- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में संचालित शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के आस-पास स्थित तालाब, नाला एवं अन्य दुर्घटनाजन्य स्थानों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक संचालक मत्स्य विभाग एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने तालाब, नाला या अधिक जल भराव वाले स्थान तथा मुख्य मार्ग से लगे हुए स्कूल एवं आंगनबाड़ियों में बाउंड्री वॉल कराने को कहा है। इसके साथ ही ऐसी संस्थाओं में बाउंड्री वॉल की अद्यतन स्थिति की जानकारी संकलित कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संस्था प्रमुखों को बच्चों को तालाब और नालों के आस-पास स्थानों में नही जाने के लिए जागरूक करने तथा ग्राम स्तर पर भी मुनादी कर परिजनों को भी जागरूक करने का सतत् प्रयास कराने को कहा है। श्रीमती मिश्रा ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों तक आने-जाने वाले रास्ते में कोई तालाब, नाला या अन्य जल स्त्रोत जिसमें दुर्घटना घटित होने की संभावना रहती हो, उसका ग्रामवार चिन्हांकन करते हुए जानकारी संकलित कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा हैंकलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने इन चिन्हांकित स्थलों पर नोंटिस बोर्ड या दीवाल लेखन के माध्यम से जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कराने को कहा है जिससे भविष्य में कोई दुर्घटना घटित न होने पाए। उन्होंने मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित नवीन तालाबों एवं तालाब गहरीकरण कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत निस्तारी के उपयोग में लाने के लिए सूचना पटल, जल भराव की स्थिति में खतरे के निशान का चिन्हांकन एवं अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित कराने को कहा है। ऐसे स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवन जहाँ बारिश के कारण पानी भरने एवं आवागमन बाधित होने की स्थिति निर्मित होती हो इन स्थानों पर जल निकासी के कार्य त्वरित रूप से सुनिश्चित कराने एवं स्कूल, आंगनबाड़ी परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
- - दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थयात्री करेंगे श्री रामलला के दर्शन- सीईओ जिला पंचायत ने तैयारियों के संबंध में ली बैठकराजनांदगांव । श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के अंतर्गत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थ यात्रियों को पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से 6 अगस्त 2025 को श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि 6 अगस्त 2025 को दोनों संभागों के 13 जिलों के तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन के माध्यम से श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार राजनांदगांव से दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के तीर्थयात्री जायेंगे। इसके लिए अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थयात्रा के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग के तीर्थयात्रियों के रूकने के लिए अग्रसेन भवन पुराना बस स्टैण्ड के पास व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा, भोजन, नाश्ता, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बस, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। तीर्थयात्रियों के लिए अग्रसेन भवन में की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर संभाग से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठहराने एवं अन्य व्यवस्थाओंं के लिए पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, पर्यटन, रेल्वे, खाद्य, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-
राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 6 अगस्त 2025 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में इंजीनियर्स इंटरप्राईजेस रामाधीन मार्ग राजनांदगांव द्वारा फैक्ट्री सुपरवाईजर के 2 पद, लेथ मशीन टर्नर ऑपरेटर के 8 पद, स्लोटर मशीन ऑपरेटर के 2 पद, वेल्डर के 2 पद, हॉरिजेन्टल बोरिंग मशीन ऑपरेटर के 2 पद, हेल्पर के 5 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पद, मैनेजर के 2 पद एवं शिव शक्ति एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेसेटेटिव के 40 पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 5 पद तथा बत्रा पीयूसी एण्ड आरटीओ एडवाईजर ठाकुरटोला नियर टोल प्लाजा राजनांदगांव द्वारा मेकैनिक के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
- - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोभा, सड़क चिरचारी एवं भेजराटोला में एएनएम पदस्थ करने के दिए निर्देश- ग्राम खोभा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास कॉलोनी में निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण- ग्राम जोब में स्कूली बच्चों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा- कलेक्टर ने प्राचार्य को स्कूल में मरम्मत सहित अन्य कार्यों के लिए आवश्यक दिए निर्देश- ग्राम जोब में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाग्राही समूह द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की- ग्राम पंडरापानी में किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में भी ली जानकारी- ग्राम पंडरापानी में युक्तियुक्तकरण से शाला में शिक्षक की पदस्थापना होने से ग्रामवासियों में खुशीराजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शुक्रवार को छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर में स्थित दूरस्थ वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी में जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम खोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोभा, सड़क चिरचारी एवं भेजराटोला में एएनएम पदस्थ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। कलेक्टर ने ग्राम खोभा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवासीय कॉलोनी में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से आवास निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें आवास योजना के तहत सभी किस्त मिल गई है तथा मनरेगा के तहत पारिश्रमिक भी प्राप्त हो गया है।कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्राम जोब में हाईस्कूल का निरीक्षण किया और स्कूल के बच्चों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य को स्कूल में मरम्मत सहित अन्य कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम जोब में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाग्राही समूह द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने स्वच्छताग्राहियों को यूजर चार्ज संग्रहण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्राम पंडरापानी में जनसामान्य से रूबरू हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि युक्तियुक्तकरण से शाला में शिक्षक की पदस्थापना होने से शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त होने से ग्रामीण संतुष्ट है। कलेक्टर को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल के आवश्यक मरम्मत कार्य के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल में मरम्मत कार्य के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने जनसामान्य से कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत श्री होरी लाल साहू, एसडीओ आरईएस श्री जीपी लारिया सहित सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर। , उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी के राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमें प्रकृति और समाज से जुड़कर समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियाँ साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है, सही दिशा तय करना। जीवन में सफलता का रास्ता मेहनत और ईमानदारी से होकर गुजरता है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एम.के. धुर्वे ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि वर्ष 1994 से संचालित यह कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की शैक्षणिक पहचान बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी डिप्रेशन, निराशा और हताशा को अपने जीवन में जगह न दें। ये आपके सबसे बड़े शत्रु हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता एक गरीब माँ के बेटे होकर भी विश्व मंच पर छाए हैं। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। श्री साव ने महाविद्यालय की मांग पर 15 नग ग्रीन बोर्ड, परिसर में बाउण्ड्रीवाल, चेकर पत्थर, दो सेट सोलर हाइमास्ट लाइट और सांस्कृतिक मंच के निर्माण की घोषणा की।वृक्षारोपण कर दिया संदेश, सांस्कृतिक मंच निर्माण सहित की कई घोषणाएंउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी भावी पीढ़ियों के प्रति एक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और जल संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- - बिल्हा को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने वाले स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित-कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथरायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में अहम योगदान के लिए वहां की स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने बिल्हा के कन्या भवन में आयोजित सम्मान समारोह में 28 स्वच्छता दीदियों, 20 सफाई मित्रों और दस स्वच्छता कमांडोज को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में बिल्हा ने 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में देश के सबसे साफ-सुथरे शहर का पुरस्कार हासिल किया है। बिल्हा के विधायक श्री धरमलाल कौशिक और क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी भी सम्मान समारोह में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों से कहा कि आप लोगों के कारण छत्तीसगढ़ को देश में बड़ी प्रतिष्ठा मिली है। स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान हासिल करना हम सबके लिए गौरव की बात है। अब हमें इसे बरकरार रखना होगा। बिल्हा के एक-एक व्यक्ति को स्वच्छता के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता हमारे संस्कार और स्वभाव में है। हर व्यक्ति चाहता है कि हमारा घर साफ-सुथरा रहे। शहर भी हमारा घर है, इसे साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसमें शामिल हमारे 169 शहरों में से 115 ने अपनी रैंकिंग सुधारी है। राज्य की इस उपलब्धि में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का अमूल्य योगदान है जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं।श्री साव ने कहा कि बिल्हा के लोगों को सफाई के लिए संकल्पित होना होगा। यह हमारे लिए चुनौती है कि हम स्वच्छता में अपना मुकाम बरकरार रखे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बिल्हावासियों की सहभागिता से बिल्हा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम आगे भी बनाए रखना संभव है। उन्होंने कहा कि बिल्हा के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। कार्यों के प्रस्ताव मिलते ही अगले दिन राशि मंजूर कर दी जाएगी।विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास के पन्नों में बिल्हा का नाम दर्ज हुआ है। पूरे देश में बिल्हा को प्रथम स्थान मिला है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता को अपनाने की लोगों से अपील की थी। उनके आह्वान पर आज देशभर में स्वच्छता एक आंदोलन बन चुका है। बच्चों में भी इसके प्रति जागरूकता देखी जा सकती है।क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सक्रिय योगदान से ही हमें यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्वच्छता सेवा और समर्पण का काम है, जिसे हमारी स्वच्छता दीदियां और सफाई मित्र मनोयोग से कर रहे हैं। बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे ने कहा कि स्वच्छता दीदियों में काम करने का अद्भुत जज्बा है। उन्होंने अपने काम से पूरे भारत में बिल्हा का परचम लहराया है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, सीएमओ श्री प्रवीण गहलोत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री राम कुमार कौशिक सहित स्वच्छता दीदियां, सफाई मित्र, कमांडोज और बड़ी संख्या में नगरवासी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।बिल्हा की 28 स्वच्छता दीदियां घर-घर जाकर करती हैं कचरा संग्रहणनगर पंचायत बिल्हा की आबादी लगभग 15 हजार है। वहां 28 स्वच्छता दीदियाँ काम कर रही हैं। वे शहर के 15 वार्डों में घर-घर जाकर ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा संग्रहण करती हैं और फिर कचरे को एसआरएलएम सेंटर में ले जाकर गीला और सूखा कचरा पृथक करती हैं। गीले कचरे से खाद बनाई जाती है और सूखे कचरे को बेचकर ये महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। बिल्हा में दस विशेष स्वच्छता कमांडोज भी नियुक्त किए गए हैं जो ट्रैक्टर और ऑटो टिपर से पूरे शहर में घूमकर कचरा सफाई और जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं।
- - उप मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा कीनागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के दिए निर्देशरायपुर। . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित मैराथन बैठक में विभागीय योजनाओं का सक्रियता से क्रियान्वयन कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने तथा स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में 25 से अधिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक श्री आर. एक्का भी बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। बीते डेढ़ वर्षों में नगरीय प्रशासन विभाग ने कई नवाचार किए हैं, जिससे शहरी सेवाओं में व्यापक सुधार आया है। विभागीय योजनाओं और सुविधाओं के क्रियान्वयन में और ज्यादा गति तथा पारदर्शिता के साथ परिणाममूलक कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया, जिससे कि शहरों के विकास को नई दिशा दी जा सके।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा संचालित ई-गवर्नेंस और मोर संगवारी योजना की समीक्षा करते हुए इनकी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निदान-1100 योजना के विस्तार के साथ ही नए आरएफपी की प्रक्रिया को शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने अमृत मिशन के तहत बस्तर और सरायपाली के लिए तैयार किए गए डीपीआर का जल्दी परीक्षण कर प्राथमिकता से स्वीकृत करने को कहा।श्री साव ने स्थानीय निकायों के वर्गीकरण और सेट-अप में सुधार के लिए राज्य शासन को भेजे गए प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियरों की भर्ती की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर इसमें तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सभी विभागीय कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा नगरीय निकायों को दक्ष और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। उन्होंने 15वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित योजनाओं पर कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने को कहा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ईईएसएल के साथ हुए अनुबंध के अंतर्गत पारंपरिक लाइट्स को एलईडी में बदलने का कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो सके, इसके लिए सभी नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रतिदिन विद्युत संधारण कार्यों की निगरानी और समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भिलाई क्लस्टर के लिए तैयार इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना को जल्द अमल में लाने को कहा।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की उप सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव और डॉ. ऋतु वर्मा, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार रायस्त, अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य और मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा सहित नगरीय प्रशासन विभाग एवं सुडा के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
- -2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा आयोजन-‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर केंद्रित होगा कार्यक्रमरायपुर, / देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा—प्रथम चरण: 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण: 09 से 12 अगस्त, और तृतीय चरण: 13 से 15 अगस्त 2025 तक।अभियान के दौरान समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों, आवासीय भवनों में तिरंगा फहराया जाएगा। भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा, रंगोली बनाई जाएगी, और सेल्फी ज़ोन तैयार किए जाएंगे। कार्यक्रम की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने हेतु पंपलेट, बैनर, स्टैंडीज़ आदि के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में जोरदार प्रचार-प्रसार किया जाएगा।यह अभियान नागरिक एकता और सामूहिक उत्सव की भावना पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता के साथ-साथ स्वच्छता और जल संरक्षण के संकल्प को भी समाहित किया गया है।प्रथम चरण (02 से 08 अगस्त) के अंतर्गत विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जाएगा। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगे के स्थानीय इतिहास पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी निर्माण हेतु कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तीन रंगों के धागों से तिरंगे की बुनाई का प्रदर्शन भी होगा। विद्यालयों में तिरंगे के मूल्यों और उसकी भावना से प्रेरित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।द्वितीय चरण (09 से 12 अगस्त) के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर जनसहभागिता से तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों और खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा कंसर्ट में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तिरंगा रैली, बाइक और साइकिल रैली का आयोजन भी किया जाएगा।तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त) में शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों एवं पुलों पर तिरंगा फहराया जाएगा तथा रोशनी की जाएगी। इसी अवधि में स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियां भी संपन्न की जाएंगी।‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम में जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्पोरेट एवं निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित इस अभियान में भाग लेने और सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।संस्कृति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते हुए आमजन को ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया जाएगा। साथ ही ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ विषयक सभी गतिविधियों को वेबसाइट www.harghartiranga.com से लिंक कर व्यापक रूप से प्रचारित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंचों, नगरीय निकायों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय स्व-सहायता समूहों को तिरंगे के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा ग्राम पंचायतों में तिरंगे की बिक्री एवं वितरण के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों में डाकघर और उचित मूल्य की दुकानें तिरंगे के वितरण-बिक्री केंद्र के रूप में कार्य करेंगी। आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु टोल नाकों, चेक पोस्टों आदि पर पंपलेट्स और स्टीकर्स का वितरण किया जाएगा।
- रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट 'दधीचि' अब समाज में मानव सेवा का प्रतीक बन रहा है। इस अनूठी पहल ने अंगदान को लेकर लोगों, विशेषकर युवाओं में नई जागरूकता पैदा की है।अब तक जिले में 16 लोगों ने अंगदान कर इस अभियान को समर्थन दिया है। इसका उद्देश्य शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को अंगदान के लिए प्रेरित करना है।इस कड़ी में आज राजधानी के जाने-माने रेडियो जॉकी श्री नरेंद्र सिंह ने एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपना संपूर्ण देहदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।श्री नरेंद्र सिंह, जो पेशे से RJ होने के साथ-साथ एक लेखक और अभिनेता भी हैं, ने कहा, "अंगदान महादान है। मेरे अंगों से यदि किसी को जीवन मिल सकता है, तो इससे बड़ी सेवा और क्या हो सकती है।"उन्होंने यह भी बताया कि इस निर्णय में उनके माता-पिता ने उनका पूरा समर्थन किया। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को 'प्रोजेक्ट दधीचि' के माध्यम से जनजागरण के लिए धन्यवाद भी दिया।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आमजनों से अपील की कि वे आगे आकर अंग एवं देहदान के इस महान कार्य में भागीदार बनें।इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन एवं प्रोजेक्ट दधीचि प्रभारी श्री प्रभात सक्सेना उपस्थित रहे
-
रायपुर/ पूर्व वर्षों कि भांति छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिक्षा का मन्दिर, स्पीच थेरेपी सेन्टर , बालगृह बालिका एवं बालक माना कैम्प रायपुर के समस्त स्टाफ , बच्चे एवं बच्चों के पालकों हेतु सावन उत्सव का आयोजन 2 अगस्त शनिवार को दोपहर 2 बजे परिषद कार्यालय सप्रे शाला परिसर में किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्यअतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद रायपुर , विशिष्ट अतिथि माननीय सुनील सोनी जी , विधायक दक्षिण , माननीय सुश्री वर्णिका शर्मा जी अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग
माननीय डॉ अनामिका सिंह जी MIC सदस्य नगर निगम रायपुर , माननीय सुश्री शैल ठाकुर जी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रायपुर सादर आमंत्रित हैं। - -कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम करने व जीवन सुरक्षा हेतु जारी किया आदेशबालोद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में हेलमेट नही पहनने के कारण निरंतर हो रहे सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम किए जाने व जीवन सुरक्षा हेतु जनहित में आदेश जारी किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला बालोद अतर्गत आवागमन हेतु निर्धारित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय राजमार्ग एवं स्थानीय मार्गों में लगातार सड़क दुर्घटना घटित हो रहा है जिसका एक प्रमुख कारण दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं लगाया जाना है। हेलमेट के उपयोग नहीं करने के कारण जिला में लगातार सड़क दुर्घटना में जनहानि, पशुहानि जैसे गंभीर घटना घटित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के द्वारा हेलमेट प्रयोग नहीं करने के कारण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है और इसके परिणाम स्वरूप जिला में जगह-जगह पर कानून व्यवस्था एवं लोकशांति व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती रहती है। यदि दोपहिया वाहन चालको द्वारा अनिवार्य तौर पर हेलमेट का प्रयोग किया जाये तो निश्चित तौर पर सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि को बचाया जा सकता है।जिले में दोपहिया वाहन चालको के हेलमेट लगाये जाने एवं सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम किये जाने का प्रयास जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय निकायों व गणमान्य लोगों व संस्था के साथ मिलकर सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने हेतु व दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व इसकी आवश्यकता हेतु जनजागरूकता का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। यथेष्ट प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटना में जनहानि में कमी नहीं आ रही है। अतएव यह आवश्यक हो गया है कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं जनहानि की रोकथाम हेतु दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल अथवा अन्य उपयोगी ईंधन प्रदाय न किया जाए। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिश्रा ने उपर्युक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये व हेलमेट नहीं पहनने के कारण निरंतर हो रहे सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम किये जाने व जीवन सुरक्षा हेतु जनहित में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अंतर्गत यह आदेश पारित करती हूँ कि बिना सुरक्षात्मक उपाय के वाहन चलाने जैसे बिना हेलमेट के दोपहियों वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को किसी भी पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा पेट्रोल या अन्य उपयोगी ईंधन प्रदान नहीं करेंगें (आकस्मिक सेवा मेडिकल इमरजेंसी को छोडकर)। यदि ऐसे करते पाये जाते है तो पेट्रोप पंप संचालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय सहिता के तहत विधि अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
- रायपुर, ।छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी।रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड ₹6,925 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है, जिनमें से 5 स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन भी पहले से जारी है, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उदाहरण हैं। रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन न केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है, जिससे जनता को सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
- -जिला प्रशासन का पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम: घिवरा संकुल के 11 स्कूलों में पौधे रोपे गएरायपुर /रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत घिवरा संकुल में आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को राज्य शासन की पर्यावरण संरक्षण संबंधी दो महत्वाकांक्षी योजनाओं – "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" एवं "हरियर पाठशाला" – के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार स्कूलों में हरियाली तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने संकुल स्तरीय आयोजन के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक तथा हाई स्कूलों सहित कुल 11 विद्यालयों में लगभग 500 पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।इस आयोजन को जनभागीदारी के पर्व के रूप में रूपांतरित करते हुए छात्रों के अभिभावकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पौधारोपण किया।शासकीय हाई स्कूल घिवरा परिसर में ही 400 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, जिनमें छायादार व फलदार पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे। पौधों की देखभाल एवं संरक्षण हेतु विद्यालयों की शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों (SMDC), ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और छात्रों ने सामूहिक संकल्प लिया।सभी उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनते हुए पौधों को वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। संकुल प्रभारी प्राचार्य दीपक गुप्ता एवं संकुल समन्वयक कैलाश बघेल ने संकुल स्तरीय इस वृक्षारोपण अभियान की सफलता में सहयोग देने वाले सभी प्रतिनिधियों, शाला समितियों, संस्था प्रमुखों, शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में हरियर पाठशाला के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। यह आयोजन ने न केवल विद्यालय परिसरों को हरियाली से समृद्ध किया, बल्कि छात्रों एवं अभिभावकों में पर्यावरणीय चेतना को भी जाग्रत किया। "एक पेड़ लगाना है, धरती को स्वर्ग बनाना है" के प्रेरक संदेश के साथ यह कार्यक्रम तिल्दा विकासखंड के लिए एक अनुकरणीय पहल बन गया।
- -कलेक्टर ने सफलता के लिए जारी किए दिशानिर्देशबिलासपुर / भारत सरकार के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इस 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 02 से 15 अगस्त, 2025 तक तीन चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह अभियान "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" थीम पर आधारित होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि अभियान के दौरान सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उन्होंने संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार निम्नानुसार गतिविधियों संचालित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्पोरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर (CSR) संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता का निर्माण किया जाएकलेक्टर ने कहा कि "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" आयोजित कार्यक्रम को वेबसाइट (www.harghartiranga.com) के माध्यम से लिंक करें। शासन स्तर पर मॉनिटरिंग कर ग्राम सरपंचों एवं नगरीय निकाय के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित कर तिरंगा कोड को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त तिरंगा की मांग अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें ।शासकीय स्तर पर प्रत्येक गाँव में तिरंगा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करें। स्थानीय स्व-सहायता समूहों को तिरंगा के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें। ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीदी को प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने तिरंगा के वितरक , बिक्री केन्द्र के रूप में पोस्ट आफिस , उचित मूल्य की दुकान का विशाल नेटवर्क स्थापित करें। टोल नाका, चेक पोस्ट आदि में पैम्पलेट स्टीकर वितरण सुनिश्चित किया जाए।भारत सरकार द्वारा चरणबद्ध किए गए गतिविधियों जैसे समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों आवासीय भवनों में तिरंगा लाईटिंग, रंगोली, सेल्फी जोन एवं तिरंगा फहराना एवं पैम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज आदि के माध्यम से "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु उपरोक्त समस्त दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा है ।
- नई दिल्ली, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री सी आर पाटिल को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि इस क्षेत्र को नक्सल हिंसा से मुक्त कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने बताया कि बस्तर के लिए प्रस्तावित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि बस्तर क्षेत्र में अब नक्सल प्रभाव में उल्लेखनीय कमी आई है और विकास कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। ऐसे में बोधघाट जैसी परियोजनाएं इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण संबंधी आवश्यक पहल करने के विषय में विस्तार से चर्चा की।केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए परियोजना से संबंधित प्रस्तावों का शीघ्र तकनीकी परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार के सहयोग से बोधघाट परियोजना शीघ्र साकार रूप लेगी और यह बस्तर की आर्थिक उन्नति और सामाजिक बदलाव का प्रमुख आधार बनेगी।
-
यूपीएससी द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनिवार्यतः पालन करे : डॉ सिंह, कलेक्टर
रायपुर/ संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जिले में आयोजित सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने केंद्राध्यक्ष, परिवहन अधिकारी (आब्जर्वर)की रेडक्रास सभागार में बैठक ली। उन्होंने केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।जिले में यूपीएससी की सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 03 अगस्त 2025, रविवार को दो पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा 2 बजे से 5 बजे तक 05 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 1600 अभ्यर्थी शामिल होंगे..*अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश :-* परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रातः 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली में मुख्य द्वार 1.30 बजे बंद हो जायेगा.. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।इस बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता जैन , परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, श्री नवीन कुमार ठाकुर, सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल, यूपीएससी के आब्जर्वर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे | -
रायपुर/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की जानकारी हेतु कार्यशाला आयोजित नगर निगम बीरगांव के सहयोग से जिला उद्योग केंद्र, रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन कार्यक्रम (PMFME) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को जागरूक करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर निगम सभाकक्ष, बीरगांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने की एवं समन्वय का दायित्व मिशन प्रबंधक सुश्री स्नेहा सोनी ने निभाया।
कार्यशाला में 35 स्व-सहायता समूहों के लगभग 80 प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में आत्मनिर्भर बनाने हेतु PMFME योजना के लाभों, आवेदन प्रक्रिया तथा वित्तीय सहायता संबंधी जानकारी देना था। इस तरह के कार्यक्रम स्व-सहायता समूहों को उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हैं एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होते हैं।इस अवसर पर श्री रवींद्र केसरिया (प्रबंधक), श्री जनेश दिवान (प्रबंधक), श्री जयेश बोथरा (डीआरपी) तथा श्री आलोक तिवारी (डीआरपी) द्वारा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया। -
पीएम-किसान दिवस का आयोजन
दुर्ग/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना अंतर्गत जिले में 02 अगस्त 2025 को ’’किसान सम्मान समारोह’’ का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान निधि की 20वीं किश्त जारी करेंगे। इसके तहत जिले के 80230 कृषकों को 20वीं किश्त की राशि 16.75 करोड़ जारी किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम का जिला एवं विकासखण्ड स्तर एवं ग्राम स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में पी.एम. किसान दिवस जिला स्तरीय कार्यकम में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती बंजारे अध्यक्षा जिला पंचायत दुर्ग, श्री संदीप कुमार भोई उप संचालक कृषि, डॉ. विकास खुंणे प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र श्रीमती सुचित्रा दरबारी सहायक संचालक कृषि, वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित रहेंगे।इसी तारतम्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा में आयोजित पी.एम. किसान दिवस कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल दुर्ग लोकसभा, कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, श्री विजय जैन वरिष्ठ वैज्ञानिक, श्रीमती पुष्पा राजेन्द्रन सहायक संचालक कृषि, वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित रहेंगे।ग्राम स्तर पर भी प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण एवं कृषकों की सक्रिय सहभागिता हेतु सेवा सहकारी समितियों में फामर्स मीट का आयोजन तथा आधार सीडेड बैंक खाते के माध्यम से पी.एम. किसान योजनांतर्गत लाभ के बारे में प्रशिक्षण तथा पी.एम. किसान पोर्टल पर उपलब्ध नाव युवर स्टेटस (केवायएस) मॉडूल के माध्यम से बैंक खाता सत्यापन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। जिले के समस्त किसानों से उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। -
जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का किया अवलोकन, जनपद सदस्यों के आधारभूत उन्मूखीकरण प्रशिक्षण में शामिल होकर उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में दी जानकारी
बालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं अंचल के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रीमती आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम पाकुरभाट में स्थित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में आयोजित जनपद सदस्यों के आधारभूत उन्मूखीकरण प्रशिक्षण में शामिल होकर वहाँ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद सदस्यों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में भी प्रकाश डाला। श्रीमती मिश्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों को आम जनता तथा शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कलेक्टर ने सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को आम जनता के हित में निरंतर कार्य करते हुए अपने अंचल तथा जिले, राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने की अपील भी की।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वाह करने तथा अपने प्रतिभा एवं कौशल के उन्मूखीकरण हेतु प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण पार्ट होता है। जिससे कि अपने कार्य के संपादन के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाईयां एवं अवरोध उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से नियमों एवं कानूनों की जानकारी होनेे से अपने कार्यों के संपादन में दिक्कत नही होती श्रीमती मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण के अलावा फील्ड में कार्य करने से हमारा ज्ञान एवं अनुभव और अधिक परिपक्व होने के साथ-साथ परीमार्जित होता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी पंचायत सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पंचायत विभाग के उप संचालक श्रीमती काव्या जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
*खेती-किसानी, खाद, एग्रीस्टेक पंजीयन, बीमा की समीक्षा*
*फसल बीमा कराने की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ाई गई*बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तखतपुर विकासखण्ड के सकरी स्थित वन चेतना केन्द्र में बैठक लेकर किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विकासखण्ड के मैदानी स्तर के कर्मचारी जैसे-आरएईओ, पटवारी, सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं आपरेटर शामिल हुए। उन्होंने अगले दस दिनों में एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का बचा हुआ पंजीयन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। तखतपुर में फिलहाल 66 प्रतिशत किसानों कापंजीयन का कार्य पूर्ण हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराने की तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त तक कर दी गई है। इस अवधि में ज्यादा से ज्यादा किसानों को बीमा करा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यंत कम बीमा प्रीमियम पर हम बड़े स्तर पर नुकसान की मार झेल सकते हैं। उन्होंने ज्यादा आमदनी के लिए बाजार की मांग के अनुरूप फसल उत्पादन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री पीडी हथेश्वर, एसडीएम शिवकुमार कंवर, खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर भी उपस्थित थे।कलेक्टर ने एक-एक पंचायत में एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी का कार्य किया जायेगा। इसलिए अभी समय है। जो किसान अभी तक नहीं कराये हैं, वे स्थानीय च्वाईस सेन्टर या लोक सेवा केन्द्र में करा लें। पंजीयन की प्रक्रिया अत्यंत आसान है। अपनी जमीन का रिकार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर के साथ पंजीयन कराया जा सकता है। कलेक्टर ने बीमा कराने की बढ़ी हुई तिथि की जानकारी देकर इस समय का लाभ उठाने की अपील किसानों से की है। उन्होंने फिल्ड के अधिकारियों को किसान कल्याण के कार्यों पर ज्यादा जोर देने के निर्देश दिए। किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि से ही देश की प्रगति निहित है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर किसान छोटी जोत वाले हैं। छोटे किसानों की अकेले धान की फसल से समृद्धि लाना मुश्किल हैं। इसलिए हमें फसल विविधिकरण पर जोर देना होगा। धान के कुछ रकबे को कम कर उसमें दलहल तिलहन एवं अन्य नकदी फसलों की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कुछ सफल उदाहरण भी गिनाए। कलेक्टर ने बैठक में जल बचाने पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने जल संरक्षण की इंजेक्शन वेल तकनीक सहित व्यवहार परिवर्तन की जरूरत बताई। इसे एक-दो दिन में नहीं बल्कि इसके लिए लम्बा अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने बैठक में खेती किसानी के ताजा हालात की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसानों की हर प्रकार की जरूरत को ध्यान में रखा जाए। समितियों अथवा निजी दुकानों में किसी भी प्रकार के खाद की किल्लत नहीं होने चाहिए। उन्होंने नैनों यूरिया एवं नैनो डीएपी के बारे में भी किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। -
*खेती-किसानी, खाद, एग्रीस्टेक पंजीयन, बीमा की समीक्षा*
*फसल बीमा कराने की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ाई गई*बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तखतपुर विकासखण्ड के सकरी स्थित वन चेतना केन्द्र में बैठक लेकर किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विकासखण्ड के मैदानी स्तर के कर्मचारी जैसे-आरएईओ, पटवारी, सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं आपरेटर शामिल हुए। उन्होंने अगले दस दिनों में एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का बचा हुआ पंजीयन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। तखतपुर में फिलहाल 66 प्रतिशत किसानों कापंजीयन का कार्य पूर्ण हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराने की तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त तक कर दी गई है। इस अवधि में ज्यादा से ज्यादा किसानों को बीमा करा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यंत कम बीमा प्रीमियम पर हम बड़े स्तर पर नुकसान की मार झेल सकते हैं। उन्होंने ज्यादा आमदनी के लिए बाजार की मांग के अनुरूप फसल उत्पादन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री पीडी हथेश्वर, एसडीएम शिवकुमार कंवर, खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर भी उपस्थित थे।कलेक्टर ने एक-एक पंचायत में एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी का कार्य किया जायेगा। इसलिए अभी समय है। जो किसान अभी तक नहीं कराये हैं, वे स्थानीय च्वाईस सेन्टर या लोक सेवा केन्द्र में करा लें। पंजीयन की प्रक्रिया अत्यंत आसान है। अपनी जमीन का रिकार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर के साथ पंजीयन कराया जा सकता है। कलेक्टर ने बीमा कराने की बढ़ी हुई तिथि की जानकारी देकर इस समय का लाभ उठाने की अपील किसानों से की है। उन्होंने फिल्ड के अधिकारियों को किसान कल्याण के कार्यों पर ज्यादा जोर देने के निर्देश दिए। किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि से ही देश की प्रगति निहित है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर किसान छोटी जोत वाले हैं। छोटे किसानों की अकेले धान की फसल से समृद्धि लाना मुश्किल हैं। इसलिए हमें फसल विविधिकरण पर जोर देना होगा। धान के कुछ रकबे को कम कर उसमें दलहल तिलहन एवं अन्य नकदी फसलों की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कुछ सफल उदाहरण भी गिनाए। कलेक्टर ने बैठक में जल बचाने पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने जल संरक्षण की इंजेक्शन वेल तकनीक सहित व्यवहार परिवर्तन की जरूरत बताई। इसे एक-दो दिन में नहीं बल्कि इसके लिए लम्बा अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने बैठक में खेती किसानी के ताजा हालात की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसानों की हर प्रकार की जरूरत को ध्यान में रखा जाए। समितियों अथवा निजी दुकानों में किसी भी प्रकार के खाद की किल्लत नहीं होने चाहिए। उन्होंने नैनों यूरिया एवं नैनो डीएपी के बारे में भी किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। -
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में पदस्थ अपर कलेक्टरों श्रीमती योगिता देवांगन एवं श्री वीरेन्द्र सिंग के मध्य कार्य विभाजन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को अनुपयोगी डेड स्टॉक जो 5000 रू. तक की कीमत का हो, को अपलेखन करने का अधिकार, चोरी हुए 2000 रू. तक की सामग्री को अपलेखन करने का अधिकार, 20,000 रू. तक आवर्ती व्यय स्वीकृति का अधिकार (उपजिलाध्यक्ष एवं तहसीलदारों के यात्रा भत्ता एवं औषधि देयकों की स्वीकृति), सेवानिवृत्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना की राशि, ग्रेच्यूटी एवं जी.पी.एफ./डी.पी.एफ. जमा राशि का भुगतान, शासकीय वाहन के टायर, ट्यूब एवं बैटरी नियमानुसार क्रय करने की स्वीकृति, शासन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप टेलीफोन, विद्युत, पीओएल, शासकीय वाहनों के मरम्मत के व्यय की स्वीकृति, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की यात्रा देयकों एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों की स्वीकृति, महिला एवं बाल विकास विभाग के नस्तियों का निराकरण (स्थानांतरण/पदस्थापना/अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएंगी), सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रथम अपील प्रकरणों के निराकरण, मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव द्वारा आयोजित वीडियों कांफ्रेसिंग का कार्य, नजूल एवं नजूल जांच से संबंधित समस्त नस्तियों एवं प्रकरणों का अंतिम निराकरण (भूमि आबंटन के प्रकरणों को छोड़कर), नजूल शाखा के केवल हुडको भिलाई से संबंधित समस्त नस्तियों का जिसमें कलेक्टर का आदेश अनिवार्य ना हो अपर कलेक्टर के रूप में निराकरण करेंगे। हुडको से संबंधित समस्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करना, नजूल शाखा के प्रकरणों एवं नस्तियों का जिनमें कलेक्टर का आदेश अनिवार्य न हो अपर कलेक्टर के रूप में निराकरण, 4000 वर्गफुट तक नजूल पट्टे का नवीनीकरण, ऋणमुक्ति अधिनियम 1976, पट्टाधृति अधिनियम 1984/1998 के अंतर्गत प्रकरणों का निराकरण, नोडल अधिकारी राजीव गांधी आश्रय योजना 2019 एवं पट्टाधृति अधिनियम 1984, नोडल अधिकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग, नोडल अधिकारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग दुर्ग, नोडल अधिकारी चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय महाविद्यालय कचान्दूर, नोडल अधिकारी चिटफंड शाखा, नोडल अधिकारी कौशल विकास, नोडल अधिकारी नशा मुक्ति अभियान दुर्ग का प्रभार सौंपा गया है।
अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन के माध्यम से विभिन्न शाखाओं की नस्तियाँ कलेक्टर श्री सिंह को प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें अधीक्षक/वित्त स्थापना शाखा/नोडल अधिकारी पेंशन, नजूल, नजूल जांच, जिला नाजिर शाखा, सिविल सूट, व्यवहारवाद शाखा, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री/लायब्रेरी शाखा, 20 सूत्रीय, 15 सूत्रीय एवं अल्पसंख्यक आयोग, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जानकारी प्रस्तुत करना, आवास आबंटन शाखा, नोडल अधिकारी, सेवोत्तम अभियान, नोडल अधिकारी कौशल विकास, चिटफंड कंपनी के प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण, वेब इनफारमेंशन मैनेजर, चिप्स परियोजना/च्वाईस सेंटर शाखा/स्वान परियोजना/वीडियो कॉफ्रंेसिंग प्रणाली का संचालन की नस्तियां प्रस्तुत करेंगी। इसी प्रकार विभिन्न विभागों की नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें जिला कोषालय/अल्प बचत शाखा, श्रम विभाग/बाल श्रमिक परियोजना, जिला योजना मण्डल, जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई/केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग/शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत/नेहरू युवा केन्द्र/खेल विभाग दुर्ग, आदिम जाति कल्याण विभाग के नस्तियों का निराकरण(स्थानांतरण/पदस्थापना/अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत किए जाएंगे), अन्त्यावसायी वित विकास निगम, पिछड़ा वर्ग वित विकास निगम के नस्तियों का अंतिम निराकरण (स्थानांतरण/पदस्थापना/अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत किए जाएंगे) एवं समय-समय पर कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य शामिल है।अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंग को अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जिला दुर्ग के न्यायालयीन कार्य, दुर्ग अनुभाग एवं भिलाई-3 अनुभाग, धमधा/पाटन अनुभाग के अंतर्गत छ.ग. भू-राजस्व संहिता से संबंधित अपील पुनरीक्षण एवं पुर्नविलोकन प्रकरण के निराकरण हेतु कलेक्टर की शक्तियों का उपयोग करने (प्रत्येक दसवां प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को अंतरित), दुर्ग अनुभाग एवं भिलाई-3 अनुभाग, धमधा/पाटन अनुभाग के अंतर्गत भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 240 एवं 241 के अंतर्गत कलेक्टर को प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुये प्रकरणों में समुचित आदेश पारित करने हेतु अधिकृत किया गया है। तहसील दुर्ग/भिलाई-3 के अवैध उत्खनन के प्रकरणों का प्रावधान अनुसार निराकरण, धमधा व पाटन तहसील के अवैध उत्खनन के प्रकरणों का प्रावधान अनुसार निराकरण, रोस्टर के अनुसार तहसील/अनुविभाग कार्यालय/उप पंजीयक कार्यालय/जनपद कार्यालय का निरीक्षण, शासकीय कार्यालयों के उपयोग हेतु भवन के किराया निर्धारण, प्रमाण पत्र जारी करना (2500 रु. तक के किराया) इसके ऊपर के प्रकरणों की नस्तियों को कलेक्टर को प्रस्तुत करना), समयावधि में पेश शस्त्र लाईसेंसो का नवीनीकरण, शस्त्र अनुज्ञप्ति स्वीकृति एवं नवीनीकरण आदेश के पश्चात लायसेंस बुक तथा लायसेंस पंजी के प्रविष्टियों पर हस्ताक्ष्ज्ञर एवं सत्यापन, अस्थायी फटाका लाईसेंसो का नवीनीकरण, सक्षम प्राधिकारी नगर भूमि सीमा दुर्ग (अधिनियम समाप्ति उपरांत शेष अनुसांगिक कार्यवाही हेतु), राजस्व विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्नों की जानकारी समय पर भेजने हेतु नस्ती कलेक्टर महोदय के समक्ष पेश करना, शासकीय कर्मचारियों के लिए शासन से प्राप्त होने वाले स्वत्यों के संबंध में वैध वारिसान प्रमाण पत्र जारी करना। शिकायत शाखा के समस्त नस्तियों (आवश्यता अनुसार नस्ती महत्वपूर्ण होने से कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी), पी.जी.एन. के आवेदन पत्रों का निराकरण, अन्य मदोे से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समय-समय पर समीक्षा करना तथा व्यक्तिगत रूचि लेकर निराकरण करवाना, जिले में प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों का निराकरण (आरबीसी 6-4), विभागीय जांच अधिकारी जिला कार्यालय दुर्ग, जिला विवाह अधिकारी, नोडल अधिकारी मानव अधिकार आयोग के प्रकरण/नागरिकता प्रमाण पत्र शाखा, नोडल अधिकारी बायोमेट्रिक सिस्टम स्थापना जिला कार्यालय दुर्ग, नोडल अधिकारी आदिम जाति कल्याण विभाग दुर्ग, नोडल अधिकारी, कॉल सेंटर शाखा जिला कार्यालय दुर्ग, नोडल अधिकारी जिला दुर्ग के अंतर्गत सड़क मरम्मत निर्माण एवं मरम्मत कार्याे के पर्यवेक्षण, नोडल अधिकारी उद्यानिकी विभाग दुर्ग का प्रभार सौंपा गया है।अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंग के माध्यम से विभिन्न शाखाओं की नस्तियाँ कलेक्टर श्री सिंह को प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें सहायक अधीक्षक सामान्य शाखा, सांख्यिकी लिपिक(एस डब्ल्यू), सहायक अधीक्षक राजस्व/राज्सव मोहर्रिर शाखा, प्रोटोकाल शाखा, भू-अभिलेख शाखा, डायवर्सन शाखा, भू-अर्जन व भू- बंटन शाखा, लायसेंस शाखा, वरिष्ठ लिपिक-1, 2, 3 शाखा, सीएसआर मद/डीएमएफ मद शाखा, चिप्स परियोजना/च्वाईस सेंटर शाखा/स्वान परियोजना/वीडियो कॉफ्रेंसिंग प्रणाली का संचालन, छ.ग. आवास साफ्टवेयर/भवन निर्माण नियमितीकरण, राजस्व अभिलेखागार/आंग्ल अभिलेखागार, राजस्व लेखा शाखा/बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन/सूखा राहत शाखा, जिला कार्यालय परिसर के कार्यालयों/विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण, स्वेच्छानुदान/जनसम्पर्क शाखा, मुख्यमंत्री सहायता , संजीवनी कोष शाखा, सी एम घोषणा, जनगणना शाखा, पासपोर्ट शाखा, काउंटर शाखा, प्रेषक व मुद्रलेखन शाखा, मुख्य प्रतिलिपि शाखा, पर्यावरण अधोसंरना मद, सचिव रविशंकर स्टेडियम/मानस भवन, नगरीय निकाय/शहरी विकास अभिकरण (डूडा), शिकायत एवं सर्तकता अधिकारी/जिला जनदर्शन शाखा, पी.जी. पोर्टल शाखा/लोक सुराज अभियान/पी.जी.एन. एवं शासन से प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों का निराकरण, शासन/आयुक्त वीडियो कॉफं्रेसिंग एवं जिला कार्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों की आवश्यक व्यवस्था, फाईल फोल्डर कार्यवाही विवरण तैयार करना आदि संबंधी कार्य। शपथ पत्र एवं प्रमाण पत्र सत्यापन, नोडल अधिकारी व्यापम एवं परीक्षा प्रभारी, परीक्षा शाखा, नोडल अधिकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल, नोडल अधिकारी दिव्यांगजन शिकायत निवारण की नस्तियां प्रस्तुत करना एवं समय-समय पर कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य शामिल है। अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन के लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंग तथा अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह के लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन होंगे। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक(पीसी एंड आर ़ए) श्री के ़एस मनोठिया ने आज अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2025 की वार्षिक बैठक मे श्री मनोठिया छत्तीसगढ़ से इस पद के लिए पहली बार चुने गये। वह लम्बे समय से शीर्ष पद पर कार्यरत श्री सुरेश कैमल की जगह लेंगे।
वार्षिक बैठक रायपुर में संपन्न हुई,जहां वर्ष 2025 -26 के वार्षिक खेल कैलेंडर के साथ वार्षिक आडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अ ़भा ़विद्युत नियंत्रण बोर्ड मे कुल 15 सदस्य राज्य की विद्युत कंपनियां जुड़ी हैं जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों के विद्युत कर्मियों को मंच प्रदान करना है।श्री मनोठिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा यह 47वा खेल आयोजन होगा।जिसके तहत 13 खेल गतिविधियों के लिए 12 राज्यों की विद्युत कंपनियों को आयोजन का कार्य सौंपा गया है।इस बार छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी को बैडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी का अवसर मिलेगा, जो नवम्बर माह मे होना प्रस्तावित है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के सदस्यों ने श्री मनोठिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। -
रायपुर/स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जुलाई माह 2025 के दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनो के 70 वार्डो में सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों एवं जोन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नागरिको के मध्य सफाई अभियान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर करते हुए सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया।
अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 3 के तहत गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में काली नगर, गौरा नगर बस्ती के किनारे नाले के समीप स्वच्छता दीदियो, सफाई मित्रों, जोन 3 स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलो की सफाई करवाकर कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम की। वहीं घर घर जाकर सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने अभियान चलाया। स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रो सहित निगम जोन 3 के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों द्वारा नागरिको को स्वच्छ वार्ड बस्ती क्षेत्र का सकारात्मक संदेश दिया गया। -
0हर होटल रेस्टोरेंट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में ग्राहको को गैर बोतलबंद निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य है0*
*0नगर निगम नगर निवेश विभाग द्वारा सभी जोनो की टीमो के साथ जनजागरूकता हेतु स्टीकर लगाये जा रहे0*रायपुर - छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसा रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और सभी जोनो के नगर निवेश विभागो की टीमो द्वारा निगम क्षेत्र में वॉटर फॉर ऑल निशुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार अभियान प्रारम कर दिया गया है। इसके तहत हर होटल, रेस्टोरेट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में ग्राहको को गैर बोतलबंद निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य है। बोतल बंद पानी केवल तभी परोसा जाए जब ग्राहक स्वयं स्पष्ट रूप से अनुरोध करें।इस संबंध में रायपुर जिला कॉल सेंटर के नंबर 9977222564 पर समस्या या शिकायत हेतु कोई भी नागरिक संपर्क स्थापित कर सकता है।इस हेतु शासन के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में तैयार किये गये जन जागरूकता स्टीकर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निवेश उडनदस्ता एवं निगम जोन नगर निवेश की टीमो ने जनजागरण हेतु लगाना प्रारंभ कर दिया है।


.jpg)
.jpg)




.jpg)

.png)
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)








