- Home
- छत्तीसगढ़
- -बिलासपुर जिले के सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों को करना होगा पालनबिलासपुर /सुप्रीम कोर्ट ने कामकाजी महिलाओं की उनके काम करने के स्थान पर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के तहत जिले की सभी दुकानों, शो-रूम, अस्पतालों, स्कूलों, बैंकों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों, आदि में महिलाओं की शिकायत प्राप्त करने हेतु आतंरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी शासकीय एवं निजी संस्थान जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य रूप से करें और यदि किसी संस्थान, दुकान, स्कूल, अस्पताल आदि में समिति गठित नहीं की जाती है तो संबंधित संस्था पर 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाए।इस सम्बन्ध में श्रम विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त निजी संस्थानों का सर्वेक्षण किया जाना है। सहायक श्रम आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि अधिनियम के अनुसार आंतरिक समिति में संस्थान में कार्यरत वरिष्ठ महिला पीठासीन अधिकारी (अध्यक्ष) होंगी, साथ में संस्थान की 2 अन्य महिला कर्मचारी एवं एक सदस्य किसी एनजीओ से होंगी। समिति गठन के पश्चात् उसकी जानकारी अपने दुकान या कार्यस्थल पर लगाया जाना है। समिति गठन के प्रारूप सहित अन्य विवरण व्हाट्सप्प क्रमांक 99075-65353 पर प्राप्त कर सकते हैं। file photo
- -सायरन बजे, नाव चली, राहत पहुंची-मॉक ड्रिल में दिखा एक्शन प्लानबिलासपुर /भारत सरकार के निर्देशानुसार बाढ़ बचाव तथा केमिकल इंडस्ट्री में गैस रिसाव जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। पहला आयोजन बिलासपुर के छटघाट में हुआ, जहां अरपा नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के रेस्क्यू का संयुक्त अभ्यास किया गया। इस ऑपरेशन में एसडीआरएफ टीम बिलासपुर एवं एनडीआरएफ टीम कटक ने मिलकर कार्यवाही की। रेस्क्यू अभ्यास के दौरान एचडीपीई मोटर बोट, इंफ्लेटेबल रबर मोटर बोट, ओबीएम, लाइफ जैकेट और लाइफ बॉय जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया।दूसरा आयोजन एनटीपीसी परिसर में हुआ, जहां बाढ़जनित कारणों से क्लोरीन गैस रिसाव की काल्पनिक स्थिति पर मॉकड्रिल किया गया। इसमें सीआईएसएफ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने भाग लिया। फायर ब्रिगेड द्वारा क्लोरीन गैस के प्रभाव को कम करने के लिए वाटर कर्टेन बनाकर डेमो प्रस्तुत किया गया। साथ ही बीए सेट का उपयोग कर पीड़ितों का रेस्क्यू किया गया। इस मॉकड्रिल में इंसिडेंट कमांडर की भूमिका डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट बिलासपुर श्री दीपांकुर नाथ ने निभाई। आब्जर्वर के रूप में डीएसपी श्रीमती भारती मरकाम और आईपीएस श्री गगन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीआईजी होम गार्ड श्री एल.पी. वर्मा, कमांडेंट एनडीआरएफ डॉ. नवीन कुमार, नोडल अधिकारी आपदा राहत शाखा बिलासपुर श्रीमती रजनी भगत सहित होम गार्ड, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
- -जीएसटी के दो नए स्लैब के ऐतिहासिक फैसले से बाजार में भारी उत्साह, उपभोक्ता कर रहे जमकर खरीदारी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव-त्योहारों में खरीदी करने लोगों ने की थी बचत, लेकिन पीएम मोदी जी के जीएसटी फैसले से बचत पर भी बचत हो रही है : डिप्टी सीएम अरुण सावबिलासपुर /उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर शहर के व्यापारियों से जीएसटी बचत उत्सव पर आत्मीय चर्चा कर मुंह मीठा कराया। इस दौरान व्यापारियों ने श्री साव को बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जीएसटी के दो नए स्लैब करने के ऐतिहासिक फैसले से बाजार में भारी उत्साह का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बड़े पैमाने पर राहत और छूट मिल रही है। इससे बाजार में रौनक लौट आई है और उपभोक्ताओं का भरोसा भी और मजबूत हुआ है।व्यापारियों ने बताया कि उत्सव के पहले ही दिन उपभोक्ताओं ने जमकर खरीदारी की। हजारों कारों की बिक्री दर्ज की गई, वहीं सीमेंट, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। कई उत्पादों की वेटिंग लिस्ट है। लोगों ने त्योहार में खरीददारी करने बचत की थी, लेकिन जीएसटी के फैसले से लोगों की बचत पर भी बचत हो रही है।श्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिये गए जीएसटी का निर्णय आजाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है, जिसका सीधा लाभ 140 करोड़ देशवासियों को मिल रहा है। पहले टैक्स से जुड़े इतने बड़े सुधार कभी नहीं हुए थे। इसी क्रम में व्यापारी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे जीएसटी बचत उत्सव के नए स्लैब की छूट का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं।श्री साव ने कहा कि, मोदी सरकार के 11 वर्षों में देश ने उल्लेखनीय तरक्की की है। जीएसटी से देश का राजस्व बढ़ा है और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। भारत आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। ईमानदारी और पारदर्शिता की इसी नीति के बीच 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बने, आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिली और देशभर में एम्स, मेडिकल कॉलेज तथा राष्ट्रीय संस्थान स्थापित किए गए। बता दें कि, व्यापारियों को वरिष्ठ विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया।
- -पंडित दीनदयाल गार्डन में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश-स्वच्छता ही सेवा अभियान पर जारी हैं गतिविधियां-पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन-स्वच्छता दीदियों को बांटे किट-जीएसटी 2.0 पर व्यापारियों से चर्चा और पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों को बांटे यूपीआई बॉक्सबिलासपुर, /उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम द्वारा आयोजित सामूहिक श्रमदान में सहभागिता करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय गार्डन और उसके आस पास के स्थानों की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता,प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया हैं। उन्होंने दीनदयाल गार्डन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गार्डन में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, महापौर श्रीमती पूजा विधानी,सभापति श्री विनोद सोनी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल,निगम आयुक्त श्री अमित कुमार,जिला पंचायत श्री सीईओ संदीप अग्रवाल भी अभियान में शामिल हुए।मुख्य अतिथि की आसंदी से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के बड़े विचारक एवं चिंतक हुए हैं। उन्होंने आधुनिक राजनीति को एक नई दिशा दी ।देश की विरासत के अनुरूप हमारा देश तरक्की करे, ये उनका विचार था। उनकी विचारधारा के अनुरूप देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगे ले जा रहे हैं। पंडित श्री उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता थे,जिनका मानना था कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक को मिलें और इस दिशा में आज पूरे देश में कार्य किए जा रहे है,पीएम आवास,आयुष्मान भारत योजना,सबके घरों में शौचालय,उज्जवला योजना इसका प्रमाण है। इन सभी योजनाओं से देश के जरुरतमंद परिवारों लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,बाबा साहब अंबेडकर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभी लोगों ने स्वच्छता को जीवन में सर्वाेच्च स्थान दिया। इसका सीधा संबंध हमारी बेहतरी और स्वास्थ्य से जुड़ा है । भारत सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छता पर लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी और सबके सहयोग से यह अभियान पूरा और सफल होगा। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उपस्थित सभी नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत नगर निगम ने आज स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया था,इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता कीट और साड़ी का वितरण किया। इसके अलावा पौधारोपण भी किया गया ।जीएसटी 2.0 पर व्यापारियों से चर्चा -उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने व्यापार विहार व्यापारी संघ के साथ बैठक कर जीएसटी 2.0 पर भी चर्चा किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि जीएसटी 2.0 ने बाजार में बढ़ाया है भरोसा,आम जनता और व्यापारी इससे खुश है । जीएसटी 2.0 से खरीदारी सस्ती हुई है और देश में आर्थिक उत्साह बढ़ा है। जीएसटी में किए गए बदलाव पर व्यापारी संघ ने हर्ष जताया। इसके अलावा पीएम स्वनिधि 2.0 के हितग्राहियों को उप मुख्यमंत्री श्री साव ने यूपीआई बॉक्स का वितरण भी किया।
- -गिरदावरी सर्वे के भौतिक सत्यापन के लिए टीम गठित-बिलासपुर जिले में शुरू हुई धान खरीदी की प्रशासनिक तैयारीबिलासपुर / राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में मंथन सभाकक्ष में आज दो पालियों में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं गिरदावरी से जुड़े राज्य शासन के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देकर इनका शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसान ही इस साल धान बेचने के लिए पात्रता रखेंगे। लिहाजा उन्होंने सभी किसानों को अपनी सहकारी सोसायटी अथवा च्वाईस सेन्टर के जरिए पंजीककरण करा लेने की अपील की है। उन्होंने समिति के प्रबंधक, पटवारी, आरएईओ एवं अन्य मैदानी स्तर के अधिकारियों को इस कार्य में किसानों को सभी आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने फील्ड स्तर से पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में बचे किसानों के पंजीयन नहीं होने के कारणों की समीक्षा की और उनके निदान बताए। मालूम हो कि विभिन्न तकनीकी कारणों से फिलहाल लगभग 12 हजार किसानों का पंजीयन होना बचा है। करीब 1 लाख 13 हजार किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने एक-एक किसान से सम्पर्क कर उनका जल्द से जल्द पंजीयन करा लेने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि फसल गिरदावरी का कार्य जोरों से चल रहा है। अब तक 98 प्रतिशत खसरों का डिजिटल सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष खसरों का डिजिटल सर्वे 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। सर्वे किये जा चुके खसरों के रैण्डम आधार पर भौतिक सत्यापन हेतु जिले के 839 अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई जिनका काम मौके पर जाकर आबंटित खसरों की जांच भौतिक सत्यापन एप्प के माध्यम से की जायेगी। उन्हें बैठक सह प्रशिक्षण में प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर ने 15 अक्टूबर तक सत्यापन कार्य को पूर्ण कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर एसएस दुबे,एसडीएम आकांक्षा त्रिपाटी, प्रवेश पैकरा, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, उप पंजीयक सीएस जायसवाल, सहित तहसीलदार, एएफओ, खाद्य निरीक्षक,आरएईओ, पंचायत सचिव, आरआई, पटवारी, तकनीकी सहायक, सहायक प्रोगामर आदि उपस्थित थे।
- -एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर विस्तृत चर्चा-आत्मनिर्भर भारत एवं हर घर स्वदेशी अपनाने का आह्वानबिलासपुर /पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर प्रार्थना सभा भवन में संगोष्ठी और आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धान्त ही हमारी विचारधारा है, जिसके लिए सरकार काम कर रही है।प्रार्थना सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों की चिंता को राजनीति का केंद्र बनाया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हीं विचारों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाएं अंत्योदय की भावना से प्रेरित हैं। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य इसी आत्मनिर्भरता और एकात्मवाद पर आधारित है।इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र सिंह के आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्वदेशी अपनाने के आह्वान पर जोर दिया। इस अवसर पर रजक समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद रजक ने कहा कि उपाध्याय जी का दर्शन महिलाओं, पिछड़े वर्गों और गरीब परिवारों की चिंता करता है। पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे ने कहा कि हर घर स्वदेशी अपनाए यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम होगा। विचारधारा है।कार्यक्रम में जनजातीय मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष जयश्री जी, गायत्री मरकाम, जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, जिला महामंत्री जनक देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।स्वच्छता पखवाड़ा का आह्वानइस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाकर ही समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभाने का संदेश जाएगा।
-
बिलासपुर / भारत सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने तथा मध्यम वर्ग को व्यापक राहत देने के उद्देश्य से 22 सितम्बर से जीएसटी दरों की नई व्यवस्था लागू की गई है जिसे भारत सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म 2.0 का नाम दिया गया है। इस नई व्यवस्था में केन्द्र सरकार ने कोयले पर कंपनसेशन सेस समाप्त कर दिया है। कोयला ताप विद्युत उत्पादन के लिए ईंधन का काम करता है। ईंधन की लागत में कमी से उत्पादन लागत में भी कमी संभावित है और प्रारंभिक आकलन के अनुसार इससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली दर में लगभग 11 पैसे की कमी का लाभ मिल सकता है।
जीएसटी रिफॉर्म 2.0 में किये गये युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत केन्द्र सरकार ने कोयले पर लगने वाले कंपनसेशन सेस 400 रूपये प्रति टन को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं कोयले पर जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढाकर 18 प्रतिशत किया गया है । इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को औसतन अनुमानित 152.36 रूपये प्रति टन कम लागत पर कोयला प्राप्त होगा जिससे कंपनी की उत्पादन लागत में औसतन 11.54 पैसे प्रति यूनिट कमी संभावित है। कंपनसेशन सेस विद्युत उत्पादन लागत में एक बड़ा मुद्दा था जिसमें राहत मिलने से उत्पादन लागत में कमी का मार्ग प्रशस्त होगा जो भारत सरकार की मंशा के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को भी लाभान्वित करेगा। - महासमुंद / स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 17 स्थित बंधवा तालाब एवं आसपास मेढ़ों में वृहद सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने फावड़ा लेकर तालाब की मेढ़ पर फैले कचरे की सफाई एवं खरपतवार हटाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। सफाई अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट एवं गाइड जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व पार्षद श्री राजू चंद्राकर एवं श्रीमती मीना वर्मा, श्री प्रकाश शर्मा, श्री आनंद साहू, श्री हनीश बग्गा, श्री शरद मराठा, सीएमओ श्री अशोक सलामे, श्री दिलीप चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।विधायक श्री सिन्हा ने आमजनों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हों और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित समाज की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।इस दौरान सफाई कर्मियों, स्वच्छता दीदियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाब एवं मेढ़ की साफ-सफाई की। अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। जिले में यह अभियान 2 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा।
- -बच्चों के जिज्ञासुपन और अनुशासन से प्रभावित हुए कमिश्नर-कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए- अंग्रेजी में ली गई शपथ की सराहना कीमहासमुंद / रायपुर संभाग के कमिश्नर श्री महादेव कावरे द्वारा आज महासमुंद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा एवं सेजेस तुमाडबरी नयापारा का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर महासमुंद श्री विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा, बीईओ श्री लीलाधर सिन्हा, बीआरसीसी श्री जागेश्वर सिन्हा, सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित थे।कमिश्नर श्री कावरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में प्रत्येक कक्षा में जाकर त्रैमासिक परीक्षा का निरीक्षण किया एवं प्रश्न पत्र देखकर विद्यार्थियों से नक्शा एवं भूगोल संबंधी प्रश्न पूछे। अटल टिंकरिंग लैब में तीन बालिकाओं की उपलब्धियों की सराहना की तथा चेन्नई गई छात्रा से विज्ञान विषय पर जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने छत्तीसगढ़ी खोयला (खुला) एवं आचार तिवरा भाजी, आम खुला, कोचाई, कटहल, आंवला, नींबू के आचार के बारे में रोचक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से उनके लक्ष्यों एवं प्रेरणा के बारे में बातचीत की। छात्रा मेघना चन्द्राकर ने एसपी बनने की इच्छा जताई, अन्य छात्रों ने कलेक्टर व डॉक्टर बनने का लक्ष्य बताया। परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पारिजात का पौधा रोपण किया गया।सेजेस तुमाडबरी नयापारा निरीक्षण के दौरान कक्षा पहली के बच्चों से आत्मीय भाव से मिलते हुए उनसे अंग्रेजी में अपना नाम, माता-पिता का नाम लिखने को कहा। बच्चों ने उत्साह के साथ ग्रीन बोर्ड में नाम लिखे। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए अंग्रेजी में ली गई शपथ की सराहना की। लाइब्रेरी में द्विभाषी पुस्तक पढ़ते बच्चों से संवाद किया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से म्उब² की थ्योरी एवं अग्नाशय का कार्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया।कमिश्नर ने प्रार्थना सभा में रघुपति राघव राजा राम, राष्ट्रगान, राज्य गीत, मुख्य समाचार एवं आज का सुविचार जैसी गतिविधियों को देखा जिससे वे प्रभावित हुए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं दीपक बनो, अपने अंधेरों को स्वयं दूर करो। परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है, अपने सपनों को अवश्य पूरा करो।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने बच्चों को अधिक अंक प्राप्त करने हेतु उत्तर लेखन की तकनीक बताई। उन्होंने कहा कि विषय की गहन समझ, प्रश्न की स्पष्टता एवं उत्तर को भागों में विभाजित कर लिखना बेहतर होता है। इस अवसर पर प्राचार्य बेलसोंडा श्रीमती शोभा सिंहदेव, प्राचार्य सेजेस श्रीमती अमी रूफस, व्याख्याता श्री जगदीश सिन्हा, श्री प्रमोद कन्नौजे, श्री विकास यादव एवं संपूर्ण विद्यालय स्टाफ मौजूद थे।
- -शेष किसानों को अतिशीघ्र पंजीयन के दिए निर्देशमहासमुंद / संभागायुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा आज पिटियाझर समिति में एग्रीस्टेक एवं किसान पंजीयन संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा, शाखा प्रबंधक सहित समस्त समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही समिति से जुड़े अनेक कृषकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर द्वारा एग्रीस्टेक प्रणाली एवं किसान पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी ली गई तथा कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने यहां उपस्थित कृषकों से भी उनकी समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में चर्चा की। जिससे आगामी कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं सुगमता लाई जा सके। उन्होंने किसानों को समझाईश दी कि किसानों के पंजीयन के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है, इसलिए शेष किसान साथी अतिशीघ्र पंजीयन कर लें।नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष एक लाख 53 हजार 165 किसानों ने धान विक्रय किया था। अभी तक एग्रीस्टेक पोर्टल में एक लाख 43 हजार 382 किसानों ने पंजीयन किया है। शेष 9 हजार 783 किसान पंजीयन कर रहे हैं। जिसके लिए किसानों को समझाईश दी जा रही है।
- महासमुंद / राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान एवं निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT एवं IIIT में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने के लिए तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थी अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 25 अक्टूबर 2025 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर आदिवासी विकास कार्यालय, महासमुंद में जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना चाहिए। चयनित संस्थान में प्रवेश की पात्रता प्रमाण-पत्र एवं संस्था द्वारा जारी प्रवेश सूचना पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के पात्र नहीं होंगे, किन्तु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे योजना का लाभ ले सकेंगे।
- -प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा आधुनिकता और विश्वास का बन रहा है प्रतीक – स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल-एसीआई में देश का छठा और सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग केस : छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता-राइट एट्रियम या बैकमैन बंडल में लीड लगाने का पहला मामलारायपुर / प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्टता का प्रतीक, प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय तथा इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने जटिल उपचारों में लगातार ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिन पर हर किसी को गर्व हो सकता है। ताज़ा उदाहरण एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) के कार्डियोलॉजी विभाग में हुआ, जहाँ 68 वर्षीय महिला मरीज पर देश का छठा और किसी भी सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग सफलतापूर्वक किया गया।डॉक्टरों के अनुसार यह जटिल प्रक्रिया अब तक एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे शीर्ष संस्थानों में भी नहीं की गई थी। बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग का अर्थ है – हृदय की धड़कन को पूरी तरह प्राकृतिक कंडक्शन सिस्टम (conduction system) के जरिए नियंत्रित करना, ताकि मरीज को लंबे समय तक स्थिर और सुरक्षित हृदय गति मिल सके।यहां ध्यान देने योग्य है कि अब तक एसीआई और अन्य सरकारी कार्डियक संस्थानों में लेफ्ट बंडल या हिज़ बंडल में लीड लगाने के कई केस हो चुके हैं, लेकिन राइट एट्रियम यानी बैकमैन बंडल में लीड लगाने का यह पहला मामला है। इससे हृदय के दोनों चैम्बर्स की धड़कनें प्राकृतिक विद्युत मार्ग (conduction system) से संचालित होती रहती हैं।एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि रायपुर निवासी यह मरीज सिक साइनस सिंड्रोम नामक गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी। इस रोग में हृदय को धड़कन देने वाली कोशिकाएँ (पेसमेकर कोशिकाएँ) क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और धड़कन अनियमित हो जाती है। सामान्यतः ऐसे मामलों में वेंट्रिकुलर या लेफ्ट बंडल पेसिंग की जाती है, लेकिन इस मरीज का हृदय कमजोर था और एट्रियल रिद्म भी अनियमित थी। केवल वेंट्रिकुलर पेसिंग करने से हार्ट फेल्योर और तेज धड़कन का खतरा था।इसी कारण एसीआई की टीम ने बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया में हृदय की प्राकृतिक विद्युत संरचना के एट्रियम भाग में पेसमेकर की लीड लगाई गईं। यह तकनीक हृदय को उसके स्वाभाविक ढंग से धड़कने में मदद करती है और हार्ट फेल्योर का जोखिम बेहद कम कर देती है।इस तरह संपन्न हुई प्रक्रियासबसे पहले लेफ्ट बंडल की स्थिति का इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मैपिंग किया गया। फिर ठीक उसी तरह राइट एट्रियम के बैकमैन बंडल की मैपिंग कर लीड इंप्लांट की गई। इस तरह पूरा पेसिंग सिस्टम प्राकृतिक ढंग से काम करने लगा।उपचार करने वाली टीम में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. अनुराग कुजूर और डॉ. वेद प्रकाश शामिल थे। यह उपचार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें योजना का लाभ दिलाने में मेडिको सोशल वर्कर खोगेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट द्वारा किया गया यह सफल उपचार छत्तीसगढ़ की चिकित्सा सेवाओं के उच्च स्तर और निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल अब केवल सामान्य उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वस्तरीय जटिल प्रक्रियाओं को भी सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल मरीजों के जीवन को नई आशा देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सरकारी संस्थान चिकित्सा विज्ञान में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, रायपुर द्वारा किया गया यह जटिल उपचार प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती और चिकित्सकों की उत्कृष्ट क्षमता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के मरीजों को अत्याधुनिक कार्डियक प्रक्रियाओं के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सक दल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय चिकित्सा मानचित्र पर और अधिक प्रतिष्ठित करेगी।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के सर्वाधिक मामलों के उपचार में एसीआई देशभर में पाँचवें स्थान पर रहा है।
-
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर
मोहला । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 02 नवीन एवं 03 पूर्व से संचालित सेजेस विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक बैकलॉक के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक एवं योग्य मूल निवासी अभ्यर्थी प्रारूप-10 के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक प्रकाशित विज्ञापन में उपलब्ध है, तथा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2025, रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।अभ्यर्थी अधिक जानकारी, संस्थानवार रिक्त पदों का विवरण, निर्धारित योग्यता, नियम एवं शर्तों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https//mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही, विज्ञापन की छायाप्रति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है, जहां से अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। -
रायपुर/ एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी रायपुर द्वारा सामाजिक सरोकार के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देकर देश के भविष्य का नवनिर्माण करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के अभियान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांडर पहुंच कर गुरुजनों को अंग वस्त्र , श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एडलवाईस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी रायपुर के शाखा प्रबंधक श्री प्रदीप मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित करने के महा अभियान में जितने भी शिक्षक लगे हुए हैं उनके कंधों पर अनेक जिम्मेदारी दे दी जाती है इस प्रकार आल राउंडर की भूमिका में शिक्षक अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। आज उन्हें सम्मानित करके हम अपने आपको गौरवान्वित कर रहे हैं। विद्यालय की प्राचार्या जेस्सी कुरियन ने भी इस प्रकार के आयोजन के लिए एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडलवाईस लाइफ़ इंश्योरेंस की सीनियर डेवलपमेंट मैनेजर श्रीमती प्रीति निगम , पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर अभिषेक नायक , योगेश साहू के साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
-
-प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पश्चिम विधायक राजेश मूणत, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित विशिष्टजनो, आमजनो ने किया सादर नमन
स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत गणमान्यजनो ने आमजनो सहित सडक पर झाडू लगाकर दिया सकारात्मक स्वच्छता संदेश
रायपुर/ एकात्म मानववाद के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती पर आज राजधानी शहर रायपुर में तेलीबांधा रिंग रोड चौक के समीप स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 9 के सहयोग से उन्हे नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू रायपुर उत्त्तर विधायक श्री पुरदर मिश्रा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, राज्य अल्प सख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा, रायपुर नगर पालिक निगम के सस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार, डा. अनामिका सिंह, श्री खेमकुमार सेन, पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्री राजेश गुप्ता, छ.ग. राज्य ब्रेवरेज कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, श्री गोपी साहू, श्री जयती भाई पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री किशोर महानंद, श्री सत्येन्द्र दुआ सहित विशिष्टजनो, गणगान्यजनो, महिलाओ, नवयुवको, जामजनो ने बडी सख्या में प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पडित दीनदयाल उपाध्याय को सादर नमन किया ।
प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित अतिथियो, विशिष्टजनो, गणमान्यजनो, आमजनों ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छोत्सव अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ सामूहिक स्वच्छता श्रमदान झाडू लेकर सडक मार्ग की सफाई करके कचरा उठाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर करते हुए जन-जन को सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया। प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंव से उपस्थित सभी अतिथियो, गणमान्यजनो, आमजनो को स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अतर्गत सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवायी।
- 0- 53 हजार खसरों का होगा सत्यापन0- अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने ली बैठकरायपुर. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी के मोबाइल च्ट ऐप से सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे / भूईंया सॉफ्टवेयर में दर्ज फसल प्रविष्टियों का 05 प्रतिशत रैंडम सत्यापन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्य तीन स्तरों पर होगा। इसी संबंध में बुधवार रायपुर जिले में अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रथम चरण में चयनित खसरों का सत्यापन कलेक्टर द्वारा नामित राजस्व और कृषि विभाग के फील्ड अधिकारी करेंगे। यदि प्रविष्टि गलत पाई जाती है तो उसे भौतिक सत्यापन के आधार पर 31 अक्टूबर 2025 तक सुधारना होगा। अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि जिले में कुल 53 हजार खसरों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए 15 अक्टूबर तक की समय-सीमा तय की गई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले के पटवारी, आर.आई. और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल हुए।
- 0- स्कूल के 153 विद्यार्थियों एवं शासकीय कर्मचारियों ने सीखा प्राथमिक उपचार और सीपीआररायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रथम बैच में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कचना, रायपुर में 153 विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, द्वितीय बैच में मल्टीलेवल पार्किंग कलेक्ट्रेट, चौथा फ्लोर रायपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार किट के उपयोग और सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक श्री कुर्रे ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की महत्ता को समझाया। उन्होंने सीपीआर की विस्तृत विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन कर यह बताया कि कैसे सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी गंभीर स्थितियों में समय रहते सही तरीके से दी गई सहायता किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है।
- 0- प्लास्टिक पार्क के सब-स्टेशन संबंधी समस्या के शीघ्र समाधान पर जोररायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निवेश प्रोत्साहन अधिनियम 2002 के अंतर्गत बुधवार को जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र रायपुर श्री हमेश देवांगन ने समिति की संरचना, कार्य और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने लंबित जॉइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (JIR) और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिए।उन्होंने रायपुर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस वे के लिए भूमि चिन्हांकन कार्य अभनपुर एसडीएम को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्लास्टिक पार्क में सब-स्टेशन की आवश्यकता पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल (CECB) के इंजीनियर द्वारा प्रस्तुत जानकारी पर कलेक्टर ने शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
- रायपुर. कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बुधवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव श्री अनिल कुमार ने बताया कि रायपुर जिले के कुल 1,89,755 ग्रामीण घरों में से 1,81,185 घरों में नल कनेक्शन दिया जा चुका है। जिले के 477 ग्रामों में से 240 ग्रामों को ‘हर घर जल’ प्रमाण पत्र मिल चुका है और शेष ग्रामों में काम तेजी से जारी है।समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि विकासखण्ड आरंग के ग्राम फरफौद, चपरीद और सकरी (जावा) में काम करने वाली 3 एजेंसियों तथा तृतीय पक्ष जांच एजेंसी मे. ग्रीन डिजाईन प्रा. लि. द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ सिंह ने कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन एजेंसियों के अनुबंध रद्द किए जाएं, अमानत राशि शासन के पक्ष में जब्त की जाए और इन्हें 1 वर्ष के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों से ब्लैकलिस्ट किया जाए। बैठक के कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए ताकि जिले के हर ग्रामीण घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँच सके।
- 0- विधानसभा अध्यक्ष ने क्वांर नवरात्रि पर्व के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का किया लोकार्पण0- परिक्रमा पथ में छत्तीसगढ़ में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां प्रतीक के रूप में की गई स्थापित0- फलदार, छायादार एवं विभिन्न प्रजातियों के 10 हजार से अधिक पेड़ लगाए गएराजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने क्वांर नवरात्रि पर्व के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ की परिकल्पना 2015 में की गई थी और यह परिकल्पना 2025 में पूरी हो रही है। माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ अद्भूत परिक्रमा पथ है। परिक्रमा पथ में छत्तीसगढ़ में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां प्रतीक के रूप में स्थापित की गई है। यह परिक्रमा पथ साढ़े तीन किलोमीटर लम्बा है। जिसमें फलदार, छायादार एवं विभिन्न प्रजातियों के 10 हजार से अधिक पेड़ लगाए गए है। डोंगरगढ़ आने वाले देश एवं प्रदेश के पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए यह परिक्रमा पथ आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ नगर के नागरिकों को प्रभात फेरी के लिए एक अच्छा स्थल मिल गया है। इस तरह परिक्रमा पथ श्रद्धा, सेहत एवं संस्कार के लिए भी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष तौर पर परिक्रमा पथ को बनाया गया है। परिक्रमा पथ पर बच्चों के मनोरंजन के लिए सिंह, हिरण एवं अन्य वन्यजीवों के चित्र भी बनाए गए है। माँ बम्लेश्वरी के आर्शीवाद से परिक्रमा पथ का कार्य पूरा हो गया है। डोंगरगढ़ नगर माँ बम्लेश्वरी के साथ-साथ सर्वधर्म समन्वय का भी स्थान है, जहां सभी समाज के इष्ट देव विराजते है।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया गया है। माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ की आधारशिला 2015 में रखी गई थी और यह आज पूर्ण हो गया है। डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ आस्था का केन्द्र बनेगा। परिक्रमा पथ स्वास्थ्य, श्रद्धा एवं संस्कार की दृष्टि से केन्द्र बिंदु है। बच्चे, बुजुर्ग सहित सभी वर्ग के लोग परिक्रमा करेंगे और स्वास्थ्य लाभ भी लेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष नगर पालिक परिषद श्री रमन डोंगरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मंडावी, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल सहित ट्रस्ट समिति अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- को BPO, AI और स्टार्टअप क्षेत्रों में दी गई रोजगार की जानकारीरायपुर. ख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन रायपुर द्वारा प्रोजेक्ट युवा 2.0 के तहत बुधवार को शहीद स्मारक भवन में एक दिवसीय काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को BPO, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्टार्टअप जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से अवगत कराना था।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में उन्हें 300 से अधिक उद्योगों और विभिन्न कौशल क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने युवाओं को नई तकनीकों, स्टार्टअप शुरू करने की संभावनाओं और BPO सेक्टर में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में बताया।इस अवसर पर अधिकारियों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से वे अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। प्रोजेक्ट युवा 2.0 इसी दिशा में एक पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। शिविर में उपस्थित युवाओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।
- रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है - बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 07 शहीद नगर, बिरगांव में 34 बच्चों की जांच की गई। जिसमें 16 छात्र एवं 18 छात्राएं शामिल रहीं, जिसमें 01 बच्चा सस्पेक्टेड मिला, इस बच्चे को आगे की जांच एवं परिक्षण के लिए श्री सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर रेफर किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 08 नागेश्वर नगर बिरगांव में 18 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 05 छात्र एवं 13 छात्राएं शामिल रहे तथा कोई भी बच्चा सस्पेक्टेड नहीं मिला।शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।
- 0- प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीराजनांदगांव। क्वांर नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल सहित ट्रस्ट समिति के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- विधानसभा अध्यक्ष लाईवलीहुड कॉलेज ग्राम सांकरा में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल0- कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को वितरण किया गया ऑफर लेटर0- राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ0- ग्राम पंचायत सांकरा में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणाराजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित ऑफर लेटर वितरण सह राजमिस्त्री प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सांकरा में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को क्वांर नवरात्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कौशल उन्नयन के लिए कॉलेजों की स्थापना की गई और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के बड़े-बड़े शहरों में कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिले, इसके लिए योजना का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कौशल का कार्य आना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने चीन एवं जापान यात्रा के दौरान हुए अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इन देशों की 80 से 85 प्रतिशत आबादी किसी न किसी क्षेत्र में हुनरमंद है। छोटे-छोटे कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर बड़े-बड़े कार्य किए जा सकते हैं। विकसित देशों में कौशल उन्नयन के सबसे ज्यादा कार्य हो रहे हैं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शासन की कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं का कौशल विकास हो रहा है और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री का कार्य पहले पुरूष ही करते थे, लेकिन शासन ने महिलाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान कर राजमिस्त्री बनने का अवसर दिया है। साथ ही कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत गारमेंट मेंकिंग, टूरिजम एण्ड हॉस्पिटालिटी, इलेक्ट्रिशियन, सोलर पैनल सहित अन्य पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के अवसर मिल भी रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत बड़ी संख्या में सोलर पैनल लगाया जा रहे है, इससे रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने से जीवन भर का हुनर मिलता है। उन्होंने कहा कि यहां से सोलर पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 28 हितग्राहियों को ऑफर लेटर का वितरण किया गया है एवं राजमिस्त्री कोर्स में 30 हितग्राहियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को 200 रूपए प्रति दिवस का मानदेय खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रतिकात्मक रूप से चाबी का वितरण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लाईवलीहुड कॉलेज की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राजनांदगांव जिले में सबसे पहले प्रशिक्षण की शुरूआत की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष 820 युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अब तक प्रशिक्षण के लिए 220 युवाओं का पंजीयन किया जा चुका है। लाईवलीहुड कॉलेज में 150 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। 30 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, जिन्हें आज ऑफर लेटर दिया जा रहा है। साथ ही योजना के तहत दैनिक मजदूरी करने वाले 60 श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ ही श्रमिकों को 200 रूपए प्रति दिवस का मानदेय दिया जाएगा और प्रशिक्षण उपरांत किट भी प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम को संरपंच ग्राम पंचायत सांकरा श्रीमती भानेश्वरी साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री राजेश श्यामकर, श्री मूलचंद भंसाली, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल, श्रम पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- बिलासपुर. छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) बिलासपुर के मेडिसिन विभाग में पहली बार प्लाज़्माफ़ेरेसिस तकनीक का सफल उपयोग कर एक गंभीर रूप से बीमार मरीज का इलाज किया गया। बिलासपुर निवासी 19 वर्षीय युवती लंबे समय से कमजोरी और खून की कमी की समस्या से जूझ रही थी। जाँच में पाया गया कि उसके शरीर में हानिकारक प्रोटीन अत्यधिक मात्रा में जमा हो गए हैं और रक्त में आवश्यक प्रोटीन का स्तर असामान्य रूप से घट गया है। यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती थी। प्लाज्मफरेसिस कई तरह की बीमारियों में प्रयोग किया जाता है जहाँ खून के प्लाज़्मा में हानिकारक एंटीबॉडी, प्रोटीन या टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। इससे शरीर की सामान्य क्रियाएँ प्रभावित होती हैं।प्रमुख बीमारियाँ जिनमें प्लाज़्माफ़ेरेसिस उपयोगी है, उनमें न्यूरोलॉजिकल बीमारियां, रक्त संबंधी बीमारियां, किडनी से जुड़ी बीमारी,ऑटोइम्यून बीमारियाँ, लीवर फेल्योर और कोविड 19 शामिल हैं।आसान भाषा में कहें तो, जहाँ खून में हानिकारक एंटीबॉडी, प्रोटीन या टॉक्सिन जमा हो जाते हैं और सामान्य दवाओं से जल्दी असर नहीं होता, वहाँ प्लाज़्माफ़ेरेसिस काम आता है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अमित ठाकुर, डॉ. आशुतोष कोरी,डॉ सुयश सींग डॉ किशले देवांगन डॉ. अर्पणा पांडेय और उनकी टीम ने युवती को भर्ती कर विस्तृत जाँच के बाद प्लाज़्माफ़ेरेसिस प्रक्रिया द्वारा उपचार किया। इस प्रक्रिया में मशीन की सहायता से मरीज के रक्त से प्लाज़्मा (Plasma) को अलग कर हानिकारक तत्वों को हटाया गया और रक्त कोशिकाओं को शुद्ध द्रव के साथ पुनः शरीर में पहुँचाया गया। इस संबंध में सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह द्वारा जानकारी दी गई। अधिष्ठाता महोदय के आदेशानुसार यह उपचार मरीज को निशुल्क उपलब्ध कराया गया। सामान्यतः यह प्रक्रिया निजी अस्पतालों में 40,000 से 50,000 रुपये तक महँगी होती है।प्लाज़्माफ़ेरेसिस क्या है?यह एक चिकित्सीय प्रक्रिया है जिसमें रक्त से प्लाज़्मा निकालकर उसमें मौजूद हानिकारक एंटीबॉडी, प्रोटीन व टॉक्सिन हटाए जाते हैं। तकनीक मुख्यतः दो विधियों से की जाती है।सफल उपचार के बाद युवती की स्थिति अब सामान्य है और वह स्वास्थ्य लाभ कर रही है। सिम्स प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में इस तकनीक का लाभ प्रदेश के और भी ज़रूरतमंद मरीजों को मिलेगा।

.jpg)





.jpg)



















