- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर/गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर के टैगोर चौक स्थित मूर्ति के समक्ष उन्हें सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।पुष्पांजलि आयोजन में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को जयन्ती पर सादर नमन किया.राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर कोउनकी जयन्ती पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 6 के सहयोग से रखे गए पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा,नगर निगम रायपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री राजेश जैन,श्री बबला होतवानी, सुश्री मोना मजूमदार, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में राजधानी शहर रायपुर के गणमान्यजनों , सामाजिक कार्यकर्त्ताओं , महिलाओं, नवयुवकों , बच्चों , आमजनों ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर का जयन्ती पर टैगोर नगर चौक स्थित मूर्ति स्थल पर सादर नमन किया.
- कलेक्टर-एसएसपी ने भी लिया शिविर का जायजाशासकीय योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वितबिलासपुर/जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में आज बिल्हा ब्लॉक के उच्चभट्ठी में आयोजित सुशासन शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी शामिल हुए। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की भी अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एसडीएम श्री मनीष साहू, सीईओ जनपद श्री कुमार लहरे सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के जरिए लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करें। शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार के तहत सरकार लोगों के गांव, घर तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति आप लोगों की जागरूकता का परिचायक है।शिविर में आज कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 161 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 35 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित की गई है। शिविर में खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण, 4 हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उच्चभट्ठी के प्रफुल्ल कुमार, कमल बाई मंडला, नरोत्तम कुमार सूर्यवंशी और पिंकी कोशले को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। आवास पूर्ण करने पर 9 हितग्राहियों आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशिक्तकरण सहायता योजना अंतर्गत ग्राम उच्चभट्ठी की कुमारी पूजा और नंदनी को 20-20 हजार चेक दिया गया। उच्चभट्ठी के ही श्रीमती राम प्यारी सूर्यवंशी एवं श्री किशन कन्हैया सूर्यवंशी को श्रमिक पंजीयन कार्ड का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयुष खरे, तनिषा, सृद्धि एवं अयांश का अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया।विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में बड़ी संख्या में बीपी, शुगर की जांच कराई। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया।
- *राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक*बिलासपुर/उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव राजधानी रायपुर में दो दिनों तक मैराथन बैठक कर लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 7 मई को नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में राष्ट्रीय राजमार्गों तथा सेतु निर्माण के कार्यों के साथ विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री साव अगले दिन 8 मई को पांचों संभागों में सड़कों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
- *- शुद्ध पेयजल समस्या से निजात के लिए क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग पर विशेष जोर**- सांसद की अध्यक्षता मे दिशा समिति की बैठक संपन्न*दुर्ग/ लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री बघेल ने निर्देशित किया कि जिले में राज्य और केन्द्र शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएं। सांसद श्री बघेल ने क्षेत्र के समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” और “एक सोखता संतान के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संवर्धन को भी बढ़ावा मिल सके।सांसद ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों में पौधारोपण को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही नगरीय निकायों में बिल्डिंग परमिशन देते समय रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने नगरीय निकायों के आयुक्तों को स्वयं क्षेत्र में जाकर कार्यों का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही ग्राम पंचायतों में भी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में काम शुरू करने तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल देते हुए अधिकारियों ने बताया कि निकुम, जेवरा-सिरसाखुर्द-भटगांव, चंदखुरी-कोलिहापुरी-पीसेगांव, अंजोरा-ढाबा, मोतीमपुर, ओदरागहन-सुरपा एवं कौही-रानीतराई समूह जलप्रदाय योजनाओं पर कार्य जारी है। सांसद ने लोगों को शुद्ध पेयजल जैसी समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रमुखता से क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग करने को कहा।सांसद बघेल ने कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए समय पर खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बारिश से पहले पशुओं का टीकाकरण गांव-गांव में शिविर लगाकर प्राथमिकता से करने को कहा। इसके अलावा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जर्जर सड़कों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खराब सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र सुधार कार्य सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण 1.0 एवं 2.0, अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0, जल जीवन मिशन, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 100 प्रतिशत मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। वहीं मार्च 2026 से मई 2026 तक 65 प्रतिशत मानव दिवस उपलब्ध कराए गए हैं। सांसद श्री बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष अवधि में कार्यों में और तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने प्रत्येक गांव में मनरेगा के तहत कार्य प्रारंभ करने और जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।जिले में 1550 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है, जिनमें से 1171 आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु स्वयं के भवन में संचालित है। पीएम केयर्स चिल्ड्रन योजना अंतर्गत जिले में 17 बच्चे चिन्हांकित है जिन्हें योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। स्पान्सरशिप योजना अंतर्गत बच्चों को शिक्षा प्रदाय किए जाने प्रतिमाह चार हजार रूपए दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले में 62 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।इस दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कर जिले में योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन किये जाने आश्वस्त किया। वहीं इस दिशा में आवश्यक पहल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान आयुक्त नगर निगम दुर्ग श्री सुमित अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद पंचायत सदस्यगण, समिति के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
- 0- गंभीर बीमारी के इलाज और बच्चों की पढ़ाई के लिए मांगी मदद0- जनदर्शन में प्राप्त हुए 104 आवेदनदुर्ग. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे ग्रामीणों और नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनदर्शन में आज प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, पेयजल की समस्या, गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में 104 आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन में आवास की समस्या को लेकर भी अनेक आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत खपरी की एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान की मांग की। आवेदिका ने बताया कि वह एक कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर है, जिससे बरसात के दिनों में जान-माल का खतरा बना रहता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह स्वयं मकान बनवाने में असमर्थ है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत के अधिकारियों को पात्रता की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर आवास स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।इसी कड़ी में, भिलाई की एक बुजुर्ग महिला ने अपने बीमार पुत्र के इलाज और परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं, जिसके कारण वह काम करने में असमर्थ है। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण घर का खर्च और बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करना कठिन हो गया है। कलेक्टर ने इस संवेदनशील मामले पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में पेयजल आपूर्ति और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे की गंभीर शिकायतें प्राप्त हुईं। ग्राम अमलीडीह से पहुँचे ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गाँव में विशाल पानी टंकी का निर्माण हो गया है, लेकिन ग्रामीणों को नल से नियमित जल प्राप्त नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने पीएचई के कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अवैध कब्जे के मामलों में, स्मृति नगर क्षेत्र की एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित अपने मकान पर परिजनों द्वारा ही ताला लगाकर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की। इसके अतिरिक्त, ग्राम बघेरा और शीतला नगर बोरसी के निवासियों ने भी सार्वजनिक रास्तों और निजी भूमि पर अवैध कब्जे व बिना अनुमति 5जी टावर लगाए जाने का विरोध किया। कलेक्टर ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को इन मामलों में जाँच कर अवैध निर्माण और कब्जों को तत्काल हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही, नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत एक अन्य आवेदन में मोहल्ले की सफाई और नालियों के संधारण की मांग की गई। नागरिकों ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंदगी फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जनदर्शन में प्राप्त अन्य आवेदनों में पेंशन, राशन कार्ड और भूमि संबंधी विवादों का भी उल्लेख रहा, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने और निराकरण करने के निर्देश दिए।
- दुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में, नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए। इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि नगर निगम भिलाई एवं रिसाली के उपचुनाव हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 मई 2026 को कर दिया गया है। यह मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की नामावली के आधार पर 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में पुनरीक्षित की गई है। इसके अलावा उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों को आगामी निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
- 0- किसानों को उन्नत तकनीकों और योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, वैज्ञानिक करेंगे गांव-गांव संवाददुर्ग. जिले में 05 से 20 मई 25 तक ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ खरीफ 2026 प्रारंभ होने के पूर्व कृषि कार्यो की तैयारी आधुनिक तकनीकों, किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न विभागीय योजनाओं फसलवार अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के प्रति जागरूक करने तथा किसानों के द्वारा फीडबैक के आधार कृषि अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा निर्धारण के उद्देश्यांे से अभियान चलाया जाएगा।जिले में इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को शामिल कर 02 टीमें प्रति विकासखण्ड हेतु बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम एक दिन में एक ग्राम में जाएगी एवं जिले में कुल 72 ग्रामों में शिविर आयोजित कर किसानों से सीधा संवाद करेंगी। साथ ही किसानों से खेती संबंधी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान बनायेगी। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के अधिकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ साझा करेंगे, जिससे किसान शासन की योजनाओं का आसानी पूर्वक लाभ ले सकें।विकासखण्ड पाटन हेतु रथ की रवानगी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं सासंद दुर्ग श्री विजय बघेल विकासखण्ड दुर्ग हेतु रथ को तथा विकासखण्ड धमधा हेतु रथ की रवानगी अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आई.सी.ए.आर./कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण, कृषि/उद्यानिकी/मत्स्य पालन/पशुपालन विभाग के अधिकारीगण तथा कृषकगण उपस्थित रहें। जिले के किसानों से अपील की यह है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लें और वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद कर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण पायें।
- दुर्ग. सुशासन तिहार-2026 के तहत चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में जिले के नोडल अधिकारी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव एवं श्री देवानंद बंजारे सहायक मिडिया प्रभारी के साथ दुर्ग जिले से मेडिकल टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विकासखण्ड धमधा से बी. एम. ओ. डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. महेंद्र शर्मा, बी.ई.टी.ओ. श्री जी.एस.उद्दे, बी.पी.एम.श्रीमती रिचा मेश्राम ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिये। साथ ही सिकलिंग जाँच,आभा आई. डी.बनवाने, आयुष्मान कार्ड, एन.सी.डी. की जाँच एवं एच.पी.व्ही. वैक्सीन लगवाने की अपील किये। दिव्यांग शिविर में हितग्राहियों की जाँच एवं प्रमाण पत्र दिये गये। शिविर में 55 आभा आई. डी., 05 आयुष्मान कार्ड, 42 एन.सी.डी., 15 सिकलिंग जाँच और 02 विकलांग प्रमाण पत्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
- 0- विभिन्न योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित0- जनता की समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करें अधिकारी - विधायक श्री साहू0- सुशासन शिविर में क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लियेदुर्ग. शासकीय काम-काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अनुक्रम में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचलों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम चीचा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 578 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा 300 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। सुशासन शिविर में क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिये। शिविर में क्षेत्र के 22 ग्राम पंचायत क्रमशः भांठाकोकड़ी, डोड़की, चीचा, अरसी, सुखरीकला, लिटिया, पुरदा, गाड़ाडीह, सेमरिया(लि), जोगीगुफा, हसदा, बिरेझर, खर्रा, टेमरी, फुण्डा, नवागांव (पु), पथरिया (डो), डोमा, पोटिया (से), सेवती, हिर्री और मड़ियापार के लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभायी।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों में अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही प्राप्त आवदेनों का तत्परतापूर्वक निराकरण के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन को परखना है, इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को गांव-गांव तक पहुुंचाना है। विधायक श्री साहू ने अधिकारियों से कहा कि यदि जनता अपनी समस्या से परेशान हुई तो अधिकारियों को भी परेशानियों को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवों को भी संबंधित पंचायतों में पन्द्रहवें वित्त राशि से बेहतर कार्य करने के सुझाव दिये।शिविर में विभिन्न योजनाओं के बड़ी संख्या में हितग्राही लाभान्वित हुए। विधायक श्री साहू ने अपने करकमलों से मनरेगा के 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, 05 हितग्राहियों को पीएम आवास चॉबी, 05 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना प्रमाण पत्र, 04 हितग्राहियों को सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति पत्र और 10 स्वच्छताग्राहियों को सम्मान पत्र प्रदान किया। उन्होंने दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 03 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर में क्षेत्र के 55 ओवदकों को मौके पर परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।शिविर में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष श्री जीवन साहू, नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल एवं क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, एसडीएम श्री सोनल डेविड, तहसीलदार बोरी श्री तारसिंह खरे, जनपद पंचायत के सीईओ श्री किरण कौशिक एवं समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- दुर्ग. राज्य शासन द्वारा 11 मई तक ’’सही दवा-शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’’ थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने हेतु प्रत्येक जिले में कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। औषधि शाखा द्वारा अभियान के दसवें दिवस चतुर्थ चरण के प्रथम दिवस आज 06 मई को कोटपा एक्ट के अंतर्गत जिले के जुनवानी, नेहरू नगर एवं स्मृति नगर क्षेत्र में तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता लाते हुए जिन पान ठेलों एवं होटलों में कोटपा एक्ट के उल्लंघन पाए गए ऐसे 32 जगहों पर औषधि निरीक्षकों एवं पुलिस दल द्वारा नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई। कोटपा एक्ट के तहत् इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।इसी प्रकार खाद्य शाखा द्वारा जिले में संचालित कंफेक्श्नरी, कैण्डी एवं चॉकलेट विक्रेता जिसमें मेसर्स पूजा स्वीट्स, मेसर्स जय बाबा टेªडर्स, गोपी स्वीट्स, लक्की स्वीट्स, लिंक रोड, पावर हाउस, भिलाई एवं मेसर्स मनोज कंफेक्श्नरी, ए.एन. प्रोडक्ट, भिलाई-03, की जांच/निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् किया गया, जिसमें संचालकों को उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय संचालित किये जाने एवं साथ ही साथ निर्देशित किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- दुर्ग. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) भिलाई द्वारा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। आगामी 11 मई 2026, सोमवार को आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जी.ई. रोड पावरहाउस भिलाई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार यह मेला सुबह 09.30 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आईटीआई उत्तीर्ण अंकसूची एवं सर्टिफिकेट, नवीनतम रिज्यूम (बायोडाटा) और आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज के साथ मेला में उपस्थित हो सकते है।मेला के माध्यम से भर्ती हेतु नियोजक एसीसी लिमिटेड जामुल सीमेंट वर्क्स भिलाई द्वारा फिटर 03, वेल्डर 02, इलेक्ट्रिशियन 02, टर्नर 01, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 01, डीज़ल मैकेनिक 01, नियोजक एसीएमई ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड भिलाई द्वारा इलेक्ट्रिशियन 01, नियोजक सिम्प्लेक्स कास्टिंग्स भिलाई द्वारा फाउंड्रीमैन 04, फिटर 04, वेल्डर 04, टर्नर 02, नियोजक विष्णु केमिकल्स भिलाई द्वारा फिटर 10, इलेक्ट्रिशियन 03 और वोस्लोह बीके कास्टिंग्स लिमिटेड भिलाई द्वारा मशीनिस्ट 01, फिटर 03, कारपेंटर 01, फाउंड्रीमैन 02, मेसन 01 शामिल है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम ताराशिव निवासी श्रीमती नंदिनी वर्मा एवं श्रीमती बबीता वर्मा को मौके पर ही श्रम कार्ड प्रदान किया गया।श्रीमती नंदिनी एवं श्रीमती बबीता ने कहा कि वे बहुत खुश हैं। आज शिविर में आते ही उनका कार्ड बन गया, श्रम कार्ड के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति की सहायता से वे अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उनके भविष्य को संवार सकती हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया।पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज - आयु 14 वर्ष से अधिक। मासिक आय शहरी क्षेत्र में 15,000 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10,000 रुपये से अधिक न हो। आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (अंकसूची/मतदाता परिचय पत्र/जन्म प्रमाण-पत्र), स्व-घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो। पंजीयन हेतु आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य है, लाइव फोटो मौके पर लिया जाता है।
- 0-समिति स्तर पर पर्याप्त भंडारण, वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित मात्रा में दिया जा रहा उर्वरक0- नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग के लिए कृषकों को किया जा रहा जागरूकरायपुर। जिले में समिति स्तर पर उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण कर कृषकों को पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित मात्रा के अनुसार उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। निजी विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरकों की मात्रा किसानवार, रकबावार एवं आधार नंबर के साथ रजिस्टर पर संधारित की जा रही है। उर्वरक वितरण में लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जा रही है।कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्वरक के विभिन्न विकल्प जैसे एन.पी.के., सुपर फास्फेट के उपयोग एवं नैनो यूरिया/नैनो डी.ए.पी. के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों का वितरण पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही अनिवार्य किया गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके।
- रायपुर। जिले में बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के कारण इस अवधि में भारवाही पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान पशुओं से सामग्री ढोने या सवारी के लिए उपयोग करने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे हीट स्ट्रोक, बीमारी अथवा मृत्यु की आशंका बनी रहती है।अतः पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण के तहत परिवहन एवं कृषि पशुओं पर क्रूरता निवारण नियम 1965 के नियम 6 (3) के अनुपालन में जिला रायपुर की सीमा में 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक पशुओं के माध्यम से संचालित साधनों जैसे बैलगाड़ी, भैंसा गाड़ी, ऊँट गाड़ी, खच्चर, टट्टू गाड़ी एवं गधे द्वारा भार ढोने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है।
- भिलाईनगर। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत मच्छर जनित रोगों के उन्मूलन और जन-जागरूकता के लिए जोन-3 मदर टेरेसा नगर में व्यापक अभियान चलाया गया। वार्ड-35, शारदा पारा स्थित कुष्ठ बस्ती एवं भैरव बस्ती में निगम के विशेष दस्ते और जिला मलेरिया विभाग के सर्वेलेंस कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने घर-घर जाकर गहन सर्वेक्षण किया।टीम ने प्रत्येक घर में कूलर, पानी की टंकियों, ड्रमों और पुराने कंटेनरों की बारीकी से जांच की। जहां भी मच्छरों का प्रजनन (लार्वा) पाया गया, उस जमा पानी को तुरंत खाली करवाया गया। मच्छर लार्वा के नियंत्रण के लिए एक्यूगार्ड का छिड़काव किया गया। वयस्क मच्छरों को खत्म करने के लिए स्प्रेयर पंप के माध्यम से मैलाथियान का छिड़काव सुनिश्चित किया गया।बस्तियों की पक्की और कच्ची नालियों में ठहरे हुए पानी पर भी कीटनाशकों का उपयोग किया गया। सर्वे के दौरान नागरिकों को मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आसपास पानी न जमने देने और व्यक्तिगत सुरक्षा के उपायों के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। साथ ही, बचाव संबंधी जानकारी से युक्त पाम्पलेट का वितरण भी किया गया। नगर निगम प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक अपने घरों के आसपास सफाई रखें और सप्ताह में कम से कम एक बार अपने कूलर और पानी के बर्तनों को सुखाकर साफ करें, ताकि मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।
- राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की पूर्व में लघुकृत व अर्जित अवकाश निरस्त कर दिया गया है। साथ ही 43 अधिकारी एवं कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त कर मूल पदस्थापना स्थल पर कार्य करने हेतु आदेश जारी किया जा चुका है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। केवल मातृत्व एवं विशेष अवकाशों की ही स्वीकृत की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में दंत चिकित्सक के मातृत्व अवकाश में रहने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉ. रूपल राठी की नियुक्ति की गई है। सुशासन तिहार अंतर्गत निर्धारित समस्त जनसमस्या निवारण शिविर पर जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम की ड्यूटी लगाकर शिविरों का संचालन किया जा रहा है।
- 0- ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर0- जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी हुए शामिल, शिविर में 86 आवेदनों का किया गया निराकरणबालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु बालोद जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के आदिवासी बहुल डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम नर्राटोला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम नर्राटोला सहित शिविर में आसपास के 17 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।शिविर में उपस्थित अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी, एसडीएम श्री सुरेश साहू सहित अन्य अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड वितरण, मत्स्य पालन प्रचार योजना 02 हितग्राहियों को मछली जाल के अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्राम नर्राटोला के हितग्राहियों को शौचालय निर्माण हेतु 12-12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि तथा शिविर में 05 दिव्यांग जनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही शिविर में हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र के अलावा स्कूली विद्यार्थियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। शिविर में कृषकों को डिजिटल किसान किताब, हितग्राहियों को नया राशन कार्ड का भी वितरण किया गया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे 02 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया।इसके साथ ही शिविर मेें अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम नर्राटोला में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 402 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 86 आवेदनों को मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।इस अवसर पर जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा शासन-प्रशासन के नुमाइंदों का आम जनता के बीच उपस्थिति सुनिश्चित कराकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा जमीनी स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं की समुचित क्रियान्वयन का पड़ताल करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। जिससे कि आम जनता को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने आम नागरिकों को सुशासन तिहार के अंतर्गत उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाली जनसमस्या निवारण शिविरों में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। श्री लकरा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शत प्रतिशत आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर सराहना व्यक्त की।कार्यक्रम को संबोेधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ों ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री कौड़ों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के लोगों के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर धरातल में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण करने को कहा। जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम ने भीषण गर्मी में भी नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी ने शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने अंचल के प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके समुचित निराकरण के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुरेश साहू ने सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम नर्राटोला सहित नर्राटोला कलस्टर में कुल 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से प्राप्त कुल आवेदनों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन से निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों के समुचित निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नर्राटोला खेल मैदान में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम साल्हे, धोतिमटोला, चिखली, नर्राटोला, खैरवाही, आडेझर, कुमुडकट्टा, गुदुम, नलकसा, कोपेडेरा, मरकाटोला, कोटागांव, सल्हईटोला, कामता, अवारी, छिंदगांव और बम्हनी सहित 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन शामिल हुए थे। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित कुल 134, राजस्व विभाग से 74, कृषि विभाग से प्राप्त 53, विद्युत विभाग के 16, शिक्षा विभाग से 10 सहित विभिन्न विभागों से कुल 402 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 86 आवेदनों का निराकरण किया गया। आज आयोजित शिविर में जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी, श्रीमती साधना सोरी, ग्राम पंचायत नर्राटोला के सरपंच श्री हिंसाराम चिराम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा शिविर के नोडल अधिकारी अनिल कुमार छारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- 0- शिविर में पेंशन स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, मूंग बीज मिनी किट, श्रमिक कार्ड का हितग्राहियों को वितरण कर किया गया लाभान्वितराजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 6 मई को डोंगरगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसरा, कोकपुर, वि.नवागांव, सांगिनकछार, तेन्दूनाला, बम्हनीभांठा, खम्हेरा, तिलईरवार, टप्पा, जन्तर, चिचदो, माथलडबरी, मोहड़, मनेरी, बरगांव, मारगांव, गिरगांव, कोहका मो., गु.नवागांव कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 568 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थी एवं 3 लखपति दीदीयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सामाजिक सहायता पेंशन योजना अन्तर्गत 15 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड, बैंक लिंकेज अन्तर्गत कृषि कार्य हेतु 1 महिला स्वसहायता समूह को 6 लाख रूपए का चेक, 1 महिला स्वसहायता समूह को 3 लाख रूपए का चेक, कृषि विभाग अन्तर्गत 5 कृषकों को मूंग बीज मिनी कीट का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 गर्भवती माताओं की गोद भराई संस्कार की गई। 3 बच्चों को सुपोषण किट एवं 7 बालिकाओं को सेनेटरी पेड का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 1 श्रमिक कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पडौती, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री भरत वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री मनीष कुमार साहू, सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री विवेक मंडावी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दिनेश गांधी, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री गुलशन हिरवानी, सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती अनिता पंचारी, श्रीमती हरिला सिरसाठ एवं श्रीमती कांति चन्द्रवंशी, पार्षद नगर पंचायत डोंगरगांव श्री प्रफुल्ल जैन, श्री दीना पटेल, श्री जागेश्वर यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, तहसीलदार डोंगरगांव, श्री कमल किशोर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री ओपी जैन सहित ग्राम पंचायतों सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।।
- 0- सुशासन तिहार के दौरान शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मिलने से प्रसन्नचित हुई ग्रामीण महिला जया एवं सीता बाईबालोद. राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम नर्राटोला की ग्रामीण महिला श्रीमती जया चक्रधारी एवं सीता बाई को 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने से उनके खुशियों का ठिकाना नही रहा। आज उनके गांव नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में अतिथियों के द्वारा उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलने पर श्रीमती जया चक्रधारी एवं सीता बाई बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज हमारे गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुझे शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलने से मेरे घर में शौचालय निर्माण करने की वर्षों पुरानी आस पूरी हुई है।इसके लिए उन्होंने राज्य शासन द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु शुरू की गई सुशासन तिहार 2026 के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती जया चक्रधारी ने कहा कि उनके मन में अपने घर में स्वच्छ, सुंदर शौचालय निर्माण करने की बहुत पुरानी इच्छा थी। लेकिन उनके घर की माली हालत खराब होने के कारण वे चाह कर भी अपने घर में स्वच्छ सुंदर शौचालय का निर्माण नही कर पा रही थी। लेकिन आज सुशासन तिहार के अंतर्गत हमारे गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुझे शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलने से मेरे मन की मुरीद पूरी हो गई है। इसी तरह आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलने से ग्राम नर्राटोला निवासी श्रीमती सीता बाई बहुत ही अभिभूत नजर आ रही थी। उन्होेंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक घरों में शौचालय का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है, खासकर के हम महिलाओं के लिए। लेकिन खराब आर्थिक स्थिति के कारण हमारे जैसे निम्न मध्यम वर्ग के लोग चाहकर भी अपने घर में एक अच्छा शौचालय का निर्माण नही कर पाते हैं। लेकिन आज केन्द्र एवं राज्य सरकार के संवेदनशीलता के फलस्वरूप हमें शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुआ है। इसके माध्यम से अब हम अपने घरों में अपनी इच्छा के अनुरूप उपयुक्त शौचालय का निर्माण कर सकेंगे। इसके लिए उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार को हृदय से धन्यवाद दी तथा आम जनता के मांगोें एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु पूरे राज्य के साथ-साथ उनके जिले एवं गांव में सुशासन तिहार के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की।
- महासमुंद, छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के श्रमिकों तक निरंतर पहुँचाया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक परिवार को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा निरंतर शिविर, पंजीयन एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्रों तक पहुँचाया जा रहा है। पंजीकृत मज़दूरों को शिक्षा, स्वास्थ्य, औजार सहायता, मातृत्व लाभ, मृत्यु सहायता एवं आवास जैसी अनेक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन योजनाओं ने हजारों निर्माण मज़दूरों कोे आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान दी है।कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में श्रम कल्याण मंडल महासमुंद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत 40 हजार 700 हितग्राहियों को राशि 19 करोड़ 3 लाख 90 हजार 103 रुपए तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत एक हजार 442 हितग्राहियों को 2 करोड़ 24 लाख 44 हजार 500 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनकेे खातों में सीधे प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।साथ ही 15 मार्च से 30 अप्रैल तक छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत 511 श्रमिकों का पंजीयन एवं 1621 श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण किया गया है। इसी तरह असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल 185 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है।छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 247 हितग्राहियों को 2 करोड़ 47 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसी तरह मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 860 हितग्राहियों को एक करोड़ 72 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 2531 हितग्राहियों को 5 करोड़ 6 लाख 20 हजार रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 958 हितग्राहियों को एक करोड़ 91 लाख 60 हजार रुपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना अंतर्गत 3500 हितग्राहियों को एक करोड़ 29 लाख 62 हजार 756 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना अंतर्गत 4600 हितग्राहियों को एक करोड़ 59 लाख 70 हजार 247 रुपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना अंतर्गत 86 हितग्राहियों को 6 लाख 79 हजार 400 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 3842 हितग्राहियों को 57 लाख 63 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 13794 हितग्राहियों को 2 करोड़ 76 लाख 49 हजार रुपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता राशि योजना अंतर्गत 9730 बच्चों को एक करोड़ 32 लाख 47 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 249 मेधावी छात्रों को 18 लाख 3 हजार 700 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना अंतर्गत 4 वृद्धजनों को 80 हजार रुपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 4 हितग्राहियों को एक लाख 55 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। साथ ही दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 4 दीदीयों को 4 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना अंतर्गत 286 हितग्राहियों को कोंचिग दिया जा रहा है एवं अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत 5 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं में असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 34 हितग्राहियों को 33 लाख 50 हजार रुपए, असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना अंतर्गत 927 शिशुवती माताओं को एक करोड़ 85 लाख 40 हजार रुपए, असंगठित कर्मकारों के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 473 विद्यार्थियों को 3 लाख 94 हजार 500 रुपए, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 8 गर्भवती महिलाओं को एक लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।
- 0-अंतिम गांव, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे - श्री ठाकुरमहासमुंद। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत बुधवार को बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसूली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री केशव नायक राम चंद्राकर, जनपद सदस्य श्री लोचन पटेल सहित अंचल के सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों - परसुली, खट्टी, परकोम, पण्डरीपानी, झिटकी, राटापाली, नर्रा, बिन्द्रावन, उखरा, कोमाखान, घोयनाबाहरा, बोईरगांव, पतेरापाली स, द्वारतराकला, भलेसर, खैरटकला, सुवरमार, कसहीबाहरा, कुलिया के नागरिक गण शामिल हुए।शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच के अनुरूप सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं वात्सल्य योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां आमजन की शिकायतों और मांगों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही सुशासन की पहचान है।जनपद अध्यक्ष बागबाहरा श्री केशव नायक राम चंद्राकर एवं मंचस्थ अतिथियों ने शिविर में पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो रहा है तथा लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज गति से हो। उन्होंने ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस बनाया गया। इसी तरह जिले के पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेमडा एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बानीगिरोला में समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।
- 0- मेडिकल स्टोर्स, ढाबों और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों का किया गया निरीक्षणमहासमुंद. छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के अंतर्गत जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य प्रकोष्ठ एवं औषधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। डॉ. आई. नागेश्वर राव, उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में टीम द्वारा दवाओं, खाद्य पदार्थों, वैक्सीन एवं कॉस्मेटिक सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षित उपयोग तथा मानकों की जांच की जा रही है।औषधि प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी श्रीमती तृप्ति जैन, सहायक नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में 4 मई को पिथौरा क्षेत्र के गर्ग मेडिकल स्टोर्स, अग्रवाल मेडिकल स्टोर्स, तिवारी मेडिकल स्टोर्स एवं श्रीराम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर स्वापक औषधियों एवं दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं 5 मई को बसना एवं सरायपाली क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स एवं फार्मा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के पूर्व चरणों में शासकीय एवं निजी अस्पतालों की फार्मेसियों में वैक्सीन के रख-रखाव, कोल्ड चेन व्यवस्था एवं दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही व्यापारियों एवं आमजन को वैक्सीन और कॉस्मेटिक उत्पादों के सुरक्षित उपयोग, निर्माण लाइसेंस, लेबलिंग एवं अवसान तिथि संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।खाद्य प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री उमेश कुमार, अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में 4 मई को महासमुंद शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों की जांच की गई। इस दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति, जल परीक्षण रिपोर्ट एवं फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों की जांच की गई तथा दो पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर नमूने परीक्षण हेतु संकलित किए गए। इसी क्रम में 5 मई को बसना क्षेत्र के ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यूपी बिहार ढाबा, भूकेल में लगभग 10 किलोग्राम दूषित एवं बासी आटा (लोई) पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं तिवारी ढाबा, पौसरा से पका चावल एवं दाल के नमूने जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।निरीक्षण दल द्वारा सभी ढाबों एवं रेस्टोरेंट संचालकों को वेज एवं नॉनवेज किचन अलग रखने, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड एवं जल परीक्षण रिपोर्ट संधारित करने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही नए प्रतिष्ठानों को खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त करने एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
- सक्ती. चैम्प्स प्रणाली के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषकों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर, सिंचाई पंप, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चालित कृषि यंत्र व उपकरण के लिए अनुदान पर प्रदाय करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चैम्प्स वेबसाइट के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। यह आवेदन प्रक्रिया प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप मोर क्रॉप (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) हेतु दिनांक 07 मई 2026 को, शाकम्भरी योजना (सिंचाई पंप) अंतर्गत दिनांक 11 मई 2026 को तथा कृषि यांत्रिकीकरण सर्वमिशन क्रमांक-1 (ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चालित कृषि यंत्र व उपकरण) हेतु दिनांक 15 मई 2026 को कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे की अवधि में प्रारंभ की जाएगी। इच्छुक कृषक चैम्प्स वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
- 0- 3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजार रूपए की हो रही बचत0- अन्य लोगों के लिए बने प्रेरणाराजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर नवागांव, वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री प्रवीण कुमार मिश्रा इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली खर्च शून्य करने में सफल हुए हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार में तीन सदस्य हैं। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 900 से 1000 रूपए तक आता था, जो गर्मी के मौसम में और अधिक हो जाता था। उन्होंने 17 जनवरी 2026 को अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इसके बाद से पिछले तीन महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जबकि शेष 81 हजार रूपए उन्होंने स्वयं निवेश किए। इसके लिए उन्होंने बैंक से ऋण लिया है, जिसे वे आगामी 3 वर्षों में चुका देंगे।हितग्राही श्री मिश्रा के अनुसार उनका सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 18 से 19 यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जबकि उनके घर की खपत करीब 10 यूनिट है। इस प्रकार प्रतिदिन 8 से 9 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जा रही है, जिससे भविष्य में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने शीघ्र आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, जिसमें उन्हें केवल एक बार बैंक जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना पड़ा। शेष प्रक्रिया सहज रूप से पूर्ण हो गई। श्री मिश्रा इस योजना से इतने संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपने तीन रिश्तेदारों को भी सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया, जिनके घरों में भी अब सोलर पैनल स्थापित हो रहे हैं। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा एक स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ विकल्प है, जिससे न केवल आर्थिक बचत होती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। श्री प्रवीण कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अत्यंत लाभकारी एवं जनहितकारी बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
- 0- रूपेश एवं धरम सिंह ने नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर खुशी जाहिर कीराजनांदगांव। सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे ने मत्स्य कृषक रूपेश कुमार यादव ने नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद तथा जंगल में निवास करने वाले किसानों के लिए सरकार मददगार है और किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हमें यह मछली जाल नि:शुल्क मिला है। निजी दुकान में जाकर लेने से 5 से 7 हजार रूपए खर्च होता।उन्होंने बताया कि ग्राम खुटीटोला में मत्स्य पालन का कार्य कर रहे है तथा उन्हें इससे अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत गांव-गांव में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान कर रहे है और जनमानस को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद दिया। वहीं ग्राम पिटेपानी के मत्स्य कृषक श्री धरम सिंह उईके ने बताया कि नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर बचत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मदद कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।--


























.jpg)
