- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज आनंद समाज लाईब्रेरी कंकालीपारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ”छत्तीसगढ़ के विभूति” पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक श्री जागेश्वर प्रसाद है। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने पुस्तक के लेखक श्री जागेश्वर प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि इस पुस्तक से लोगों को छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसे अनेक महान विभूति हैं, जिनका उल्लेख और संस्मरण छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं है। ऐसे महान विभूतियों के बारे में जानकारी संकलित करना बहुत ही प्रशंसनीय है।
- -‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पर जशपुर में चलेगा पौधा वितरण महाभियान, महतारी वंदन हितग्राहियों को जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगेरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी सभी माताओं-बहनों को एक पौधा भेंट कर रहा हूँ। यह पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी के साथ ही उससे हमारे अटूट संबंध को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे से हमें प्राण वायु मिलता है। जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। पौधरोपण से पर्यावरण में सुधार होता है और मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन मिलता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राही अनिता लकड़ा को अमरूद का पौधा सौंपते हुए पूछा कि पौधा कहां पर लगाएंगे। अनिता ने बताया कि इसे अपने आंगन में लगाऊंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों को पौधे वितरित किए और उन्होेंने कहा कि इन पौधों को रोपित कर उन्हें अपने बच्चों की तरह देख-भाल करें। ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इन पौधरोपण का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ मुहिम के तहत इस पौध वितरण महाभियान के तहत महतारी वंदन की हितग्राही महिलाओं को जशपुर जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए पंचायत स्तर पर तैयारी कर ली है।
- -संवेदनशील क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं,मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का लेंगे जायजा-जिला अस्पताल और समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी करेंगे निरीक्षणरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के सुदूर और संवेदनशील जिले में पूरा दिन व्यतीत करेंगे जिसके अन्तर्गत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का जायज़ा लेंगे।श्री जायसवाल इस दौरान जिला अस्पताल का दौरा भी करेंगे और समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी निरीक्षण करेंगे। गौरतलब है कि पोटा केबिन में कुछ छात्र मलेरिया से पीड़ित हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ज़िला पंचायत सभागार बीजापुर में बस्तर संभाग के सभी ज़िलों के स्वास्थ्य प्रमुखों (सीएमएचओ,सीएस,डीपीएम) की बैठक भी लेंगे। ज़िला प्रमुखों द्वारा वर्षाऋतु की बीमारियों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी। श्री जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री महेश गागडा,अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज पिंगुआ एवं स्वास्थ्य संचालक ऋतुराज रघुवंशी भी रहेंगे।
- -कोतवाली पुलिस ने कन्हारपुरी रोड में नाकाबंदी कर की कार्रवाईराजनांदगांव। मध्यप्रदेश के बैतूल से लग्जरी कार में शराब का अवैध परिवहन करने वाले आरोपी शेख आमिर (28 वर्षीय) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 22 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। जिसे आरोपी बस्तर लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी जप्त किया है। आरोपी को जेल भेजकर पुलिस उसके मोबाइल फोन का डिटेल भी खंगाल रही है।कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि शनिवार को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि नागपुर की ओर से एक सफर रंग की कार में भारी मात्रा में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। कार रायपुर की ओर जाने निकली है। सूचना मिलते ही बायपास रोड में कन्हारपुरी मार्ग में पुलिस ने नाकाबंदी की। जिसमें संदेही कार को रोककर चेक किया गया। कार में एमपी में निर्मित 22 पेटी विदेशी शराब भरी थी। आरोपी शेख आमिर ने शराब को बस्तर में जगदलपुर सप्लाई करने की जानकारी दी। कार और अवैध रूप से तस्करी कर रहे शराब को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज कर मामले की जांच की जा रही है। निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि जांच में अन्य आरोपी की संलिप्तता है। मोबाइल डिटेल व अन्य जानकारी लेकर शराब तस्करी के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- -मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा नेे नेशनल लोक अदालत के तहत राज्य के सभी 23 जिलों का वर्चुअल मोड के माध्यम से किया निरीक्षणरायपुर, 14 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन उच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर के न्यायालयों के साथ साथ राजस्व न्यायालयों में 13 जुलाई को आयोजित नेशनल लोक अदालत हेतु गठित कुल 605 खंडपीठों द्वारा प्रेषित अंतिम आंकड़ो में 7 लाख 66 हजार 639 प्री- लिटिगेशन प्रकरण तथा 65 हजार 139 लंबित मामलों को मिलाकर कुल 8 लाख 31 हजार 848 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 230 करोड़ 09 लाख 55 हजार 219 रूपये के अवार्ड पारित किए गए।छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह- मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी 23 जिला एवं सत्र न्यायालयों से वर्चुअल मोड के माध्यम जुड़कर लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया गया और सभी जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीशों व अन्य खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियों से संवाद व चर्चा की गई और लोक अदालत की प्रगति का जायजा लिया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए मार्गदर्शन करते हुए प्रोत्साहित करें।वर्चुअल मोड में निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधिपति ने जिला न्यायलय रायगढ़ के एक प्रकरण में जहां एक उम्रदराज पति-पत्नी के मध्य घरेलु हिंसा का विवाद था और वे अलग अलग रह रहे थे और लोक अदालत के दौरान उनका समझौता हुआ और वे एक साथ रहने के लिये तैयार हो गये। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा पक्षकारों के प्रयासों की सराहना की गई और दम्पत्ति को भविष्य के खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई ।मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में नेशनल लोक अदालत के संबंध में गठित दो खण्डपीठों का भी अवलोकन किया गया और लोक अदालत कार्यवाहियों का जायजा लेते हुए अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को निराकृत कराये जाने की बात कही।गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधिपति की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में पहली बार माननीय उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्तिगणों द्वारा भी अपने पोर्टफोलियो जिलों में भ्रमण कर नेशनल लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया गया और लोक अदालत के पीठासीन अधिकारियों, सदस्यों व पक्षकारों को अधिक से अधिक प्रकरण निराकृत करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गणों के द्वारा नेशनल लोक अदालत के दिन अपने पोर्टफोलियो जिले में उपस्थित रहना लोक अदालत व्यवस्था की विश्वसनीयता को पारदर्शी व विश्वसनीय बनायेगा और इसे एक नई उंचाई प्रदान करने वाला सिद्ध होगा ।मुख्य न्यायाधिपति द्वारा सभी 23 जिलों का वर्चुअल मोड से निरीक्षण जहां आधुनिक तकनीक का न्यायालयीन कार्यवाहियों में उपयोग को दर्शाता है, वहीं मुख्य न्यायाधिपति की यह पहल लोक अदालत के पीठासीन अधिकारियों, सदस्यों व पक्षकारों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ पक्षकारों में विश्वास सृजित करेगा और लोक अदालत को और विश्वसनीयता और प्रमाणिकता प्रदान करेगा।मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्तिगण जो लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपने पोर्टफोलियो के जिलों में लोक अदालत के अवसर पर गए थे, उनका विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है, साथ-ही-साथ मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा उच्च न्यायालय में गठित लोक अदालत की दो खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी न्यायमूर्तिगण व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा राज्य के सभी सम्मानित प्रधान जिला न्यायाधीशगणों और नेशनल लोक अदालत के संबंध में राज्य में गठित सभी खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारियों और खण्डपीठ के सदस्यों, सभी न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ-साथ सभी पैरालीगल वालेण्टियर, अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा पक्षकारों तथा सभी लोगों जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस नेशनल लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में योगदान दिया है, को धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया है, जिन्होनें इस लोक अदालत के प्रचार-प्रसार व लोगों के मध्य जागरूकता फैलाने में विशेष योगदान दिया
- सक्ती। जिले के हसौद थाना क्षेत्र के झरप गांव के नाले में बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली है। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान सोमनाथ उर्फ सहतु राम के रूप में हुई है।. पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।पुलिस से मिली जानकारी, झड़प गांव निवासी बुजुर्ग सोमनाथ उर्फ सहतु राम घर से शाम को निकला था,।तभी सुबह गांव के नाला में बुजुर्ग सोमनाथ उर्फ सहतु राम की लाश मिली थी। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है।
- राजनांदगांव । शहर के कौरिनभाठा स्थित अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय की महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में विभाग के कर्मचारी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित देवराम सोनकर शासकीय कृषि प्रक्षेत्र भंवरमरा में सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत है। आरोपित ने बीते 11 जुलाई को दोपहर 11 से 12 बजे के बीच कौरिनभाठा कार्यालय में वेतन रूकने की शिकायत लेकर पहुंची महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ किया। महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 14 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 404.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 129.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 192.3 मिमी, बलरामपुर में 327.9 मिमी, जशपुर में 233.5 मिमी, कोरिया में 234.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 192.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 192.9 मिमी, बलौदाबाजार में 272.2 मिमी, गरियाबंद में 242.8 मिमी, महासमुंद में 198.3 मिमी, धमतरी में 218.8 मिमी, बिलासपुर में 317.2 मिमी, मुंगेली में 302.6 मिमी, रायगढ़ में 309.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 168.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 263.9 मिमी, सक्ती में 238.7 कोरबा में 371.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 316.3 मिमी, दुर्ग में 155.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 228.8 मिमी, राजनांदगांव में 189.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 217.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 175.0 मिमी, बालोद में 224.4 मिमी, बेमेतरा में 147.1 मिमी, बस्तर में 297.6 मिमी, कोण्डागांव में 220.9 मिमी, कांकेर में 234.9 मिमी, नारायणपुर में 288.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 292.9 मिमी और सुकमा जिले में 402.5 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -बीमा कराने से प्रतिकूल मौसम में मिलती है आर्थिक सुरक्षारायपुर।, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई हैं। योजना में धान सिंचित, धान असिंचित फसलों, उड़द, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर /तुअर, रागी एवं सोयाबीन को शामिल किया गया है। इस योजना से किसानों को प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 अंतर्गत जिले में अधिकाधिक कृषकों को बीमा आवरण में सम्मिलित करने हेतु फसल बीमा प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।कृषि विभाग ने किसानों से अनुरोध किया है कि अपना आधार कार्ड खरीफ वर्ष के लिए दिनांक 31 जुलाई 2024 से पूर्व बैंक में अपडेट करा लें। फसल बीमा पोर्टल पर बिना आधार प्रमाणिकरण के बीमा मान्य नहीं होगा। फसल लगाने वाले सभी अऋणी किसानों को प्रस्ताव पत्र के साथ नवीनतम आधार कार्ड की छायाप्रति, नवीनतम भूमि प्रमाण-पत्र (बी-1, खसरा) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउंट , आईएफएससी कोड, बैंक का पता साफ-साफ दिख रहा हो, फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने का आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर एवं बटाईदार, कास्तकार, साझेदार किसानों के लिये फसल साझा, कास्तकार का घोषणा पत्र इत्यादि दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा ।धान सिंचित के लिए बीमा राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 1200 रुपए तथा असिंचित फसल के लिए बीमा राशि 43 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 860, उड़द व मूंग के लिए बीमा राशि 22 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 460 रुपए निर्धारित की गयी है। इसी प्रकार मूंगफली की बीमा राशि 42 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 840 रुपए, कोदो की बीमा राशि 16 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 320 रुपए, कुटकी की बीमा राशि 17 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 340 रु. ,मक्का की बीमा राशि 36 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 720 रुपए,अरहर की बीमा राशि 35 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 700 रुपए, रागी की बीमा राशि 15 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 300 रुपए तथा सोयाबीन की बीमा राशि 41 हजार और प्रीमियम 820 रुपए निर्धारित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/farmer से प्राप्त कर सकते हैं।
-
रायगढ़.। जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के छाल क्षेत्र में आज सुबह जंगली हाथी के हमले में राजूदास महंत (45) की मौत हो गई। धरमजयगढ़ वन मंडल के वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि आज सुबह पांच बजे छाल रेंज के अंतर्गत कुडे़केला गांव के करीब लडेरा के जंगल में महंत महुआ बीज एकत्र करने गया था, जब वह जंगल में था तब एक नर हाथी ने उसपर हमला कर दिया इस हमले में महंत की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जोगावत ने बताया कि वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता राशि दी गई है। विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है।
- -आई.टी. व संबंधित क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने कार्यशाला 16 जुलाई को-ई-स्टार्ट के वेबसाइट से कराएं पंजीयनरायपुर । राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। युवाओं को नवा रायपुर में खुल रहे आईटी हब में मल्टीनेशनल कंपनियांे से जुड़ने का अवसर मिलने जा रहा है। इसके लिए 16 जुलाई को शहीद स्मारक भवन मंे कार्यशाला आयोजित की गई है। इस कार्यशाला के माध्यम से आई.टी. व संबंधित क्षेत्र में रोजगार के उपलब्ध अवसरों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस कार्यशाला में रोजगार उपलब्ध कराने वाली प्लेसमेंट एजेंसी व छात्र हिस्सा लेंगे। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए E-START.CO.IN पर पंजीयन कर सकते है
- -एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्रवाई कबाड़ यार्ड को किया गया सीलबंद-राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम का रहा योगदानरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने अवैध कबाड़ कार्य करने वालों पर कार्रवाई की है। टीम उरला और खमतराई के कबाड़ी यार्ड में पहुंची और खड़ी गाड़ियों के दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन किसी भी गाड़ियों का दस्तावेज पेश नहीं होने पर यार्ड को सीलबंद किया गया। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर निगम संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चंद्राकर, जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव, तहसीलदार रायपुर श्री पवन कोसमा ,नायब तहसीलदार श्री प्रवीण परमार, खमतराई व उरला थाने की टीम भी उपस्थित थे।एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे ने बताया कि उरला व खमतराई क्षेत्र में कबाड़ का कार्य करने वाले मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद बिलाल, सईद खान, नईम के यार्ड में पहुंची। इस दौरान यार्ड संचालकों एवं कबाड़ियों का गुमास्ता व यार्ड से संबंधित समस्त दस्तावेज की जांच की गई। इस दौरान पुराने वाहनों के कबाड़ को जब्त वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही सीलबंद की कार्रवाई की गई। इसके अलावा लाखेनगर चैक के पास दीपक कुकरेजा के शाॅप को सील करने की कार्रवाई की गई। हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड के पास सरकारी जमीन में अवैध रूप से बने कबाड़ शाॅप को तोड़ा गया। साथ ही लाखे नगर चैक से सारथी चैक हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड बाउंड्री के पास सरकारी जमीन में अवैध रूप से रखे गए 6 ठेलों को जब्त किया गया। रिंग रोड रायपुर चैक के पास दुर्गा इंटरप्राइजेस, हीरापुर के गणपत चैक के पास सोनू साहू, महादेवघाट पूल के पास मोहम्मद मोहसिन व हीरापुर के अब्दुल मलिक पर भी कार्रवाई की गई है और राजकुमार के सामने से भी कार्रवाई कर सीलबंद किया गया।
- बिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के सभी ग्रामों में प्रत्येक शनिवार सामूहिक श्रमदान का आयोजन कर साफ सफाई की जा रही है। बारिश के दिनों में पानी के रूकाव से मच्छर पनपने लगते है जो आस-पास के इलाकों में फैलने लगते है जिससे मलेरिया जैसे गंभीर रोग के लक्षण सामने आते है। दूषित पानी पीने से डायरिया जैसे गंभीर रोग का खतरा बना रहता है। ऐसे गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी ग्राम के सार्वजनिक स्थल जैसे स्कूल भवन, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल स्त्रोत, तालाब, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल की साफ-सफाई करने के सख्त निर्देश दिए गए है।इसी कड़ी में आज श्रमदान का आयोजन आज ग्राम परसदा, बीजा, चोरभट्टी, बांका, मानिकचौरी, विजयपुर, भटचौरा, मझवानी, बेलगअहना, खजुरी, पाली, रांका, करगीकला, बिनौरी, कोडासार आदि समस्त ग्रामो में जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिला, ग्रामवासी, एवं पंचायत सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जनपद पंचायत के सहयोग से श्रमदान किया गया। इस अवसर पर मंदिरो, तालाब, हैंडपंप, स्कूल परिसर, पंचायत भवन, सड़क किनारे, सार्वजनिक मंच, गली की सफाई की गई तथा घर-घर कचरा संग्रहण का काम किया गया।
- दुर्ग, / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में तथा डॉ. प्रज्ञा पचौरी, प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन में आज 13 जुलाई 2024 को जिला न्यायालय एवं तहसील व्यवहार न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिला न्यायालय दुर्ग, कुटुम्ब न्यायालय, दुर्ग, व्यवहार न्यायालय भिलाई-3 व्यवहार न्यायालय पाटन एवं व्यवहार न्यायालय धमधा तथा किशोर न्याय बोर्ड श्रम न्यायालय, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाऐ) राजस्व न्यायालय एवं उपभोक्ता फोरम दुर्ग में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर डॉ. प्रज्ञा पचौरी, प्रधान जिला न्यायाधीश दुर्ग द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल कर प्रातः 10.30 बजे किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग एवं जिला अधिवक्ता संघ, दुर्ग की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन एवं अन्य पदाधिकारीगण, न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा विभिन्न बैंक के प्रबंधक उपस्थित रहे। नेशनल लोक अदालत में कुल 37 खण्डपीठ का गठन किया गया। परिवार न्यायालय दुर्ग हेतु 04 खण्डपीठ, जिला न्यायालय दुर्ग हेतु 28, तहसील न्यायालय भिलाई-3 में 01 खण्डपीठ, तहसील पाटन हेतु 01 खण्डपीठ, तहसील न्यायालय धमधा में 01 खण्डपीठ, किशोर न्याय बोर्ड हेतु 01 तथा स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएँ) दुर्ग के लिए 01 खण्डपीठ का गठन किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालय में भी प्रकरण का निराकरण हेतु खण्डपीठ का गठन किया गया था।उक्त नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य दाण्डिक सिविल परिवार मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण रखे गये तथा उनका निराकरण आपसी सुलह, समझौते के आधार पर किया गया। इसके अलावा बैकिंग/वित्तीय संस्था, विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों (विवाद पूर्व प्रकरण) का निराकरण भी किया गया। लोक अदालत में दोनों पक्षकारों के आपसी राजीनामा से प्रकरण का शीघ्र निराकरण होता है, इसमें न तो किसी की हार होती है न ही किसी की जीत होती है।आज आयोजित उक्त नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण माननीय श्री न्यायमूर्ति एन. के. चंद्रवंशी, न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं पोर्टफोलियो जज जिला-दुर्ग द्वारा किया गया। माननीय श्री न्यायमूर्ति द्वारा न्यायालय परिसर में गठित खण्डपीठों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पक्षकारों से रू-ब-रू हुये नेशनल लोक अदालत से संबधित कार्यों का जायजा लिया गया। माननीय श्री न्यायमूर्ति द्वारा वर्चुअल मोड़/विडियो कान्फ्रेसिंग से हो रहे राजीनामा में भी स्वतः पक्षकारों से भी वार्तालाप कर राजीनामा करने हेतु उन्हें प्रेरित किया। माननीय श्री न्यायमूर्ति द्वारा प्रकरण के पक्षकार जिनके मध्य राजीनामा हुआ है उन्हें प्रेरित करने हेतू पौधे स्मृति स्वरूप प्रदान किये गये। माननीय श्री न्यायमूर्ति द्वारा इस उद्देश्य सहित, कि वे पौधे को अपने घर में लगाकर पुनः स्थापित हुए मधुर संबंध के चिन्ह के रूप में उक्त पौधे को देखते हुए प्रोत्साहन लेते हुए अपने मध्य मधुर संबंध बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान श्री न्यायमूर्ति एन. के. चंद्रवंशी के साथ डॉ० प्रज्ञा पचौरी, प्रधान जिला न्यायाधीश दुर्ग, श्रीमती गिरिजादेवी मेरावी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग, श्री संजीव कुमार टामक विशेष न्यायाधीश एस.सी.एस.टी.एक्ट एक्ट दुर्ग, श्रीमती रश्मि नेताम, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट दुर्ग तथा सचिव श्री आशीष डहरिया उपस्थित रहे।आज आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में आने वाले जनसाधारण लोगों के लिए निःशुल्क आम लंगर का आयोजन किया गया जिसमें जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में पधारने वाले आंगतुकों/पक्षकारों को अधिकाधिक संख्या में निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। इसके साथ-साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में आने वाले पक्षकारों के स्वास्थ्य जॉच/परीक्षण हेतु एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें उक्त विभाग/कार्यालय की ओर से डॉ. शुमदा तिवारी, श्रीमती जयश्री नागरे ग्रामीण चिकित्सा सहायक, श्री खेमलाल कुर्रे, श्री प्रवीण कुमार कुर्रे फारमासिस्ट, श्री राजू यादव वार्ड ब्वाय के द्वारा सेवाएँ प्रदान की गयी। उक्त आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में बड़ी संख्या में आमजनों के द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच/परीक्षण कराया गया और बहुतायत संख्या में लोग लाभांवित हुए हैं।वर्ष 2024 के इस द्वितीय नेशनल लोक अदालत में कुल 9428 न्यायालयीन प्रकरण तथा कुल 101546 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकृत हुए जिनमें कुल समझौता राशि 315443693 रूपये रहा। इसी कम में लंबित निराकृत हुए प्रकरण में 384 दाण्डिक प्रकरण, क्लेम के 54 प्रकरण, पारिवारिक मामलें के 175 चेक अनादरण के 414 मामलें, व्यवहार वाद के 78 मामलें श्रम न्यायालय के कुल 34 मामलें तथा स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएँ) दुर्ग के कुल 1051 मामलें निराकृत हुए। उक्त नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरण के कुछ महत्वपूर्ण प्रकरण निम्नानुसार रहे -55 वर्षीय ब्लड प्रेशर और शुगर की वृद्ध महिला को उनके पुत्र से मिला भरण पोषणमामला खण्डपीठ क्र. 01 के पीठासीन अधिकारी श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग का है जिसमें 55 वर्षीय ब्लड प्रेशर और शुगर की वृद्ध महिला जिनका मामला 2 वर्षों से लंबित था उक्त प्रकरण में आवेदिका और उनके पुत्र के मध्य आज नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह करते हुए आपसी राजीनामा कर प्रकरण राजीखुशी से समाप्त किया गया उक्त मामलें में पुत्र के द्वारा अपनी माता के भरण पोषण हेतु प्रतिमाह 4000 रूपये प्रत्येक माह के 10 से 15 तारीख तक अपनी माता के बैंक खाते में जमा करने सहमत हुआ। इस तरह लोक अदालत के माध्यम से पुनः एक परिवार के मध्य मधुर संबंध स्थापित हुआ।आवेदक एवं आवेदिका के दाम्पत्य संबंधों का पुनर्स्थापना हुआमामला खण्डपीठ क्र. 01 के पीठासीन अधिकारी श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग का है जिसमें आवेदक का विवाह अनावेदिका के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। जिनके दाम्पत्य संसर्ग से 12 वर्षीय पुत्री है, जो अनावेदिका के साथ रह रही है। 10 वर्ष तक साथ रहने के बाद अनावेदिका ससुराल में रहने की जिद करने लगी इनके मध्य काफी अधिक विवाद होने लगा। अनावेदिका मायके चली गई। काफी प्रयास के बाद भी अनावेदिका साथ रहने को तैयार नहीं हुई अंततः गृहस्थ जीवन पुनः स्थापित कराये जाने, आवेदक ने मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। आज नेशनल लोक अदालत में समझाईश के उपरांत उभयपक्ष पुरानी बातों को भूलकर साथ-साथ रहकर दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने को तैयार हो गया। सुलहवार्ता सफल रही। आवेदक एवं अनावेदिका अपनी पुत्री के साथ राजीखुशी अपने घर चले गए। पक्षकारों को इस अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ एक पौधा स्मृति स्वरूप प्रदान किया गया। जिसे वे अपने घर में लगाकर पुनः अपने नए जीवन की शुरूआत एक नए रूप में करें। इस प्रकार लोक अदालत का सार न किसी की जीत, न किसी की हार पूर्ण हुई।बी.पी., शुगर से पीड़ित, शारीरिक रूप से कमजोर वृद्ध को उनके पुत्रों से मिला भरण-पोषणमामला खण्डपीठ क्र. 01 के पीठासीन अधिकारी श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग का है जिसमें अनावेदकगण पुत्र अपने वृद्ध पिता को मूल निवास में छोड़कर, अपने ससुराल, पत्नी व बच्चों के साथ चले गए। आवेदक वृद्ध पिता ने अपने स्वयं की आय से लोहा मोल्डिंग का कारखाना लगाया था जिसका संचालन अनावेदकगण पुत्रों द्वारा किये जाने से घर खर्च चलता था। कारखाना बंद होने से अनावेदकगण अपने ससुराल में निवास करने लगे। आवेदक के बी.पी. शुगर से पीड़ित होने व काफी कमजोर होने से जीविकोपार्जन का संकट पैदा होने पर आवेदक द्वारा अपने पुत्रों के विरूद्ध भरण-पोषण का मामला प्रस्तुत किया गया। आज नेशनल लोक अदालत के अवसर पर समझाईश दिये जाने से अनावेदकगण अपने वृद्ध पिता को भरण पोषण हेतु 1000-1000 प्रत्येक माह आवेदक के बैंक खाते में जमा करने तथा अपने पिता के बी.पी. शुगर की दवाई की व्यवस्था करने तथा आवेदक की उचित देखभाल करने सहमत हो गए। इस प्रकार सुलहवार्ता सफल रही। आवेदक वृद्ध पिता एवं अनावेदकगण राजीखुशी अपने घर चले गए। पक्षकारों को इस अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ एक पौधा स्मृति स्वरूप प्रदान किया गया। जिसे वे अपने घर में लगाकर पुनः अपने नए जीवन की शुरूआत एक नए रूप में करें।दिव्यांग महिला को मोटर दुर्घटना दावा के तहत मिली क्षतिपूर्तिमामला खण्डपीठ क्र. 05 के पीठासीन अधिकारी श्रीमती सुनीता टोप्पो, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के न्यायालय का है जिसमें दिव्यांग महिला, जो चलने फिरने में असमर्थ थीं, को जिला न्यायालय व पैरालीगल वालिन्टियर की मदद से संबंधित न्यायालय में व्हीलचेयर के माध्यम से पहुंचाया गया। माननीय पीठासीन अधिकारी के द्वारा समझाईश दिये जाने पर अनावेदक के द्वारा आवेदिका दिव्यांग महिला को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण प्रकरण के तहत राजीनामा के आधार पर क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई। जिसके पश्चात उक्त आवेदिका हसी-खुशी अपने घर लौट गई।टूटा हुआ परिवार हुआ एकमामला खंडपीठ कमांक 21 के पीठासीन अधिकारी श्री रवि कुमार कश्यप के न्यायालय का है। जिसमें प्रार्थी एवं अभियुक्त आपस में सगे बड़े पिताजी एवं भतीजा होकर एक ही परिवार के सदस्य है। जिनके मध्य मारपीट होने के कारण आपराधिक प्रकरण न्यायालय में लंबित था। उक्त प्रकरण में समझाईश के दौरान माननीय श्री न्यायमूर्ति एन. के. चंद्रवंशी, न्यायमूर्ति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय विलासपुर, का आगमन हुआ। और माननीय महोदय के द्वारा उभयपक्षों को समझाईश दिये जाने पर उभयपक्ष राजीनामा करने हेतु तैयार हो गये। उभयपक्ष आपस में गले मिलकर अपने घर वापस हसी-खुशी लौट गए। इस प्रकार लोक अदालत के माध्यम से एक टूटा हुआ परिवार पुनः एक होकर हसी-खुशी अपने घर लौट गया।
-
भिलाई । जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी के अध्यक्षता में जोन क्रमांक 5 में जोन समिति की बैठक आहुत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से सदस्यों ने विचार किया कि बोरिया सब्जी मार्केट सेक्टर 4 भिलाई के पुराने बाजारों में से एक है। बरसों से बाजार लगते लगते इतना बड़ा होते चला गया कि अब मैदान के अलावा प्रमुख रोड में भी सब्जी बेची जा रही है। हजारों लोग सब्जी खरीदने दूर-दूर से आते हैं । जिसके कारण आवागमन बाधित हो रहा है। दुर्घटना होने का संभावना बनी रहती है। इस परेशानी को देखते हुए जोन समिति के सदस्यों ने भिलाई नगर सेवा विभाग को पत्र लिखने लिखने की अनुशंसा की गई। बोरिया सब्जी मार्केट सड़क से हटवा कर म मैदानी क्षेत्रों में व्यवस्थित किया जाए। इसके लिए सभी पार्षद सहमत थे। साथ में चौक चौराहों पर अवस्थित ढंग से व्यापार करने वाले ,फल बेचने वाले ठेले , चाट गुपचुप, फेरी लगाकर बेचने वाले दुकानदारों को को भी व्यवस्थित करने एवं सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को भी पकड़ने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने पर जोर दिया गया । जिससे सेक्टर क्षेत्र की सुंदरता बनी रहे । इसके लिए भिलाई स्टील प्लांट एवं नगर पालिक निगम भिलाई मिलकर कार्य करें ।क मीटिंग के दौरान जोन 5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी, एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर, पाषर्दगढ़ ,जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता के के गुप्ता , जोन स्वास्थ्य अधिकारी वी सैमुअल, उप अभियंता दीपक देवांगन, श्रीमती प्रभा लाकड़ा आदि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिक निगम, भिलाई।
- रायपुर । ग्राम टेकारी (कुंडा) निवासी 52 वर्षीया श्रीमती केसर नायक का शनिवार 13 जुलाई को अपराह्न आकस्मिक निधन हो गया । वह अशोक नायक की पत्नी, विकास , श्रीमती वंदना वर्मा व अंजना की माता तथा सेवानिवृत्त प्रधानपाठक स्वर्गीय रामनाथ नायक की पुत्रवधू थी। अंतिम उनका संस्कार टेकारी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। .
- -कभी स्कूटी नहीं चला पाती थी पुष्पा, अब ड्रोन उड़ाकर खेतों में कर रही स्प्रेरायपुर,। मजबूत इरादे और भरपूर आत्मविश्वास से ग्रामीण महिलाओं के लखपति दीदी बनने का सपना साकार हो रहा है। एक समय था जब मेरे लिए स्कूटी चलाना भी संभव नहीं था, घर के कामकाज तक ही सीमित थी, लेकिन मुझे ड्रोन चलाने के लिए चयन किया गया। यकीनन मेरे के लिए एक बड़ा अवसर था, मैने यह कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कोई काम कर पाउंगी, लेकिन प्रशिक्षण के बाद अब मैं ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित हो गई हूं। यह कहना है आरंग के ग्राम गुल्लू की श्रीमती पुष्पा यादव का।श्रीमती यादव कहती है कि गांवों के खेतों में फसलों के ऊपर ड्रोन चलाकर कीटनाशक का छिड़काव कर रही हूं। अप्रैल माह में 20 दिनों का ड्रोन पायलेट का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद श्रीमती यादव ने यह कार्य प्रारंभ किया है। वह कहती है कि प्रति एकड़ कीटनाशक के छिड़काव करने पर उन्हें 300 रूपए की आय होती है। विगत डेढ़ माह में ही वह 26 हजार रूपए की आय अर्जित कर चुकी है। वे कहती है कि केंद्र सरकार की योजना एन.आर.एल.एम बिहान की सदस्य हूं। साथ ही महिला किसान भी हूं। खेती-बाड़ी कार्य कर अपना जीवन यापन कर रही हूं। बिहान योजना इफ्को के सहयोग से ड्रोन पायलेट का सफल प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण किसानों को सेवा प्रदाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हूं। वे कहती है कि स्वयं की खेती, पशुपालन, नरेगा मैट, ड्रोन पायलेट का कार्य कर सालभर में 1 लाख 50 हजार रूपए से अधिक कमा रही हूं। श्रीमती यादव कहती है कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए कारगर है और मेरे जैसी कई गरीब महिलाओं के लखपति दीदी बनने का सपना भी साकार हो रहा है। इसके लिए श्रीमती यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
- दुलदुला में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में होंगे शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जुलाई रविवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वाह्न 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.25 बजे जशपुर जिले के अंतर्गत ग्राम दुलदुला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां दुलदुला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर लौट आएंगे।
- -एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगेरायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल 14 जुलाई को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान श्री अग्रवाल दोपहर 1: 00 बजे भाटापारा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे । इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार समारोह में भाग लेंगे ।सांसद श्री अग्रवाल दोपहर 3:00 बजे बलौदाबाजार पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण करेंगे व भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार सम्मेलन में भाग लेंगे । कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
- -सफाई कर्मियों से चर्चा कर जानी उनकी समस्याएंबिलासपुर, / राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन (केन्द्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) ने आज बैठक लेकर सफाई कर्मियों की सुरक्षा और समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याएं विस्तार से जानी। बैठक में कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे।प्रार्थना सभा भवन में आयोजित बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री वेंकटेशन ने एजेंसियों को निर्देश दिए की सफाई कर्मचारियों का वेतन हर हाल में 10 तारीख तक देना ही है। राष्ट्रीय अवकाश दिवस में कर्मचारी यदि काम करते हैं तो उन्हें उस दिन का दोगुना वेतन भी दिया जाना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की सफाई कर्मचारियों को एजेंसियों द्वारा एग्रीमेन्ट के तहत सभी सुविधाएं प्रदान की जानी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से वेतन, यूनिफॉर्म, पीएफ, बीमा आदि की जानकारी ली। उन्होंने वेतन भुगतान की तिथि भी सफाई कर्मचारियों से जानी। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की नियमित बैठक आयोजित की जाए। इस समिति के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी भी दी जाए।दूरभाष नंबर पर किया जा सकता है संपर्क-राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने बैठक में सफाई कर्मचारियों को किसी प्रकार की शिकायत होने पर आयोग की वेबसाईट और दूरभाष नंबर 011-24648924 पर संपर्क करने कहा है।
- दुर्ग / जिले में 01 जून से 13 जुलाई तक 137.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 262.8 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 80.4 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 103.0 मिमी, तहसील धमधा में 86.5 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 114.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 180.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 11 जुलाई को तहसील दुर्ग में 0.4 मिमी, तहसील धमधा में 12.1 मिमी, तहसील पाटन में 14.2 मिमी, तहसील बोरी में 0.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 6.4 मिमी एवं तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- -जिले के 6 केंद्रों में होगा परीक्षा का आयोजनदुर्ग / बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 14 जुलाई 2024 को जिले के 6 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नही दिया जाएगा।
- -पक्के मकान में एकल बत्ती कनेक्शन की दी गई सुविधारायपुर, / अपने खुद के घर का सपना सभी देखते हैं। स्वयं का एक पक्का मकान हो, जिसमें वह परिवार के साथ सुख से जीवन यापन करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में इस दिशा में बेहतर कार्य करते हुए सुकमा जिले में जरुरतमंदों के लिए पीएम आवास योजना के तहत पहली प्राथमिकता के साथ आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके परिणामस्वरुप पूरे सुकमा जिले में तेजी से पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्य जारी है। पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के तहत हजारों लाभार्थियों को बकाया किश्त जारी होने के बाद अब अधिकांश लोगों का मकान पूर्ण हो गया है।सुकमा जिले के जनपद पंचायत छिन्दगढ़ के ग्राम पंचायत किन्दरवाड़ा निवासी लाभान्वित हितग्राही श्री जयसिंह उर्फ राजूराम ने बताया कि पहले अपने परिवार में पत्नी श्रीमती श्यामबती नाग और पुत्र अमित नाग के साथ पुराने कच्ची छत और मिट्टी की दीवार वाले झोपड़ी में रहते थे। जिसमें रहने के लिए परिवार के साथ काफी कठिनाई का सामना करना पडता था, कच्ची छत होने के कारण हमेशा बारिश के समय छत से पानी टपकने के कारण हम पूरे परिवार कई रात ठीक से सो भी नहीं पाते थे। उन्होंने बताया कि हमारी आय खेती एवं गांव में ही मजदूरी पर निर्भर है। साीमित आय होने के कारण आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि हम पक्का बना पाये। उन्होंने बताया कि गांव में ही ब्लॉक कोर्डिनेटर सुश्री नेहा मंडावी ने पीएम आवास के बारे में जानकारी दी।हितग्राही श्री जयसिंह ने बताया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास की स्वीकृति पश्चात् देखते ही देखते पूरी किश्त मिलने से हमारे बरसों का घर बनाने का सपना पूरा हुआ। अपने पक्के आवास का निर्माण कर लिया एवं अपने पक्के मकान में मनरेगा से मजदूरी भुगतान पाए साथ ही स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत एकलबत्ती कनेक्शन से बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मिली है। पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशी से जीवन यापन करते हैं। श्री जयसिंह ने स्वयं के पक्के आवास में निवास कर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद व्यक्त किया।
- रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान चलाकर प्रतिदिन निरन्तर जारी है।इस क्रम में आज अभियान चलाकर नगर निगम जोन 6 की काउकेचर टीम द्वारा जोन के क्षेत्र के तहत भाठागांव अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड मार्ग से संतोषी नगर मार्ग तक 16 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊकैचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई। इसी प्रकार जोन 10 की काउकेचर टीम द्वारा बोरियाखुर्द क्षेत्र के मार्गो में 15 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काउकेचर वाहन और विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई और निदान 1100 में प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिये गए दिशा - निर्देश अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त के निर्देशा पर राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मार्गो में काउकेचर वाहन की सहायता से विशेष टीमों के श्रमवीरों के सहयोग से आवारा मवेशियों की धरपकड़ का कार्य अभियान पूर्वक प्रतिदिन निरंतरता से जारी रहेगा।
- रायपुर। डेंगू के प्रति रहवासियों को जागरूक बनाने रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने ड्राई डे और सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया। इसके तहतनिगम ने कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार विभिन्न जोनों के भिन्न वार्डो में ड्राई डे और सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया और नागरिकों को मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति जागरूक बनाया। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने नगर निगम जोन 3 के काली माता वार्ड क्षेत्र की बस्तियों में वार्ड पार्षद श्री अमितेष भारद्वाज के नेतृत्व एवं जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव की उपस्थिति में नागरिकों को डेंगू के प्रति जागरूक बनाया।घर - घर जाकर लोगों से विडो कूलरों का पानी खाली करवाया गया और उसमें एंटी लार्वा ट्रीटमेंट किया गया। बस्तियों में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट किया गया. नागरिकों से आव्हान किया गया कि अपने घरों और आसपास कहीं भी जल का जमाव नहीं होने देवें, इस हेतु साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखें. ठहरे हुए साफ पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं/। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। नालियों में समय - समय पर मोबिल ऑइल अथवा दिये का जला हुआ तेल छिडक़ देवें, जिससे नाली में मच्छरों का लार्वा पनपने ना पाए।स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने बुखार होने पर तत्काल निकट स्थित शासकीय चिकित्सालय में जाकर चिकित्सक से जाँच करवाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)







.jpg)