- Home
- छत्तीसगढ़
-
-विजय बहादुर बेस्ट बॉडी बिल्डर , राज वासनिक बने बेस्ट पॉवर लिफ्टर-पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय शक्तित्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता संपन्नरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में आयोजित दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रायपुर और दुर्ग क्षेत्रों ने टीम स्पर्धा का खिताब अपने – अपने नाम करने में सफलता हासिल की। दूसरी ओर रायपुर सेन्ट्रल के विजय बहादुर बेस्ट बॉडी बिल्डर तथा दुर्ग के राज वासनिक को बेस्ट पॉवर लिफ्टर के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन शक्तित्तोलन तथा शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (संचारण एवं संधारण) श्री भीम सिंह कंवर , क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद रायपुर रीजन के अध्यक्ष श्री जे एस नेताम तथा कार्यपालक निदेशक एवं रायपुर सेन्ट्रल के अध्यक्ष श्री के एस मनोठिया ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग में उपलब्धिपूर्ण सेवा के लिए कंपनी के वरिष्ठ खिलाड़ी श्री लखपति सिंदुर को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद के सचिव श्री विनय चंद्राकर ने बताया कि 21 और 22 मार्च को आयोजित प्रतियोगिता के शक्तित्तोलन (पॉवर लिफ्टिंग) में सात वर्गों में विजेता घोषित किए गए। 59 किलोग्राम वर्ग में कोरबा पश्चिम के आर के पाटकर, 66 किलोग्राम वर्ग में मड़वा क्षेत्र के बलराम वस्त्रकार , 74 किलोग्राम वर्ग में रायपुर रीजन के तीजूराम नेताम, 83 किलोग्राम वर्ग में दुर्ग के राकेश नायक , 93 किलोग्राम वर्ग में कोरबा पश्चिम के संजय कुमार राठौर,105 किलोग्राम वर्ग में दुर्ग के राज वासनिक तथा 120 किलोग्राम वर्ग में रायपुर रीजन के महेन्द्र साहू विजेता रहे।श्री चंद्राकर ने आगे बताया कि शरीर सौष्ठव ( बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता में चार वर्गों में विजेता घोषित किए गए। इसमें 5.2 फीट वर्ग में जगदलपुर के दिनेश कुमार नाग , 5 .5 फीट वर्ग में रायपुर सेंट्रल के विजय बहादुर सिंह , 5.7 फीट वर्ग में दुर्ग के टीकेश कुमार साहू एवं 5.7 फीट से अधिक के वर्ग में कोरबा पश्चिम एड्रिन रॉड्रिक्स को विजेता घोषित किया गया।इस अवसर पर मैच के निर्णायक श्री राकेश साहू, श्री अमित बंछोर , श्री वैद्य मैत्री, श्री मनीष जंघेल, एवं श्री संजय साहू को भी सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में 8 क्षेत्रीय टीमों के 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन शक्तित्तोलन ( पॉवर लिफ्टिंग) की सात वर्गों में प्रतिस्पर्धा हुई वहीं दूसरे और अंतिम दिन शरीर सौष्ठव ( बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रायपुर क्षेत्र, रायपुर सेन्ट्रल, दुर्ग , बिलासपुर, कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, मड़वा और जगदलपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। -
- हॉस्पिटल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं बोतलें जब्त होने की सूचना पर नोडल अधिकारी ने दिया नोटिस , कहा - "तीन दिन के भीतर हॉस्पिटल मैनेजमेंट दे जवाब"
दुर्ग, । नेहरू नगर चौक स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल को नोडल अधिकारी ने आज कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लेख है कि स्वास्थ्य विभाग को एक वायरल पत्र सोशल मिडिया के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई है, कि हास्पिटल की केजुअल्टी (ड्रेसिंग रूम) में भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं उनकी खाली बोतलें जब्त की गई हैं।चिकित्सकीय संस्थान में किया जा रहा उक्त कृत्य मरीजों के जनस्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही एवं खिलवाड़ है एवं नर्सिंग होम एक्ट-2013 के तहत दंडनीय अपराध है। इसलिए प्राप्त शिकायत की जांच हेतु 3 दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्ट दें अन्यथा नर्सिंग होम एक्ट के अध्याय तीन की कंडिका 12 (क) (1) के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। वहीं दूसरी तरफ चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल द्वारा इस शिकायत पर केजुअल्टी के आठ कर्मचारियों झग्गर देशमुख, ओमप्रकाश साहू, धनराज लहरे, राजू कोसरे, देवानंद देशमुख, धनेश्वर देशलहरे, चुन्नीलाल देशमुख, अमरदास भारती को शोकाज नोटिस जारी कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने निर्देशित किया है। - -कोरिया पुलिस की अपील : आपसी भाईचारा एवं शान्तिपूर्वक ढंग से मनाये त्यौहारों कोबैकुंठपुर ।कलेक्टर कोरिया श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज जिला अंतर्गत कोरिया पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। होली, रमजान एवं गुड फ्राइडे पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कोरिया पुलिस दिन-रात मेहनत कर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ करने के साथ ही शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने के प्रयास में जुटी हुई है। इस हेतु शनिवार को पुलिस ने जिले के प्रमुख शहरो बैकुंठपुर, पटना, चरचा एवं सोनहत में फ्लैग मार्च निकाला है।फ्लैग मार्च निकालने से पूर्व रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरुरी समझाईस देकर ब्रीफ किया, जहां कलेक्टर कोरिया भी उपस्थित रहे। शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहारों को मनाने की मंशा से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है।फ्लैग मार्च से पहले एसपी कोरिया समेत जिले के सभी अधिकारी / कर्मचारी रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में एकत्र हुए इसके पश्चात बैकुंठपुर के प्रमुख स्थान फव्वारा चौक, SECL तिराहा, कुमार चौक, बाजापारा, महलपारा, चिरमिरी चौक, धौराटिकुरा होते हुए मेन रोड पहुंचे। फ्लैग मार्च मेन रोड से चरचा के लिए रवाना हुई जहां चरचा मेन सिटी, मस्जिद चौक से होकर SECL रेस्ट हॉउस से वापस मेन रोड होते हुए पटना की ओर रवाना हुए। इसके पश्चात पटना में शहर भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च मस्जिद चौक तक गई फिर वहां से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए भाड़ी के रास्ते वापस रक्षित केंद्र में फ्लैग मार्च सम्पन्न हुई है।इसके अतिरिक्त थाना सोनहत क्षेत्र अंतर्गत उक्त फ्लैग मार्च में नायब तहसीलदार सोनहत परमानंद कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री नेल्सन कुजूर के नेतृत्व में सोनहत में फ्लैग मार्च निकाला गया। जो कि थाना सोनहत से ग्राम रजौली, पोड़ी, विक्रमपुर, बोडार, पुसला होते हुए ग्राम कुशहा, कटगोड़ी, पहाड़पारा, नौगई, मंधोरा, सोनारी, केशगवा, ओरगई, कैलाशपुर होते हुए वापस थाना सोनहत पहुंची।उक्त फ्लैग मार्च में तहसीलदार बैकुंठपुर श्रीमती अमृता सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर श्रीमती कविता ठाकुर, नायब तहसीलदार मोनल साय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री श्याम लाल मधुकर, रक्षित निरीक्षक समेत जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं भारी संख्या में पुलिस अधिकारीगण / कर्मचारीगण मौजूद रहे।
- -शिविर में 11, 12 व 13 वर्ष की बालिका खिलाड़ी ले सकेंगी भागराजनांदगांव । दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, दिग्विजय स्टेडियम और सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेड़मी के सहयोग से 2011, 2012 व 2013 जन्म वर्ष वाली रा-टेलेंटेड बालिका खिलाड़ियों की खोज के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में यह शिविर 27 मार्च से 10 अप्रेल तक चलेगा। इसके लिए कोर्ट को तैयार किया जा रहा है।यह शिविर स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में 27 मार्च से 10 अप्रेल तक सायं पांच से सात बजे तक आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में किसी भी स्कूल की बालिका खिलाडी भाग ले सकतीं हैं। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस केंप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव एवं सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेड़मी के सहयोग से विगत कई वर्षों से इस तरह के केंप लगातार लगाया जा रहा है। उसी का परिणाम है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के बालक बालिका खिलाडी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहें है। इन खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रशिक्षक कालवा राधा राव, अंतराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाडी गीता यादव, बबीता तिग्गा, प्रिया गोस्वामी अरविंद रजक, पूर्णिमा मंडावी व सुनयना निषाद द्वारा प्रशिक्षित किया जावेगा।
- राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने जिले व राज्य की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। जांच के बिना किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जा रही है। ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध चीजें आ-जा न सके। जांच नाकों में 24 घंटे पहरा दिया जा रहा है।कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने चुनाव के मद्देनजर जिले अंतर्राज्यीय सीमावर्ती बार्डर स्थित कल्लूबंजारी एवं दामाबंजारी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चेकपोस्ट पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन के समय अवैध शराब, राशि तथा अन्य सामग्री के परिवहन के मामले सामने आते हैं। उन्होंने सर्तकतापूर्वक वाहनों की जांच करने के बाद ही जिले में प्रवेश देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चेकपोस्ट में की जा रही कार्रवाई एवं गाडिय़ों की जांच के लिए रजिस्टर पंजी संधारित करने तथा संदिग्ध वाहन पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचना देने कहा।
- -कोतवाली थाना परिसर में ली गई शांति समिति की बैठकराजनांदगांव । शांतिपूर्ण होली त्योहार मनाने के लिए कोतवाली पुलिस ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक ली, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने होली त्योहार को निर्विघ्न व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर किसी भी तरह का हुड़दंग ना करें। शराब पीकर वाहन ना चलाएं। अगर शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी एमन ने कहा कि होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की टीम लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं बेसिक पुलिसिंग अंतर्गत शांति व्यवस्था के लिए लगातार ऐतिहातन कार्रवाई कर अपराध नियंत्रण की कार्रवाई और शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है। ताकि होलिकात्सव में किसी भी तरह की अपराधिक घटनाएं ना हो। बैठक में शहर के लोगों के साथ पार्षद भी उपस्थित थे। जिनके साथ पुलिस की टीम ने शांति पूर्वक होली पर्व मनाने संबंधी चर्चा की। साथ ही बीते साल हुई परेशानियों के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया।
- राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वाहन संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 26 अप्रैल को मतदान किया जाना है। मतदान कराने मतदान दलों के लिए बड़ी संख्या में वाहनों की जरूरत होती है। जिससे मतदान दलों को आने जाने में सहुलियत हो सके। उन्होंने सभी वाहन संचालकों को बताये गये निर्धारित स्थान एवं समय पर वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी जरूरत नहीं पडऩी चाहिए कि वाहन अधिग्रहण करने की जरूरत पड़े। उन्होंने कहा कि वाहन सही एवं चालू हालत में होना चाहिए। निर्वाचन के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी वाहन संचालकों को वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट एवं ड्रायवरों के लायसेंस अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वाहन के जरूरी दस्तावेज भी अपडेट करने कहा। जिससे निर्वाचन के दौरान परिवहन की व्यवस्था सुचारू संचालित हो सके। उन्होंने वाहन संचालकों को सभी ड्राईवर एवं अन्य कर्मचारियों का मतदान कराने डाकमत पत्र के लिए आवेदन करने कहा, जिससे उनका मतदान हो सके।
- राजनांदगांव । संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने लोकसभा चुनाव लिए कलेक्टोरेट के प्रथम तल में स्थित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल उपस्थित थे। संभागायुक्त ने इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने कहा कि निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी गंभीरतापूर्वक करेंगे और ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उन्होंने मीडिया सेंटर में संधारित पंजी का अवलोकन किया।इसके बाद संभागायुक्त राठौर ने कलेक्टोरेट के प्रथम तल में स्थित सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी सी-विजिल शिल्पा देवांगन ने बताया कि सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
- - विशाल मानव श्रृंखला बनाकर और खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर दिया गया शत प्रतिशत मतदान का संदेश-जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान के लिए दिलाई शपथगौरेला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूकुल खेल मैदान गौरेला में होली त्यौहार के अवसर पर ’’चुनाव के रंग-देश के संग’’ का जिला स्तरीय होली मिलन स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत माता के नक्शे में विशाल आकार में मानव श्रृंखला बनाकर और खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया।इस अवसर पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वतंत्र एवम निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने आगामी निर्वाचन में लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष ,शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए और होली की शुभकामनाएं दी।जिला स्तरीय समारोह में संयुक्त कलेक्टर आनंद रूप तिवारी, प्रिया गोयल, देलेराम डाहिरे, स्वीप के जिला नोडल के.पी.तेंदुलकर, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ.ललित शुक्ला,सीएमएचओ डॉ .आई नागेश्वर राव, जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. शास्त्री, महिला एवम बाल विकास अधिकारी अतुल परिहार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी, सीईओ जनपद गौरेला एच.एन.खुटेल पेंड्रा, डॉ. संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, स्कूली छात्र-छात्राऐं, स्वसहायता समूह की महिलाऐं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार, पटवारी, रोजगार सहायक, सचिव, गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई और आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।
-
रायगढ़,। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए लागू आचार संहिता के बीच रायगढ़ जिले में एसडीओपी खरसिया, आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल एवम उनकी टीम द्वारा वाहनों की जांच के दौरान करीब 11 लाख 54 हजार रुपए धनराशि जप्त की गई है। एसडीओपी खरसिया से प्राप्त जानकारी अनुसार जांच के दौरान 3 अलग अलग वाहनों से ये धनराशि जप्त की गई है। इसमें एक गाड़ी से 5 लाख रुपए, अन्य दूसरी गाड़ी से 3 लाख 50 हजार रुपए जप्त किए गए। वहीं एक अन्य गाड़ी से 3 लाख 4 हजार 693 रुपए मिले। वाहन चालकों से जब धनराशि के बारे में जानकारी मांगी गई, तो वे इसके संबंध में कोई दस्तावेज या जानकारी प्रस्तुत नही कर सके। जिसके पश्चात पुलिस टीम के द्वारा राशि को जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
- बेमेतरा। सिटी कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मनोज तिर्की एसडीओपी बेमेतरा, ने बताया कि सिटी कोतवाली में शहर के चॉइस सेंटर चलाने वाले दो लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई की फोन-पे व क्यूआर कोड के माध्यम से उनके साथ 32 हजार व 46 हजार रुपए की ठगी की गई है। इसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों मोहम्मद रिजवान जमशेदपुर व मुजम्मिल जफर (शेखपुरा बिहार)को शहर के पुराना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।गौरतलब है कि आरोपी रिजवान के भाई को 2 महीने पहले बेरला के एक व्यापारी से एक लाख 25 हजार रुपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसकी जमानत के लिए आरोपी रिजवान अपने दोस्त आरोपी मुजबिल जफर के साथ बेमेतरा आया हुआ था। यहां उसने चॉइस सेंटर के माध्यम से ठगी की।
- राजनांदगांव। कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत दी है कि चुनाव के दौर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत बांटे जाने वाले चावल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो वाले बैग में भरकर बांटा जा रहा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने उक्त दुकान को निलंबित कर दिया है ।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व राजनांदगांव लोकसभा में संगठन के मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे, भर्रेगांव के पूर्व सरपंच दिलीप चंद्राकर व राजकुमार ने फोटोयुक्त बैग सौंपकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष यह शिकायत की। पूरे संसदीय क्षेत्र के पीडीएस की दुकानों में ऐसे थैलों में खाद्यान्न वितरण रोकने व आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।बताया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय राशन दुकान क्रमांक-75 में प्रधानमंत्री मोदी के फोटो युक्त थैलों का बंडल ले जाकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के नाम से थैलों में चावल देने दिया जा रहा था। इसकी वीडियो क्लिपिंग के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत की गई। रूपेश ने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग व शासकीय राशन दुकान में इस प्रकार से किया जाने वाला कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में भी आता है, क्योंकि भर्रेगांव में भाजपा समर्थित सरपंच होने के कारण यह कार्य पूरी तरह से सत्ता का दुरुपयोग ही है। रूपेश का आरोप है कि भाजपाई सत्ता का दुरुपयोग करते हुए आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव मैदान में आने से भाजपा बौखलाहट में है।
- पेंड्रा ।गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज अपना जन्मदिन प्राइमरी स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने मरवाही विकासखंड के दूरस्थ शासकीय प्राथमिक शाला साल्हेकोटा के बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें अपने हाथों से खिलाया। कलेक्टर ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और स्नेह पूर्वक उनसे बातें की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर खूब पढ़ाई करने कहा।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही दिलेराम डाहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.शास्त्री, साक्षरता के जिला नोडल मुकेश कोरी, समग्र शिक्षा के जिला नोडल संजय वर्मा, एबीओ लखन लाल जटवार, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक पटेल, तहसीलदार शेषनारायण जयसवाल ,माध्यमिक और प्प्राथमिक शाला साल्हेकोटा के शिक्षकगण ,बच्चे उपस्थित थे।
- रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व कर्मचारी और टिकरा पारा रायपुर निवासी श्री रामावतार शर्मा (तुमगांव-कुसमी) का 22 मार्च को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे डॉक्टर रामानुज शर्मा के बड़े भाई तथा प्रखर शर्मा और श्रीमती प्रगति शर्मा के पिताश्री थे। उनका अंतिम संस्कार आज रायपुर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।
-
स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी
विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य पर क्षय रोग के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने की दिलाई शपथ
रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पालिसी) श्रीमती अनुराधा पटनायक ने आज रायपुर के जिला चिकित्सालय में संचालित हमर लैब और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का भ्रमण किया। उन्होंने अस्पताल और हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लैब सहित वहां के कार्यप्रणाली के बारे में प्रभारी अधिकारियों से पूछा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक डॉ जगदीश सोनकर मौजूद रहे।
श्रीमती पटनायक ने हमर लैब के भ्रमण के दौरान पंजीयन, सैंपल कलेक्शन काउंटर, आयुष्मान कक्ष, कियोस्क एवं सहायता केंद्र, बैक्टिरियोलॉजी लैब, हिमैटोलॉजी लैब, कल्चर कक्ष और कोल्ड कक्ष का अवलोकन किया। संयुक्त सचिव को हमर लैब के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अभ्युदय शक्ति तिवारी ने बताया कि लैब में 120 तरह के जांच की सुविधा है। गौरतलब है कि वर्ष-2023 में 90 लाख 57 हजार 888 मरीजों के टेस्ट किए गए हैं । वहीं वर्ष-2022 में 51 लाख 85 हजार 309 मरीजों के टेस्ट किए गए थे। संयुक्त सचिव श्रीमती पटनायक ने हमर लैब बेहतर सुविधा और सेवाओं के लिए की डॉ. माधुरी वानखेड़े एवं पूरी टीम की सराहना की।
संयुक्त सचिव ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए प्रचलित टोकन सिस्टम के बारे में पूछा। उन्होंने खुद टोकन डिस्पेंसर से टोकन निकालकर देखा और रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, महिला वॉर्ड, लेबर रूम और फॉर्मेसी का अवलोकन किया । हमर लैब एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एस.के. पामभोई, रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन एस.के. भंडारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आनंद साहू भी मौजूद थे।
श्रीमति अनुराधा पटनायक ने नवीन स्वास्थ्य भवन में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजनाओं पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने 24 मार्च विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को टीबी रोग के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाया व हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात की। -
बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर श्री अवनीश कुमार शरण के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में ज़िला प्रशासन व पुलिस का संयुक्त ‘ऑपरेशन प्रहार विरुद्ध रेत माफिया के तहत बिते देर रात को एस डी एम बिलासपुर श्री पियुष तिवारी एवं सीएसपी श्री सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में खनिज अधिकारी श्री रमाकांत सोनी, तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी, थाना प्रभारी कोनी श्री गोपाल सतपथी की उपस्थिति में राजस्व, पुलिस व माइनिंग की संयुक्त टीम द्वारा कछार, निरतु , घुटकू के रेत घाट का रात्रिकालीन गस्त व निरीक्षण किया गया। मौके पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने पर एक जेसीबी सहित 6 ट्रेक्टर जब्त कर थाना कोनी के अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
-
रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा प्रदेश में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूँक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना,डायन प्रताडऩा, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक दहन तथा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत रायपुर में अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन दिनांक ,24 मार्च संध्या 5.30 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया जायेगा।
-
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश व थाना प्रभारी सचिन सिंह के मार्गदर्शन में बीते 21 मार्च के शाम समय अड्डेबाजी चेक करने निकले मंदिर हसौद थाना अमला ने ग्राम पलौद के मेन रोड चौराहा पर पलौद के ही निवासी 30 वर्षीय आरोपी दीपक रात्रे को शराब बेचते रंगे हाथ धर दबोचा। सहायक उपनिरीक्षक रेखलाल भारती के साथ निकले प्रधान आरक्षक तुलसीराम नेताम व आरक्षक द्वय राकेश हिरवानी तथा राकेश साहू के दल ने मुखबिर की सूचना पर पहुंच आरोपी को 67 पौव्वा शराब व शराब बिक्री की रकम 12 सौ रूपये के साथ दबोचा। सफेद रंग के एक प्लास्टिक बोरी में शराब रख बिक्री करते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। गैर जमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
-
फिर 2 शराब कोचिये मंदिर हसौद थाना अमला के हत्थे चढ़े
रायपुर। आसन्न होली त्यौहार व लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के चलते बीते कल 22 मार्च को फिर 2 शराब कोचिये 5 लीटर से अधिक शराब के साथ मंदिर हसौद थाना अमला के हत्थे चढ़े। चंदखुरी बस्ती निवासी 27 वर्षीय आरोपी सोहन साहू व कुरूद निवासी आरोपी ईश्वर बंदे को आबकारी अधिनियम के गैरजमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञातव्य हो कि बीते 21 मार्च को ग्राम पलौद के आरोपी दीपक रात्रे 67 पौव्वा शराब के साथ पुलिस अमले के सपड़ में आया था। त्यौहार व लोकसभा चुनाव को देखते हुये चलाये जा रहे पुलिसिया अभियान के तहत गश्त पर निकले प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य मार्कंडेय व आरक्षक 1661 के टीम को दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि मंदिर हसौद से चंदखुरी फार्म जाने वाले सड़क मार्ग पर बाजार चौक चंदखुरी बस्ती निवासी आरोपी सोहन साहू मंदिर हसौद चौक से थोड़ा आगे शराब ले साधन के इंतजार में खड़ा है। वहां पहुंच तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक बोरी में 40 पौव्वा शराब मिला। इधर, गश्त पर आरक्षक द्वय निहाली साहू व दिनेश झा के साथ निकले प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य मार्कंडेय के टीम को शाम समय मुखबिर से सूचना मिली कि कुरूद निवासी 24 वर्षीय आरोपी ईश्वर बंदे मोटरसाइकिल में शराब ले मंदिर हसौद से कुरूद जा रहा है। पीछा कर कुरूद मोड़ के पास पकडऩे पर उसके मोटरसाइकिल स्प्लेंडर पल्स सी जी 04 पी एच 5341 में 41 पौव्वा शराब मिला । शराब व मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश व नवपदस्थ थाना प्रभारी सचिन सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान में दो दिनों के भीतर 3 कोचिये थाना अमला के हत्थे चढ़ चुके हैं। -
*7 मई भरी गर्मी में होने वाले मतदान को मद्देनज़र रखते हर बूथ को बनाएं सुविधाजनक : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह*
रायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी श्री संतोष सिंह आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहें हैं। आज शासकीय प्राथमिक शाला दोंदेकला, शासकीय प्राथमिक शाला धनेली, शासकीय प्राथमिक शाला बड़ौदा के मतदान केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 7 मई को बेहद गर्मी और उच्च तापमान रहेगी उसको ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाएं कि मतदाताओं को परेशानी न हो, वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित हो। जिससे उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो। धूप से बचाव के लिए शेड और पीने के पानी की व्यवस्था रहे। साथ ही मतदान केंद्रों में महिला और पुरूष के लिए पृथक शौचालय कक्ष हो। कलेक्टर और एसएसपी सभी कक्षों के भीतर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में दो दरवाजे हो जिसमें एक दरवाजे से भीतर जाकर मतदान करने के पश्चात दूसरे दरवाजे से बाहर निकल आएं। मतदान केंद्र तक पहुंचने का मार्ग अच्छी अवस्था में हो, ताकि मतदाता आसानी से पहुंच सके। एसएसपी ने कहा कि मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रखें। आवश्यकता पड़ने पर बैरिकेट्स की व्यवस्था करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) श्री नंदकुमार चौबे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
जागरूकता के लिए स्कूल और काॅलेज को रचनात्मक कार्य करने का आग्रह : कलेक्टर डाॅ. सिंह*
रायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूल और काॅलेज के प्रतिनिधियों के कार्यशाला में शामिल हुए और उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उपस्थित प्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्कूल और काॅलेज अधिक से अधिक रचनात्मक कार्य करें। रचनात्मक कार्य से स्कूल और काॅलेज की पहचान बनेगी और प्रशासन भी प्रोत्साहन करेगा। मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएं। साथ ही आचार संहिता के दौरान किसी भी सरकारी कार्यालयों में आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इस पर भी विशेष ध्यान रखा जाएं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने कहा कि युवा मतदाता किसी भी प्रकार से मतदान से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्कूल और काॅलेज की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मतदाता जागरूकता के लिए स्कूल और काॅलेज द्वारा टूर्नामेंट आयोजित किया जाएं।
मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई। नगर व वार्डाें के चौक- चौराहें, सोशल मीडिया, महाविद्यालय, विद्यालय, शहरी क्षेत्रों में, दिव्यांग मतदाता, अन्य शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करने के बारे में बताया गया। साथ ही सक्षम एप, वोटर हेल्पलाइन एप और सी-विजिल एप के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर शासकीय और अशासकीय विद्यालय व महाविद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
-
*शासकीय प्राथमिक शाला धनेली(साँकरा) में कक्षा चौथी के छात्र अंश कुमार को केक काटकर दी शुभकामनाएँ*
रायपुर / रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस एस पी श्री संतोष सिंह एवं ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने आज शासकीय प्राथमिक शाला बरौदा, शासकीय प्राथमिक शाला दोंदेकला, शासकीय प्राथमिक शाला धनेली मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बरौदा के प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन कर के मीड डे मील में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जाँचा। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस एस पी श्री संतोष सिंह एवं ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के अलावा रायपुर अनुविभागीय अधिकारी श्री नंदकुमार चौबे तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज चुनावी तैयारियों के संबंध में मतदान केंद्रों का दौरा करने निकले थे। इस दौरान विधानसभा ज़ीरो पॉइंट की सड़क बनाई जा रही थी। जिसको देखकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रमिकों एवं कार्यपालन अभियंता से कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सड़क पर कुछ दूर चलकर उपयोग किए जाने वाले निर्माण सामग्री की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा ज़ीरो पॉइंट बेहद व्यस्त सड़क है जिसमें एक तरफ़ की आवाजाही रोककर निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्वक बनाया जाये ताकि जानता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो एवं इसका लाभ मिल सके। इस दौरान एसएसपी श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप और रायपुर अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) श्री नंदकुमार चौबे तथा कार्यपालन अभियंता श्री विशाल त्रिवेदी उपस्थित रहे।
- रायपुर / मतदान केन्द्रों के निरीक्षण पर निकले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेली एवं उप स्वास्थ्य केंद्र दोंदेकला का भी किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लेकर वहाँ इलाजरत मरीज़ों से की बातचीत एवं जाना उनका हाल चाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिन पूर्व ही जचकी हुई श्रीमती रोशनी चेलक से मिलकर उनका स्वास्थ्य जाना। इस बीच नवजात शिशु की माँ और दादी से बात चीत कर जाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपब्ध सुविधा एवं कार्यरत चिकित्सकों के कार्यशैली के बारे में। नवजात शिशु की माँ ने बताया कि यह उनका दूसरा पुत्र है 5 वर्ष पूर्व ही प्रथम पुत्र का जन्म इसी अस्पताल में हुआ था एवं दोनों ही बच्चे सामान्य प्रसव से हुए हैं। बच्चे की माँ और दादी दोनों ने ही केंद्र की सुविधा एवं कार्यरत चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
-
*उप संचालक मत्स्य पालन एवं सयुक्त संचालक समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी*
*अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने का आदेश*रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित में समाज कल्याण कार्यालय एवं उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन, तेलीबांधा का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह 10:25 बजे उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन और 10:40 बजे सयुक्त समाज कल्याण कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी देखी। वहां कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उपस्थिति पंजी अपने साथ ले आएं। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समाज कल्याण और उप संचालक मत्स्य पालन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरा मत्स्य पालन विभाग के कुल 7 कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के कुल 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और एक दिन की असाधारण अवकाश घोषित करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के लिए वित्त शाखा को निर्देश दिया।


.jpg)








.jpg)














.jpg)
.jpg)