- Home
- छत्तीसगढ़
-
-अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन
-श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत, श्री राम के जयकारों से गूंजा बिलासपुर
बिलासपुर /श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बिलासपुर जिले से 219 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने सरकार का आभार जताया।
बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज आस्था स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक लोक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन परिसर श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। बिलासपुर की सीपत चौक सरकण्डा निवासी श्रीमती सीमा अग्रवाल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें यह अवसर प्राप्त हुआ हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते है। बिलासपुर के चिंगराजपारा निवासी श्री मनहरण लाल विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार की यह योजना आस्था का सम्मान है। इस योजना के तहत आम लोगों को श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। श्री मनहरण ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी श्री रामकीर्तन कश्यप ने कहा कि हमंे काशीविश्वनाथ और अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसके लिए हम सरकार के आभारी है।
उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
-
निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा से चार माह में 7 हजार से ज्यादा मरीज लाभान्वित
बिलासपुर /जिला अस्पताल के जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी की बैठक जिला कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में संपन्न हुई। अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक में बताया जिला अस्पताल में निःशुल्क एक्स रे एवं सोनोग्राफी सुविधा दिये जाने का गत चार माह में 7187 गरीब मरीजों को लाभ मिला है। इससे 4 लाख रूपये से ज्यादा की राशि गरीब परिवारों की बचत हुई है।
जीवन दीप समिति की आज की बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद मरीज के परिजनों हेतु वाशरूम एवं कपड़ा सुखाने की व्यवस्था, दो नये मोटर पम्प की स्वीकृति, 10 नग नये अग्निशमन यंत्र खरीदने, पानी टंकियों को आपस में जोड़ने, आयुष्मान योजना के तहत मल्टी स्कैनर प्रिंन्टर एवं यूपीएस की खरीदी, एनक्यूएएस, मुस्कान और लक्ष्य सर्टिफिकेशन के लिए गेप को पूरा करने को पूरा करना, नगर निगम द्वारा स्थापित आरओ प्लाण्ट की मरम्मत, सोनोग्राफी कक्ष के लिए कामर्शियल बैटरी खरीदी, सीसीटीव्ही कैमरा,पार्किंग शेड क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना हेतु भूमि आंवटन सहित अस्पताल में सुविधाओं को उन्नत करने के लिए कई निर्णय लिये गये। सिविल सर्जन ने समिति की आय-व्यय विवरण का अनुमोदन किया गया। पिछली बैठक में लिये गये निर्णयों का पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने मदिरापान कर अस्पताल आने वाले लोगों और चोरी की घटना पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, सीएमएचओ डॉ. प्रताप श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जीवनदीप समिति के सदस्य उपस्थित थे। - खैरागढ़।: स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक एवं एक सहायक ग्रेड-3 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जनपद सीईओ खैरागढ़ ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।उक्त निर्देश अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 -10 (8) के अंतर्गत भूपेंद्र सिंह बैस सहायक ग्रेड 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुढ़ीपार तथा सीमा अग्रवाल शिक्षक एल बी प्राथमिक शाला हिरावाही का सेवा समाप्त कर दिया है।इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक मोहेंद्र वर्मा सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला करेला और संजय धुर्वे प्राथमिक शाला पाण्डुका को सेवा से पृथक कर दिया।
-
-उत्तर पुस्तिका विलंब से वितरित करने के कारण पुनः परीक्षा होगी
धमतरी। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा बीते 23 जून को महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा, धमतरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें द्वितीय पाली में उत्तर पुस्तिका विलंब से वितरित किए जाने के कारण परीक्षार्थियों के हित में व्यापम द्वारा पुनः परीक्षा हेतु विकल्प देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आगामी 20 जुलाई को महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा में उपस्थित 288 परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के लॉगिन में प्रवेश पत्र 15 जुलाई से उपलब्ध होंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे परीक्षार्थी, जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे, उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका (ओ.एम.आर.) को निरस्त माना जाएगा व उनका परिणाम 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। जबकि जो परीक्षार्थी पुनः परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। -
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में होने वाले महावृक्षारोपण अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू एवं श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे।
- -अब तक छत्तीसगढ़ राज्य की 263 शालाओं को मिल चुकी है स्वीकृति-स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाएं होंगी बेहतररायपुर । भारत सरकार द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 52 शालाएं स्वीकृत की गई है, जिसमें पहली से 12 वीं तक की 47 शालाएं एवं कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की 05 शालाएं सम्मिलित हैं। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण में 211 शालाओं को पीएम श्री योजना में शामिल किए जाने की स्वीकृति मिली थी। इस प्रकार राज्य में कुल 263 शालाओं को पीएम श्री योजना के अंतर्गत मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रथम चरण में पीएम श्री योजना के तहत स्वीकृत शालाओं को अपग्रेड किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान और गणित के लिए अत्याधुनिक लैब्स, खेल सुविधाएं, और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएगी।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी 2024 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया था। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर किए जा रहे प्रयासों को सराहा था। पीएम श्री के तहत प्रति स्कूल 2-2 करोड़ रूपए व्यय कर आदर्श स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पीएम श्री योजना के अंतर्गत शालाओं को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। पीएम श्री योजना के तहत चयनित शालाओं का अकादमिक एवं अधोसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन शालाओं में वर्चुअल रियलिटी लैब, अटल टिकरिंग, एआई रोबोटिक्स, गेमीफाइड लर्निंग के माध्यम से शिक्षा की सुविधा उपलब्ध रहेगी, इसके अलावा इन शालाओं में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, इंडोर एवं आऊटडोर स्पोर्ट्स एवं गेम्स की सुविधाओं के साथ-साथ समर कैंप, एडवेंचर स्पोर्ट, कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग का लाभ मिलेगा।
- रायपुर । 16 वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया आज चार दिनों के छत्तीसगढ़ आवास पर स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचे। उनके साथ आयोग के सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एन्नी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष, सचिव श्री रित्विक पांडे, सयुंक्त सचिव श्री कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक श्री राघवेंद्र सिंह सहित दल के अन्य सदस्य भी आये। दल का स्वागत वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल, एनआरडीए के सीईओ श्री सौरभ कुमार , राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर भूरे, एमडी सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई, रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों को राजकीय गमछा पहनाया गया और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।केन्द्रीय वित्त आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 जुलाई, गुरुवार को सुबह 10 बजे केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके मंत्रालय स्थित कक्ष में मुलाकात एवं चर्चा करेंगे। इसके बाद सुबह 10.25 बजे वित्त आयोग की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में होगी। इस बैठक को मुख्यमंत्री श्री साय सम्बोधित करेंगे एवं राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति का प्रस्तुतिकरण भी होगा। 11 जुलाई को ही होटल मेफेयर में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक वित्त आयोग के साथ पंचायत राज संस्थाओं और नगरीय संस्थाओं तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी।केन्द्रीय वित्त आयोग की 12 जुलाई को उद्योग और वाणिज्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ होटल मेफेयर में सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक चर्चा होगी। इसके पश्चात सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नया रायपुर भ्रमण का कार्यक्रम है। नया रायपुर भ्रमण पश्चात वित्त आयोग के प्रतिनिधि जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 13 जुलाई को जगदलपुर सर्किट हाउस में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
- लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारीरायपुर /प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच विकसित छत्तीसगढ़ मेरे सपनों का खुशहाल छत्तीसगढ़ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर विस्तृत निर्देश जारी किया गया है। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 18 जुलाई 2024 को सबेरे 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सम्पन्न कराने को कहा गया है। साथ ही मूल्यांकन कार्य उसी दिन पूर्ण करके विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध का चयन कर चयनित निबंध को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इस हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी को 19 जुलाई तक भेजने को कहा गया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृतकाल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने देशवासियों का आह्वान किया है, जिसके अनुक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार 2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने वचनबद्ध है। राज्य शासन द्वारा ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन 2047’ विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का दायित्व राज्य नीति आयोग को सौंपा गया है। विजन डाक्यूमेंट हेतु सुझाव आमंत्रण के लिए विभिन्न स्तर पर कार्यवाहियां व प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में प्रदेश के युवा पीढ़ी विशेष कर विद्यार्थियों के रचनात्मक विचार व उनके दृष्टिकोण जानना महत्वपूर्ण है। जारी पत्र में प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामांकित करने का निर्देश दिया गया है, जो जिले कि समस्त शालाओं के सर्वश्रेष्ठ निबंधों का संकलन जिला स्तर पर करेगा। विद्यालयों के श्रेष्ठ निबंधो का जिला स्तर पर मूल्यांकन 22 जुलाई 2024 को किया जाएगा। जिला स्तर पर मूल्यांकन कम से कम 03 विशेषज्ञों के पैनल द्वारा कराए जाने का निर्देश दिया गया है। जिला स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ निबंध का चयन कर चयनित निबंध को जिला स्तर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित 03 निबंधों को कम्प्यूटर पर हिन्दी फॉट यूनिकोड में टाईप करवा कर उसका पीडीएफ एवं वर्ड फाईल लोक शिक्षण संचालनालय के योजना कक्ष के प्रभारी अधिकारी के समक्ष 24 जुलाई 2024 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित विद्यार्थी की स्वलिखित प्रति, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुरक्षित रखने को कहा गया है। निबंध की शब्द सीमा-1500 से 2500 शब्द निर्धारित किया गया है। निबंध की भाषा- हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रहेगी। जारी पत्र में निबंध हेतु मार्गदर्शिका के माध्यम से बताया गया है कि निबंध की संरचना में छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति की मूल्यांकन, छत्तीसगढ़ की सामर्थ्य व कमजोरियों को समाहित किया जाए। समृद्ध व समावेशी राज्य के रूप में कल्पना, राज्य के औद्योगिक विकास, कृषि वानिकी में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य व पोषण, बुनियादी ढांचे में सुधार, सामाजिक समावेश और सुशासन जैसे पहलुओं का विशेष उल्लेख हो।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 210.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 347.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 95.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 150.1 मिमी, बलरामपुर में 242.6 मिमी, जशपुर में 190.7 मिमी, कोरिया में 177 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 140.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 178.2 मिमी, बलौदाबाजार में 247.1 मिमी, गरियाबंद में 178.9 मिमी, महासमुंद में 181.8 मिमी, धमतरी में 184.7 मिमी, बिलासपुर में 284.3 मिमी, मुंगेली में 240.6 मिमी, रायगढ़ में 268.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 158.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 221.5 मिमी, सक्ती में 213.1 मिमी, कोरबा में 329.7 मिमी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 279.4 मिमी, दुर्ग में 130.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 198.6 मिमी, राजनांदगांव में 173.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 178.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 161.3 मिमी, बालोद में 202 मिमी, बेमेतरा में 115.9 मिमी, बस्तर में 263 मिमी, कोण्डागांव में 174.3 मिमी, कांकेर में 209.4 मिमी, नारायणपुर में 259.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 236.4 मिमी और बीजापुर में 344.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
-
दुर्ग, / जिले में 01 जून से 10 जुलाई तक 130.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 245.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 74.4 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 80.04 मिमी, दुर्ग में 97.8 मिमी, भिलाई 03 में 106.0 मिमी और अहिवारा तहसील में 180.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 10 जुलाई को तहसील दुर्ग में 5.2 मिमी, तहसील बोरी में 3.0 मिमी एवं तहसील अहिवारा में 8.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- बालोद। , केन्द्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राही 50 लाख से 20 लाख तक सब्सिडीयुक्त ऋण लिया जा सकता है। महाप्रबंधक जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राही आॅनलाईन वेबसाइट https://www.kviconline.gov.in/pmepeportal में पासपोर्ट साईज, आधार कार्ड, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कार्यकलाप, जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता आदि की मूलप्रति अपलोड किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। अनुदान प्राप्त करने हेतु आॅनलाईन माध्यम से निःशुल्क ईडीपी प्रशिक्षण की व्यवस्था केन्द्र शासन द्वारा की गई है।
- - दुर्ग जिले में जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगादुर्ग / ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत दुर्ग जिले के प्रत्येक आांगनबाड़ी केन्द्रों में पोषणवाटिका के साथ ही समुदाय की महिलाओं एवं बच्चो में पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने 12 जुलाई 2024 को ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में ग्राम की महिला समूहों, महिला मंडल, ग्राम स्तर की महतारी वंदन योजना से लाभांवित सभी महिलाओं को एकत्र कर पानी की महत्ता जैसे-स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पानी का संचयन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा खराब पानी का अन्य उपयोग इत्यादि विषय पर जानकारी देकर प्रत्येक घरों में पानी के संचयन के लिए उपयुक्त व्यवहार परिवर्तन की कार्यवाही करेंगे व वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जाएगा। ‘‘बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओं‘‘ योजना के तहत् व्यवहार परिवर्तन के लिए जन-समुदाय को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में 12 जुलाई 2024 को पांच फलदार वृक्ष का रोपण किया जाएगा। पौधा जिला प्रशासन के माध्यम से हार्टिकल्चर की नर्सरी अथवा वन विभाग, ग्राम पंचायत से संपर्क कर निःशुल्क प्राप्त होगा।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास द्वारा ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ से साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं/कुपोषित बच्चों, गर्भवती/शिशुवती माताओं के घरों में फलदार पौधो के रोपण का अभियान के तहत् किया जाएगा। ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं‘‘ योजना के तहत् बेटियों के नाम से भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिले भर में ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं‘‘ योजना के तहत् वृक्षारोपण कर रही सेल्फी विथ बिटिया रानी कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा होना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा ने बताया कि जिले के सभी पालको से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है। वृक्षारोपण की सेल्फी 12 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे तक [email protected] पर प्रेषित किये जा सकते है। वृक्षारोपण पर उत्कृष्ट 05 फोटोग्राफ्स को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा।
- -छोटे बच्चे की तरह देखभाल करने की ली जिम्मेदारी-विशेष थीम पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम से गरियाबंद जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ दर्जरायपुर / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे पोषण निवेश कार्यक्रम के क्रियान्वयन की इससे सुंदर और अनूठी मिसाल मिलनी मुश्किल है। गरियाबंद जिले में नवविवाहित, गर्भवती और शिशुवती माताओं को इस अभियान से जोड़ा गया। 85 हजार पौधे लगाये गये। इसके पीछे विचार यह है कि जिस तरह माताएं अपने शिशुओं का लालन-पालन कुशलता से और स्नेह से करती हैं वैसे ही वे इन पौधों को सहेजेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फलदार पेड़ लगाने की अपील की थी। गरियाबंद जिले में इसके लिए वृहत आयोजन हुआ। कुछ दिनों पहले से ही उत्साह से इसकी तैयारी की जाने लगी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में महिला बाल विकास विभाग का जमीनी अमला कार्य में जुट गया और एक दिन में ही 17 हजार महिलाओं ने 85 हजार फलदार पौधे लगाकर रिकार्ड कायम कर दिया। अब यह रिकार्ड गोल्डन बुक में दर्ज हो गया है।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़ ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ियों-पोषणबाड़ियों में फलदार वृक्ष लगाने की अपील की थी। जिसके तहत गरियाबंद जिले की गर्भवती, शिशुवती एवं नवविवाहित महिलाओं ने फलदार पौधों का रोपण किया है। इस वृहद अभियान में गरियाबंद जिले की 17 हजार से अधिक महिलाओं ने 85 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। मनरेगा के माध्यम से जिले की विभिन्न नर्सरियों में तैयार किये गये फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण कर महिलाओं को उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के तहत पौधों का रोपण खुली जगह में न कर आंगनबाड़ियों एवं पोषणबाड़ियों में किया गया। जिससे उनका शत प्रतिशत देखभाल और संरक्षण हो सके। महिलाओं आम, अमरूद, नींबू, कटहल और मुनगा के पांच-पांच पौधों का का रोपण किया। साथ ही छोटे बच्चे की तरह उनका देखभाल करने और उनका सरंक्षण-संवर्धन करने की जिम्मेदारी भी ली।विशेष थीम पर आयोजित पोषण निवेश कार्यक्रम के तहत किये गये वृक्षारोपण से वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया गया। विशेष तौर पर गर्भवती, शिशुवती एवं नवविवाहित महिलाओं द्वारा एक ही दिन में 85 हजार से अधिक पौधों का रोपण करने के कारण जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल शर्मा ने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल को मीडिया की मौजूदगी में वर्ल्ड रिकार्ड की ट्रॉफी और मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नवाचारी पहल की बधाई दी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती शर्मा ने बताया कि गर्भवती, शिशुवती एवं नवविवाहित महिलाओं द्वारा एक ही दिन में 85 हजार से अधिक पौधों का रोपण करने का यह पहला कार्यक्रम है। जिसके कारण जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से उबारना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने पौधे लगाने से अधिक पौधे बचाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम के तहत लगाये गये पौधों की सुरक्षा के लिए महिलाएं संकल्पित होकर अभियान में जुड़ी है। लोग जिस प्रकार संतानों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आर्थिक बचत में निवेश करते हैं, उसी प्रकार आने वाले संतानों की देखभाल एवं उन्हें सुपोषित करने के उद्देश्य से पोषण में निवेश का कार्यक्रम चलाया गया है। इसके तहत महिलाओं ने 5-5 पौधों का रोपण अपनी बाड़ियों में करके उन्हें अपने संतानों की तरह देखभाल करने का संकल्प भी लिया। यह पौधे भविष्य में फल प्रदान करेंगे, जिससे महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण को दूर भगाने में मदद मिलेगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पोषण निवेश कार्यक्रम के तहत जिले की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में भागीदारी निभाने पर जिले की महिलाओं का आभार जताया है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्वान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों एवं सभी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत डोर-टू-डोर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिससे भिलाई शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो के नोडल अधिकारी नियुक्त किये आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने। अधिकृत नोडल अधिकारी अपने अपने वार्डो में किये जा रहे सफाई कार्यो का माॅनिटरिंग करेगे। निर्धारित सफाई कर्मचारी नियमित उपस्थित होकर सफाई कर रहे है कि नहीं, उनका उपस्थित पंजी की जाॅच करेगे। हर घर से 100 प्रतिशत कचरा कलेक्शन हो रहा है कि नहीं। घरो व दुकानो से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग हो रहा है कि नहीं। समय अनुसार एकत्रित कचरा डम्फर के माध्यम से एस.एल.आर.एम. सेंटर में जा रहा है कि नहीं, इत्यादि कार्यो का माॅनिटरिंग करेगें। माॅनिटरिंग पश्चात समस्त नोडल अधिकारी प्रतिदिन 10 बजे नगर निगम के वाहट्सअप ग्रुप में प्रेषित करेगें।प्रत्येक वार्ड में 2 स्वच्छता दीदी कार्य कर रही है। उनका काम है कि घर-घर जाकर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने की जानकारी देना। घर से निकलने वाले ऐसे कचरो को जो रिसाईकल हो सके। उसक अलग से देने की बात समझा रही है। साथ ही मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु जानकारी दे रही है। किस प्रकार जल जनित बिमारीयों से बचाव किया जा सके।प्रत्येक जोन व वार्ड के अनुसार निगरानी हेतु नियुक्त अधिकारी जोन 1 नेहरू नगर से अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, जोन आयुक्त सुश्री येशा लहरे, वार्ड 1 सुश्री श्वेता महिश्वर, वार्ड 2 श्रीमती श्वेता वर्मा, वार्ड 3 पुरूषोत्तम सिन्हा, वार्ड 4 आलोक पसीने, वार्ड 5 अखिलेश चंद्राकर, वार्ड 6 बृजेश श्रीवास्तव, वार्ड 7 अर्पित बंजारे, वार्ड 8 मलखान सिंह सोरी, वार्ड 9 शशांक शेखर, वार्ड 10 चुण्डमणी यादव, वार्ड 11 संजीव तिवारी, वार्ड 12 संतोष हरमुख, वार्ड 13 विरेन्द्र शर्मा, वार्ड 17 राजेश गुप्ता, वार्ड 18 नंद कुमार सिन्हा।जोन 2 वैशाली नगर से अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त येशा लहरे, वार्ड 14 बसंत साहू, वार्ड 15 विजेन्द्र गुप्ता, वार्ड 16 वसीम खान, वार्ड 19 अरविंद शर्मा, वार्ड 20 जे.पी.तिवारी, वार्ड 21 हरि ताम्रकार, वार्ड 22 अंजनी सिंह, वार्ड 23 कृष्ण कुमार सुपैत, वार्ड 24 त्रिलोचन देशमुख, वार्ड 25 सिद्वार्थ साहू, वार्ड 26 वेशराम सिन्हा, वार्ड 27 आर.एस.राजपूत, वार्ड 28 दौलत चंद्राकर, वार्ड 29 शहबाज अहमद।जोन 3 मदर टेरेसा नगर से अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, जोन आयुक्त सुशील कुमार चैधरी, वार्ड 30 बी.के.वर्मा, वार्ड 31 नितेश मेश्राम, वार्ड 32 विरेन्द्र बंजारे, वार्ड 33 कृष्णा जंद्येल, वार्ड 34 शंकर सुमन मरकाम, वार्ड 35 अमीत कुमार एक्का, वार्ड 36 अनिल मेश्राम, वार्ड 37 अनिल कुमार सिंह।जोन 4 शिवाजी नगर से अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, जोन आयुक्त सुशील कुमार चैधरी, वार्ड 38 प्रिया करसे, वार्ड 39 चंद्रकांत साहू, वार्ड 40 रिमा हुमने, वार्ड 41 रवि सिन्हा, वार्ड 42 चंदन निर्मल, वार्ड 43 प्रसन्न तिवारी, वार्ड 44 बालकृष्ण नायडू, वार्ड 45 विनोद वर्मा, वार्ड 46 गोपीवत्सल वर्मा, वार्ड 47 अन्नपूर्णा बंजारे, वार्ड 48 यू.वेंकट राव, वार्ड 49 ढाल सिंह, वार्ड 50 हेमंत मांझी, वार्ड 51 के.के. सोनबोईर। जोन 5 सेक्टर 6 से अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, वार्ड 69 दीपक देवांगन, वार्ड 70 प्रभा लकड़ा। उपरोक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी सीधे आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को रिपोर्टिग देेगे।
- -मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने विभागीय सचिवों की बैठक ली-विशेष लोक अदालत के लिए प्रकरणों को सूचीबद्ध करने दिए निर्देशरायपुर, / भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। देश के सभी राज्यों के ऐसे आपसी राजीनामा के प्रकरण जिनका निराकरण विशेष अदालत के माध्यम से निराकृत किया जा सकता है, उन्हें निराकृत किया जाएगा। भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री सूर्यकांत ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, राज्यों की हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, एडवोकेट जर्नल, लॉ सेकेटरी सहित अन्य अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्बोधित करते हुए इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से शासन स्तर पर प्रकरणों को निराकृत करने के लिए विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित ऐसे प्रकरण जिनमें राजीनामा की संभावनाएं है, उनका चिन्हांकन और सूचीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा, अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मनोज कुमार पिंगुआ, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।
- बालोद ।बालोद जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती अंतर्गत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी निःशुल्क दक्षता प्रशिक्षण का लाभ लेने हेतु अपनी समस्त जानकारी 31 जुलाई तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद में दर्ज करा सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती अंतर्गत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षा का आयोजन 04 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ में आयोजित होना हैं। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाईल नंबर, एवं अग्निवीर थलसेना का पंजीयन क्रमांक की जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद में 31 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 एवं ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारियां दर्ज करा सकते हैं। file photo
- रायपुरl राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिनांक 10 जुलाई को एसईआरबी प्रायोजित “एक्सप्लोरिंग सेमीकंडक्टर डिवाइसेज: ए प्रैक्टिकल अप्रोच टू वीएलएसआई” पर 7 दिवसीय हाई एंड वर्कशॉप (कार्यशाला) का उद्घाटन किया गया । यह कार्यशाला 10 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगी | इस कार्यशाला के मुख्य संयोजक संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) एन. वी. रमना राव हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक डीन (अकादमिक) प्रो. श्रीश वर्मा, डीन (आर & सी) प्रो. प्रभात दीवान, चेयरमैन (कंटीन्यूइंग एजुकेशन सेल) डॉ शुभोजीत घोष है | कार्यशाला की अध्यक्षता ईसीई के विभागाध्यक्ष डॉ तोषनलाल मीनपाल द्वारा की जाएगी। इस कार्यशाला में ईसीई विभाग के डॉ जी.पी.एस.सी. मिश्रा और डॉ आशीष कुमार वर्कशॉप कॉर्डिनेटर की भूमिका निभाएंगे।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव, और सम्माननीय अतिथि के रूप में हैदराबाद यूनीवर्सिटी के प्रो. (डॉ.) सम्राट एल. साबत मौजूद रहे | डीन (अकादमिक) डॉ श्रीश वर्मा, डीन (फैकल्टी वेलफेयर) डॉ. डी. सान्याल, हेड (सीडीसी) डॉ. समीर बाजपाई, ईसीई के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. बी. आचार्या, फैकल्टी मेंबर्स, स्कॉलर्स, प्रतिभागी इस दौरान उपस्थित रहे।डॉ वर्मा ने अपने संबोधन में वर्ष 2005 में संस्थान के जीईसी से एनआईटी में परिवर्तित होने पर ईसीई विभाग के संचालन से लेकर विभाग की वर्तमान की उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों को संक्षिप्त में बता कर सभी प्रतिभागियों को इससे सीखने का मार्गदर्शन दिया। डॉ. राव ने आज के समय में सोलर पैनल, बैटरी पैनल इत्यादि में सेमीकंडक्टर के प्रयोगों को रेखांकित किया और देश में इस क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य होने की बात कही। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ साथ डॉ. वर्मा के ईसीई विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की। सम्माननीय अतिथि डॉ. सम्राट ने अपने संबोधन में कहा कि गुड ग्रोथ के लिए इस क्षेत्र में अच्छे डिजाइनर्स की आवश्कता है, साथ ही डिवाइस, सर्किट और सिस्टम के बीच की कड़ियों को समझाया। उन्होंने कहा कि सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए सेमीकंडक्टर आज के समय की मांग है। डॉ. सम्राट ने निकट भविष्य में सेमीकंडक्टर की मांग की संभावनाओं को देखते हुए भारत सरकार के इस क्षेत्र में निवेश करने की प्रशंसा भी की। अंत में डॉ बी. आचार्या ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और देश के विभिन्न कोनों से आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।इस एक सप्ताह की कार्यशाला में प्रतिभागियों को वीएलएसआई डिज़ाइन के माध्यम से सेमीकंडक्टर उपकरणों और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला में प्रतिभागी हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस के साथ-साथ मौखिक ज्ञान और इंटरैक्टिव चर्चाओं में हिस्सा लेकर सेमीकंडक्टर फिजिक्स, डिवाइस ऑप्टिमाइजेशन, फेब्रिकेशन टेक्नीक्स और वीएलएसआई डिज़ाइन पद्धतियों के बारे में जान पाएंगे।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार की पहलरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए कृतसंकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ सरकार की इसी पहल से श्रीमती चैती का सपना साकार हुआ है, बल्कि यह पहल पूरे प्रदेश में एक नई उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य की किरण साबित हो रही है। आशाएं जब जीवंत रूप लेती हैं तो उसकी खुशी पूरे घर में साझा की जाती है। ऐसा ही एक दृश्य ग्राम पस्ता में देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लोगों का आवास का सपना साकार हुआ है।श्रीमती चैती ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है। वे पुराने दिनों की कठिनाइयों को याद करते हुए बताती हैं कि कच्चे घरौंदे में रहना काफी तकलीफदायक था। मौसम के अनुसार विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था, कभी छत टपकती थी तो कभी ठंड से रात भर नींद पूरी नहीं होती थी। अब पक्का मकान मिलने से उनकी ये समस्याएं दूर हो गई हैं। वे नम आंखों से कहती हैं कि अब मैं बूढ़ी हो गई हूं, लेकिन मेरे जाने के बाद मेरी पीढ़ियां भी इस आवास का लाभ उठाएंगी। प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिससे वे लोग बिना परेशानियों का अपना जीवन व्यतीत कर सकें। आज इस योजना का लाभ सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने इस योजना के माध्यम से कई परिवारों की जिंदगी को बदल दिया है। ग्राम पस्ता के निवासियों ने इस योजना के तहत अपने सपनों का घर पाया है और यह उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल लोगों को आवास प्रदान करती है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर जीवन जीने का अवसर भी देती है। यह योजना प्रदेश में उन सभी लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है जो अपने घर का सपना देख रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में, छत्तीसगढ़ सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर नागरिक को एक सुरक्षित और स्थिर आवास मिले, जिससे वे अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकें।इस प्रकार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने ग्राम पस्ता में न केवल श्रीमती चैती का सपना साकार किया है, बल्कि यह पूरे प्रदेश में एक नई उम्मीद और उज्जवल भविष्य की किरण बनकर उभरी है। सरकार की इस संवेदनशील पहल से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और वे सुरक्षित और स्थिर आवास में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
-
- प्रेस क्लब सहित विभिन्न स्थानों में लगाए गए फलदार पौधे- उनके पैतृक गांव नर्रा (जिला महासमुन्द) में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजनरायपुर। छत्तीसगढ राज्य बाल कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य, प्रथम महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व . कुलदीप निगम की 60वीं जयंती के अवसर पर रायपुर के विभिन्न स्थानों और उनके पैतृक गांव नर्रा (जिला महासमुन्द) में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उनकी याद में पौधारोपण भी किया गया।स्व . कुलदीप निगम द्वारा स्थापित रायपुर के माना कैम्प स्थित वृद्धाश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं परिसर में पौधारोपण कर वहां निवास करने वाले बुजुर्गों को फल वितरण किया गया।प्रेस क्लब मोती बाग रायपुर में भी स्व . कुलदीप निगम की याद में पौधा रोपण किया गया।इसके अलावा बाल गृह माना कैम्प और खुला आश्रय माना कैम्प में भी पौधे लगाए गए और बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त उनके पैतृक गांव नर्रा (जिला महासमुन्द) के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया गया। स्कूल स्टाफ द्वारा स्व. निगम के कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।माना कैम्प के कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम ने बताया कि आज स्व .कुलदीप निगम की 60वीं जयंती पर पौधारोपण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर 60 फलदार पौधे रोपे गए जिसमें अमरूद,जामुन, सीताफल, आंवला, मुनगा , बेल , कटहल शामिल है। इन कार्यक्रमों में कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निगम, सचिव बिमल घोषाल , प्रेस क्लब के कोषाध्यक रमन हलवाई, संयुक्त सचिव बमलेश्वर सोनवानी , कार्यकारिणी सदस्य मनीष वोरा , प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश चौबे, नारायण भोई , प्रशान्त शर्मा , प्रमोद ब्रह्मभट्ट , शमीम , प्रदीप डरसेना, पारुल चक्रवर्ती, लीला यादव , शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा के प्राचार्य सुबोध तिवारी, अन्य शिक्षक , विद्यार्थी, खुला आश्रय के जितेन्द्र मिश्रा , बाल गृह बालक की अधीक्षक श्रीमती संगीता जग्गी और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि श्री महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे।
- -राशनकार्ड के आवेदन प्राथमिकता से किये जा रहे हल-मुख्यमंत्री श्री साय ने बुनियादी सुविधा से जुड़े विषयों पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन को दिए निर्देशरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आम जनता के राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते प्रशासन की कोशिश है कि न्यूनतम समय में राशन कार्ड के लिए आए आवेदकों के आवेदन पर कार्रवाई हो। जनदर्शन में आ रहे ऐसे आवेदनों पर त्वरित निराकरण हो रही है। सुमरिता बाई के अंत्योदय राशनकार्ड के लिए दिए गए आवेदन पर भी इसी तरह शीघ्र कार्रवाई की गई। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा की आवेदिका सुमरिता बाई ने कलेक्टर जनदर्शन में आकर आवेदन दिया।कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने खाद्य अधिकारी को तत्काल निर्देशित किया कि पात्र सुमरिता बाई को अन्त्योदय राशन कार्ड बनाकर दिया जाए। आवेदन पर तवरित काईवाई कर सुमरिता बाई के नाम पर अंत्योदय राशन कार्ड जारी कराकर ग्राम पंचायत के सरपंच के माध्यम से घर में दिया गया। इसी तरह ग्राम जोरहाडबरी विकासखण्ड पाली निवासी श्री प्रवीण कुमार ने अपनी माता के नाम पर जारी राशन कार्ड में स्वेच्छा से अपना नाम विलोपित करने जनदर्शन में आवेदन दिया। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात खाद्य अधिकारी ने प्रवीण कुमार का नाम आश्रित सदस्य से तत्काल विलोपित कर दिया।उल्लेखनीय है कि अन्त्योदय अन्न योजना गरीब परिवारों के लिये मार्च, 2001 से लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अति गरीब परिवारों को 1 रूपए प्रति किलो की दर से 35 किलो चावल प्रति परिवार, प्रतिमाह प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत समस्त अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क चावल प्रदाय किया जा रहा है।
-
मरवाही । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु जिला चिकित्सालय में पूर्व में आयोजित साक्षात्कार-कौशल परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट https://gaurela- pendra-marwahi.cg.gov.in पर देख सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आर.ओ.पी. वर्ष 2022 से 2024 तक में प्राप्त स्वीकृति के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा आधार पर Nursing Officer, Staff Nurse NRC, 2nd ANM, Nursing officer NHMP, ANM (RBSK), MO AYUSH, Dental Assistant, Physiotherapist, Sr. Nursing Officer (Psychiatric nurse), Psychologist-Clinical, STS, Block Supervisor (VBD), OT Technician (LaQsya FRUs), Lab Assistant के रिक्त पदों का साक्षात्कार-कौशल परीक्षा 5 मार्च से 13 मार्च 2024 तक जिला चिकित्सालय गौरेला में आयोजित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। नवीन साक्षात्कार-कौशल परीक्षा की तिथि जिले के वेबसाईट https://gaurela- pendra-marwahi.cg.gov.in पर पुनः प्रकाशित किया जाएगा। - दुर्ग। भिलाई के पावर हाऊस स्थित लाज में देह व्यापार की जानकारी मिलने के बाद छावनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 4 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के निवासी हंै। प्रभात लॉज पावर हाऊस भिलाई में हो रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में पुलिस के 9 जुलाई को कार्यवाही की। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3,व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया । आरोपियो के विरूद्ध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पाये जाने से न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण, महिला आरक्षक पदमिनी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही है।
-
- ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स के लिए लैब की स्थापना
रायपुर । युवाओं को ट्रैक्टर मैकेनिक बनने का सुअवसर मिलने जा रहा है। रायपुर के जोरा स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड के द्वारा ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण के लिए नवीन तकनीक से सुसजित लैब स्थापित किया गया है। कॉलेज में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अन्तर्गत ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। रायपुर जिले में निवासरत 18 से 45 वर्ष के इच्छुक हितग्राही 10 जुलाई से आवेदन जमा कर सकतें हैं। आवेदक को 10 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति संपर्क नंबर 0771-244306 एवं मोबाइल नंबर 9109321845, 7828246081 में संपर्क कर सकते है। -
रायपुर / छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आज नई दिल्ली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सूचना केन्द्र के कर्मचारियों ने आज साउथ दिल्ली में वृक्षारोपण किया ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभाग के प्रमुख अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह अभियान न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक सुंदर तरीका भी है।’कार्यक्रम के दौरान, अधिकारियों ने स्थानीय समुदाय को भी वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण में सुधार होता है, बल्कि यह अगली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरित भविष्य की नींव भी रखता है।विभाग ने इस अभियान के अंतर्गत भविष्य में और भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इस पहल की सराहना करते हुए, कई नागरिकों ने भी इसमें भागीदारी की इच्छा व्यक्त की और इसे एक सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम माना।‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान छत्तीसगढ़ सरकार की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों में जागरूकता को दर्शाता है। जिसका उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना है।



.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)





.jpg)




