- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद। आगामी निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव सिंह एवं निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडेय व श्री अरुण गोयल सहित भारत निर्वाचन आयोग के सभी प्रमुख अधिकारी 24 से 26 अगस्त तक तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। यहां उन्होंने आगामी निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के साथ स्वीप कार्यक्रम पर आधारित जिलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव सिंह ने मतदाता जागरूकता के संबंध मंे बालोद जिले में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव द्वारा जिले में चलाई जा रही गतिविधियों के संबंध मंे जानकारी देने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इसकी सराहना की। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रायपुर जिले के बूढ़ा तालाब में मतदाता जागरूकता महोत्सव का 25 अगस्त से 31 अगस्त आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ बालोद जिले की भी प्रदर्शनी लगाई गई है ।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में ’बोलबो जोड़बो’ अभियान एवं ’रक्षादान त्यौहार- संग करबो मतदान’ अभियान बालोद की थीम जिले की प्रदर्शनी आधारित रही। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी में प्रथम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य एवं द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को स्वीप के माध्यम से मुहिम चलाकर कार्य करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला कमांडो के माध्यम से अभियान चलाकर घर-घर लोगांे को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं काटने के अलावा उनके द्वारा लोगो को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में रक्षादान अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से महिलाए अपने भाइयों से रक्षा सूत्र बांधकर वचन ले रही है की वे अपने मत का पूरा प्रयोग करेंगी साथ ही और भी लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।प्रदर्शनी में जिले में अब तक हुए कार्यक्रमों की झलक फोटो एग्जिबिशन के जरिए दिखाया गया। इस अवसर पर पंचायत उप संचालक श्री आकाश सोनी भी उपस्थित रहे।
- -बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभान्वित हितग्राही लिकेश से बातचीत कर जाना हालचाल-राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को लिकेश ने बताया बेरोजगारों के लिए अत्यंत लाभप्रद, इस योजना के माध्यम से बैंगलोर के निजी कम्पनी में जाॅब के लिए हुए चयनितबालोद । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ता योजना के पाॅचवीं किश्त के रूप में बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभान्वित बालोद जिले के 11,143 हितग्राहियों के खाते में 02 करोड़ 78 लाख 57 हजार 500 रुपये की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत पाॅचवीं किश्त की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नवनियुक्त प्रशिक्षण अधिकारियांे को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंह देव वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार डाॅ.आलोक शुक्ला, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण श्री अवनिश शरण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभान्वित हितग्राही जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम माहुद अ निवासी श्री लिकेश कुमार टंडन से बातचीत कर उन्हें इस योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लिकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। श्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से लिकेश का चयन बैंगलोर के निजी कम्पनी में टेक्नीकल आॅपरेटर के पद पर चयन होने पर उन्हें शुभकामनाएॅ भी दी। बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभान्वित हितग्राही श्री लिकेश कुमार टंडन ने राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को अपने तथा अपने जैसे राज्य के अनेक बेरोजगारों के लिए अत्यंत लाभप्रद एवं मुश्किल वक्त का सहारा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की इस बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए गढ़बो भविष्य प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से उनका चयन बैंगलोर के प्रतिष्ठित निजी कम्पनी में टेक्नीकल आॅपरेटर के पद पर हुआ है। लिकेश ने कहा कि इस निजी कम्पनी में शुरूआत में ही 18 हजार 715 रूपये का वेतन मिलेगा। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ता योजना से प्रतिमाह मिलने वाली 2500 रूपए की राशि से वे बैंगलोर जाने के लिए अपना रेल्वे टिकट आरक्षित करवाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से राज्य शासन की यह योजना उनके सपनों को साकार कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण करने में बहुत ही मददगार साबित हुआ है।इसी तरह संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. रेणुका श्रीवास्वत, उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, सहायक संचालक कौशल विकास श्री विकास देशमुख सहित अन्य अधिकारियों के अलावा बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभान्वित हितग्राही उपस्थित थे। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना के कार्याें की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जानकारी दी। श्री शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक कुल 11 हजार 143 पात्र आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान की जा रही है, जिसमें पाॅच किश्त के रूप में कुल 11 करोड़ 57 लाख 75 हजार 500 रूपए हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 270 हितग्राही लाइवलीहुड काॅलेज एवं अन्य संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 150 हितग्राहियों का प्रशिक्षण इस माह से प्रारंभ किया जाएगा। जिले में प्लेसमेंट कैम्प गढ़बो भविष्य के माध्यम से 174 हितग्राहियों को नियोजित किया गया है तथा पेस के माध्यम से 209 हितग्राहियों को विभिन्न कम्पनियों में नियोजित किया गया है।बालोद जिले के बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही पूजा साहू, श्रीमती नीतू पटेल, कु. छबिला सहित अन्य हितग्राहियों ने राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए इस योजना से उन्हें प्रतिमाह मिलने वाली राशि को अपने लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के फलस्वरूप बालोद जिला प्रशासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार दिलाने हेतु जिले में आयोजित की गई गढ़बो भविष्य प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से उन्हें विभिन निजी कम्पनियों में जाॅब भी मिल गया है। इसके अलावा अनेक शिक्षित बेरोजगारों को जिले में शासकीय लाईवलीहुड काॅलेज में हमारे अभिरूचि के अनुसार प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इस तरह से राज्य शासन की बेरोजगार भत्ता योजना हमारे जैसे अनेक शिक्षित बेरोजगारों के जीवन को सजाने, संवारने तथा उनके भविष्य के निर्माण के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना साबित हो रही है। इस दौरान शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर नियुक्त होने वाले जिले के प्रशिक्षण अधिकारी श्री शीतल कुमार, श्री मोहित कुमार, श्री बनवाली राम और श्री तोमेश्वर को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
- -आर्म फ़ोर्स के जवानों को राखी बांधकर दिलाया देश की सुरक्षा का संकल्प-घर से दूर ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों की सूनी कलाइयां राखी से सजी, हुए भाव विभोर-घर से दूर रहकर कर्तव्य का पालन कर रहे जवानों की कलाई जि़न्दगी ना मिलेगी दोबारा ने सूनीं नहीं रहने दीरायपुर। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था के तत्वावधान में रायपुर महादेव घाट समीप अमलेश्वर स्थित छत्तीसगढ़ आर्म फ़ोर्स के तीसरी बटालियन में जवानों के बीच हर्षोल्लास से आज रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सीएएफ बटालियन के अधिकारियों ने कहा कि अपने घर से दूर रहकर कर्तव्य का पालन कर रहे जवानों की कलाई जि़न्दगी ना मिलेगी दोबारा ने सूनीं नहीं रहने दी। यह अहसास कराया कि हम सब एक परिवार है। भारत माता की संतान है। वहां उपस्थित जवानों ने नारी की गरिमा व उनके सम्मान की रक्षा का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते की भावना सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही नहीं हमेशा होनी चाहिए। सभी महिलाओं के प्रति होनी चाहिए। उन्होंने संस्था की ओर से किये गये कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बटालियन के, अश्व प्रभाग व पेट्रोल पंप के लगभग 140 जवानों की कलाई पर राखी बांधी गयी। वहीं बहनों ने जवानों का मुंह मीठा कराया। जवानों ने देश और देश की नारी शक्ति की रक्षा का वादा किया।संस्था की अध्यक्ष सुषमा तिवारी ने बताया कि वे लोग पिछले 6 सालों से रक्षाबंधन पर सेना व पुलिस के वीर जवानों को राखियां बांध रही हैं। हमारे जवान जो देश की बाह्य व आंतरिक सुरक्षा और हमारी रक्षा के लिए सबसे आगे रहते हैं, उनको राखी बांधना सौभाग्य की बात है। हमने उनकी लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जवानों को राखी बांधी है। ऐसे जवान जो रक्षाबंधन में घर नहीं जा पाते हैं, विशेष रूप से उन्हें यहां राखी बांधी गई है।इस अवसर पर जि़न्दगी ना मिलेगी दोबारा की अध्यक्ष सुषमा तिवारी, सचिव ममता शर्मा, गोदावरी तंबोली, अपूर्वा शर्मा, सीमा अग्रवाल, हेमलता त्तिवारी, निर्मला गोस्वामी, संतोष साहू व अन्य सदस्यों सहित तीसरी बटालियन के कम्पनी कमांडर मिनमल मिन, भानुराम नाग,हरनाथ बिमल , गिरधारी सिंग, अश्व प्रभारी सूबेदार मेजर अशोक पटेल व अन्य आला अफसर एवं सपोर्टिंग स्टाफ आदि उपस्थित थे।
- रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर 31 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ आ रही हैं । अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू रायपुर में 31 अगस्त, 2023 को जगन्नाथ मंदिर, रायपुर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी । इसके पश्चात वे विधान सभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी । अपराह्न में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी । रात्रि विश्राम राजभवन, रायपुर में होगा ।दूसरे दिन यानि 01 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी । बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन, रायपुर में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी ।
- -दक्षिण कोरिया के इक्सन सिटी मेयर का छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा से सम्मानरायपुर । इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमएके मिकी के द्वारा दक्षिण कोरिया के इक्सन सिटी के मेयर जून्ग-हून यूल को आज छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि यह हमारे प्रदेश का राजकीय गमछा है। इस परिधान के माध्यम से हमारी संस्कृति को प्रतीक रूप में प्रदर्शित करते हैं।उल्लेखनीय है कि भारत और दक्षिण कोरिया सांस्कृतिक रूप से काफी नजदीकी रूप से जुड़े हुए हैं। कोरिया में इस बात के ऐतिहासिक दस्तावेज हैं कि लगभग दो हजार साल पहले अयोध्या की एक राजकुमारी का ब्याह कोरिया के राजकुमार से हुआ था और जल मार्ग से अयोध्या की राजकुमारी कोरिया गई थी इस घटना की स्मृति में अयोध्या में एक पार्क भी स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ भी चूंकि भगवान राम का ननिहाल रहा है। अतः इस तरह से यह प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंध है।हाल ही में दक्षिण कोरिया में सम्पन्न हुए 25वें विश्व स्काउट गाइड जंबूरी 2023 में इण्डियन स्काउट फेलोशिप तथा अटास इण्डिया का 29 सदस्यीय संयुक्त दल राष्ट्रीय अध्यक्ष उड़ीसा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस कल्पेश झवेरी के नेतृत्व में सम्मिलित हुआ था। इक्सन सिटी मेयर कार्यालय के द्वारा भारतीय दल को राजकीय अतिथि का दर्जा देते हुए इक्सन कल्चर एवं टूरिजम फाउंडेशन तथा डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एण्ड टूरिजम इण्डस्ट्री इक्सन, दक्षिण कोरिया के द्वारा सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों का दिनांक 04 एवं 05 अगस्त को भ्रमण कराया गया तथा भारतीय दल के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमएके मिकी को दक्षिण कोरिया के द्वारा मानद नागरिकता प्रदान की गई है। इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप एवं अटास इण्डिया के संयुक्त भारतीय दल में छत्तीसगढ़ से अटास इण्डिया छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा तथा उपाध्यक्ष जितेन्द्र साखरे सम्मिलित हुए थे।उल्लेखनीय है कि 25वें विश्व स्काउट जंबूरी में सम्मिलित होने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी थी।
-
रायपुर कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया विमोचन
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी के काव्य संग्रह ‘नाव प्यार की’ का विमोचन यहाँ रायपुर कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रायपुर कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने काव्य संग्रह ‘नाव प्यार की’ को सराहनीय बताते हुए विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. रेशमा अंसारी को शुभकामनाएँ दीं और निरंतर लेखन कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. रेशमा अंसारी द्वारा विश्वविद्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।
काव्य संग्रह ‘नाव प्यार की’ में डॉ. अंसारी द्वारा रचित 80 मौलिक कविताओं का संग्रह है जो जीवन के विविध पहलुओं को गहराई से अभिव्यक्त करती हैं। इस काव्य संग्रह में महज चंद अल्फ़ाज़ में जीवन के रहस्य को उद्घाटित करने का प्रयास किया गया है। सरल, सहज शब्दों में बातों को गहराई से ह्रदय में उतार देने वाली यह कृति अद्भुत है। इसमें चिंतन, दार्शनिकता, अध्यात्म के साथ-साथ प्रेम के विविध रूप दिखाई देते हैं। समय की मांग के अऩुसार यह कृति आपसी भाईचारे को बढ़ावा देती है। आज के आधुनिक परिवेश में समाज में सौहार्द और प्रेम की भावना का विस्तार आवश्यक है। इस काव्य संग्रह का उद्देश्य है आदर्श की स्थापना कर एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में लेखन के माध्यम से सहयोग प्रदान करना।
यह डॉ. रेशमा अंसारी का द्वितीय काव्य संग्रह है। इस पुस्तक में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति, न्यूयॉर्क के सदस्य एवं भारत हिन्दी प्रचार-प्रसार समिति दिल्ली के अध्यक्ष तथा प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम भारद्वाज ज्ञानभिक्षु, विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन नियाज़ मोहम्मद शेख एवं छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ महिला साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आडिल ने भूमिका लेखन के साथ शुभकामनाएँ दी हैं। हिन्दी साहित्य की विविध विधाओँ पर अब तक उनकी नौ पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। विमोचन के अवसर पर डॉ.रेशमा अंसारी के पति श्री शेख आबिद (पत्रकार), पुत्र शेख राजिक रजा, हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और वरष्ठि पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलनानंदा पंडा सहित मैट्स विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। - -कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी ने निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत करने की तिथिबालोद। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को वृद्धि कर 11 सितंबर 2023 तक निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार 02 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक दावा आपत्ति (फार्म 6, 7 एवं 8) जमा करने की तिथि निर्धारित गई थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष के आयु पूरा करने वाले नए मतदाताओं के अलावा अपने नाम में संशोधन एवं पते मंे परिवर्तन कराने वाले सभी मतदाताओं को निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 28 सितंबर 2023 तक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम अनुसार ऐसे नागरिक जिनका उम्र 01 अक्टूबर 2023 को 18 साल पूर्ण हो गया है तथा जिनका नाम वर्तमान में किसी कारण वश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाई है। वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फाॅर्म 6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कोई मतदाता अपने नाम में संशोधन, पते में परिवर्तन करना चाहते हैं तो वे फाॅर्म 8 के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै।
- बालोद । बालोद जिला अंतर्गत जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन 04 और 05 सितंबर को सरयू प्रसाद स्टेडियम बालोद में किया जाएगा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ब्लाॅक और नगरीय निकाय के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे, आयोजित होने वाले खेलों में 16 प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे। जिसमें तीन आयु वर्ग 0 से 18, 18 से 40 एवं 40 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
- बालोद। शिक्षा सत्र 2023-24 में जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई। पूर्व में यह तिथि 10 अगस्त 2023 निर्धारित की गई थी जिसे जवाहर नवोदय विद्यालय समिति भोपाल द्वारा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन पर की जा रही है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली बालोद ने बताया कि पिछले वर्ष पंजीकरण का लक्ष्य 8,446 था जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 10 प्रतिशत अतिरिक्त पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
- बालोद ।जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुसुमकसा में तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं रंगोली, गायन, चित्रकला, स्लोगन, भाषा, क्विज आदि का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया सभी कार्यक्रम मतदाता जागरूकता विषय पर केन्द्रित था। छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त सभी कार्यक्रम में स्तरीय प्रदर्शन रहा। उक्त कार्यक्रम में विशेषकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले नवीन मतदाता छात्रों को सम्मिलित किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से भव्य रैली निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य शामिल हुए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सामूहिक मानव श्रृंखला का चित्रण कर मतदाता जागरूकता अभियान को आकर्षक बनाया गया ।
- -कलेक्टोरेट में बना कंट्रोल रूम, डिप्टी कलेक्टर श्री देवांगन नोडल अधिकरी नियुक्तरायपु /छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश की प्रवेश स्तर परीक्षा 03 सितंबर को ली जाएगी। एक पाली में यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 01 बजे तक होगी। रायपुर जिले में इस परीक्षा के लिए 32 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इस परीक्षा में साढ़े तेरह हजार से अधिक अभ्यर्थियों की शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 06 में परीक्षा संबंधी नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमंाक 0771-2413233 है। इस परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री केदार पटेल सहायक नोडल होंगे।
-
मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग में मेकअप पर वर्कशाप
रायपुर। मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा मेकअप पर कौशल विकास कार्यशाला के माध्यम से विश्व फैशन सप्ताह मनाया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सौंदर्य के क्षेत्र में कैरियर निर्माण की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही मेकअप के गुर सिखाए गये।
मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने बताया कि इम्पैक्ट सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि मीनाक्षी सेलून और अकादमी की निदेशक प्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ श्रीमती मीनाक्षी टुटेजा थीं। उन्होंने सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने और इसे एक व्यवसाय के दृष्टिकोण से देखने पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को परफेक्ट कंटूरिंग और हाइलाइटिंग, आई मेकअप और हेयर से संबंधित बारीकियों से भी अवगत कराया। विद्यार्थियों को त्वचा के प्रकारों का विश्लेषण करने, त्वचा के अनुसार मेकअप करने, ब्लश, आईलाइनर, बेसिक और विंग्ड, लिपस्टिक लगाने की तकनीकी भी सिखाई गई। यह कार्यशाला सभी स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। कार्यशाला के दौरान श्रीमती टुटेजा ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी दिया।
इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) केपी यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसिचव श्री गोकुलानंद पांडा, सीईओ श्रीमती प्रियंका पगारिया, मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सभी प्राध्यापकगण एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यशाला के समापन अवसर पर कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

- दुर्ग / उप सचिव भारत शासन, मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग श्री दयाशंकर ने विगत 28 अगस्त को दुर्ग जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं संस्थाओं का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एकीकृत बाल विकास परियोजना पाटन के आंगनबाड़ी केन्द्र पाटन क्रमांक 12 का निरीक्षण किया। यहां पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति, वीएचएसएनडी की गतिविधियों, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम तथा पोषण ट्रैकर ऐप में डाटा एन्ट्री सबंधी कार्याे की जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र में उपस्थित बच्चों ने गीत कविता आदि सुनाई तथा आगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप में की जा रही डाटा एन्ट्री से संबंधित समस्त जानकारियों से अवगत कराया। आंगनबाडी केन्द्र की पोषण वाटिका का भी अवलोकन उप सचिव भारत शासन के द्वारा किया गया तथा वहाँ उगाई गई सब्जी/फलों पर संतोष व्यक्त किया। टीम के द्वारा मानिकचौरी आगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण के दौरान स्थानीय सरपंच श्रीमती मोतिम साहू तथा अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। उप सचिव भारत शासन के द्वारा आंगनबाड़ी के संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों से बातचीत भी किया गया। आंगनवाडी केन्द्र में सरपंच के सहयोग से निर्मित बालसुलभ शौचालय का अवलोकन करने के उपरांत उप सचिव भारत शासन द्वारा इसे प्रशंसनीय बताया गया। पोषण वाटिका के निरीक्षण के दौरान वहाँ लगी सब्जी/फलों को देखकर प्रशंसा व्यक्त की गई। टीम द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र कातरो क्र. 01 के निरीक्षण दौरान 01 बालिका डुलेश साहू का जन्म दिन होने के उपलक्ष्य में केक काटा गया तथा 01 बालक का अन्नप्रासन तथा 02 गर्भवती माताओं की गोदभराई का कार्यक्रम संपादित किए गये। उप सचिव भारत शासन के द्वारा बच्चों एवं गर्भवती माताओं को दिए जा रहे गर्म भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा का भी अवलोकन करते हुए स्वयं हितग्राहियों को गर्म भोजन वितरण किया गया। आंगनबाडी केन्द्र में निर्मित पोषण वाटिका के संधारण हेतु आंगनबाडी कार्यकर्ता सुषमा साहू द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके उपरांत उप सचिव, भारत शासन के द्वारा सखी वन स्टाप सेंटर का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान केन्द्र प्रशासक द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में मानसिक रोगी महिलाओं हेतु एक पृथक कक्ष तथा आने वाली महिलाओं की काउंसिलिंग हेतु प्रथक से काउसिलिंग कक्ष, बाउन्ड्रीवाल, गार्ड रूम एवं व्यवस्थित गार्डन का निर्माण जिला प्रशासन के सहयोग से कराया गया है, जिससे सखी वन स्टॉप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को विशेष सहयोग प्राप्त होता है। उप सचिव भारत शासन के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया। इसके उपरांत उप सचिव भारत शासन के द्वारा जिले में शीघ्र ही संचालित होने वाले चाईल्ड हेल्प लाईन की स्थापना हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन भी किया गया। साथ ही शासकीय बालगृह, शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण करते हुए वहाँ उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन एवं वहाँ निवासरत बालकों से चर्चा भी की गई। उप सचिव भारत शासन द्वारा इन सथाओं में उपलब्ध सुविधाओं/व्यवस्थाओं पर भी संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री विवेक धसमाना, अवर सचिव, भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन एस्कार्ट ऑफिसर श्री जितेन्द्र साव परियोजना अधिकारी श्री सुमीत गण्डेचा, पाटन एवं श्रीमती उषा झा दुर्ग ग्रामीण पर्यवेक्षक सुश्री वंदना वर्मा, श्रीमती नम्रता तिवारी एवं श्रीमती प्रमिला वर्मा एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।
- दुर्ग / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 29 अगस्त को जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। खिलाड़ियों द्वारा हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यान चंद की स्मरण कर श्रदांजलि अर्पित की गई। जिला हॉकी संघ अध्यक्ष श्री अनसार अहमद जरीन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके उपरान्त समृद्धि बजार दुर्ग हॉकी खेल मैदान में हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी पदमनापुर श्री गुप्ता और ऐलडर मैन नगर पालिक निगम दुर्ग श्रीमती रतना नारंगदेव की मौजूदगी में खेल दिवस में लगभग 450 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया । विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विभाग के श्री दलबीर सिंह, श्री ईश्वरी, श्री सुजीत यादव का सहयोग रहा।
- -प्रदेश में सातवां मोतियाबिंद मुक्त जिला बनादुर्ग / बाइलेटरल मोतियाबिंद मुक्त जिला घोषित होेने पर आज जिला कलेक्ट्रेट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री अरूण वोरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्री धीरज बाकलीवाल उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में अधिसूचना जारी कर दुर्ग जिले को मोतियाबिंद मुक्त घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. जे.पी. मेश्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण दुर्ग जिले को मोतियाबिंद मुक्त किया जा सका है। कार्यक्रम में मोतियाबिंद मुक्त करने वाले नेत्र सर्जनों डॉ. बी.आर. कोसरिया, डॉ. संगीता भाटिया, नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. कल्पना जैफ का मुख्य अतिथि श्री अरूण वोरा एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विगत वर्ष दुर्ग जिला अस्पताल में 2021 मोतियाबिंद ऑपरेशन किये गये। जिसमें 1076 ऑपरेशन दोनों आंखों से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया एवं प्राइवेट अस्पतालों में 7338 ऑपरेशन किये गये। कुल 11 हजार दो सौ ऑपरेशन दुर्ग जिले में किया गया, जिससे दुर्ग जिला पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर आया। उसमें डॉ. बी.आर. कोसरिया द्वारा 771 एवं डॉ. संगीता भाटिया द्वारा 382, डॉ. अल्पना अग्रवाल द्वारा 352, डॉ. कल्पना जैफ द्वारा 404 एवं दुर्ग जिले में पहली बार 12 छोटे-छोटे बच्चों 4 से 12 वर्ष तक के बच्चों का ऑपरेशन उनके द्वारा किया गया। जिससे जिला अस्पताल की छबि उभरी है। डॉ. वाहनी सुपेला अस्पताल द्वारा 249 ऑपरेशन किया गया।कार्यक्रम में दुर्ग जिले के तीनों ब्लाकों का सघन दौरा करके मोतियाबिंद मुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकरी डॉ. वी.एस. राव को उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य अतिथि श्री अरूण वोरा एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उसके पश्चात दुर्ग जिले को धमधा ब्लाक से मरीजों को लाकर ऑपरेशन कराने व सहयोग करने हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए नेत्र सहायक अधिकारी श्री त्रिलोक धीवर, श्री लोकेश साहू, श्री राजेश शर्मा, श्री संतोष सोनवानी, श्री सुधाकर मिश्रा एवं पाटन ब्लाक से श्री एम.आर. शेख, श्री लोकेश्वर सिंह ठाकुर, श्रीमती जसविंदर कौर एवं निकुम से श्रीमती ललिता बंजारे, श्री मुकेश शर्मा, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती रीना नायक, श्री विवेक सोनी, श्री शत्रुहन सिन्हा, कु. राजप्रियंका, श्री अनिल एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग से वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी श्री अरूण सिंह, श्री अजय नायक, श्रीमती दुर्गा सिन्हा, श्रीमती माया लहरे को उत्कृष्ट कार्य एवं मोतियाबिंद मुक्त जिला करने में महत्वपूर्ण योगदान हेतु आज विधायक श्री अरूण वोरा एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा तथा महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किये। जिससे समस्त अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी व्याप्त हुई।इस अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने ऑपरेशन करने वाले समस्त नेत्र विशेषज्ञों की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रदेश में दुर्ग जिले को सातवें नंबर का मोतियाबिंद मुक्त जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ है। राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, कवर्धा, बलौदाबाजार, रायपुर आदि के तुलना में 20 लाख जनसंख्या वाला दुर्ग जिला को विधिवत् 3 मीटर से कम दिखाई देने वाले दोनों आंखों से मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों को आप लोगों ने एक हजार 76 लोगों का ऑपरेशन कराया। आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं। विधायक श्री अरूण वोरा ने कहा कि दुर्ग जिले को मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने में कलेक्टर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा है। इससे पूरा दुर्ग जिला गौरवान्वित हुआ। जिला अस्पताल पहले की तुलना में अब पूर्णतः नया एवं नये अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हो चुका है। अभी 20 करोड़ रूपये का नया अस्पताल बनने हेतु स्वीकृत हुआ है। इससे हमारे आस-पास के जिलेवासियों को बहुत फायदा पहुंचेगा। जिला अस्पताल एवं दुर्ग जिले के इस कार्य हेतु कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम बधाई के पात्र है और ऑपरेशन करने वाले नेत्र विशेषज्ञों के कारण तथा नेत्र सहायक अधिकारियों के सफल मरीजों को लाने एवं ऑपरेशन कराने सहभागिता के कारण आज हमारा दुर्ग जिला जो कि इतना अधिक जनसंख्या वाला मोतियाबिंद मुक्त हो पाया है। मैं आप सभी लोगों को सहृदयपूर्वक धन्यवाद देता हूं। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, डीएचओ डॉ. सतीश कुमार मेश्राम, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सीवीएस बंजारे, नोडल अधिकारी डॉ. संजय जामगडे़ तथा जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. ए.के. साहू भी उपस्थित रहे।
- रायपुर । केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए) शुल्क के स्थान पर अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) अधिरोपित किया जा रहा है। बीते महीने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा बिजली लागत में 16 पैसे प्रति यूनिट की कमी हुई है, लिहाजा अगस्त महीने की खपत पर उपभोक्ताओं को 14.23 प्रतिशत की जगह 11.43 प्रतिशत ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लगेगा। यानी उपभोक्ताओं से 400 यूनिट खपत पर 10 से 12 पैसे प्रति यूनिट की दर से कमी आएगी ।पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अनुसार बिजली क्रय की निर्धारित दर तथा वास्तविक क्रय की दर के अंतर का समायोजन वीसीए के माध्यम की जाती थी। परन्तु केंद्रीय विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार व्दारा 29 दिसंबर 2022 को अधिसूचित विद्युत (संशोधन) नियम 2022 के अनुसार आयोग ने निर्धारित फार्मूले के अनुसार टैरिफ आदेश में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लेने के निर्देश दिए हैं। अब आयोग व्दारा निर्धारित विद्युत क्रय दर एवं पारेषण दर से वास्तविक विद्युत क्रय दर एवं पारेषण दर में अन्तर की राशि को एफपीपीएएस के माध्यम से सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर उनके द्वारा खपत की गई विद्युत के उर्जा प्रभार पर प्रतिशत अनुसार किये जाने की व्यवस्था की गई है।जून महीने में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 14.23 प्रतिशत की दर से ली गई थी, जो जुलाई महीने में 11.43 प्रतिशत हो गई है। इसका कारण छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कंपनी की बिजली 5.41% सस्ती हुई है एवं एनटीपीसी की बिजली 7.87% और अंतरराज्यीय स्रोतों से प्राप्त बिजली की दरों में 2.67% की कमी हुई है। अतः जुलाई में की गई बिजली खपत में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 53 पैसे के स्थान पर 43 पैसे प्रति यूनिट अधिरोपित किया जाएगा। इस तरह 100 एवं 200 यूनिट खपत पर 10पैसे प्रति यूनिट, 300 यूनिट पर 12 पैसे और 400 यूनिट पर 13 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल में कमी संभावित है। 500 से एक हजार यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में 18 से 24 पैसे प्रति यूनिट की दर से ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार में कमी संभावित है।
- -आई.टी.आई.में प्रशिक्षण अधिकारियों पद के लिए चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र करेंगे प्रदानरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 30 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही वे आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पूर्व में 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अगस्त महीने की राशि 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार की रािश शामिल करने पर यह राशि बढ़कर 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए हो जाएगी।बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 7200 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1782 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा। file photo
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज चम्पारण के श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चम्पेश्वर महादेव का दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए चम्पारण में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस दौरान संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री नंद कुमार साय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- रायपुर /शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए चयन समिति की अनुशंसा उपरांत चयन सूची संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने जारी कर दी है। इसके लिए व्यापमं ने चयन परीक्षा ली थी। इसके पश्चात आनलाइन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों के दस्तावेज, आनलाइन स्क्रूटनी एवं चयन समिति की अनुशंसा उपरांत चयनित 84 अभ्यर्थियों की सूची विषयवार जारी की गई है। इसमें इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से 4, कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 16, कारपेंटर के 2, टर्नर के 1, फिटर के 12, मेकेनिस्ट ग्राइंडर का 1, मेकेनिक ट्रैक्टर के 1, मेकेनिक डीजल के 7, मेकेनिक मोटर व्हीकल के 1, वर्कशाप कैल्क्यूलेशन एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग के 28, वेल्डर के 7, शीट मेटल वर्कर के 1, सीविंग टेक्नालाजी के 2, एम्प्लायबिलिटी स्किल्स के 1 पद के लिए सूची जारी की गई है।
- भिलाईनगर। रात के समय सड़क पर झुंड बनाकर सड़क के बीचोबीच एवं चौक चैराहों में आवारा मवेशियों के बैठे रहने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए भिलाई निगम की टीम मवेशियों को पकड़ने का निरंतर अभियान चलाते हुए एक माह के भीतर 636 आवारा मवेशियों को निगम के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़कर गोठान में रख रहे है। सड़क पर घूमते हुए पकड़े मवेशियों के मालिक द्वारा जुर्माना राशि जमा करने के बाद गोठान से छोड़ा जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की रोका छेका संकल्प अभियान में व्यावधान डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ निगम ने थाने में लिखित शिकायत की है।आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर चलाए जा रहे शासन की योजना रोका छेका संकल्प अभियान अंतर्गत निगम भिलाई का दस्ता जब जवाहर नगर में इंदिरा गांधी काॅलेज के पास पहुंचा तो संकल्प अभियान से जुड़े कर्मचारी एक आवारा मवेशी को पकड़कर काउ केचर में चढ़ाने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति अपने साथियों के साथ आकर निगम के कर्मचारियों से अभद्र गाली गलौच करते हुए पकड़े हुए मवेशी को छुड़ाकर ले गया। जिसकी शिकायत रोका छेका अभियान के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के समक्ष की उन्होंने पूरे घटनाक्रम का हस्ताक्षरयुक्त प्रतिवेदन तैयार कर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिस पर आयुक्त श्री व्यास ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निगम कर्मचारियों के साथ हुये घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी वैशालीनगर थाना को इस बात को लिखित सूचना दी की उच्च न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रंमांक डब्ल्यूपी (पीआईएल) नं 58 /2019 में पारित आदेश 13 जुलाई 2023 के अनुपालन में छ.ग. शासन के समस्त सड़को पर हो रहे दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रोका छेका संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सड़को पर पाए जाने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर स्थानीय गोठान में परिबद्ध किया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ निगम कर्मचारियों से गाली गलौच करते हुए बलपूर्वक आवारा मवेशी को छुड़वा लिया है। उक्त व्यक्ति द्वारा किया गया यह कृत्य शासकीय कार्य में बाधा है तथा यह शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की अवमानना है अतः ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दंड संहित के अनुसार उचित वैधानिक कार्यवाही करने को कहा गया है।निगम की टीम मंगलवार को नेशनल हाइवे, सेक्टर 05, माॅडल टाउन चंद्रा मौर्या टाॅकिज एरिया, खुर्सीपार, जुनवानी चैक, सूर्या माॅल, लक्ष्मीनगर सब्जी मंडी, आकाशगंगा सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में आवारा मवेशियों की धरपकड़ कार्यवाही की।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने गंगोत्री हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर धमधा, सीतादेवी क्लीनिक श्याम प्लाजा ग्राउंड फ्लोर अहिवारा रोड कुम्हारी, नंदिनी नर्सिंग होम वार्ड नं. 7 अहिवारा एवं लैब केयर डायग्नोस्टिक, वार्ड नं. 6 अहिवारा सहित चार संस्था के संचालकों को नर्सिंग होम एक्ट लायसेंस के बिना संस्था का संचालन करते पाये जाने पर नर्सिंग होम एक्ट की धारा 12 (क) (1) के तहत 20-20 हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया है। साथ ही उन्होंने लायसंेस प्राप्त होने तक उक्त चारों संस्थाओं का संचालन बंद रखना निर्देशित किया है। ज्ञात हो कि नर्सिंग होम एक्ट लायसेंस के बिना चिकित्सकीय संस्था का संचालन नर्सिंग होम एक्ट 2010 व 2013 का उल्लंघन है। दण्डित जुर्माना राशि नोटिस जारी हाने के 5 दिन के भीतर ’’सुपरवाईजरी अथॉरिटी सी.जी. नर्सिंग होम एक्ट डिस्ट्रिक्ट दुर्ग’’ नाम पर बैंक ड्रॉफ्ट बनवाकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में जमा करने निर्देशित किया गया है।सूचना के अधिकार के तहत असंतोषप्रद जानकारी उपलब्ध कराने पर 20 हजार रूपए का अर्थदण्डकलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सूचना के अधिकार के तहत मरीज के उपचार संबंधी असंतोषप्रद जानकारी उपलब्ध कराने पर व्ही. वाय. हॉस्पिटल के संचालक को 20 हजार रूपए के जुर्माने से दण्डित किया है। दण्डित जुर्माना राशि नोटिस जारी हाने के 5 दिन के भीतर ’’सुपरवाईजरी अथॉरिटी सी.जी. नर्सिंग होम एक्ट डिस्ट्रिक्ट दुर्ग’’ नाम पर बैंक ड्रॉफ्ट बनवाकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में जमा करने निर्देशित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्ही. वाय. हॉस्पिटल पद्मनाभपुर दुर्ग के संचालक को बार-बार स्मरण प़त्र प्रेषित किए जाने के बावजूद भी मरीज के चिकित्सकीय उपचार संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य उपर्चायगृह एवं रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 व 2013 के अनुसूची 7, नियम 14 (2)(3) अंतर्गत प्रत्येक नर्सिंग होम, क्लीनिक एवं अस्पताल में मरीज के आने, उसका उपचार आरंभ होने की तारीख से 5 वर्ष की अवधि के लिए मेडिकल रिकार्डों का अनुरक्षण करना व सुरक्षित रखने का प्रावधान है। व्ही. वाय. हॉस्पिटल द्वारा मरीज के उपचार संबंधी असंतोषप्रद जानकारी उपलब्ध कराया जाना नर्सिंग होम एक्ट 2010 व 2013 का उल्लंघन है।
- दुर्ग /छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के वैधानिक प्रावधानों के तहत् ग्रामसभा का प्रत्येक तीन मास में कम से कम एक सम्मिलन आयोजित करने का प्रावधान है। निर्धारित तिथियों 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 02 अक्टुबर के अतिरिक्त प्रतिवर्ष माह जून एवं नवम्बर में सुविधाजनक तिथियों में प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य रुप से किया जाना है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा का आयोजन करने के लिये एक समय सारिणी तैयार कर ली जाय एवं स्थानीय आवश्यकता अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन की जाए। पंचायत में विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन की जाए। पिछली छःमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थति का वाचन किया जाय। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा की जाय। ग्राम गौठान के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में चर्चा की जाए। सुराजी ग्राम योजना के तहत् नरवा, गरुवा, घुरुवा एवं बाड़ी से संबंधित कार्यों की प्रगति के संबंधमें चर्चा की जाए। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध कार्यवाही किया जाए। जरुरतमंद व्यक्तियों के लिये पंचायतों द्वारा बितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन किया जाए। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों कीजानकारी दी जाए। मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा करना एवं उससे निवटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करना एवं इस संबंध में जागरुकता फैलाने का कार्य किया जाए। ग्राम पंचायतों में अनिवार्य कर के आरोपण एवं वसूली के प्रगति की समीक्षा की जाए। ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2023-24 हेतु निर्मित कार्य योजना का वाचन कराते हुए अनुमोदन कराया जावे। राज्य की समस्त सडको पर मवेशियों (आवारा एवं पालतु) के कारण हो रहे दुर्घटनाओं में जान माल की क्षति को रोकने हेत उस ग्राम पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली समस्त सड़कों (विशेषतः राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग तथा जिला मार्गों) के संबंध में सभी संभव उपायों एवं प्रभावी व्यवस्था पर चर्चा करना आमजनों में जागरुकता बढ़ाना एवं अपने मवेशियों को सड़कों पर खुले नहीं छोड़ने का संकल्प पारित कराना है। इसके अलावा जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्य विषयवस्तु को ग्रामसभा के एजेंण्डा में सम्मिलित किया जावे। साथ ही ग्राम सभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत् प्रतिशत अपलोड कराना है।
- -समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा, दिव्यांगों के लिए बना सहारारायपुर, 29 अगस्त 2023/ रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में तरह-तरह की राखियां बेची जा रही है लेकिन कुछ ऐसी भी राखियां हैं जो लोगों के लिए खास बनी हुई हैं। दरअसल कम कीमत पर खूबसूरत दिखने वाली यह राखियां इसलिए खास है क्योंकि इन्हें समाज कल्याण विभाग महासमुंद की आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा के दिव्यांग बना रहे हैं।महासमुंद के नयापारा स्थित घरौंदा केंद्र में लगभग 20 मानसिक दिव्यांगों के द्वारा आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं जो कम कीमत की होने के साथ लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। 27 अगस्त से बाजार में इन राखियों स्टाल लगाकर बेचा जाएगा। अब तक यहां बच्चों के द्वारा 1500 से ज्यादा राखियां बनाई जा चुकी हैं। गौर करने वाली बात यह है इन राखियों की बाजार में काफी डिमांड भी देखी जा रही है। 5 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की राखियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।कलेक्टर श्री प्रभात मलिक को भी इन बहनों ने राखी बांधी। उन्होंने इनके काम को बहुत सराहा।ट्रेनिंग देकर बढ़ा रहे आत्मविश्वासघरौंदा केंद्र मानसिक एवं शाररिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए शेल्टर होम चला रहा है। इसमें करीब 20 दिव्यांग हैं। संस्थान इन दिव्यांगों को छोटी-छोटी ट्रेनिंग देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा रहा है। संस्था ने रक्षा बंधन के त्यौहार में सामाजिक रिश्तों में और अधिक प्रगाढ़ता लाने और दिव्यांगों में आत्मविश्वास जगाने के लिए अनूठा प्रयास कर रहे हैं।बच्चों को दिया जा रहा है स्पेशल गाइडेंसइस बार इस संस्थान के दिव्यांग राखियां बना रहे है। संस्थान द्वारा सिखाई गई छोटी एक्टिविटी राखी बनाने में काम आ रही है जैसे रंगों को पहचानना, गठान बांधना, धागा पिरोना। वहीं पूजन सामग्री, चूड़ियां, बाती आदि इनके द्वारा बनाया जा रहा है। घरौंदा की अधीक्षक श्रीमती उषा साहू का कहना है कि इस प्रयास से जो भी थोड़ी बहुत आमदनी होगी इससे इन दिव्यांगों का हौसला बढ़ेगा, और इनको भी लगेगा कि हम भी कुछ कर दिखा सकते है।घरौंदा योजना का उद्देश्यघरौंदा योजना का उद्देश्य ऐसे निःशक्तजनों को जीवन भर के लिए संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करना और देखरेख की मानक सेवाएं प्रदान करना है, जो आटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक बहुनिःशक्तता से ग्रस्त हो। इस योजना का उद्देश्य इन व्यक्तियों के लिए सुनिश्चित करना है। सम्पूर्ण राज्य में स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से अधोसरंचना की स्थापना में मदद करना, ताकि देख-भाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
- -वन मंत्री श्री अकबर ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत-छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में 12वीं बार ऑल ओवर चैम्पियनरायपुर / वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के समस्त विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य के पंचकूला में सम्पन्न हुई 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 12वीं बार ओवर ऑल चैम्पियन बना है। छत्तीसगढ़ ने कुल 129 मेडल जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को पछाड़ते हुए पुनः अपना प्रथम स्थान कायम रखा।वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य की अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इनके बेहतर प्रदर्शन से वन विभाग की टीम सहित पूरा छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है। साथ ही विभागीय काम-काज में भी वन विभाग का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसके परिणाम स्वरूप वन विभाग को अपने विभागीय गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 9 विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त हुए है। कार्यक्रम को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा ने भी संबोधित किया और प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के वन विभाग की टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, तैराकी, कैरम, चेस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी जैसे इंडोर गेम के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, हॉकी, गोल्फ, एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट होते है। इस प्रतियोगिता में वन विभाग के उच्चतम अधिकारी पीसीसीएफ से लेकर गॉर्ड तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेते है।छत्तीसगढ़ के वन विभाग टीम ने क्रिकेट में जम्मू कश्मीर को हराकर सातवीं बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह फुटबॉल में हरियाणा के टीम को हराकर छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की टीम में कई नेशनल खिलाड़ी शामिल थे। छत्तीसगढ़ की बॉस्केट बॉल टीम ने कर्नाटक की टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वेटलिफ्टिंग पॉवरलिफ्टिंग में कुल 19 स्वर्ण, टेनिस में 12 स्वर्ण, बैडमिन्टन में 04 स्वर्ण, तैराकी में 06 स्वर्ण, एथलेटिक्स मेें 18 स्वर्ण, 10 रजत, 08 कांस्य पदक जीते हैं। इसी प्रकार टेनिस में 09 स्वर्ण और 02 रजत पदक प्राप्त किया है।इस तरह इस वर्ष की 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने कुल 129 मेडल जीतकर कुल 509 अंक प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को कड़ी प्रतिस्पर्धा में पछाड़ते हुए पुनः अपना प्रथम स्थान कायम रखा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तथा वन मंत्री सहित वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के कुशल मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा और सीसीएफ श्री राजू आगाशमणि एवं श्री दिलराज प्रभाकर, डीएफओ श्री विश्वेष कुमार, श्री आलोक तिवारी, सुश्री संगीता राजगोपालन के अथक प्रयास तथा खिलाड़ियों के सतत अभ्यास एवं लगन से छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इससे छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।




.jpg)



.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)




.jpg)



