- Home
- देश
- नई दिल्ली। भारत ने कोविड महामारी से निपटने में शानदार सफलता हासिल की है और अब तक 90 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 94.20 प्रतिशत हो गई है।रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या नये मामलों की दैनिक संख्या से अधिक हो गई है। इस समय देशभर में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या इलाज करा रहे रोगियों की तुलना में 22 गुना अधिक है। संक्रमण की पुष्टि वाले रोगियों की दैनिक संख्या पिछले 27 दिनों से लगातार 50 हजार से नीचे चल रही है। पिछले 24 घंटों में करीब 36 हजार 5 सौ नये मामलों की पुष्टि हुई जबकि लगभग 43 हजार रोगी इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी की वजह से मृत्यु दर में भी गिरावट आई है और यह 1.45 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी ने 540 रोगियों की जान ली है।
- हमीरपुर (उप्र)। हमीरपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक और जीप की आमने-सामने की टक्कर में जीप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसा गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र में यमुना पुल के पास हुआ। उन्होंने बताया, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौनिहा गांव का संजय सिंह (25) अपने पिता जगत सिंह (50) को इलाज के लिए किराए की बोलेरो जीप से कानपुर ले जा रहा था, तभी यमुना पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जीप की भिड़ंत हो गयी। हादसे में जगत सिंह (50) और जीप चालक शिवपूजन (30) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जगत सिंह का बेटा संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक और उसका सहायक दुर्घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर भाग गए हैं। ट्रक और दुर्घटग्रस्त जीप को कब्जे में ले लिया गया है और शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।
- नई दिल्ली।अभिनेता रजनीकांत अगले महीने अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए आगामी चुनाव भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और पक्षपात रहित होगा।श्री रजनीकांत ने हाल ही में अपने प्रशंसकों से मुलाकात करने के बाद पार्टी गठन की घोषणा की है। तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव अगले वर्ष की पहली छमाही में होना है।---
- मुंबई। रेलवे अधिकारियों ने अदालतों में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों और अधिवक्ताओं के पंजीकृत क्लर्कों को दी गई मुंबई विशेष उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति की अवधि को ''अगले परामर्श तक'' बढ़ा दिया है।इससे पहले 26 अक्टूबर को अधिकारियों ने कोविड-19 के चलते केवल जरूरी सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों के लिये चलाई जा रहीं लोकल ट्रेनों में वकीलों को यात्रा की अनुमति दे दी थी। उन्हें 23 नवंबर तक इनमें यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने गुरुवार को एक संयुक्त विज्ञप्ति में अनुमति की अवधि बढ़ाने की घोषणा की।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आईआईटी 2020 वैश्विक शिखर सम्मेलन में मुख्य वक्तव्य देंगे। पैन आईआईटी अमेरिका द्वारा आयोजित इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय “द फ्यूचर इज नाऊ” है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वास्थ्य, पर्यावास संरक्षण और सार्वभौमिक शिक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी। पैन आईआईटी अमेरिका 20 साल पुराना संगठन है। 2003 से ही यह इस सम्मेलन का आयोजन करता आ रहा है और उद्योग, शिक्षा और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं को आमंत्रित करता रहा है। पीएमओ ने कहा कि पैन आईआईटी अमेरिका, आईआईटी के पूर्व छात्रों की एक स्वयंसेवी टीम द्वारा चलाया जाता है।
- चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार को पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर दिया।शिरोमणि अकाली दल के नेता बादल ने कहा, मैं जो हूं , वो जनता के कारण हूं ,खासतौर पर आम किसान के कारण। आज जब उसने अपने सम्मान से ज्यादा खोया है तो ऐसे में मुझे पद्म विभूषण पुरस्कार रखने का कोई औचित्य नहीं समझ आता। पार्टी ने एक बयान में कहा, प्रकाश बादल ने भारत सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी, बेरूखी और कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के चल रहे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन पर सरकार के रुख के विरोध में पद्म विभूषण लौटा दिया है। श्री बादल ने कहा कि किसान जीने के अपने मूलभूत अधिकार की रक्षा के लिए कड़ाके की ठंड में कड़ा संघर्ष कर रहे हैं।----
- नई दिल्ली। तूफान 'बुरेवि' आज तमिलनाडु में रामेश्वरम के पास मन्नार की खाड़ी में पहुंच गया। कल रात यह श्रीलंका में त्रिंकोमाली तट के पास टकराया था। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार यह तूफान पिछले छह घंटे में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था।बुरेवि रामेश्वरम के पास पामबन के बहुत नजदीक केन्द्रित होगा। इसके बाद यह चक्रवाती तूफान कन्याकुमारी और पामबन के बीच दक्षिणी तमिलनाडु तट को आज रात या कल तड़के पार करेगा। तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में आज कई स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान है। दूर-दराज के स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगा। तट से टकराने से पहले इसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।इसके प्रभाव से समुद्र में मछली पकडऩे से जुडी सभी प्रकार की गतिविधियों को रोक दिया गया है। चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिणी तमिलनाडु के कई स्थानों में कल रात से रूक-रूक कर बारिश हुई, जबकि राजधानी चेन्नई सहित अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।
- -मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.11 प्रतिशत पहुंचीनई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले गुरुवार को 95 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 35 हजार 551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95 लाख 34 हजार 964 हो गए। वहीं 526 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 38 हजार 648 हो गई।आंकड़ों के अनुसार देश में 89 लाख 73 हजार 373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में अब भी उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में अभी 4 लाख 22 हजार 943 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.44 प्रतिशत है।भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो दिसम्बर तक 14 करोड़ 35 लाख 57 हजार 647 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11 लाख 11 हजार 698 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया।
- मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से बारातियों से भरी बस की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा समेत दो बारातियों की बुधवार को मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।घटना जिले के मनातू थानान्तर्गत जमुआ सेतु के पास की है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को जब बाराती दल के सदस्य बस में सवार होकर विवाह के लिए बांके बिहारी मंदिर जा रहे थे तभी रास्ते में बस की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा मुरारी कुमार (33) ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार के चपेट में आ गये जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सैंतीस वर्षीय शंकर महतो की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (प्रतिकात्मक फोटो)
- - पेंशनभोगी भी इन केंद्रों का लाभ उठा सकेंगेनई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा प्रणालियों के तहत डे केयर थेरेपी केन्द्र सुविधा के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के निजी डे केयर थेरेपी केंद्रों को जल्द ही सीजीएचएस द्वारा प्रदान की जाने वाली डे केयर थेरेपी सेंटर ऑफ कन्वेन्शनल (एलोपैथी) दवा के पैनल के समान केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा।सीजीएचएस के सभी लाभार्थी, साथ ही पेंशनभोगी इन केंद्रों का लाभ उठा सकेंगे। मंत्रालय ने यह कदम जनता के बीच दवाओं की आयुष प्रणाली की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए उठाया गया है। डे केयर थेरेपी केंद्रों की प्रारंभिक सूची को एक साल के लिए दिल्ली और एनसीआर में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जाएगा और बाद में अन्य स्थानों के लिए भी विचार किया जाएगा।इस योजना के तहत डे केयर थेरेपी केंद्र में रहने की एक छोटी अवधि के लिए उपचार की प्रक्रिया, कुछ घंटों से लेकर एक दिन से कम समय तक सीजीएचएस लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य और सेहत में सुधार करना, स्वास्थ्य देखभाल व्यय को कम करना और रोगियों को सेवा वितरण, दक्षता और आराम प्रदान करना है। चूंकि नये वातावरण में उपचार प्रक्रिया के लिए रात भर रहने की आवश्यकता नहीं होती है, यह बच्चों और बुजुर्ग रोगियों के लिए बेहद सुविधाजनक है। आयुष प्रणाली के लाभ को बढ़ाने के लिए भारत सरकार का यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।वर्तमान में पंचकर्म और अभ्यंग इत्यादि अनुमोदित प्रक्रियाओं के उपचार के बाद ही सूचीबद्ध सीजीएचएस अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसमें सीजीएचएस के लिए इनडोर कमरे के शुल्क के रूप में अतिरिक्त लागत शामिल है, जिनका प्रक्रिया लागत के अलावा सीजीएचएस द्वारा अलग से भुगतान किया जाता है। डे केयर केंद्र न केवल अस्पताल में भर्ती होने की लागत को कम करेगा बल्कि रोगी की सुविधा में भी इजाफा करेगा।आयुष डे केयर सेंटर का अर्थ है और इसमें शामिल हैं- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), औषधालय, क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक या ऐसा कोई केंद्र जो स्थानीय प्राधिकरण और लागू होने वाली संस्थाओं से पंजीकृत हो और इनमें पंजीकृत आयुष चिकित्सकों की देख-रेख में उपचार की सुविधा व चिकित्सा या सर्जिकल/पैरा सर्जिकल उपायों या दोनों के लिए सुविधा हो और इनमें निम्नलिखित आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं हो-1. योग्य पंजीकृत आयुष चिकित्सक हो;2. आवश्कतानुसार आयुष थेरेपी से जुड़ी निर्धारित श्रेणियों हो;3. रोगियों का दैनिक आधार पर रिकॉर्ड रखा जाए और उन्हें बीमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि के लिए सुलभ बनाना और;4. निजी केंद्रों के मामले में एनएबीएच मान्यता प्राप्त या प्रवेश स्तर का प्रमाणन।
- -अब तक लगभग 9000 ऑर्डर बुक किए गएनई दिल्ली। डाक विभाग ने सबरीमाला 'स्वामी प्रसादमÓ को देश भर के भक्तों को उनके घर पर ही वितरित करने का फैसला किया है। डाक विभाग ने देश के हर एक कोने - कोने को कवर करने वाले अपने विशाल नेटवर्क का उपयोग करते हुए भक्तों के द्वार तक सबरीमाला मंदिर के "स्वामी प्रसादम" के वितरण के लिए एक व्यापक बुकिंग और वितरण पैकेज विकसित किया है।केरल पोस्टल सर्कल ने इस महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति के लिए त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के साथ एक समझौता किया है। भक्तअब प्रसादम के प्रत्येक पैकेट के लिए केवल साढ़े चार सौ रुपये का भुगतान करके भारत के किसी भी डाकघर से अपने लिए स्वामी प्रसादम मंगवा सकते हैं। इसमें एक पैकेट अरावना, आदियाशिष्ठम ने (घी), विभूति, कुमकुम, हल्दी और अर्चनाप्रसादम दिए जाते हैं। एक भक्त एक बार में दस पैकेट तक ही मंगवा सकता है। जैसे ही प्रसादम को स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से बुक किया जाता है, तभी स्पीड पोस्ट नंबर के साथ एक संदेश तैयार होगा और एसएमएस के ज़रिये से भक्त को सूचित किया जाएगा। भक्त इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर लॉग इन करके प्रसादम के आगमन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।यह सेवा 6 नवंबर 2020 से पूरे भारत में शुरू की गई थी। इस विशेष सेवा के लिए जनता से जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। पूरे भारत में अब तक लगभग 9000 ऑर्डर बुक किए जा चुके हैं और यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।सबरीमाला मंदिर को इस वर्ष के "मंडलम सीजन तीर्थयात्रा" के लिए 16 नवंबर 2020 से भक्तों के वास्ते खोला गया है। मौजूदा कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण तीर्थयात्रियों को इस धर्मस्थल पर आने के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ा है। इस सीजन में प्रतिदिन केवल सीमित संख्या में भक्तों को ही दर्शन के लिए जाने की अनुमति थी। इस मौसम में तीर्थयात्रा के लिए लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के कारण भगवान अयप्पा के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या कोविड प्रोटोकॉल को पूरा करने में सक्षम नहीं थी।--सेन्ट्रल आम्र्ड पोलिस फोर्स में सहायक कमाण्डेन्ट भर्ती परीक्षा 20 दिसम्बर को होगीरायपुर। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सेन्ट्रल आम्र्ड पोलिस फोर्स में सहायक कमाण्डेन्ट भर्ती परीक्षा 2020 आगामी 20 दिसम्बर रविवार को होगी। इसके लिए 12 स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसके तहत प्रथम पाली प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संचालित की जायेगी। परीक्षा के सचालन के लिए पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर बनाया गया है।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत देश के उन सभी शहरों व कस्बों में हर तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया है, जहां वायु गुणवत्ता ‘खराब' या उससे ऊपर की श्रेणी में है। एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि उन शहरों व कस्बों में हरित पटाखों के अधिकतम दो घंटे के इस्तेमाल की छूट संबंधी उसका निर्देश जारी रहेगा, जहां वायु वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' या उससे नीचे की श्रेणी में हो। पीठ ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत देश के उन सभी शहरों व कस्बों में हर तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया है, जहां वायु गुणवत्ता की श्रेणी ‘खराब' या उससे ऊपर की श्रेणी में है। एनजीटी ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान उन जगहों पर रात 11 बजकर 55 मिनट से साढ़े बारह बजे तक हरित पटाखों के इस्तेमाल की इजाजत होगी, जहां वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' या उससे निचली श्रेणी में है। एनजीटी ने सभी जिलाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न हो और उल्लंघनकर्ताओं से जुर्माना वसूलने को भी कहा है। अधिकरण ने कहा कि अन्य उपायों को छोड़कर, प्रदूषण का शिकार कोई भी पीड़ित मुआवजे के लिये जिलाधिकारी से संपर्क कर सकता है।
- - किसानों के साथ चौथे दौर की वार्ता गुरुवार को नई दिल्ली में होगीनई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से कहा है कि संसद से पारित कृषि से संबंधित तीन नए कानून किसानों के हित में हैं।बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में श्री तोमर ने कहा कि अगर किसानों को इन कानूनों से कोई आपत्ति है, तो सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करने को तैयार है। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे नागरिकों को कठिनाई होती है। सरकार और किसानों के प्रतिनिधि मंडल के बीच चौथे दौर की बातचीत गुरुवार को होगी।कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कृषि राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने नई दिल्ली में पंजाब के किसान संघों के प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर बैठक की। बैठक में श्री तोमर ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।---
-
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के भिनगा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दम्पति समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिरसिया थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी रामचरन (30) मंगलवार को मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी रूकमा (25), बहन सुशीला (24) तथा अपनी चार साल की बेटी के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गुलरा गेस्ट हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद चारों बुरी तरह से घायल हो गये। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रामचरन, रूकमा और सुशीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामचरन की गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं।
-
नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई के अंतरिम अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को बुधवार को संगठन का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने को स्वीकृति प्रदान की है। पिछले साल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से केशव चंद यादव के इस्तीफा देने के बाद श्रीनिवास को संगठन का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद से श्रीनिवास सरकार विरोधी प्रदर्शनों और सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं जिस वजह से पार्टी आलाकमान ने उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्रीनिवास ने कहा, मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं सोनिया जी और राहुल जी का धन्यवाद करता हूं। हम युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाने, संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगे। उधर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने दीपक खत्री, सुमित दुबे, केके शास्त्री, मनु जैन और राज पटेल को संगठन का राष्ट्रीय संयोजक (सोशल मीडिया) नियुक्त किया है।
-
जालौन। यूपी के जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गयी। जालौन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गोहान थाना क्षेत्र के मडोरी गांव का रहने वाला जितेंद्र कुमार (22) अपनी मां उर्मिला (50) के साथ दौन बिचौली गांव से मोटरसाइकिल में सवार होकर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल उनका रिश्तेदार अनन्तराम (40) चला रहा था। तभी मडोरी श्रमदान के पास मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके बेटे जितेंद्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल उनके रिश्तेदार अनन्तराम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार औरैया जिला निवासी उत्कर्ष भी घायल हुआ है, लेकिन दो लोगों की मौत की सूचना से घबराकर वह अस्पताल से भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलें कब्जे में ले ली हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
हैदराबाद। हैदराबाद के निकट चेवेल्ला में बुधवार तड़के एक कार के ट्रक से टकराने पर एक बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कार में 11 लोग थे और वे कर्नाटक के गुर्मत्कल जा रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, चार महिलाएं, एक बच्ची और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन की गति अधिक होने की वजह से हादसा होने की आशंका है।
- कौशाम्बी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम क्षेत्र में आज सड़क किनारे खड़ी एक कार पर बालू लदा ट्रक पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से एक बारात कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज गांव गई थी। समारोह में शिरकत करके कुछ लोग एक कार पर सवार होकर वापस शहजादपुर जा रहे थे और आज भोर देवीगंज गांव से बाहर निकलने पर रास्ता भटक जाने की वजह से उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी थी, तभी एक अनियंत्रित ट्रक उस कार पर पलट गया।पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पूनम (40 वर्ष ), मुस्कान (14वर्ष), सोना (16 वर्ष), रोशनी (50 वर्ष), नेहा (28 वर्ष) ओम (8 वर्ष), शशि (40 वर्ष) तथा कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लड़कियों ने गाड़ी की खिड़की से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी काटकर शव निकाले और पोस्टमार्टम के लिये भेजे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि चालू खरीफ विपणन सत्र के दौरान उसने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर 318 लाख टन धान की खरीद की है। यह पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
सरकार ने कहा कि चालू खरीफ विपणन सत्र में मौजूदा योजनाओं के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीफ फसलों की खरीद जारी रहेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है। सरकार ने इस सत्र में 30 नवंबर तक 318 लाख टन धान की खरीद की है। यह पिछले साल की समान अवधि के 268.15 लाख टन से 18.58 प्रतिशत अधिक है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''लगभग 29.70 लाख किसानों को पहले से ही 60,038.68 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ चल रहे खरीफ विपणन सत्र के खरीद कार्यों से लाभान्वित किया गया है।'' 318 लाख टन की कुल खरीद में से, पंजाब ने अकेले 202.77 लाख टन का योगदान दिया है, जो कुल खरीद का 63.76 प्रतिशत है।
-
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी के यादव ने कहा है कि रेलवे की नई शून्य आधारित समय-सारणी' लागू होने पर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा का समय औसतन आधे घंटे से लेकर छह घंटे तक कम हो जाएगा। कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात में स्थिरता आने के बाद रेलवे इस नयी समय-सारणी को लागू करेगा। यह समय-सारणी इस आधार पर काम करेगी कि प्रत्येक ट्रेन की मौजूदगी और ठहराव उपलब्ध संसाधनों के इष्टतम और कुशल उपयोग के साथ परिवहन के लक्ष्यों के आधार पर उचित होना चाहिए।
श्री यादव ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''इसके पीछे विचार है कि खाली चल रहीं ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाए और अत्यंत मांग वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को कम किया जाए। जब समय-सारणी प्रभाव में आएगी तो लंबी दूरी की ट्रेनों का यात्रा समय औसतन आधे घंटे से छह घंटे तक कम हो जाएगा। इस समय-सारणी के तहत ट्रेनों की गति भी बढ़ जाएगी।'' उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेनों के किसी ठहराव को समाप्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें केवल तर्कसंगत बनाया जाएगा। यादव ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए 'व्यावसायिक अध्ययन' हो रहे हैं कि किन ट्रेनों के कौन-कौन ठहराव को युक्तिसंगत बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण रेलवे इस समय अपनी कुल क्षमता की केवल 50 प्रतिशत रेलगाडिय़ों का परिचालन कर रहा है। - नई दिल्ली। देश ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए संक्रमण के नए मरीजों को रोकने में सफलता प्राप्त की है। लगातार 24 दिन से नए मरीज़ों की संख्या प्रतिदिन 50 हजार से कम रिकॉर्ड की जा रही है। कल करीब 31 हजार नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 482 लोगों की मौत हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना से होने वाली म़ृत्यु का आंकड़ा दुनिया की सबसे कम मृत्यु दरों में से एक है। देश में अब तक करीब 88 लाख 90 हजार लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं इससे स्वस्थ होने की दर भी बढ़ कर लगभग 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित लोगों की संख्या से करीब बीस गुणा ज्यादा है। वर्तमान में देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या केवल चार लाख 35 हजार 603 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव डॉ. राजेश भूषण ने बताया कि नए मामलों में 78 प्रतिशत रोगी लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान से है।
- इंदौर (मप्र)। दूध फाडऩे के लिए प्रतिबंधित रसायन के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए प्रशासन ने यहां दो डेयरी संस्थानों के मालिकों पर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने का फैसला किया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अभय बेड़ेकर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रशासन के छापों में शहर के पोलोग्राउंड क्षेत्र के पास स्थित दो डेयरी संस्थानों में 99 प्रतिशत से ज्यादा सांद्रता वाला कुल 70 लीटर एसिटिक एसिड मिला है। बेड़ेकर ने कहा, "ये संस्थान बेहद ज्यादा सांद्रता वाले एसिटिक एसिड के इस्तेमाल से दूध को फाड़कर पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद बना रहे थे, जबकि डेयरी संस्थानों में इस रसायन का उपयोग प्रतिबंधित है।" उन्होंने विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि अधिक सांद्रता वाले एसिटिक एसिड के दूध फाडऩे में इस्तेमाल से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। बेड़ेकर के मुताबिक दोनों डेयरी संस्थानों के मालिक अपना धन और समय बचाने के लिए दूध फाडऩे में बेहद ज्यादा सांद्रता वाले एसिटिक एसिड का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दूध फाडऩे के लिए एसिटिक एसिड के इस्तेमाल को लेकर दोनों डेयरी संस्थानों के मालिकों पर एनएसए लगाया जा रहा है ताकि जनता की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों को सबक मिल सके।
-
इंदौर। लसूड़िया थानाक्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाली एक महिला छठी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला कपड़े सुखाने के लिए बालकनी में कुर्सी रखकर उस पर खड़ी हो गई थी। बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे छठी मंजिल से नीचे गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाली प्रमिला वैष्णव की छठीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि कपड़े सुखाने के दौरान बैलेंस बिगड़ने के बाद नीचे गिरी हैं। पुलिस ने बताया कि रस्सी थोड़ी ऊंची होने से उसने प्लास्टिक की चेयर लगा ली और उसके ऊपर खड़ी हो गई। टाइल्स के कारण चेयर फिसलकर संभवत हिल गई, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ गया। -
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक ही परिवार के 8 लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गये। यह हादसा सड़क पर मृत पशु के चलते हुआ जिसमें एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गये। हादसे का शिकार परिवार कैंपर में सवार था, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा नागौर रोड पर हुआ। यहां सड़क पर मरी पड़ी दो भैंस के कारण एक के बाद एक कुल चार वाहन एक-दूसरे से टकरा गये। महज 3 मिनट के अंतराल से टकराए इन वाहनों में सबसे अधिक नुकसान कैंपर गाड़ी का हुआ। इस पर सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जोधपुर रवाना किया गया है।
पुलिस ने बताया कि भवाद फांटे के निकट दो भैंस सड़क पर मरी हुई पड़ी थी। मंगलवार शाम अंधेरे में एक भैंस से टकरा कर पहले एक कार पलट गई। उसके बाद इसके पीछे आ रही एक बोलेरो कैंपर भी भैंस से टकराने के बाद कार से जा भिड़ी। कैंपर में पिथासनी के विश्नोई परिवार के लोग सवार थे। यह परिवार एक सामाजिक समारोह से लौट रहा था। हादसे के बाद कैंपर में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाता उससे पहले एक के बाद एक कर दो अन्य कारें भी भैंस से टकरा गई, लेकिन इन्हें ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंपर में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
- -वार्ता का चौथा दौर गुरुवार को होगानई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों से संबंधित हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं।आज नई दिल्ली में किसान संगठनों के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री तोमर ने कहा कि सरकार ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने और बातचीत के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हालांकि यह निर्णय किसानों और उनके संगठनों पर निर्भर करता है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ यह बैठक का तीसरा दौर था जो अच्छा रहा। तोमर ने बताया कि बैठक का चौथा दौर गुरुवार को होगा। वाणिज्य मंत्री पीयुष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश भी बैठक उपस्थित थे।

.jpg)

.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)











.jpg)



.jpg)

