीटिंग, इंट्रोडक्शन ऑफ इमोशन एण्ड फिलिंग व कलर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री अनिल कुमार बंजारे, डिसली कोर्स कॉर्डिनेटर श्री गजेन्द्र कुमार साहू, श्री पुनीत साहू, श्री विवेक सोनी, श्री राहुल कुमार, फरीदा, श्री गोपेन्द्र, श्री हेमंत सहित आस्था मूक बधिर स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम समन्वयक श्री विवेक सोनी द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
- - किसान और नागरिक सौर ऊर्जा से अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन कर बनेंगे आत्मनिर्भर- विधानसभा अध्यक्ष सेवा पर्व पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना की कार्यशाला में हुए शामिल- विधानसभा अध्यक्ष ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडीराजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज गांधी सभागृह राजनांदगांव में सेवा पर्व पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना की कार्यशाला में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सेवा पर्व पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसान हितग्राहियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली और प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरूआत पूरे देश में शुरू की है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला छत्तीसगढ़ का ग्रीन जिला बनना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा देश में सौर ऊर्जा की वर्तमान स्थापित क्षमता लगभग 100 गीगावॉट है। वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा की क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर लगभग 300 गीगावॉट तक ले जाने का लक्ष्य है। भविष्य में ऊर्जा की जरूरतों की बढ़ती मांगों को देखते हुए प्राकृतिक संसाधनों की अभूतपूर्व कमी आयेगी। कोयला, पानी एवं भूसे से बिजली का उत्पादन पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदायक है। इसलिए सूर्य की ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर पर्यावरण संरक्षण एवं बिजली उत्पादक बनने का स्वर्णिम अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आवासीय भवनों की छतों एवं अनुपयोगी जमीन पर सोलर प्लांट लगा सकते हैं। जिससे उपभोक्ता व किसान न सिर्फ अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करके अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर उसे ग्रिड में बेचकर आर्थिक लाभ भी कमा सकते हैं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि विकसित देशों में 50 प्रतिशत से अधिक सोलर से ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर से ऊर्जा उत्पादन से पर्यावरण संतुलित रहेगा और जंगलों की कटाई नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत शासन की सहायता से उपभोक्ताओं और किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत पंप के माध्यम से किसान सिंचाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान 10 प्रतिशत खर्च करके अपने खेत में पंप स्थापित कर सकता है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हितग्राही घर के छत में बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। जिसमें उपभोक्ताओं को केन्द्र सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर घर बिजली उत्पादन के लिए सोलर पैनल लगाना चाहिए। सोलर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण में एक सार्थक प्रयास एवं योगदान होगा।महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाई गई हर योजना उनकी दूरगामी सोच, जनहित और राष्ट्रहित की मूल भावना से प्रेरित होती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जहां एक ओर बिजली उपभोक्ता स्वयं उत्पादक बनकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे है, वहीं प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों को सौर ऊर्जा से संबंधित लाभ प्रदान करती है। इसके तहत किसानों को सौर पंप लगाने के लिए सब्सिडी और ऋण मिलता है, जिससे उनकी आय बढ़ती है और डीजल पंपों पर होने वाला खर्च कम होता है। इस योजना से बिजली की बचत होती है और ग्रिड पर निर्भरता कम होती है तथा किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी पैदा होते हैं। किसान अपनी अतिरिक्त सौर ऊर्जा को डिस्कॉम को बेचकर कमाई कर सकते हैं, जिससे उनकी आय बढ़ती है। किसान सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली का बिल और डीजल की लागत बचा सकते हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि हम सभी को इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। इन दोनों योजनाओं में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आधे से अधिक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिसे देशभर में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आज देश के हजारों लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता दोनों बन चुके हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, श्री राजेश श्यामकर, श्रीमती रेखा मेश्राम, श्री रविन्द्र वैष्णव, श्री किशुन यदु, श्री राधेश्याम गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री गौतम पाटिल, कार्यपालक निदेशक राजनांदगांव श्री शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, श्री नागार्जुन बिम्बिसार, श्री रंजीत घोष, श्री केसी खोटे, श्री सुनील भुआर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
- राजनांदगांव । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन टीम द्वारा बाढ़ आपदा सामग्री, लाइफ जैकेट, रस्सी, बोट, ओबीएम मशीन उपकरणों की जांच करने के पश्चात मॉक एक्सरसाइज का अभ्यास किया गया। टीम द्वारा अभ्यास के दौरान आपदा सामग्री का संचालन एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आपदा के समय स्वयं और दूसरों की जीवन रक्षा एवं सुरक्षित रहने के संबंध में जानकारी दी गई। बचाव के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। जिला स्तरीय अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीम तथा बाढ़ आपदा की टीम, आपदा मित्र की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल का आयोजन आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मॉकड्रिल में 15 आपदा मित्र, 50 एनसीसी एवं 50 एनएसएस कैडेट शामिल हुए। मॉकड्रिल में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
- - कृषकों को जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए किया गया प्रोत्साहितराजनांदगांव । कृषि विभाग, इंडियन पोटाश लिमिटेड एवं कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा एक दिवसीय पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित किया गया। संगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करना, भूमि के स्वास्थ्य की रक्षा करना, रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी की जानकारी प्रदान करना तथा कृषकों को जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना था।उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने कृषकों को धान फसल एवं रबी फसल की तैयारी तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के संबंध में बताया। केन्द्र की वैज्ञानिक श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने फसलों में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण व उसे दूर करने के उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के लाभ के विषय में जानकारी दी। प्रक्षेत्र प्रबन्धक श्री आशीष गौरव शुक्ला ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। इंडियन पोटाश लिमिटेड के वरिष्ठ क्षेत्र अधिकारी श्री ओपी गिरी ने रासायनिक उर्वरकों पर मिलने वाली सब्सिडी की विस्तृत जानकारी प्रदान की। संगोष्ठी में इंडियन पोटाश लिमिटेड से विस्तार अधिकारी श्री मनीष नौरंग, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री एसएल देशलहरे, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती रमशिला गौरकर एवं कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी से डॉ. नूतन रामटेके, श्री मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।
- -बिलासपुर जिले के सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों को करना होगा पालनबिलासपुर /सुप्रीम कोर्ट ने कामकाजी महिलाओं की उनके काम करने के स्थान पर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के तहत जिले की सभी दुकानों, शो-रूम, अस्पतालों, स्कूलों, बैंकों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों, आदि में महिलाओं की शिकायत प्राप्त करने हेतु आतंरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी शासकीय एवं निजी संस्थान जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य रूप से करें और यदि किसी संस्थान, दुकान, स्कूल, अस्पताल आदि में समिति गठित नहीं की जाती है तो संबंधित संस्था पर 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाए।इस सम्बन्ध में श्रम विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त निजी संस्थानों का सर्वेक्षण किया जाना है। सहायक श्रम आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि अधिनियम के अनुसार आंतरिक समिति में संस्थान में कार्यरत वरिष्ठ महिला पीठासीन अधिकारी (अध्यक्ष) होंगी, साथ में संस्थान की 2 अन्य महिला कर्मचारी एवं एक सदस्य किसी एनजीओ से होंगी। समिति गठन के पश्चात् उसकी जानकारी अपने दुकान या कार्यस्थल पर लगाया जाना है। समिति गठन के प्रारूप सहित अन्य विवरण व्हाट्सप्प क्रमांक 99075-65353 पर प्राप्त कर सकते हैं। file photo















.jpg)




.jpg)




.jpg)

