- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर । राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के 13 उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता के रूप में पदोन्नत किया है। पदोन्नत अभियंताओं में सर्वश्री तेनसिंह सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार मेश्राम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार रात्रे, तुलसी राम जोशी, नारद सिंह ध्रुव, रामभरोस भगत, राज्यशेखर मेश्राम, प्रदीप कुमार सिंह, टी.आर. साहू, रविंद्र कुमार नागरे, अरविंद कुमार गुप्ता और कमलेश शेण्डे शामिल हैं। इन सभी पदोन्नत अभियंताओं की नवीन पदस्थापना पृथक से की जाएगी।
- रायपुर- रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे टीम प्रहरी के जनहितकारी अभियान के सतत क्रम में मंगलवार को रायपुर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गनिर्देशन और सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री सुशील अहीर, उप अभियंता श्री अजय श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा मिलकर अभियान चलाकर नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर ब्रिज के पास लालपुर चौक के आसपास मार्ग में अभियान चलाकर लगभग 20 से अधिक अवैध ठेलों को हटाकर नागरिकों को मार्ग में यातायात जाम की समस्या को तत्काल दूर करते हुए आवागमन मार्ग में सुगम और सुव्यवस्थित बनाकर त्वरित राहत दिलवाई.टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत व्यवस्था सुधार हेतु नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा सम्बंधित कब्जाधारी सभी ठेला संचालकों को भविष्य में मार्ग पर पुनः कब्जा जमाने की स्थिति में सघनअभियान चलाकर जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी दी गयी है.यहां यह उल्लेखनीय है कि एक बार विगत दिनों पूर्व में भी नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम के साथ मिलकर लालपुर ब्रिज के पास चौक के आसपास मुख्य मार्ग को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाया था, पुनः अवैध कब्जा जमाने पर आज पुनः एक बार फिर अभियान चलाकर टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा सभी अवैध ठेलों को मार्ग से हटाकर कब्जामुक्त करवाते हुए यातायात सुगम बनाकर नागरिकों को त्वरित राहत यातायात जाम की समस्या से दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का अभियान जनहित में आगे भी जारी रहेगा.
- - नागरिको को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने समीक्षा कीरायपुर - नगर निगम मुख्यालय भवन में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में सभी 10 जोनो के जोन अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर ने जोन अध्यक्षों को शहर में अच्छी सफाई व्यवस्था नागरिकों को प्रदान करने निरंतर जोन स्तर पर सफाई की समीक्षा करना सुनिश्चित करने सहित पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। रायपुर शहर में निवासरत सभी नागरिको को बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा गया।बैठक में सभी जोन अध्यक्षों ने अपने अपने जोन क्षेत्र में रामकी कंपनी द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाडियां की संख्या कम होने की जानकारी महापौर को दी गई। जोन अध्यक्षो ने जोन स्तर पर कचरा संग्रहण गाडियों की सख्या बढ़ाये जाने की मांग रखी। जिस पर महापौर ने कंपनी प्रबंधन को गाडियों की समस्या सुनिश्चित करने एवं सही कचरा संग्रहण कार्य करवाना सुनिश्चित करने कहा गया।बैठक के दौरान प्रत्येक जोन के अतर्गत आने वाले वार्डों में सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जलापूर्ति की नियमितता तथा सामने आ रही समस्याओ पर विस्तार से चर्चा की गई। जोन अध्यक्षों से जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई और नागरिकों की शिकायतो के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर स्पष्ट रूप से कहा गया कि स्वच्छता एवं जल व्यवस्था नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी जोन अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा में सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित नगरीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अबर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेधानी उपस्थित रहे।
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता श्री अतुल बंसल सहित अन्य सम्बंधित जोन 9 नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार को जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मार्ग में अवैध कब्जा किये जाने और भारी गन्दगी फैलाने सहित नाली के निकास को अवरुद्ध किये जाने की जनशिकायत औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर सही मिलने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने सम्बंधित एक कबाड़ी की दुकान को तत्काल सीलबंद करने कीकड़ी कार्यवाही करते हुए रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.
- -कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक लेकर संचालित कार्यक्रमों एवं शासकीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रशासन गांव की ओर अभियान, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, धान खरीदी की प्रगति, अवैध परिवहन नियंत्रण, ई-केवाईसी एवं आवास योजनाओं सहित अन्य विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्रशासन गांव की ओर अभियान की समीक्षा करते हुए आयोजित शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक, आरटीओ एवं आधार कार्ड से संबंधित शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आसपास के ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें तथा आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस माह तक सभी स्वीकृत कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। जनपद सीईओ, आरईएस एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति के लिए आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य होगी तथा 01 जनवरी से सभी शासकीय पत्रों का आदान प्रदान ई-ऑफिस के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला नोडल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें, विशेषकर शनिवार एवं रविवार को। जिन राइस मिलों का डीओ कट चुका है, वहां से उठाव सुनिश्चित किया जाए। बोगस उठाव पाए जाने पर संबंधित प्रबंधक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही राइस मिल्स का भी पीवी ऐप के माध्यम से सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। धान खरीदी में छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने धान उठाव को लेकर भी निर्देश दिए कि मिलरों एवं परिवहन एजेंसियों के समन्वय से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नियमित एवं सुचारू उठाव सुनिश्चित किया जाए। उठाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोडिंग के दौरान पूरी प्रक्रिया का शॉर्ट वीडियो बनाने कहा।कलेक्टर ने बैठक में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह खेल महोत्सव 24 एवं 25 दिसंबर को महासमुंद स्थित वन विभाग के खेल परिसर में आयोजित होगा। इसके साथ ही सिरपुर महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस वर्ष आयोजन 1 से 3 फरवरी तक भव्य रूप में किया जाएगा। महोत्सव में प्रसिद्ध एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। कलेक्टर ने अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जल संचयन अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक जल संवर्धन कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि 16,000 स्ट्रक्चर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कलेक्टर ने राशन कार्ड ई-केवाईसी पर समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अब भी लंबित राशन कार्डों का ई-केवाईसी मिशन मोड में जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों को बुलाकर वहीं बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाए और मृत व अनुपलब्ध सदस्यों का विलोपन किया जाए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति, निर्माण प्रगति, लंबित प्रकरण, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान तथा जियो-टैगिंग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अपार आईडी शिविर लगाने, शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। :
- रायपुर. प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर में शीतलहर से आमजनों को सुरक्षा और त्वरित राहत देने नगर पालिक निगम के जोन कार्यालयों के माध्यम से जयस्तम्भ चौक के समीप, रेल्वे स्टेशन के पास, मेकाहारा परिसर, पुराना बस स्टेण्ड पंडरी, महोबा बाजार हॉट बाजार, नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर, बड़ा अशोक नगर, रोटरी नगर, टाटीबंध चौक के समीप, शंकर नगर, अवन्ति विहार कॉलोनी सहित राजधानी शहर में लगभग 30 से भी अधिक विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने की प्रतिदिन नियमित व्यवस्था दी जा रही है. नगर निगम रायपुर द्वारा विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन नियमित अलाव जलाने की व्यवस्था देने से इससे शहर के निवासी प्रतिदिन सैकड़ों आमजनों को लगातार बढ़ती शीतलहर से सहज बचाव सहित त्वरित राहत मिल रही है.रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से महादेवघाट रायपुरा श्री हनुमान मन्दिर के समीप और महोबा बाजार हॉट बाजार, मेकाहारा परिसर, पुराना बस स्टेण्ड पंडरी चंगोराभाठा बाजार, ब्रम्हदेईपारा,शिक्षक कॉलोनी डंगनिया, खमतराई चौक के पास, जयस्तम्भ चौक के पास, रायपुर जिलाधीश परिसर के सामने डॉ भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल चौक के पास, नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर के पास, मोतीबाग, डंगनिया पानी टंकी स्कूल के समीप, शंकर नगर चौपाटी, तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव, अंतर राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव, भाठागांव चौक के समीप, कुकरीपारा, दूधाधारी मठ मार्ग, सरोना, चंदनीडीह, कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-2, हीरापुर चौक सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स के समीप , कबीर चौक रामनगर, गीतांजलि नगर शंकर नगर, जगन्नाथ चौक रामनगर, प्रियदर्शिनी नगर, भाठागांव, नगर पालिक निगम जोन 9 कार्यालय परिसर के समीप मोवा, नगर निगम जोन 10 कार्यालय और अन्य लगभग 30 से भी अधिक विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में आमजनों को शीतलहर से रायपुर शहर क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित राहत देने सार्वजनिक अलाव जलाने की प्रतिदिन नियमित व्यवस्था दी जा रही है. शीतलहर की सम्पूर्ण अवधि के दौरान आमजनों को राहत देने जोन कार्यालयों के माध्यम से प्रतिदिन नियमित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने की प्रतिदिन नियमित व्यवस्था दी जा रही है.
- 0- स्वच्छता, प्राकृतिक खेती और आजीविका संवर्धन पर दिया गया जोरबिलासपुर. कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को किसान दिवस सह एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को स्वच्छ खेती, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों एवं आजीविका के नवीन अवसरों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने खेती की आधुनिक तकनीक और नवाचारों की जानकारी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. शिल्पा कौशिक, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर ने विकसित भारत अभियान के अंतर्गत रोजगार एवं आजीविका से जुड़े वीबी-जी रामजी अधिनियम की जानकारी दी तथा किसान दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डाॅ. आर.के. एस. तोमर, प्रभारी अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर ने खेती में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कृषकों से पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से खेतों के लाभकारी सूक्ष्म जीव एवं मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं, जिससे मृदा की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डा. एस.एल. स्वामी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, लोरमी ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के सभी मापदंड अपनाकर मूल्य संवर्धन करने पर जोर दिया, जिससे कृषकों को उनकी उपज का उचित एवं अधिक मूल्य प्राप्त हो सके। वहीं डाॅ. संजय वर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक, क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान बिलासपुर ने प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा सब्जी उत्पादन में रसायनों के न्यूनतम उपयोग की सलाह दी, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे।कार्यक्रम में डा. अमित शुक्ला, वैज्ञानिक ने वीबी-जी रामजी अधिनियम के तहत रोजगार एवं आजीविका के अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। इंजी. पंकज मिंज, वैज्ञानिक ने प्लास्टिक मल्चिंग के स्थान पर पैरा मल्चिंग एवं पैरा प्रबंधन के लाभ बताए। वहीं डा. निवेदिता पाठक, वैज्ञानिक ने प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके न्यूनतम उपयोग का आह्वान किया। इस अवसर किसानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा पोषण वाटिका के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सब्जियों के पौधों का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन डा. एकता ताम्रकार, वैज्ञानिक ने किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारियों, कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के छात्र-छात्राओं व बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।--
- बिलासपुर. नवयुवक धीवर मछुवा सहकारी समिति मर्यादित अकलतरी का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 28 दिसम्बर को नामांकन पत्र प्राप्त किये जाएंगे एवं 5 जनवरी 2025 को आमसभा आहूत की जाएगी। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 14 जनवरी 2026 को होगा।
- 0- नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसाबिलासपुर. जिले के रतनपुर तहसील के ग्राम छेरकाबांधा एवं रतखण्डी में नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम छेरकाबांधा एवं रतखण्डी में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि छेरकाबांधा गांव में भू-अर्जन से 1.02 एकड़ भूमि एवं रतखण्डी में भू-अर्जन से 2.61 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है।सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने ग्राम छेरकाबांधा एवं रतखण्डी तहसील रतनपुर के अंतर्गत जल संसाधन संभाग कोटा के नहर निर्माण हेतु ग्राम छेरकाबांधा में रकबा 1.02 एकड़ एवं रतखण्डी में रकबा 2.61 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। ग्राम छेरकाबांधा में लारीपारा व्यपर्वतन योजना अंतर्गत नहर निर्माण होने से 4 गांवों की लगभग 600 हेक्टेयर एवं ग्राम रतखण्डी में आमामुड़ा व्यपवर्तन योजना अंतर्गत नहर निर्माण होने से 9 गांवों की लगभग 1600 हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
- 0- सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय नवाचार कार्यक्रम आयोजितबिलासपुर. राज्य शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर 2025 तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. संजय अलंग मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजय अलंग ने कहा कि सुशासन का मूल सिद्धांत दो बातों निषेध और वंचना पर आधारित होता है। जितना अधिक अनावश्यक निषेधों को कम किया जाएगा और वंचनाओं को दूर किया जाएगा, उतना ही समाज में संतोष और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि यही वास्तविक सुशासन है। डॉ. अलंग ने आगे कहा कि सुशासन केवल नियमों और आदेशों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वह सहभागितापूर्ण, जवाबदेह और संवेदनशील होना चाहिए। प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ सुनिश्चित करना होना चाहिए। जब प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तभी सुशासन की अवधारणा सार्थक होती है। उन्होंने सुशासन के 8 नियमों का पालन करते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही जिससे विकास के लक्ष्य पूरे हो और समाज के सभी वर्गाें का विकास हो।इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि डॉ. संजय अलंग एक संवेदनशील और अनुभवी अधिकारी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव से जिले के अधिकारियों को मार्गदर्शन मिलेगा। कलेक्टर ने जिले में सुशासन के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा “चेतना” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग की स्मार्ट क्लास, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य नवाचारों पर भी प्रकाश डाला तथा जिले के विकास हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम साझा किए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं तथा गांव-गांव में सुशासन सप्ताह के तहत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कानून व्यवस्था, जनभागीदारी और कम्यूनिटी पुलिसिंग के महत्व पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि उन्हें डॉ. अलंग जैसे अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिला है जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। जिले में कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम “चेतना” के माध्यम से नशा उन्मूलन, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जनता को जागरूक किया जा रहा है, जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ा है।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में किए गए नवाचारों के लिए जिले को सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए जल संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। डॉ. संजय अलंग ने इस दौरान अधिकारियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर सुश्री ज्योति पटेल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
- 0- इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सीईओ एवं सेवानिवृत्त एसीएस श्री एम. के. राउत ने जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना कीरायपुर. गुड गवर्नेंस वीक के अवसर पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सेवानिवृत्त एसीएस श्री एम. के. राउत शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री एम. के. राउत ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नवाचार जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं।उन्होंने सुशासन एक्सप्रेस जैसे नवाचारों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है, जो सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यशाला में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न नवाचारों एवं पायलट प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान, युवा सहित समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएँ एवं पायलट प्रोजेक्ट्स संचालित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को जिले के अंतिम गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। इन नवाचारों के माध्यम से “प्रशासन गाँव की ओर” का संदेश दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा मुख्य अतिथि श्री एम. के. राउत को प्रोजेक्ट रचना के अंतर्गत फ्लेक्स की लकड़ी से निर्मित छोटा टेबल एवं फ्लेक्स से बना वाटर बॉटल कवर भेंट किया गया। कार्यशाला के पश्चात विभिन्न प्रोजेक्ट्स के नोडल अधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- जोन 9 ने सी एन्ड डी वेस्ट मिलने पर भवन स्वामियों से कुल 7500 रूपये जुर्माना वसूलारायपुर. रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाकर जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत चौकड़िया तालाब कचना के तालाब पार में अवैध रूप से लगाए गए पोलों को जे सी बी मशीन की सहायता से उखाड़कर तालाब पार के क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कार्यवाही स्थल पर सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब और उप अभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में की. नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 9 क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सी एन्ड डी वेस्ट मिलने पर सम्बंधित भवन स्वामियों पर कुल 7500 रूपये का जुर्माना किया.
- रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह कोंडागांव की कुमारी योगिता मंडावी को 26.12.2025 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, खेल/जूडो के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि माता पिता की मृत्यु 4 वर्ष की उम्र में हो गई थी,उसके बाद उसकी परवरिश बालिका गृह कोंडागांव में हुई, विपरीत परिस्थिति में भी अपनी मेहनत और लगन से योगिता ने मात्र 13 वर्ष की आयु में राज्य की बेहतर खिलाड़ी बनी और मात्र 14 वर्ष की उम्र में उसने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल करना शुरू किया । जूडो में लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु चुना गया है। योगिता दिल्ली जाने के लिए कोंडागांव से प्रस्थान कर चुकी है आज दोपहर 12.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट द्वारा रायपुर से दिल्ली जाएगी उसके साथ कोंडागांव बालिका गृह की अधीक्षिका मणि शर्मा भी है।राजेन्द्र कुमार निगम- संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद 9827172160
- महासमुंद / शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आई.टी.आई., नर्सिंग, डी.एड. एवं बी.एड. में अध्ययन कर रहें अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन https://postmatric-scholarsip.cg.nic.in वेबसाइट पर किया जा सकता है। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थी आवेदन करते समय आधार नम्बर पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर की प्रविष्टि कराएं। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर प्राप्त करना आवश्यक है। इसके लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में संबंधित संस्थाओं द्वारा जानकारी प्रदाय की जाएगी।
- रायपुर । धमतरी वन मंडल के अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में 22 दिसंबर 2025 को वन गश्त के दौरान एक स्थानीय चरवाहे ने ग्राम कोरगांव स्थित एक कुएँ में तेंदुआ गिरने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुँचा, लेकिन कुएँ में तेंदुआ नहीं मिला।वन विभाग की टीम ने आसपास के वन क्षेत्र में सघन तलाश और निरीक्षण किया। खोज के दौरान आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 23, ग्राम कोरगांव (कनडबरा) में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। निरीक्षण में मृत तेंदुए के चारों पैरों के पंजे कटे हुए मिले, जिससे अवैध शिकार की आशंका व्यक्त की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर रात्रिकालीन गहन जांच शुरू की गई। जांच में उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व की डॉग स्क्वाड की भी सहायता ली गई। जांच के दौरान ग्राम कोरगांव निवासी गोवर्धन पटेल, पिता आत्माराम पटेल (आयु 35 वर्ष) के कब्जे से तेंदुए के नाखून/पंजे तथा पंजे काटने में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसके अलावा इस मामले में संलिप्तता की आशंका के चलते तीन अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मृत्यु का कारण कुएँ में डूबना प्रतीत हो रहा है। चूँकि तेंदुआ अनुसूची-प् के अंतर्गत संरक्षित वन्यप्राणी है, इसलिए नियमानुसार तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल द्वारा शव परीक्षण कराया गया।पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए के अवयव फॉरेंसिक जांच हेतु जबलपुर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही तेंदुए की मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।
- रायपुर ।शासन की योजनाओं ने बदली तकदीर : मछली पालन बना स्थायी आय का जरिया राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब कागजों से निकलकर जमीन पर असर दिखा रही हैं। खासतौर पर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं ने ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार के नए रास्ते खोले हैं। इन योजनाओं से जुड़कर किसान न सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसी ही एक मिसाल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम हरिगंवा के किसान मुन्नालाल गोलदार हैं ।वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगंवा गांव निवासी मुन्नालाल गोलदार पहले पारंपरिक खेती पर निर्भर थे, जिससे सीमित आमदनी हो पाती थी। लेकिन जब उन्होंने मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन में शासन की योजनाओं का लाभ लिया, तो उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल गई। उन्होंने हरिगंवा जलाशय को पट्टे पर लेकर मछली पालन की शुरुआत की और सघन मत्स्य पालन तकनीक को अपनाया।मुन्नालाल ने रोहू, कतला, मृगल और कॉमन कार्प जैसी उन्नत मछली प्रजातियों का पालन किया। बेहतर प्रबंधन, नियमित देखरेख और आधुनिक तकनीक के उपयोग का नतीजा यह हुआ कि आज उन्हें मछली पालन से हर साल करीब 2 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। इस काम में उनके परिवार के सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं, जिससे परिवार को रोजगार का स्थायी साधन मिला है।मुन्नालाल बताते हैं कि स्थानीय बाजार में मछलियों की मांग हमेशा बनी रहती है, इसलिए बिक्री में कोई दिक्कत नहीं आती। मछली पालन से मिलने वाली स्थायी आमदनी ने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। अब वे भविष्य में आय के और साधन जोड़ने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि वे तालाब के पास कुक्कुट शेड लगाकर मछली पालन के साथ-साथ मुर्गी पालन भी शुरू करना चाहते हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों और मछुआरों को तालाब निर्माण, मछली बीज, परिपूरक आहार और जरूरी उपकरणों पर अनुदान दे रही है। इन्हीं योजनाओं का लाभ लेकर मुन्नालाल जैसे किसान मछली पालन को एक लाभकारी और स्थायी व्यवसाय के रूप में स्थापित कर रहे हैं।
- महासमुंद / जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं अंतर्राज्यीय परिवहन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा बीती रात और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 728 कट्टा अवैध व संदिग्ध धान जब्त किया गया।सरायपाली विकासखंड अंतर्गत एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में ग्राम खम्हारपाली में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान 118 कट्टा अवैध धान पाया गया। मौके पर ही धान को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम जंगलबेड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संग्रहित 450 कट्टा संदिग्ध धान पाया गया। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धान को जब्त कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं धान के स्रोत की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं अंतर्राज्यीय अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए सिरपुर चेकपोस्ट पर ओडिशा से धान लेकर आ रहे एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में 160 कट्टा धान पाया गया, जिसे मंडी एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन ने निर्देशित करते हुए कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए अवैध भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर सख्ती से निगरानी जारी रहेगी।
- रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 31 दिसम्बर को सवेरे 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
- -महासमुंद जिले की चारों विधानसभा में 7 लाख 93 हजार 722 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज-छूटे हुए मतदाता 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं-मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी कोमहासमुंद / भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य प्रारंभ किया गया। इसके तहत मतदाताओं के सत्यापन एवं एसआईआर के डिजिटाइजेशन हेतु 04 नवम्बर से 18 दिसम्बर (संशोधित तिथि) के बीच बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पूर्ण किया गया। आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को एसआईआर के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेसवार्ता आहूत कर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या एवं इससे संबंधित जानकारी दी गई।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि निर्वाचक नामावली के आज प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत प्रारंभिक सूची में सम्मिलित मतदाता दावा एवं आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा एवं आपत्ति में प्राप्त वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कर पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं के नाम केवल एक ही स्थान पर शामिल किए जाएंगे। दावा-आपत्ति की सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में भी अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा ईआरओ द्वारा नोटिस जारी करने एवं सुनवाई की समय-सीमा आज से 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदाताओं एवं सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता से जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद में कुल 7 लाख 93 हजार 722 मतदाताओं ने अपने गणना पत्र जमा करवाएं, जिनका नाम प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में सम्मिलित हैं। इनमें 3 लाख 94 हजार 607 पुरूष मतदाता, 3 लाख 99 हजार 107 महिला मतदाता और 8 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 86 हजार 820 मतदाता, खल्लारी में 2 लाख 3 हजार 231, बसना में 2 लाख 10 हजार 657 मतदाता एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 14 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन के पूर्व जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाताओं के नाम दर्ज थे, जिनमें 4 लाख 33 हजार 59 पुरूष मतदाता, 4 लाख 53 हजार 344 महिला मतदाता तथा 19 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल थे।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिनके गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों से अप्राप्त रहे ऐसे कुल 92 हजार 700 मतदाता है, जो कुल मतदाता का 10.46 प्रतिशत है। जिसमें 24 हजार 497 मतदाता मृत, 37 हजार 66 मतदाता स्थानांतरित व 23 हजार 149 मतदाता अनुपस्थित रहे। इसी तरह 7 हजार 359 मतदाताओं का दोहरा पंजीकरण था तथा 629 अन्य कारणों से अप्राप्त रहे। ऐसे मतदाताओं की सूची मसमबजपवदण्बहण्हवअण्पदध्।ैक्स्पेज लिंक पर मतदान केन्द्रवार देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि युवा वोटर जो 01 जनवरी 2026 तक 18 साल हो गए हैं या हो जाएंगे, उन्हें फॉर्म 6 के साथ एनेक्सर 4 में दिए गए जरूरी घोषणा पत्र के साथ अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक 4000 फॉम 6 जमा किए गए है, जिसका जांच और घोषणा पत्र जमा करने के बाद नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस चरण में 4 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 7 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा 1083 बीएलओ ने जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन किया है। इसके साथ ही 5 प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों सहित उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की तथा 2509 बूथ लेवल एजेंट भी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए थे। बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की सूची सीडी एवं हार्ड कॉपी में प्रदान की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम अक्षा गुप्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि जिसमें खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्री येतराम साहू, श्री राहुल चंद्राकर, श्री आनंद साहू, कांग्रेस से श्री दाऊलाल चंद्राकर, आम आदमी पार्टी से श्री राकेश झाबक, श्री भूपेन्द्र चंद्राकर, बहुजन समाज पार्टी से श्री हंसाराम सोनवानी एवं प्रेस कांफ्रेंस में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
- महासमुंद / भारतवर्ष के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 23 दिसम्बर को किसान दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुंद में किसान संगोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। विदित हो कि 16 से 31 दिसम्बर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन भी किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में वर्चुअल मोड के माध्यम से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी के द्वारा किसानों को संबोधित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी का नया बिल पास हुआ है जिसमें हितग्राहियों को 125 दिवस का रोजगार मिलेगा अब भुगतान 7 दिवस के अंदर संभव हो सकेगा। इसके अलावा खेती करने वाले कृषकों को मजदूरों की समस्या रहती थी उसे देखते हुए फसल कटाई के समय विकसित भारत जी राम जी कार्य 2 माह स्थगित रहेगा जिससे कृषि कार्य में मजदूरों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किसान दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम भलेसर के सरपंच श्री सेवाराम कुर्रे जी उपस्थित थे। साथ ही ग्राम के वरिष्ठ कृषक एवं पंच प्रतिनिधि श्री मनोहर जी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा अन्नदाता किसान भाइयों को रबी फसल की उन्नत खेती, उद्यानिकी फसलों की खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, रबी फसलों में उर्वरक एवं शस्य प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन में प्रयोग होने वाले यंत्र एवं सूक्ष्मजीवों की उपयोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को रबी के मौसम में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं कम जल मांग वाली फसलों को लगाने की सलाह दी गई। साथ ही साथ इन फसलों को लगाने से मृदा एवं पर्यावरण में होने वाले लाभ एवं जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापक्रम के प्रभाव को कम करके भूमिगत जल का किस प्रकार संरक्षण किया जा सकता है इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ आर.एल. शर्मा, मृदा वैज्ञानिक, डॉ. कुणाल चन्द्राकर, प्रक्षेत्र प्रबंधक, श्री कमल कांत लोधी एवं वरिष्ठ अनुसंधान सहायक श्री तरूण प्रधान के द्वारा व्याख्या दिया गया एवं कृषकों से विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले के कृषकों के साथ-साथ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, महासमुंद एवं फिंगेश्वर के चतुर्थ वर्ष के रावे कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया गया।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। मंगलवार को जन चौपाल में 73 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।जन चौपाल में ग्राम गिरना निवासी गायत्री निषाद ने वृद्धा पेंशन की जानकारी के लिए आवेदन किया। इसी तरह ग्राम लाफ़िनकला निवासी जेठूराम सतनाम ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन न्याय योजना की राशि के संबंध में, ग्राम लभराखुर्द निवासी ताराचंद धीवर ने मजदूर पंजीयन कार्ड हेतु, ग्राम बकमा निवासी टोमीन साहू ने श्रम पंजीयन कार्ड में संशोधन के लिए, ग्राम बनसिवनी निवासी टेकचंद बांधे ने सुपुत्र के इलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए, ग्राम बिराजपाली निवासी गोवर्धन बरिहा ने तीन पहिया बैटरी वाहन प्रदान करने हेतु, दिव्यांग तीरंदाज खिलाड़ी सविता निषाद ने खेल हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किए। इसके अलावा भौतिक सत्यापन, धान बेचने में समस्या संबंधी शिकायत, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम आवास, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- - पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवार के सदस्यों को सहायक उपकरणों का भी मिलेगा लाभमोहला । श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना निर्माण श्रमिकों के लिए दुर्घटना एवं गंभीर बीमारियों की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दुर्घटना, स्वास्थ्य उपचार एवं गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत दुर्घटना की स्थिति में चिकित्सा कराने पर वास्तविक व्यय अथवा अधिकतम 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।इसके साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सहायक उपकरणों हेतु भी सहायता का प्रावधान किया गया है। दृष्टिबाधित श्रमिकों को चश्मा हेतु 1 हजार रुपए, कृत्रिम दंत हेतु 5 हजार रुपये तथा श्रवण बाधित यंत्र हेतु 6 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि कोई श्रमिक 15 दिवस से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहता है, तो उस अवधि में घोषित न्यूनतम वेतन के मान से 15 दिवस के बराबर वेतन की प्रतिपूर्ति मंडल द्वारा की जाएगी। योजना के अंतर्गत मंडल में निरंतर तीन वर्ष तक पंजीकृत श्रमिक यदि हृदय शल्य क्रिया, गुर्दा या लीवर प्रत्यारोपण, मस्तिष्क अथवा रीढ़ की हड्डी की शल्य क्रिया, घुटना प्रत्यारोपण, कैंसर उपचार या लकवा जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़त होते हैं, तो उनके बेहतर इलाज, दवा एवं चिकित्सा हेतु वास्तविक व्यय अथवा अधिकतम 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि प्रदेश में संचालित आयुष्मान भारत योजना एवं खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अतिरिक्त होगी।- पात्रता एवं आवेदन प्रक्रियायोजना के लिए 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के पंजीकृत निर्माण श्रमिक पात्र होंगे। श्रमिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से विभागीय वेब पोर्टल, श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, किसी भी चॉइस सेंटर, संबंधित श्रम कार्यालय अथवा मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ श्रमिक पंजीयन परिचय पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अस्पताल द्वारा जारी उपचार संबंधी प्रमाण पत्र तथा दुर्घटना की स्थिति में एफआईआर रिपोर्ट की स्कैन प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन की जांच उपरांत पात्रता अनुसार सहायता राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
- - कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देशमोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।जनदर्शन में विकासखंड चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरसुर के समस्त ग्रामवासियों ने मुर्गी शेड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार एवं सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्य जल्द प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम हाड़ीटोला निवासी श्री रतनलाल ने अपने मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली पोल एवं तार हटाने के संबंध में आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बिजली लाइन के कारण मकान निर्माण में परेशानी हो रही है। जिस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को आवश्यक जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।मोहला निवासी राजेश कुमार नेताम ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम पंचायत कुसुमकसा के ग्रामीणों ने बाजार शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने हेतु आवेदन दिया। इसी प्रकार जिले के जनसामान्य ने अपनी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- - गुणवत्तापूर्ण हो निर्माण एवं मरम्मत कार्य, छात्रावासों की साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान- कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षामोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति एवं जिले में संचालित विकास कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।बैठक में कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले के समस्त छात्रावासों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों की मरम्मत कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वर्तमान में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने दो टोकन के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए ऐसे किसानों की सूची तैयार कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि अवैध धान की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही रबी फसल अंतर्गत बीज भंडारण एवं वितरण, धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने छूटे हुए श्रमिकों को जागरूक करने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि सभी श्रमिक पंजीकृत होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजीयन नहीं होने से श्रमिक शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
- -राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध-बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ-खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026 के शुभंकर ‘मोर वीर’, थीम सॉन्ग और खेलो इंडिया टॉर्च का अनावरण-मलखंब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएंरायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मंगलवार को बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन करते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 के शुभंकर ‘मोर वीर’, थीम सॉन्ग एवं खेलो इंडिया टॉर्च का रिमोट बटन दबाकर अनावरण किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। उद्घाटन समारोह में अबूझमाड़ क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा मलखंब की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई। महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री अमित कुमार द्वारा खेलो इंडिया टॉर्च का अनावरण किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और खेल सहित हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह युवा महोत्सव न केवल युवाओं की प्रतिभाओं को पहचान देने का मंच है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने, मलखंब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान करने तथा अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखंब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर से 3,000 से अधिक युवा भाग ले रहे हैं, जो 14 सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विधाओंकृ8 दलीय एवं 6 एकलकृमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन की विजेता प्रतिभाएँ वर्ष 2026 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता यह प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होकर शांति, विकास और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जनजातीय अंचलों में खेलों की अपार संभावनाएँ हैं और सरकार इन क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ा रही है।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि युवाओं की सृजनशील सोच से ही देश आगे बढ़ता है और केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतरप्रयासरत हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने घोषणा की कि आने वाले समय में सरगुजा अंचल में भी ओलंपिक-स्तरीय खेल आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर बदल रहा है और आज जनजातीय क्षेत्रों के युवा राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायकगण श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और युवा उपस्थित थे।














.jpg)












