ब्रेकिंग न्यूज़

 जोन 10 क्षेत्र में  20 से अधिक अवैध ठेलों को हटाकर  आवागमन सुगम बनाया गया

 रायपुर- रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे टीम प्रहरी के जनहितकारी अभियान के सतत क्रम में मंगलवार को रायपुर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गनिर्देशन और सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री सुशील अहीर, उप अभियंता श्री अजय श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा मिलकर अभियान चलाकर नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत  लालपुर ब्रिज के पास लालपुर चौक के आसपास मार्ग में अभियान चलाकर लगभग 20 से अधिक अवैध ठेलों को हटाकर नागरिकों को मार्ग में यातायात जाम की समस्या को तत्काल दूर करते हुए आवागमन मार्ग में सुगम और सुव्यवस्थित बनाकर त्वरित राहत दिलवाई. 
टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत व्यवस्था सुधार हेतु नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा सम्बंधित कब्जाधारी सभी ठेला संचालकों को भविष्य में मार्ग पर पुनः कब्जा जमाने की स्थिति में सघनअभियान चलाकर जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी दी गयी है. 
यहां यह उल्लेखनीय है कि एक बार विगत दिनों पूर्व में भी नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम के साथ मिलकर लालपुर ब्रिज के पास चौक के आसपास मुख्य मार्ग को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाया था, पुनः अवैध कब्जा जमाने पर आज पुनः एक बार फिर अभियान चलाकर टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा सभी अवैध ठेलों को मार्ग से हटाकर कब्जामुक्त करवाते हुए यातायात सुगम बनाकर नागरिकों को त्वरित राहत यातायात जाम की समस्या से दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का अभियान जनहित में आगे भी जारी रहेगा.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english