- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर/ग्राम कुरूद में चन्दुलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल काॅलेज रोड़ में तीन खसरे के 7 एकड़ भूमि पर किये जा रहे अवैध प्लाटिंग पर निगम प्रशासन की टीम ने कार्यवाही कर मार्ग संरचना को ध्वस्त कर भूमि को मूल स्वरूप प्रदान किया।भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर जोन-2 के राजस्व अमला तथा भवन शाखा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम कुरूद के मेडिकल काॅलेज के पास 7 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग के लिए बनाये गये मार्ग संरचना को जे.सी.बी. से खोद कर ध्वस्त किया गया, वही गढ़ाए गये पोल को उखाड़ा गया। निगम को शिकायत प्राप्त हुआ था कि मेडिकल काॅलेज के पास ग्राम कुरूद के खसरा नं. 172/1 एवं 2 के 1 एकड़ तथा खसरा नं. 47/1 के 6 एकड़ लगानी भूमि में बिना अनुमति के प्लाटिंग किया जा रहा है। सूचना पर आयुक्त ने भवन शाखा तथा जोन-2 को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और वहां मुरूम डालकर बनाये गये मार्ग संरचना तथा लगाये गये पोल को जे.सी.बी. से उखाड़ कर मुरूम सड़क को ध्वस्त किया गया। कार्यवाही में जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, भवन शाखा के उपअभियंता शहबाज अहमद, तोड़ फोड़ दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।लोकसभा चुनाव के प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के आड़ में कुछ लोग अवैध प्लाटिंग तथा अवैध कब्जे की कोशिश में लगे हुए है। जिस पर निगरानी रख शक्ति से कार्यवाही के निर्देश आयुक्त ध्रुव ने अधिकारियों को दिए है।
-
रोमांचक मुकाबले में अनुविभागीय अधिकारी रायपुर की टीम बनी विजेता*
*4 विकेट लेने वाले ईलू बने मैन आॅफ द मैच*
*कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन*
*एनआरएलएम की एमडी श्रीमती नम्रता जैन ने सुभाष स्टेडियम में दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ*
*प्रत्येक ओव्हर का निर्वाचन से संबंधित नामकरण, महिला खिलाड़ियों को बोलिंग की अनिवार्यता*
रायपुर। रायपुर के सुभाष स्टेडियम में लोकसभा निर्वाचन 2024 के स्वीप कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल को अंतर विभागीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता में अनुविभागीय अधिकारी रायपुर, राजस्व और जनपद पंचायत आरंग के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में अनुविभागीय अधिकारी रायपुर, राजस्व ने जीत हासिल की। यह मैच कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में एनआरएलएम की एमडी श्रीमती नम्रता जैन ने उपस्थित खिलाड़ियों और नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
जनपद पंचायत आरंग ने टाॅस जीत कर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया और अनुविभागीय अधिकारी रायपुर, राजस्व ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाई। जनपद पंचायत आरंग ने इस रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 72 रन पर ही सिमट गई। इस प्रतियोगिता में शानदान गेंदबाजी करते हुए ईलू ने 4 विकेट झटके। जिसकी वजह से उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया। वहीं बेस्ट बैटसमैन सचिन को बनाया गया। शानदार चैके-छक्के मारते हुए 36 रन बटोरे। साथ ही बेस्ट बाॅलर का खिताब अश्वनी को दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी, सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 12 दिवसीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन में अंतर विभागीय टीम हिस्सा ले रही है। 10-10 ओव्हर के मैच में प्रत्येक टीम की तरफ से एक महिला खिलाड़ी को बाॅलिग का मौका दिया जाना अनिवार्य है। साथ ही प्रत्येक ओव्हरों का निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामकरण किया गया है। स्वीप ओवर, अधिसूचना ओवर, ईवीएम ओवर, एफएसटी ओवर, वीवीपैट ओवर इत्यादि नाम दिए गए है। इस खेल का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़ाना और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। इसी दिशा में स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।*श्रम विभाग ने जनपद पंचायत अभनपुर को हराया*
8 अप्रैल को बारिश की वजह से रूके श्रम विभाग और जनपद पंचायत अभनपुर का मैच 9 अप्रैल की शाम को खेला गया। इस मैच में श्रम विभाग की टीम ने 139 रन बटोरे थे। आज इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनपद पंचायत अभनपुर की टीम ने 130 रन ही बटोर पाई। प्रतियोगिता में मैन आॅफ द मैच निखिल थापा को चुना गया। 36 रन देकर 2 विकेट भी अपने नाम किए थे। इसी तरह बेस्ट बैस्टसमैन अरूण और बेस्ट बाॅलर रामेश्वर को चुना गया। -
-ग्राम टेकारी (कुंडा) में किया गया अंतिम संस्कार
-सभी समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलिरायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी-करही वाले 62 वर्षीय प्रमोद कुमार शर्मा (उपाध्याय) का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम टेकारी में 8 अप्रैल को किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ईशान शर्मा ने दी। अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा में मृत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिजन, स्वजन, ईष्टमित्र समेत सैकड़ों की संख्या मेें ग्रामीण जन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रविवार 7 अप्रैल को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। वे दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिसरत थे। वे सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिसरत अधिवक्ता श्रीमती रश्मि शर्मा के पति तथा ईशान शर्मा के पिता तथा स्व. दुर्गाप्रसाद उपाध्याय-श्रीमती चंद्रमुखी शर्मा के पुत्र, रायपुर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी रहे व किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा, एनटीपीसी से सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक व छत्तीसगढ़ नियामक आयोग के सेवानिवृत्त सदस्य अरुण शर्मा, भौतिकी एवं खनिकर्म विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ रसायनज्ञ विनोद शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा व आईटीआई हथबंद में पदस्थ प्रवीण शर्मा के भाई तथा धमधा वाले सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र पांडे के दामाद थे। श्री प्रमोद कुमार शर्मा के निधन पर लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन पर शत्रुघ्न उपाध्याय, भारती उपाध्याय, शशांक उपाध्याय, डॉ. स्मिता उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, विजय शर्मा, रविशंकर उपाध्याय, नीरज चौबे, विकास शर्मा, बिसौहा वर्मा, कृष्णा वर्मा, रामस्नेही वर्मा, ललित उपाध्याय, लता उपाध्याय, द्रोण चंद्राकर, रौशन शर्मा, विमलकांता चौबे, राकेश चौबे, चित्रा चौबे, योगेश शर्मा, रीता शर्मा, रेखा दीवान, वत्सला शर्मा, नारायण चंद्राकर, कमलेश पांडेय, साधना पांडेय, प्रांजल पांडेय, उषा तिवारी, विनोद दुबे, प्रकाश उपाध्याय, रमा उपाध्याय, युगल उपाध्याय, लता उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, दीप्ति उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, आशा उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, अजीत शुक्ला, स्वाति (मिनी शुक्ला), सोनल तिवारी, समीर उपाध्याय, गौस मोहम्मद, शाहीन बेगम, कल्याणी, बल्ला तिवारी, बब्बू दीवान, ज्ञानेश्वर तिवारी (पर्थरा), ओंकार उपाध्याय, नेहरू उपाध्याय, गया प्रसाद शर्मा, पुष्पेंद्र डहरवाल, सनत तिवारी (कल्लू), नीलमणी पांडेय, महेश पांडेय, मुकेश दुबे, संगीता तिवारी, समीर पांडेय, सीमा पांडेय, मनोज उपाध्याय, नीरा दुबे, नारायण तिवारी, नीलिमा तिवारी, राहुल उपाध्याय, इशांक शर्मा (लोहारा), शांतनु उपाध्याय, राजेश्वरी उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, अजय शर्मा, उत्तम शर्मा, पदम्मा पांडेय, प्रभा पांडेय, किरण तिवारी, योगी शर्मा, विनय शर्मा, आकाश उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय (गुड्डू), प्रदीप उपाध्याय, संजय उपाध्याय (बड़कू), दीपेंद्र उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, जागेश्वर उपाध्याय, सुरेश चंद्र तिवारी, बीना तिवारी, जितेंद्र तिवारी, चंद्रकांता चौबे, शकुन मिश्रा, त्रिराज साहू, दिवाकर मुक्तिबोध, चैतन्य कुमार दानी, संतोष उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, शैलेंद्र उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, श्रद्धा उपाध्याय, देवी प्रसाद शर्मा, यामिनी शर्मा, रविंद्र मिश्रा, मीना मिश्रा, राजेंद्र उपाध्याय, लक्ष्मीन उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, नेहा उपाध्याय, रीता मिश्रा, सरस्वती देवी झा, सचिन मिश्रा, नीता शुक्ला, यश शुक्ला, सुरेश शर्मा (लालू महाराज), प्रदीप दुबे, प्रीति दुबे, शीला मिश्रा, परिवेश मिश्रा, प्रीति मिश्रा, प्रणीता शर्मा, हर्षित मिश्रा, संतोष दीवान, विनोद मिश्रा, केके निगम, राजेंद्र निगम, प्रीति निगम, कृष्ण कुमार शुक्ला, विपिन शर्मा, राजश्री शर्मा, राजेश शर्मा, पद्मिनी शर्मा, विनीत दीवान, विरेंद्र शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, दिनेश दुबे, अनिल तिवारी सेमरा वाले, संजय दीवान, अमरजीत सिंह, छाया तिवारी, विवेका त्रिपाठी, अजय तिवारी, दुष्यंत तिवारी, भरत तिवारी, पृथ्वी सारंग, मणीमूर्ति अग्रवाल, सुभाष राव, अशोक दीवान, नवीन जैन, सत्येंद्र शर्मा, प्रीतोष शर्मा, अविनाश शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, सुनील उपाध्याय, प्रमोद शुक्ला, मृदुला शुक्ला, चारूचंद्र दीवान, दिनेश शर्मा, अश्वनी उपाध्याय, जितेंद्र तिवारी, आशीष तिवारी, अजय सोनी, अशोक खरियार, पुष्पा तिवारी, संध्या पांडेय, सत्यनारायण तिवारी, दीपक, अमर अग्रवाल, गोविंद शर्मा, संजय दुबे, सुषमा दुबे, हरगोविंद शर्मा, दुर्गेश ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, राजेंद्र तिवारी, सुशील शर्मा, संजय शर्मा, योगेश शर्मा, राकेश मिश्रा, पुन्नीराम वर्मा, विश्वनाथ पटेल, गिरवर वर्मा, उल्लास वर्मा, अनिल रूद्रदेव शर्मा, भावेश दुबे, अशोक नायक, केशव वर्मा, नरेंश वर्मा, गणेश लहरे, रामधीन साहू, भोला प्रसाद चंद्राकर, अनिल दुबे, केशव सेन, सतीश रंगारी, हेमसागर पटेल, संतोष तिवारी, चोबीस राम तिवारी, हर्ष तिवारी, रविशंकर तिवारी, राजेश दुबे, मिंटू दुबे, हेमंत चंद्राकर, रामनाथ वर्मा, चिंताराम वर्मा, शिवकुमार चंद्राकर, अमन वर्मा, हीरालाल पटेल, सुरेश शर्मा, जितेंद्र गौराहा, उचालू, यूनूस भाई, श्यामलाल यादव, उमेश शर्मा, गणेश तिवारी दुर्ग, प्रसन्न तिवारी, अरुणिमा तिवारी, सुशील शर्मा, प्रेम पटेल, रवि तिवारी, राजेंद्र तिवारी, डॉ. ललिता शर्मा, प्रमोद तिवारी, प्रवीण तिवारी, सुयश शुक्ला, मिनाक्षी मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, एसके संध्या, सुषमा तिवारी, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, संजय मिश्रा, अनिता शर्मा, सरिता शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सुधांशु दीवान, ब्रजेश शर्मा, प्रीति, संध्या, वसुधा पांडेय, रश्मि शुक्ला, सत्यम शुक्ला, संदीप तिवारी, डॉ. मेघेश तिवारी, अनिल तिवारी, कैलाश मिश्रा, रविंद्र, प्रदीप कुमार शुक्ला, शेखर दुबे, डॉ. हरिंद्रमोहन शुक्ला, आनंद पांडेय, दीपक दीवान, विनय तिवारी, विनय दीवान, पदम्मा दीवान, आस्था संजय शर्मा, ममता चौबे, आनंद उपाध्याय, प्रशांत जितेंद्र शर्मा, किरण उपाध्याय, भारती तिवारी, प्रभा उपाध्याय, सोनल तिवारी, कल्पना पांडेय, अमिता शर्मा, डॉ. अन्नू, संगीता राजेश उपाध्याय, सीमा अनिल शर्मा, प्रतिमा शर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, शचि शर्मा, खुशबू शर्मा, ज्योति, वीणा, सुनीता दुबे, सरिता उपाध्याय, राजेश उपाध्याय (बिट्टी), पायल शर्मा, सिप्पी, असीम पांडेय, विजयलक्ष्मी (रानू) शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुनील उपाध्याय, नीलिमा, रितु, रेखा उपाध्याय, दीपक शर्मा, कमल उपाध्याय, डॉ. अग्रवाल, राजेश मिश्रा, सुरेश दीवान, भागवत शर्मा, योगेश शर्मा एडव्होकेट, अनिल पुसदकर, मोहन तिवारी, डॉ. वैभव बेमेतरिहा, बृजेश चौबे, शिखा शर्मा, मलय झा, सुष्मिता मिश्रा, आरती झा, शिवानी झा, रीता मिश्रा, सुमित मिश्रा, मनीषा झा, यागेश्वर वैष्णव, अनिल पुरोहित, उमा शंकर व्यास, डॉ. सुरेश शुक्ला, अरुण मिश्रा, अनिल रतेरिया, मनीष वोरा, डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे, नगेंद्र वर्मा, सुकांत राजपूत, नंदकुमार कंसारी, परेश राव, टी. सहदेव, कमलेश पांडेय, दीपक दीवान धुसेरा, प्रमोद शर्मा आरंग, दिनेश यदु, राजेश दुबे, डॉ. सुधीर गांगेय, संजीव वर्मा, पंकज झा मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री, उमेश गोतमारे, राजेश जोशी, रूपेंद्र वर्मा, मुकेश साहू, गिरीश पंकज, अनुराग दीवान, प्रकाश शर्मा, भरत योगी, डॉ. दिनेश मिश्र, गोकुल सोनी, ठाकुर राम साहू, शशांक दुबे, कन्हैया अग्रवाल, ममता शर्मा, शिवमंगल उपाध्याय, डॉ. सुधीर शर्मा, सुबोध, सुरेश महापात्र, धनंजय त्रिपाठी, ब्रह्मवीर सिंह, नीलकंठ साहू, अनिल तिवारी नवभारत, संजय नैयर, मनीष सिंह, शंकर चंद्राकर, कमलेश गोगिया, कनकलता, अशोक शर्मा बाराडेरा, सत्येंद्र कर, अभिषेक डड़सेना, अनिल पवार, गौरव शर्मा, दीपक दुबे, संतोष साहू, चंदन साहू, डी. मिश्रा, शुभम वर्मा, राहुल शर्मा, दिनेश तिवारी, यासीन मेमन, राजेश शर्मा यूटीडी, हितेश कन्नौजे, प्रमोद वर्मा, जीएल साहू, देव यादव, हरिशचंद्र, हेमप्रकाश साहू, योगेश वर्मा, विपिन, ओमप्रकाश, भारत कुमार यादव, अशोक नायक, रोहित साहू, तिलेश नायर, संतोष वर्मा, आईडी मानिकपुरी, अशोक तिवारी, आर के सिंह, दुर्गेश मिश्रा राजेंद्र तिवारी, संजीव ठाकुर, दिनेश चंद्र तिवारी, कुलेश्वर बैस, नरेंद्र वर्मा, संजीव भंसाली, शोभा यादव, समीर कुमार चौबे, शास्वतधर दीवान, प्रतिभा शुक्ला, रिचा, अर्चना दुबे, किरण शर्मा, एकता गौरहा, धीरेंद्र गौरहा, जयश्री दीवान, संदीप पांडेय, अनुभा शर्मा, बिटटू, निकिता तिवारी, दीक्षा चौबे, ममता शर्मा, अंजुलि गौराहा, नितिन तिवारी, नीतू, हरनारायण शुक्ला, हरिहर शर्मा, शशांक पांडेय, अनुभव मिश्रा, प्रसन्न तिवारी, अरूणिमा तिवारी ने श्रद्धांजलि दी है।
-
बलरामपुर |जिले के राजपुर थाना अंर्तगत कुसमी मार्ग बूढ़ाबगीचा में पिकअप वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस में यूपी से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से पिकअप व टवेरा वाहन ज़ब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कुसमी मार्ग ग्राम बूढ़ाबगीचा निवासी दीपेश कुमार गर्ग पिता अनिल गर्ग ने चार अप्रैल को पुलिस थाना पहुंच केस दर्ज कराया था कि घर के सामने पिकअप क्रमांक सीजी 15 एसी 3058 को खड़ी कर सोने चला गया था सुबह उठकर देखा तो पिकअप वाहन खड़ी नही थी अज्ञात चोरों ने चोरी कर फ़रार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात के चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर चोरो को तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय व कुसमी एसडीओपी इमानुएल लकड़ा के निर्देश पर थाना प्रभारी सुधीर मिंज ने चोरो की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के दिन एक सफेद रंग का टवेरा वाहन घटना स्थल के आसपास घुमते दिख रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर टवेरा वाहन का डिटेल निकाला टवेरा वाहन कमांक यूपी 63 क्यू 8990 वाहन स्वामी पर परशुराम बिंदू पिता शंभूनाथ बिंदू केवट निवासी चुनार जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश पहुंचकर परशुराम बिंदू (49), को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने सहयोगी पुनित ठाकुर उर्फ छोटू (28), के साथ पिकअप वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपी वाहन चालक का काम करते हैं छत्तीसगढ़ आना जाना करते थे। पुलिस ने चोरो के कब्जे से चोरी का पिकअप व प्रयुक्त वाहन टवेरा को जब्त किया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पुनित ठाकुर उर्फ छोटू ठाकुर थाना जिगना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर है इसके विरूद्ध चोरी व मारपीट के दर्जनो केस दर्ज हैं व आरोपी परशुराम बिंदू के विरूद्ध थाना मांडा एवं उत्तर प्रदेश के अन्य थानो में कई केस दर्ज है। पुलिस ने दोनो आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। -
पेंड्रा। जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में पेण्ड्रा मनेन्द्रगढ़ मुख्यमार्ग के किनारे बैठा हुआ तेंदुआ देखा गया था। जिसका वीडियो राहगीर ने बनाया है हालांकि ये पूरा इलाका भालुओं की मोजुदगी के लिए प्रदेश में जाना जाता है। दरअसल पूरा मामला जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र का है। जहां मरवाही वन परिक्षेत्र में पेण्ड्रा से मनेंद्रगढ़ की ओर जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे एक तेंदुआ देखा गया था। जब एक कार सवार व्यक्ति पेण्ड्रा से मरवाही की ओर जा रहा था तभी उसकी कार मरवाही वन परिक्षेत्र के माड़ाकोट गांव के पास पहुंचा ही था की तभी कार चालक की नजर मुख्यमार्ग में सड़क के किनारे पड़ी तो वहां पर एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उस कार सवार व्यक्ति ने अपने मोबाइल फ़ोन से उस तेंदुआ का वीडियो भी बनाया है। जिसके बाद 5 से 7 सेकेंड के बाद वो तेंदुआ जंगल के अंदर चला गया। वहीं मामले में जिले के मरवाही वन मण्डल में नव पदस्थ डीएफओ रौनक गोयल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी इस सम्बंध में जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वो वीडियो की तस्दीक कराने के बाद ही इस सम्बंध में कुछ बता पाएंगे। वहीं बता दें कि जिले के मरवाही का जंगल भालू के लिए मशहूर हैं क्योंकि यहां बड़ी संख्या में भालू पाए जाते हैं, लेकिन कई वर्षों के बाद यहां तेंदुआ भी देखा गया है। साथ ही आपको बता दें कि विभिन्न तरह के जानवर आए दिन दिखाई दे देते रहते हैं। इसके अलावा सफेद भालू के शावक भी कुछ महीनो पहले ही देखे गए थे। जो कि खेलते हुए दिखाई दिए थे। अब तो इससे यह साबित होता है कि अब इन जानवरों की संरक्षण की आवश्यकता है।
-
*विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सम्मेलन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश*
*कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगो की गरीबी से बाहर निकाला**पहले केवल सुनाई आता था अनजान चीज को हाथ न लगाए बम हो सकता है अब किसी की हिम्मत नही**विधि प्रकोष्ठ के प्रादेशिक सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री साव सहित सभी प्रमुख भाजपा नेता रहे मौजूद**रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया पर 25 करोड़ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में गरीबी रेखा के बाहर आए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएँ बनाईं हैं। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि 10 वर्षों में देश बहुत बदल गया है। एयरपोर्ट, रेलवे, सड़कें सबमें कमाल काम हुआ है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। श्री शिव प्रकाश रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रादेशिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी, सहसंयोजक त्रय संजीव पांडे, बृजेश नाथ पांडेय व गोपाल दीक्षित, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ऋषि राज पिठवा, जिला संयोजक (रायपुर) भुवनलाल साहू, चुनाव आयोग संपर्क समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा और सहसंयोजक मोहन पवार सहित वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद थे।भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी घोषणा पत्र को कांग्रेस ने न्याय पत्र नाम दिया है। वस्तुत: यह कांग्रेस का अन्याय पत्र है। कांग्रेस आज संविधान की बात कर रही है। जिस कांग्रेस ने बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का विरोध किया, उन्हें संसद में जाने से रोका, उन्हें जीतने नहीं दिया, उन्हें भारत रत्न नहीं दिया, वह कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है। वह संविधान के खतरे में आने की बात कर रही है। दरअसल कांग्रेस और उसका भ्रष्टचार खतरे में है, संविधान नहींl श्री शिवप्रकाश ने कहा कि प्रभु श्रीराम के एक-एक कदम आगे बढ़ने से जैसे रावण चिंतित होता था, कृष्ण के जीवित रहने की खबर सुनकर जैसे कंस रोज चिंतित होता था, वैसे ही भ्रष्टाचारी आज मोदी जी को देखकर डरते हैं कि न जाने कब उनका भ्रष्टचार पकड़ा जाए, न जाने कब उन्हें जेल की हवा खानी पड़े। यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं, इतिहास बनाने का है।भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि सन 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से पहले बार-बार यही सुनने को मिलता था कि अनजान चीज को हाथ न लगाएँ, बम हो सकता है। हर शहर के अंदर आतंकियों के अड्डे बने थे। लेकिन अब ऐसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लग गया है। किसी की बारुदी धमाके करने की हिम्मत नहीं। अब देश आंतरिक सुरक्षा से पूरी तरह मजबूत है। भारत पर हमला करने वाला व्यक्ति अब कहीं भी रहे, सुरक्षित नहीं रह सकता। यह क्रांतिकारी परिवर्तन हमने करके दिखाया है। अब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी कहा है कि हम गुलामी के हर चिह्न को मिटा देंगे। मंदिर, योग, आयुर्वेद, भाषा, सभी क्षेत्रों में काम हुआ है। ये 10 वर्ष गरीब कल्याण और विकास के साथ भारत का स्वाभिमान जगाने वाले रहे हैं। आज विश्व के सभी देश भारत की ओर आशा और विश्वास भरी निगाहों से देख रहे हैं, यही क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा ने जो राजनीतिक यात्रा शुरू की, वह जनसंघ के नाम से 1952 में शुरू हो गई थी। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि आज विपक्ष के लोग लोकतंत्र और संविधान की बात करते हैं, भाजपा की यात्रा उसी को बचाने शुरू हुई थी। डॉ. श्यामाप्रसाद जी और पं. दीनदयाल जी ने कहा था, "हम इस राष्ट्र की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने का काम करेंगे और गरीब का उत्थान हमारा लक्ष्य होगा। भारत माता की जय हमारे लिए महज नारा नहीं, बल्कि हमारी आस्था है।" जनसंघ ने कहा था, "हम भारत का विकास भारतीय चिंतन के आधार पर करेंगे, किसी दूसरे देश की नकल नहीं करेंगे। हर भारतीय अपने जीवन में एक ही लक्ष्य लेकर चलेगा- भारत माता की जय।"*अधिवक्ता गण ने हमेशा से जनमत बनाने का काम किया है : साव*छत्तीसगढ़ के उप मुखयमंत्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में एक ही नारा चल रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। अब कांग्रेस को शून्य पर आउट करना है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 9 सीटें जीती थीं। इस बार हम पूरी 11 लोकसभा सीटे जीतें, इसके लिए विधि प्रकोष्ठ की पूरी ताकत लगनी चाहिए। बुद्धिजीवी वर्ग के बीच जाकर अधिकवक्तागण प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपलब्धियों की चर्चा करें।उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय आजादी की लड़ाई से जनमत निर्माण का कार्य करता आया है। आजादी के दीवानों के जो सपने थे, आज मोदी सरकार उसे पूरा कर रही है।10 साल पहले देश में नकारात्मक माहौल था। चारों तरफ निराशा थी, ऐसे में प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी की आशा और विश्वास के केंद्र बने। हमारी 4 पीढ़ियों ने जिन बातों के लिए संघर्ष किया, उसे श्री मोदी ने पूरा किया। श्री साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने एक नारा लगाया था, वह नारा बच्चे-बच्चे तक पहुंचा था- अऊ नई सहिबो, बदल के रहिबो। पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले तक लोग कहते थे कि भाजपा लड़ाई में नहीं है। सारे राजनीतिक पंडितों के अनुमान को गलत साबित करते हुए जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा ने इतिहास कायम किया। कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थिति में संघर्ष करके नारे को सफल बनाया।*संगठन महामंत्री साय व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी किया मार्गदर्शन*भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने उपस्थित विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जिलावार जानकारी ली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीतिगत बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह और अनिल सोनी रायपुर आए थे जिन्होंने निर्वाचन से जुड़ी हुई बारीकियों से अधिवक्ताओं को अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन किया।श्री सिंह और श्री सोनी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सम्मेलन में आए अधिवक्ताओं को निर्वाचन और विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।*भाजपा प्रवेश का सिलसिला जारी, 500 अधिवक्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों व भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला चल रहा है। रविवार को विधि प्रकोष्ठ के प्रादेशिक सम्मेलन में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री व रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रदेशभर के 500 अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। -
*मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारी ध्यानपूर्वक प्राप्त करें प्रशिक्षण - मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*
रायपुर / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान हेतु आज दंतेवाड़ा जिले में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेवाड़ा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा मतदान दलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन में अपने दायित्वों के सफल एवं निर्विघ्न सम्पादन हेतु ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को प्रशिक्षण के दौरान ईव्हीएम हेंडआन करना, मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, माकपोल, समस्त प्रपत्रों को सतर्कतापूर्वक पूर्ण करने सहित निर्वाचन संबंधी अन्य पहलुओं की गहन जानकारी प्राप्त प्राप्त कर लेनी चाहिए, जिससे मतदान दिवस में किसी प्रकार की असुविधा न हो।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट में निर्वाचन प्रशिक्षण सम्बन्धी वीडियो एवं जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध है, जिसका लाभ प्रशिक्षण में शामिल मतदान दलों को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दलों का हिस्सा रहे लोगों को नए साथियों को मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया की जानकारी से अवगत कराना चाहिए। उन्होंने मतदान दलों को प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर से प्रशिक्षण में बताए जा रहे विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान दलों क लिए गूगल फॉर्म टेस्ट ऑनलाइन किए जाने तथा कम्युनिकेशन एप प्रारंभ करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षण हेतु मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा तैयार कम्प्यूटर पॉवरपाइंट प्रस्तुति, ईव्हीएम हेंडआन करने सम्बन्धी जानकारी, वाट्सअप के माध्यम से शंका समाधान इत्यादि को बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निरूपित करते हुए इसकी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने मतदान दलों को प्रोत्सहित करते हुए आत्मविश्वास के साथ निर्वाचन दायित्व को सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
-कुम्हररास में होम वोटिंग कर रहे वरिष्ठ नागरिक श्री सोनी के घर जाकर होम वोटिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया का किया अवलोकन*
रायपुर / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के कुम्हाररास निवासी वरिष्ठ नागरिक श्री लक्ष्मी नारायण सोनी के निवास स्थल जाकर होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। वरिष्ठ नागरिक श्री सोनी के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की उम्र लगभग 90 साल हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने श्री सोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा के तहत मतदान दलों द्वारा उनके घर जाकर मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
*सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*
रायपुर, / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान स्ट्रांगरूम एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना कक्ष का अवलोकन किया और मतगणना केन्द्र परिसर में मीडिया सेंटर तैयार कर मीडिया प्रतिनिधियों के लिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
- अंतिम संस्कार आज सोमवार को दोपहर 3:00 बजे टेकारी में किया जाएगा
-विप्र समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी-करही वाले 62 वर्षीय प्रमोद कुमार शर्मा (उपाध्याय) का रविवार 7 अप्रैल को अपराह्न आकस्मिक निधन हो गया। वे दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिसरत थे। वे सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिसरत अधिवक्ता श्रीमती रश्मि शर्मा के पति तथा ईशान शर्मा के पिता तथा स्व. दुर्गाप्रसाद उपाध्याय-श्रीमती चंद्रमुखी शर्मा के पुत्र, रायपुर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी रहे व किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा, एनटीपीसी से सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक व छत्तीसगढ़ नियामक आयोग के सेवानिवृत्त सदस्य अरुण शर्मा, भौतिकी एवं खनिकर्म विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ रसायनज्ञ विनोद शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा व आईटीआई हथबंद में पदस्थ प्रवीण शर्मा के भाई तथा धमधा वाले सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र पांडे के दामाद थे।अंतिम संस्कार सोमवार 8 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे ग्राम टेकारी (कुंडा) के मुक्तिधाम में किया जाएगा|श्री प्रमोद कुमार शर्मा के निधन पर विप्र समाज ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
-
रायपुर. नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर डोलीगुट्टा गांव के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबल के जवान तेलंगाना के ‘ग्रे हाउंड' के साथ दोनों राज्यों के सीमाक्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान पर हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग 05:30 बजे जब सुरक्षाबल के जवान अभियान पर थे तब डोलीगुट्टा गांव के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां तीन नक्सलियों का शव, एक एलएमजी, एक एके-47 समेत कई हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली समेत 13 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया था। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। - -कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षणरत कर्मचारी दे रहे बहुविकल्पीय टेस्टरायपुर । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 बेहतर तरीके से हो, इसके लिए जिले में निर्वाचन कार्य में लगे मतदान दलों का प्रशिक्षण बाद आज टेस्ट लिया गया। यह पहल कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर की गई है ताकि निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी कुशलता से निर्वाचन संपन्न करा सके। 6 अप्रैल से शुरू मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र में यह टेस्ट लिया गया। यह प्रशिक्षण एनआईटी और रविशंकर विश्वविद्यालय में हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व सेक्टर अधिकारी व मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण के बाद ऐसा टेस्ट लिया जा चुका है।टेस्ट में 50 नंबर के 25 प्रश्न थेप्रशिक्षण बाद होने वाले टेस्ट 50 नंबर थे। 25 प्रश्नों के जवाब प्रशिक्षार्णियों को देने थे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे। इसके लिए 10 सेट के प्रश्न पेपर तैयार किए गए थे और क्यूआर कोड जनरेट किया गया थे। गूगल फॉर्म के माध्यम से एमसीक्यू परीक्षा थे। यह परीक्षा आधे घंटे के लिए थे। इस कार्य मेंआईटी नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवार, डीआईओ श्री वर्मा, एवम उनकी टीम का विशेष योगदान है।
- रायपुर / ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत आई.टी.एम. यूनिवर्सिटी रायपुर के स्टूडेंट्स ने रिंग रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में फ्लैश मॉब किया। स्टूडेंट्स ने अलग अलग फ़ॉर्मेट में नुक्कड़ नाटक एवं डांस के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिये। इस दौरान रायपुर जिला प्रशासन की स्वीप टीम भी रही शामिल। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप एवं नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा,आईटीएम यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर जनरल लक्ष्मी मूर्ति उपस्थित रहे।
- -बिना पूर्व सूचना दिए प्रशिक्षण पर अनुपस्थित रहे कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी किया गयारायपुर / ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज एन आई टी एवं पंडित रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय परिसर में पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण सत्र रखा गया, प्रशिक्षण दो-दो पाली में दी गई। दोनो केंद्र के दोनों पाली में मतदान कर्मियों की कुल 96.34 % उपस्थिति रही। बिना पूर्व सूचना दिए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी किया गया। जिसमे क्रमशः एन आई टी में 27 एवंपंडित रवि शंकर शुक्ला में बिना कारण अनुपस्थित 26 लोगों को मिलकर कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी किया गया।
- -मेडिकल किट, शौचालय,, पेयजल, पार्किंग की गई व्यवस्था-25 सीटर के बस मतदान कर्मियों को आने-जाने लगाएंगे फेरेरायपुर । जिला प्रशासन द्वारा इस लोकसभा चुनाव में मतदान में लगेl अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जिला प्रशासन द्वारा वह सारी व्यवस्थाएं मुहैया कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे निर्वाचन कर्मियों की ड्यूटी आसान हो और वे उत्साह के साथ अपनी कर्तव्य निर्वहन कर सके।उन्होंने बताया कि इस बार हमारे द्वारा सारे मतदान केंद्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। जिल में 1907 मतदान केंद्र है, जिसमें मेरे द्वारा स्वयं करीब 100 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और बाकी अन्य मतदान केंद्रों का संबंधित एआरओ द्वारा निरीक्षण किया गया और आवश्यक मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जा रही है।इस बार सेजबहार स्ट्रांग रूम के लिए महिला और पुरूष के लिए पृथक-पृथक 15-15 स्थायी शौचालय एवं यूरिनल बनाए गए है। जहां पर नगर निगम के सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जो सफाई के लिए उपलब्ध रहेंगे। साथ ही वहां एक नया बोर भी कराया गया है, ताकि पानी की कोई समस्या न हो। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों में भी इसका विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी विशेष कर महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए इंडोर स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गत निर्वाचन के अनुभव के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से 25 सीटर वाले उचित संख्या में बस की व्यवस्था की गई है, और आटो की व्यवस्था की गई है. जो मतदान कर्मियों को आने-जाने के उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रांग रूम सहित मतदान केंद्र में बिजली, पानी और पेयजल की उचित व्यवस्था रहेगी। डाॅ. सिंह ने कहा कि इस बार विशेष रूप से मेडिकल किट तैयार किए गए है, जिसमें ग्लोकोज, ओआरएस, बेंडेड तथा अन्य आवश्यक दवाईयां रखी गई है।
- - सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए दिया गया मतदान का संदेश,दिलाई गई शपथ- इंडियन रोलर ग्रुप ने बांधा समा,देर शाम तक झूमते रहें शहरवासी- जिला प्रशासन,बिलासपुर स्मार्ट सिटी और खेल विभाग का आयोजनबिलासपुर /"मैं भारत हूं,भारत है मुझमें,मैं ताकत हूं,ताकत हैं मुझमें,हम भारत भाग्य विधाता है,हम भारत के मतदाता हैं। "लहरा दो,लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो" ऐसे और कई गानों के जरिए हैप्पी स्ट्रीट में मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन के तत्वाधान में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शनिवार की शाम हैप्पी स्ट्रीट में "स्वीप संध्या एक शाम,लोकतंत्र के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाएं जा रहे मतदाता जागरण अभियान स्वीप के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में आगामी लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने विशेष रुप से रायपुर से आएं इंडियन रोलर ग्रुप की प्रस्तुति ने शहरवासियों का मन मोह लिया। देशभक्ति और अनेक प्रकार के गानों पर देर शाम तक शहरवासी झूमते रहें। इस अवसर पर प्रमुख रुप से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह,निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, जिपं सीईओ श्री आरपी चौहान, सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार,सीएसपी श्री उमेश गुप्ता,आईएफएस श्री अभिनव कुमार,निगम अपर कमिश्नर श्री खजांची कुम्हार समेत स्मार्ट सिटी,नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहें।राॅक बैंड ने इन गानों से बांधा समाहैप्पी स्ट्रीट में आयोजित स्वीप संध्या कार्यक्रम में विशेष रुप से रायपुर से आएं इंडियन रोलर ग्रुप ने राक बैंड और गानों के जरिए शनिवार की शाम को खास बना दिया। "वंदे मातरम वंदे मातरम,सुनों गौर से दुनियां वालों बुरी नजर ना हम पे डालों सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी,तेरी मिट्टी में मिल जावां और चक दें इंडिया" जैसे देशभक्ति गानों से लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। वहीं "तेरी दीवानी, सांसों की माला में,रमता जोगी,तू माने या ना माने दिलदारा और मेरे रश्क ए कमर" जैसी गीतों से शहरवासियों में उमंग भर दिए। रात 9.30 बजे तक चलें कार्यक्रम में शहरवासी उमंग और उत्साह के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहें।इसके अलावा अंध मूक बधिर शाला के छात्र लव सिंह राजपूत एवं साथियों द्वारा स्वीप के ऊपर बनाए गए उनके खुद के गीत को गाया।मतदान की दिलाई गई शपथकार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने उपस्थित जनसमूह को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निर्धारित मतदान तिथि 7 मई को अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन बिलासपुर का ध्येय वाक्य है शत प्रतिशत मतदान,बिलासपुर का अभिमान इसे पूरा करने कलेक्टर ने शहरवासियों से अपील की।हैप्पी स्ट्रीट हो रहा सार्थकबिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अरपा नदी के किनारें पचरीघाट के पास हैप्पी स्ट्रीट बनाया गया हैं। लोगों को मनोरंजन और घूमने फिरने के लिए सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया हैप्पी स्ट्रीट शहर के नागरिक और शहर के लिए काफी उपयोगी और सार्थक सिद्ध हो रहा हैं। यहां स्थाई रुप से बनाएं गए ओपन थियेटर और स्थान पर आसानी से अलग अलग प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के फाऊंटेन,वाकिंग ट्रैक,साईकिल ट्रैक आकर्षक लाइटिंग आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।
-
रायपुर. नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर डोलीगुट्टा गांव के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबल के जवान तेलंगाना के ‘ग्रे हाउंड' के साथ दोनों राज्यों के सीमाक्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान पर हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग 05:30 बजे जब सुरक्षाबल के जवान अभियान पर थे तब डोलीगुट्टा गांव के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां तीन नक्सलियों का शव, एक एलएमजी, एक एके-47 समेत कई हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली समेत 13 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया था। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। -
-संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी भी फ्लैग मार्च में हुए शामिल
दुर्ग/ विगत दिवस कला मंदिर सिविक सेंटर, भिलाई में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर व्दारा पुलिस एवं प्रशासन व्दारा चुनाव की अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा कर आदर्श आचार संहिता का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्चित किये जाने, मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने, शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये अधिकारियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। बैठक के उपरांत जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व्दारा सैकड़ों पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के, आम नागरिकों व्दारा बिना किसी भय के मतदान करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से फ्लेग मार्च किया गया। फ्लेग मार्च के पूर्व श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज व्दारा फ्लेग मार्च के उद्देश्य से सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराया जाकर ब्रीफ कर जवानों को मुस्तैदी से फ्लेग मार्च करने के लिये निर्देशित किया गया। जो कलामंदिर से होते हुये ग्लोब चौक, सेक्टर-09 अस्पताल तिराहा, 32 बंगला तिराहा, व्हाई शेप ब्रिज से होते हुये दुर्ग क्षेत्र के लगभग सभी मोहल्लों में फ्लेग मार्च किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला, ए.डी.एम. श्री अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री सुखनंदन राठौर एवं श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग तथा चुनाव में संलग्न सेक्टर एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे। -
-लोकसभा निर्वाचन हेतु गठित ईईएम दल का प्रशिक्षण संपन्न
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन हेतु जिले में ईईएम (एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एईओ, अकाउंट टीम) का गठन किया गया है। उक्त गठित दलों का प्रशिक्षण आज बीआईटी दुर्ग में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण प्रारंभ होने के पूर्व एडीएम श्री अरविन्द एक्का ने अधिकारियों को सौंपे गए कार्य गतिविधियों की बारिकियों को भली-भांति समझने तथा अनुभव के साथ आयोग के दिशा-निर्देर्शों पर भी गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए दायित्व निर्वहन करने का सुझाव दिया। ईईएम के नोडल अधिकारी डॉ. दिवाकर सिंह राठौर संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेेंशन ने दल के सदस्यों को उनके कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने निर्वाचन व्यय, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का उद्देश्य, वैधानिक प्रावधान, स्टार प्रचारक की सभा रैली के दौरान कार्यवाही, निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 तथा ईईएम मैकनिज्म के संबंध में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर श्री पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा ने एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एईओ, अकाउंट टीम के कार्यों तथा जप्ती कार्यवाही के पश्चात् की जाने वाली कार्य गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। इसी प्रकार आयकर अधिकारी श्रीमती रंजनी श्रीकुमार ने चुनाव के दौरान इनकम टैक्स विभाग के कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। लीड बैंक मैनेजर श्री दिलीप नायक ने क्यूआर कोड जनरेट करने और बैंकों में कैस ट्रांसफर की जानकारी दी। श्री मनोज चंद्राकर ने ईएसएमएस तथा सी-विजिल अंतर्गत केस अपलोड करने की प्रकिया के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा दल के सदस्यों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, नोडल अधिकारी ईईएम डिप्टी कलेक्टर श्री महेश सिंह राजपूत सहित ईईएम (एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एईओ, अकाउंट टीम) दल के अधिकारीगण उपस्थित थे। -
40 प्रभावित रहवासियों को राहत राशि का वितरण
प्रत्येक परिवारों को 9-9 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि
रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह गुढ़ियारी के बिजली गोदाम में आगजनी के राहत कार्याें का आज सुबह जायजा लेने के लिए पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर मौके पर पहुंचकर लगातार सतत निगरानी कर रहे है। साथ ही कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को तत्काल मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में राजस्व अधिकारियों ने आगजनी स्थल के आसपास रहने वाले 40 परिवारों को तत्काल राहत राशि का वितरण किया। प्रत्येक परिवारों को 9-9 हजार रूपए की राशि दी -
कांकेर लोकसभा के सामान्य पे्रक्षक ने प्रभारी एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
बालोद। लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 11 कांकेर के सामान्य पे्रक्षक श्री एमटी रेजू ने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत बालोद जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित की जाए। श्री रेजू आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत नियुक्त किए गए प्रभारी एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रभारी एवं नोडल अधिकारियों से बारी-बारी उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को बालोद जिले में लोकसभा आम निर्वाचन के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पूरी निष्ठा, समर्पण एवं मुस्तैदी के साथ निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित सहायक रिटर्निंग अधिकारी, प्रभारी एवं नोडल अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सामान्य पे्रक्षक श्री रेजू को जिले में लोकसभा आम निर्वाचन से जुड़े तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि बालोद जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हंै। सामान्य पे्रेक्षक श्री रेजू ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे से आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान जिलेे में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली। स्वीप के नोडल अधिकारी डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में सघन एवं व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। श्री रेजू ने डाक मतपत्र तथा एसएसटी एवं एफएसटी के नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा बंसल से 80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग मतदाताओं के अलावा चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करने हेतु की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे से निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों की समुचित उपलब्धता तथा इसके लिए वाहनों के अधिग्रहण आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों से उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित कर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। सामान्य प्रेक्षक श्री रेजू ने बालोद जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तैयारियों की सराहना की। - कवर्धा। कवर्धा में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांग्रेस और भूपेश बघेल पर खूब बरसे। उन्होंने कहा -कांग्रेस ने अपने 5 साल के शासनकाल में कवर्धा को अशांत कर दिया था। भुनेश्वर साहू की हत्या हुई। पिछले 5 वर्षों में कवर्धा ने क्या-क्या नहीं देखा। लेकिन कवर्धा की जनता ने भी बता दिया कि जीत हमेशा सत्य की होती है, सनातन की होती है। यहाँ से कांग्रेस को उखाड़ फेंका और अब भूपेश बघेल को भी ऐसे हराना है ।श्री साय ने पिछली कांग्रेस सरकार को लूट और घोटाले की सरकार बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है।विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।श्री साय ने कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, इसलिए आप सभी से आगामी 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाकर भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का आग्रह करने आया हूँ। आप सभी से जीत का आशीर्वाद मांगने आया हूँ।मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दी अपनी शुभकामनाएंजनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित विशाल जनसमूह को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में भाजपा की स्थापना हुई थी, जिसके संस्थापक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी थे, मैं उनको कोटिशः नमन करता हूँ। अटल जी ने कहा था - अँधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा और कमल खिल गया, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बन गई।मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश के लिए लगा कांग्रेसियों का तांताजनसभा में फिर एक बार कांग्रेसियों में भाजपा प्रवेश के लिए उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला और जोगी कांग्रेस के नेता जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने अपने 250 सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश जी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी सहित पूर्व विधायक एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी देवजीभाई पटेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कल प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश भर से एक हजार से अधिक अधिवक्ता शामिल होंगे और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग दो सौ अधिवक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश जी के उद्बोधन से होगी साथ वे विधि प्रकोष्ठ के समस्त अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी भी मार्गदर्शन देते हुए प्रदेश भर से सम्मेलन में आए अधिवक्ताओं को संबोधित करेंगे।
- -भाजपा स्थापना दिवस पर एकात्म परिसर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष देव ने ध्वजारोहण कियारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि 6 अप्रैल 1980 को आज से ठीक 44 वर्ष पूर्व भारत में राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत एक नए राजनीतिक दल का उदय हुआ। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए संकल्पित है। श्री शिवप्रकाश शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्श कर रहे थे।भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी की 44 वर्षों की राजनीतिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में सरकार बनाने के बाद रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपानीत राजग सरकार केन्द्र में गठित हुई है। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि पहले आम चुनाव में 2 सीटों से लेकर आज 303 सांसदों तक का सफर अपने समर्पित, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर शीर्ष पर पहुंची भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि स्थापना से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा यथावत रही जिसके मूल में राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय है। हम प्रारंभ से लेकर आज तक एक देश एक विधान की मान्यता लेकर जनता के बीच गए हैं एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ जनसहयोग मांगा। आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं को पहले से भी अधिक परिश्रम कर बेहतरीन नतीजे लाने के लिए अपना योगदान देना है और अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करना है।भाजपा में ही सामान्य कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक बनता है : किरण देवभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सैकड़ों राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दल हैं, लेकिन उनमें सबसे अलग स्थान भाजपा का है। इसका मूल कारण पार्टी की मूल विचारधारा है। राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उदय की भावना के साथ हम लगातार 44 साल से निरंतर जनसेवा करते आ रहे हैं। भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर आज हमारी भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। श्री देव ने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी तमाम अलगाववादी भावनाओं से दीगर भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी मूल भावना राष्ट्रवाद है, जहां नरेंद्र मोदी जैसे सामान्य व्यक्ति प्रधानमंत्री और किरण देव जैसा सामान्य कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।उत्सव की तरह मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानितभाजपा ने शनिवार को अपना 44वाँ स्थातपना दिवस उत्सव की तरह मनाया। इसके लिए देश के हर राज्य, जिले, शहर, मंडलों और बूथों तक विभिन्न कार्यक्रमों की विशेष तैयारियां की गई। "फिर एक बार, मोदी सरकार" के नारे के साथ पूरे देश में स्थापना दिवस मना रही भाजपा को आयोजन की कड़ी में सुबह सर्वप्रथम भाजपा कार्यालय श्री शिवप्रकाश एवं श्री देव ने भाजपा का ध्वज फहराया एवं भारत माता के चित्र और भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पार्टी के स्थापना दिवस की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,विधायक पुरंदर मिश्रा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा के बोदरी मंडल में, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जांजगीर में, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा खमतराई में, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा तिल्दा मंडल में, केदार गुप्ता कोंडागांव में, नीलू शर्मा राजनांदगाँव में, अमित साहू भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश भर में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा लोकसभा निर्वाचन और मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजनमीडिया प्रतिनिधियों को मोबाइल एप्स, पोर्टल्स, पेड न्यूज और एमसीएमसी की दी गई जानकारीमीडिया की सक्रियता से निर्वाचन प्रणाली होती है सशक्त - श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागरसुरक्षा मानकों के साथ संचालित होती है ईव्हीएम, विश्ववसनीयता पर संदेह निराधाररायपुर / अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि निर्वाचन की पूरी प्रणाली में मीडिया सेतु के रूप में सशक्त भूमिका निभाती है। उसकी सक्रियता से न केवल मतदाताओं में निर्वाचन के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि वो निर्वाचन तंत्र को भी सजग और अधिक निष्पक्ष बनाएं रखती है। श्री क्षीरसागर ने मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन संबंधी एक दिवसीय उन्मुखीकरण तथा कार्यशाला को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री क्षीरसागर ने कार्यशाला में कहा कि आज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है। इस पर उठने वाली शंकाएं निराधार ही साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि इसके संचालन के लिए निश्चित प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है जो पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है। पत्रकार निर्वाचन के दौरान अन्य विभागों के साथ ही अति आवश्यक सेवा में होते हैं। ऐसे में उनके मतदाता के तौर पर कर्तव्य पूरा करने में डाक मतपत्र की सुविधा भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित मीडिया कार्यशाला में निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि आज की कार्यशाला में दी गई जानकारी पत्रकारों को निर्वाचन संबंधी सूचनाओं और जानकारियों को प्रसारित व प्रचारित करने में इलेक्शन मशीनरी का सहयोग करने में उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्शन मशीनरी और इसमें लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की विशेषज्ञता और निष्पक्षता संदेह से परे है।उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने कार्यशाला में निर्वाचन प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के उपयोग को रेखांकित करते हुए आम जन से लेकर अभ्यर्थियों के लिए तैयार भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल्स तथा मोबाइल एप्लीकेशन्स की जानकारी दी। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने पेड न्यूज़, मीडिया मॉनिटरिंग सेल तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के कार्यों के बारे में बताया।कार्यशाला में सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश वर्मा और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यू.एस. अग्रवाल ने ईव्हीएम की कार्यप्रणाली का उल्लेख करते हुए इसकी सुरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियों तथा इसकी पारदर्शी प्रणाली की जानकारी दी। कार्यशाला में राजधानी रायपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता देकर विषय विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।