- Home
- देश
- नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को उन पर चुनावों में कांग्रेस की लगातार हार और उनके खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का ‘‘ठीकरा’’ भारतीय लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं पर फोड़ने का आरोप लगाया।राहुल के संवाददाता सम्मेलन के ठीक बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आज जो बयान दिए हैं, वे ‘‘शर्मनाक और गैरजिम्मेदाराना’’ हैं। उन्होंने राहुल को याद दिलाया कि वह उनकी दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही थीं, जिन्होंने देश पर आपातकाल थोपा था और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया था।राहुल ने इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक हालात को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि ‘भारत में लोकतंत्र की मौत हो रही है’ तथा सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है।कांग्रेस नेता को आड़े हाथों लेते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘अपने भ्रष्टाचार और गलत कामों को बचाने के लिए भारत की संस्थाओं को बदनाम करना बंद कीजिए... जनता आपको नहीं सुन रही है तो आप हमें क्यों दोष दे रहे हैं।’’भाजपा नेता ने सवाल किया कि उनकी पार्टी को लोकतंत्र की नसीहत देने वाले राहुल गांधी को देश को यह बताना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी में लोकतंत्र है?उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी को अगर जनता वोट नहीं देती है, तो कृपया करके लोकतंत्र पर क्यों ठीकरा फोड़ रहे हैं?’’प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ क्या-क्या नहीं कहा था, बावजूद इसके देश ने ‘‘उन्हें खारिज’’ कर दिया और भाजपा को पहले से भी अधिक सीटें दिलाकर जिताया।राहुल के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में जारी ईडी की जांच का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अखबार पर 80 करोड़ रुपये से ऊपर की देनदारी थी और 2010 में एसोसिएटेड जनरल ने इसका पूरा शेयर यंग इंडिया को दे दिया।प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘इसी यंग इंडिया में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी सोनिया गांधी और 38 प्रतिशत हिस्सेदारी राहुल गांधी की थी। इन्होंने सिर्फ 50 लाख रुपये नेशनल हेराल्ड को दिए और कांग्रेस ने 80 करोड़ रुपये का लोन माफ कर दिया। करीब 5,000 करोड़ रुपये की नेशनल हेराल्ड की संपत्ति इस ‘फैमली कंट्रोल ट्रस्ट’ के नाम लाई गई।’’उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां भी उनकी अर्जी खारिज कर दी गई और बाद में उन्हें जमानत लेनी पड़ी। प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने जो किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।भाजपा नेता ने दावा किया कि आज नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सत्ता के गलियारों में बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस का लोकतंत्र, भ्रष्टाचारतंत्र था। आज नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सत्ता के गलियारों में बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद हैं। रक्षा सौदों में कोई कमीशन नहीं लगता। कांग्रेस और उनका भ्रष्टाचारी तंत्र इससे परेशान है। इसी की व्यथा राहुल गांधी की बातचीत में दिखती है।’’प्रसाद ने आरोप लगाया कि संसद में महंगाई पर चर्चा होती है तो राहुल गांधी सदन में आते नहीं हैं और कांग्रेस बहिर्गमन कर जाती है।उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की चर्चा कांग्रेस का एक बहाना है, लेकिन मूल रूप से पार्टी का उद्देश्य एजेंसियों को डराना, धमकाना और एक परिवार को बचाना है।
- नयी दिल्ली। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए नेताओं ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे।राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और हिरासत में ले लिया।कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना थी। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता इसी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में जमा हुए थे।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी प्रधानमंत्री आवास के घेराव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ‘24 अकबर रोड’ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं, जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।काले रंग की सलवार-कमीज ओर दुपट्टा पहने प्रियंका पार्टी मुख्यालय के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।संसद भवन से पार्टी सांसदों का मार्च शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें थोड़ी देर के लिए शामिल हुईं।हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोजगारी से, अपनी नीतियों से लाई बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज उठाने वालों को धमकाता है!’’प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘इतनी महंगाई है कि सभी लोग तड़प रहे हैं। मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति बेच दी। दो-चार लोग और अमीर हो रहे हैं, जबकि पूरा देश तड़प रहा है। उन्हें (मंत्री) महंगाई इसलिए नहीं दिखती, क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है।’’कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज एक बार फिर कांग्रेस सांसदों को महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। विजय चौक पर हमें पुलिस वैन में भर दिया गया। एक चीज साफ है, जो डरते हैं, वही डराने का प्रयास करते हैं!’’रमेश ने दावा किया, ‘‘पिछले तीन महीनों से जब से कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की घोषणा की है, धमकी-जीवी ने कांग्रेस पार्टी एवं हमारे नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध और डर की जहरीली राजनीति तेज कर दी है। यह सिर्फ संयोग नहीं है।’’ दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।
-
वलसाड . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती या बूस्टर खुराक लेने का बृहस्पतिवार को आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने यहां श्रीमद् राजचंद्र मिशन के 250 बिस्तरों वाले एक अस्पताल का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन करने के बाद यह अपील की। मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक लें। आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार ने 75 दिनों तक टीके की निशुल्क खुराक देने का अभियान शुरू किया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे परिवार और हमारे क्षेत्र या गांव में हर कोई एहतियाती खुराक ले।''
-
नयी दिल्ली. कोविड-19 महामारी के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट के साथ दूरसंचार और परामर्श क्षेत्र के ज्यादातर कर्मचारियों ने दफ्तर से काम करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के कम ही कर्मचारी अभी कार्यालय आ रहे हैं।
संपत्ति परामर्शक कोलियर्स इंडिया और को-वर्किंग क्षेत्र की परिचालक एडब्ल्यूएफआईएस के एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। कोलियर्स इंडिया और एडब्ल्यूएफआईएस की संयुक्त रिपोर्ट में विभिन्न क्षेत्रों में महामारी से प्रभावित परिस्थितियों में सुधार के बाद लोगों के काम पर वापसी की स्थिति की पड़ताल की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में कोविड-19 की तीसरी लहर का असर कम होने के साथ कर्मचारियों ने कार्यालय आना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जून 2022 आते-आते 34 प्रतिशत कंपनियों में 75 से 100 प्रतिशत कर्मचारी दफ्तर आने लगे है। वहीं, 41 प्रतिशत कंपनियों का कहना है कि उनके केवल 25 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय लौटे हैं।सर्वेक्षण से पता चला है कि दूरसंचार और परामर्श क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कर्मचारियों ने दफ्तर आना शुरू कर दिया है। जबकि आईटी और नई प्रौद्योगिकी कंपनियों में शून्य से 25 प्रतिशत कर्मचारियों ने ही कार्यालय से काम करना शुरू किया है। कोलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रमेश नायर ने कहा कि इस साल जनवरी से जून के दौरान लचीले कार्यक्षेत्र परिचालकों ने शीर्ष छह शहरों में लगभग 35 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल पट्टे पर दिया है। यह सर्वेक्षण मई-जून के दौरान कार्यालय स्थल रखने वाले लोगों के बीच उनकी रणनीति को समझने के लिए किया गया। इस सर्वे में संस्थापकों, सीईओ, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और सीएचआरओ के पदों पर तैनात 150 शीर्ष अधिकारियों की राय ली गई है। साथ ही एक से 500 तक और 10,000 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों के अधिकारियों के विचार लिए गए है। सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 74 प्रतिशत कंपनियों के वितरित कार्यस्थल को अपनाने की संभावना है, जबकि 53 प्रतिशत कंपनियां घर और कार्यालय दोनों स्थानों से कार्य करने की रणनीति को अपनाना चाहती हैं। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नर्सों के लिए सालाना स्वास्थ्य जांच, क्रेच सुविधा और हफ्ते में 40 घंटे से अधिक काम नहीं लेने समेत कई उपायों का प्रस्ताव रखते हुए उनकी कार्यदशा में सुधार के लिए मसौदा दिशानिर्देश जारी किया है। इसमें यह भी सिफारिश की गई है कि सभी स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठान, जहां तक संभव हो, अपने नर्सिंग स्टॉफ को अपने परिसर में या उसके आसपास रहने की सुविधा प्रदान कर सकते हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर यह मसौदा दिशानिर्देश जारी कर लोगों और संबंधित पक्षकारों से 30 दिन के अंदर टिप्पणियां मांगी गयी हैं।
-
नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस समारोह की निगरानी के लिए ऐतिहासिक लाल किले और उसके आसपास 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस के उत्तरी, मध्य और नयी दिल्ली जिले एवं उसकी सुरक्षा इकाई ये कैमरे लगाएंगी, जिससे इस स्मारक तक वीवीआईपी मार्ग की निगरानी करने में मदद मिलेगी। एक दस्तावेज के अनुसार आयोजन स्थल के चप्पे-चप्पे पर आईपी आधारित दो मेगापिक्सल के 80 फीसद कैमरे और आईपी आधारित चार मेगापिक्सल के 20 फीसद कैमरे लगाये जायेंगे। दस्तावेज के मुताबिक आईपी आधारित चार मेगापिक्सल के कैमरे रणनीतिक स्थानों पर लगाये जाएंगे और उन्हें लगाये जाने के समय संबंधित पुलिस उपायुक्त को सूचित किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करने का प्रयत्न रहे हैं कि जब प्रधानमंत्री मुगल कालीन इस किले से राष्ट्र को संबोधित करें तो उस समय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पतंगबाजी न हो।'' अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए हैं , गश्त तेज कर दी है तथा विध्वसंक विरोधी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस, पार्किंग स्थल एवं रेस्तराओं की तलाशी की जा रही है तथा किरायेदारों एवं नौकरों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहनों की सघन जांच की जा रही है तथा कड़ी चौकसी बरती जा रही है। उसके अनुसार एमडब्ल्यूए और आरडब्ल्यूए के सदस्यों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं। पुलिस ने 22 जुलाई को एक आदेश जारी कर स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व पैराग्लाइडर, हैंडग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसी वस्तुओं को उड़ाने पर रोक लगा दी थी। यह आदेश सुरक्षा कारणों से 16 अगस्त तक यहां प्रभाव में रहेगा।
-
नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को स्वदेश विकसित ‘एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल' (एटीजीएम) का महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सैन्य प्रतिष्ठान से सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइलों ने दो अलग-अलग रेंज में सटीक निशाना साधते हुए लक्ष्यों को नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एटीजीएम के निर्माता रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना को मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘डीआरडीओ और भारतीय सेना ने युद्धक टैंक ‘अर्जुन' के जरिये स्वदेशी रूप से विकसित लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।'' रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘मिसाइलों ने दो अलग-अलग रेंज में सटीक रूप से लक्ष्यों को साधते हुए इन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। ‘टेलीमेट्री' प्रणाली ने मिसाइलों के संतोषजनक उड़ान प्रदर्शन को दर्ज किया है।'' डीआरडीओ अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने एटीजीएम के सफल परीक्षण से जुड़ी टीम को बधाई दी।
- नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बेंगलुरु की एक कंपनी के खिलाफ कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि धनशोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कावेरी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के आवासीय अपार्टमेंट, प्लॉट, कृषि भूमि और बैंक जमा को कुर्क करने का एक शुरुआती आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 40.14 करोड़ रुपये है।यह धन शोधन का मामला जुलाई, 2015 में बेंगलुरु में सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधक शाखा द्वारा कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी के बाद सामने आया है।ईडी ने कहा कि सीबीआई की प्राथमिकी देना बैंक के तत्कालीन उप-महाप्रबंधक (डीजीएम) द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी, जिसमें कंपनी और उसके निदेशकों द्वारा लिए गए ऋण के संबंध में बैंक के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। कंपनी और उसके निदेशकों ने उपकरण खरीदने के नाम पर तत्कालीन देना बैंक से 45 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। हालांकि, इसने कर्ज को अपनी सहयोगी और नियंत्रण वाली इकाइयों के जरिये इधर-उधर किया था। एजेंसी ने आरोप लगाया कि कंपनी के निदेशकों ने ऋण प्राप्त करने के लिए बैंक के साथ नकली और मनगढ़ंत कर चालान और लॉरी रसीद आदि जमा की।। उन्होंने कहा कि समूह की विभिन्न इकाइयों के खातों के माध्यम कर्ज की राशि को इधर-उधर किया गया। यहां तक कि कर्ज की राशि को प्रवर्तकों\निदेशकों के बचत खातों में भी डाला गया।
-
नई दिल्ली। आपराधिक प्रक्रिया (शिनाख्त) अधिनियम, 2022 आज से लागू हो गया है। नया अधिनियम आपराधिक मामलों में जांच और रिकॉर्ड को संरक्षित करने के लिए दोषियों और अन्य व्यक्तियों की शिनाख्त करने का अधिकार देता है। इसमें उंगलियों, हथेली और पैरों के निशान, फोटोग्राफ, आंख की पुतली और रेटिना स्कैन, शारीरिक तथा जैविक नमूनों का विश्लेषण शामिल है।
अधिनियम राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को अपराधी की शिनाख्त के रिकॉर्ड इकट्ठा करने, संरक्षित करने और उनको साझा करने, प्रसार, एक निधारित अवधि के बाद उन्हें नष्ट करने और निपटान का भी अधिकार देता है। अधिनियम के तहत, पुलिस या जेल अधिकारियों को किसी भी व्यक्ति की शिनाख्त करने का अधिकार दिया जाता है। - प्रयागराज। नगर में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने बुधवार को अपने कार्बाइन गन से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया, ‘‘आकाश कुमार (29) 2019 बैच के कांस्टेबल थे और पुलिस लाइन में तैनात थे। आकाश मथुरा के रहने वाले थे। बुधवार की शाम उन्होंने अपने कार्बाइन गन से खुद को गोली मार ली।'' उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी आकाश को अस्पताल लेकर गए जहां कुछ देर उनका उपचार हुआ, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है । उन्होंने बताया कि इसके पहले आकाश कुमार घूरपुर, उतरांव थाने पर रह चुका है। कुछ दिन पहले ही पुलिस लाइन में तैनाती हुई थी। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। उसने घटना को क्यों अंजाम दिया इसके पीछे क्या कारण हैं इसकी छानबीन में पुलिस लग लग गई।
-
नयी दिल्ली. तेजी से बदल रहे क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के बीच भारत और अमेरिका उत्तराखंड के औली में अक्टूबर में दो सप्ताह के लिए सैन्य अभ्यास करेंगे। रक्षा और सैन्य प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि यह 18 वां ‘‘युद्ध अभ्यास'' 14 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। पिछला अभ्यास पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका के अलास्का में हुआ था।
सूत्रों ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में यह ‘‘युद्ध अभ्यास'' हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों से भारत-अमेरिका रक्षा संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं। जून, 2016 में अमेरिका ने भारत को ‘एक बड़े रक्षा साझेदार' घोषित किया था। -
मंदसौर. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पानी से भरी खदानों में फोटो लेने गए चार नाबालिग लडकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वाईडी नगर के थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर मंदसौर के पास मुंडाडी इलाके में पास हुई। उन्होंने कहा कि लगभग 16-17 वर्ष की आयु के छह लड़के कोचिंग कक्षाओं में जा रहे थे। इनमें से चार बच्चे खदानों में पानी में जाकर तस्वीरें लेने का निर्णय लिया और दो लड़के बाहर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान लड़के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे जबकि बाहर खड़े दो लड़कों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। उन्होंने कहा कि बाद में चारों लड़कों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
-
लखनऊ. डाक विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक घरों से मामूली दरों पर तिरंगा झंडे की बिक्री शुरू की है। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष का जश्न मनाने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल की जानकारी देते हुए पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ (मुख्यालय) विवेक कुमार दक्ष ने कहा, “हमने डाक घरों से तिरंगे की बिक्री शुरू की है ताकि लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिल सके।” डाक विभाग 20 इंच चौड़े, 30 इंच लंबे तिरंगे को मात्र 25 रुपये प्रति झंडा उपलब्ध करा रहा है। डाक घरों से झंडों की बिक्री एक अगस्त से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, “हमें लोगों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और झंडे की मांग में तेजी आई है। हम ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित डाक घरों सहित हर डाक घर में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने का हर प्रयास कर रहे हैं।” उन्हें बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से ई-पोस्टऑफिस सर्विस के जरिए उसी कीमत पर अधिकतम पांच झंडे का आर्डर भी कर सकता है। डाकिया बिना किसी डिलीवरी शुल्क के इन झंडों की डिलिवरी करेगा। दक्ष ने बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर डाक विभाग ने डिजाइनर वाटरप्रूफ लिफाफे पेश किए हैं जिनका उपयोग बहने अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए कर सकती हैं। विभाग ने राखी की डाक के लिए विशेष व्यवस्था की है जिससे इनकी समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।
-
नयी दिल्ली. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को 14 राज्यों को चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व घाटा अनुदान की 7,183 करोड़ रुपये की पांचवीं किस्त जारी की। पंद्रहवें वित्त आयोग ने चालू वित्त वर्ष के लिए जिन राज्यों को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान (पीडीआरडी) की सिफारिश की है उनमें आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘व्यय विभाग ने 14 राज्यों को पीडीआरडी अनुदान की 7,183.42 करोड़ रुपये की पांचवीं किस्त जारी की है।'' पंद्रहवें वित्त आयोग ने 14 राज्यों को 2022-23 के लिए पीडीआरडी अनुदान के रूप में 86,201 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश की थी। यह राशि इन राज्यों को 12 बराबर किस्तों में दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि अगस्त महीने में पांचवीं किस्त जारी होने के साथ अबतक 2022-23 में कुल 35,917.08 करोड़ रुपये पीडीआरडी अनुदान जारी किये जा चुके हैं। -
नयी दिल्ली. संसद की एक समिति ने बुधवार को सुझाव दिया कि बैंकों को साइबर धोखाधड़ी से प्रभावित ग्राहकों को विभिन्न एजेंसियों की जांच लंबित रहने तक मुआवजा देना चाहिए। वित्त संबंधी स्थायी समिति ने अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन में ग्राहकों की देयता को सीमित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा किए गए प्रयासों को भी संज्ञान में लिया। समिति ने कहा कि सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं पर ग्राहकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए डिजिटल बैंकिंग इकाइयों (डीबीयू) के लिए दिशानिर्देश तैयार किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा कि असहाय ग्राहकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। ग्राहकों को समाधान के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ता है। समिति ने कहा, ‘‘इस संबंध में स्पष्ट रूप से संबंधित बैंक की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह विभिन्न एजेंसियों द्वारा मामले में आगे की जांच लंबित रहने तक ग्राहक को तुरंत मुआवजा प्रदान करें। -
चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत बुधवार को वरिष्ठ अधिकारी टी. वी. एस. एन. प्रसाद को नया गृह सचिव नियुक्त किया और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18 अधिकारियों के पदों में फेरबदल एवं तबादला आदेश जारी किये। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में वित्त और योजना विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) पद संभाल रहे प्रसाद गृह सचिव के अलावा, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे। वह नयी दिल्ली के हरियाणा भवन के मुख्य स्थानीय आयुक्त और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा सभी हितधारकों के साथ समन्वय करने के लिए कोविड-19 के नोडल अधिकारी भी होंगे। इससे पहले गृह सचिव की भूमिका निभा रहे राजीव अरोड़ा 31 जुलाई को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गये हैं।
जिन अन्य आईएएस अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं, उनमें आबकारी और कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी शामिल हैं, जिन्हें वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। रस्तोगी आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अपने पद पर बने रहेंगे। उच्च शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन को उद्योग और वाणिज्य विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव पद सौंपा गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के एसीएस को वन और वन्यजीव विभाग और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के एसीएस के रूप में तैनात किया गया है। सभी के लिए आवास और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक को सभी के लिए आवास और विकास और पंचायत विभाग का एसीएस बनाया गया है। हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली की मुख्य प्रशासक, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की एसीएस जी अनुपमा को हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली की मुख्य प्रशासक के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एसीएस का प्रभार संभालेंगी। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग और हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव अरुण कुमार गुप्ता को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पद के अलावा नगर एवं ग्राम योजना एवं शहरी संपदा विभाग का प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है। हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के गुरुग्राम मंडल और रोहतक मंडल के आयुक्त राजीव रंजन को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं कौशल विकास विभाग और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त और विकास निगम के प्रबंध निदेशक और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के महानिदेशक अमनीत पी कुमार को महिला एवं बाल विकास विभाग का आयुक्त और सचिव बनाया गया है। -
नयी दिल्ली. भूमंडल के गर्म होने के कारण पूर्वी भारत के किसान गेहूं की जल्दी बुवाई कर उपज बढ़ा सकते हैं, जिससे उन्हें खाद्य सुरक्षा और कृषि लाभप्रदता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है। अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि गेहूं की बुवाई की तारीखों को समायोजित करने से पूर्वी भारत की अप्रयुक्त उत्पादन क्षमता में 69 प्रतिशत की वृद्धि होगी। टीम ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से गहन आंकड़ों को संकलित किया, जिससे उन्हें बड़े आंकड़ा विश्लेषण के माध्यम से जटिल कृषि वास्तविकताओं को जानने का मौका मिला और यह तय करने का मौका मिला कि कृषि प्रबंधन प्रथाएं वास्तव में छोटे भू-धारकों के मामलों में क्या अहमियत रखती हैं। कॉर्नेल विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया ने पुष्टि की है कि रोपाई की तिथियां भारत के पूर्वी क्षेत्र में प्रमुख चावल-गेहूं फसल प्रणालियों में प्रतिकूल जलवायु सहने की क्षमता और उत्पादकता परिणामों की नींव हैं।'' हाल ही में जर्नल ‘नेचर फूड' में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि पूर्वी भारत में किसान पहले गेहूं बोकर उपज बढ़ा सकते हैं - फसल के परिपक्व होने पर गर्मी के तनाव से बच सकते हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि हस्तक्षेप से चावल की उत्पादकता पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा, जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण विचार है। अध्ययन में चावल की बुवाई की तारीखों और किस्मों के लिए नई सिफारिशें भी की गई हैं, ताकि गेहूं की पहले की बुवाई को समायोजित किया जा सके।
-
नयी दिल्ली. कॉलेज और कार्यालय फिर से खुलने के साथ ही किराये के लिए घरों की मांग बढ़ रही है। रियल्टी पोर्टल मैजिकब्रिक्स ने बुधवार को कहा कि उसके पोर्टल पर अप्रैल-जून तिमाही के दौरान किराये के लिए मकान की तलाश के लिए ‘सर्च' में सालाना आधार पर 84 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पोर्टल ने बयान में कहा कि 13 शहरों में उसके मंच पर किराये के लिए घर की ‘लिस्टिंग' में सालाना आधार पर 28.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, मैजिकब्रिक्स ने अपने पोर्टल पर सर्च के आंकड़ों खुलासा नहीं किया है।
मैजिकब्रिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुधीर पई ने कहा कि स्कूल और दफ्तर फिर से खुलने के बाद कामकाजी लोग और विद्यार्थी अपने घरों महानगर वापस लौट रहे है। इससे किराये के लिए घरों की मांग बढ़ी है। - प्रयागराज। नगर में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने बुधवार को अपने कार्बाइन गन से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया, ‘‘आकाश कुमार (29) 2019 बैच के कांस्टेबल थे और पुलिस लाइन में तैनात थे। आकाश मथुरा के रहने वाले थे। बुधवार की शाम उन्होंने अपने कार्बाइन गन से खुद को गोली मार ली।'' उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी आकाश को अस्पताल लेकर गए जहां कुछ देर उनका उपचार हुआ, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है । उन्होंने बताया कि इसके पहले आकाश कुमार घूरपुर, उतरांव थाने पर रह चुका है। कुछ दिन पहले ही पुलिस लाइन में तैनाती हुई थी। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। उसने घटना को क्यों अंजाम दिया इसके पीछे क्या कारण हैं इसकी छानबीन में पुलिस लग लग गई।
- नयी दिल्ली। नौसेना को ‘अग्निपथ' योजना के तहत भर्ती के लिए करीब 9.55 लाख आवेदन मिले हैं जिनमें से 82,200 महिलाएं हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जनकारी दी। योजना के तहत नौसेना में भर्ती के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। नौसेना की योजना अग्निपथ के तहत इस साल करीब तीन हज़ार कर्मियों को भर्ती करने की है और उसने एक जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। वायुसेना में करीब तीन हज़ार पदों पर भर्ती के लिए इस योजना के तहत तकरीबन 7.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी इसके तहत साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल तक के युवाओं को सशस्त्र बलों में चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा जिनमें से 25 फीसदी को 15 और साल के लिए सेवा में रखा जाएगा। हालांकि वर्ष 2022 के लिए आवेदन करने की उम्र 23 वर्ष तक है।इस योजना के खिलाफ देश के अलग अलग हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और इसे वापस लेने की मांग की गई, क्योंकि इसमें नौकरी की गारंटी नहीं है।
- वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में घुस गया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह हादसा पातेपुर पुलिस थाना क्षेत्र में बहुआरा चौक पर अपराह्न करीब एक बजे हुआ।पातेपुर के थानाध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर उपचार के लिये पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रैफर किया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा, “घटना के तत्काल बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ऐसा संदेह है कि चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और इसी दौरान वाहन ढाबे में घुस गया। ट्रक जब्त कर लिया गया है और जांच की जा रही है।”
- सुरेंद्रनगर (गुजरात),। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार दोपहर एक तालाब में चार लड़कियों समेत पांच बच्चे डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गये सभी बच्चे प्रवासी खेतिहर मजदूरों के थे, जिनकी आयु चार से दस वर्ष के बीच थी। पुलिस निरीक्षक टी. बी. हिरानी ने बताया कि यह घटना ध्रांगधरा तहसील के मेथन गांव में हुई। उन्होंने बताया कि गांव के बाहरी इलाके में स्थित इस तालाब में बच्चे नहाने के लिए गए थे। हिरानी ने कहा, ‘‘चूंकि तालाब गांव के बाहर है और उनके माता-पिता खेतों में काम करने में व्यस्त थे, इस कारण उन्हें किसी ने नहीं देखा। जब माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की, तो एक लड़की का शव तैरता हुआ दिखाई दिया।'' अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
-
बैतूल (मध्य प्रदेश)। जिले के मारु नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। आठनेर पुलिस थाना प्रभारी अजय सोनी ने बुधवार को बताया कि छिंदवाड़ा जिले के दस लोगों का समूह मंगलवार शाम को नदी में नहाने के लिए आया था इसमें से 26 और 27 साल के दो युवक पानी के बहाव में बह गए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने लोगों की सहायता से बुधवार दोपहर तक दोनों शव नदी से निकाले। अधिकारी ने बताया कि घटना महाराष्ट्र सीमा पर जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर सलवर्दी गांव में हुई। सोनी ने कहा कि पोस्टमार्टम के शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
-
नई दिल्ली । सरकार ने 5 से 15 अगस्त तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों और स्थलों पर आगुंतकों और पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क कर दिया है। पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि आज़ादी का 'अमृत महोत्सव' और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों के उपलक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने बताया कि इस वर्ष 5 से 15 अगस्त तक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारकों और स्थलों में प्रवेश के लिये, कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
-
नई दिल्ली। सरकार देश में वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजमार्गों पर टोल प्लाजा के स्थान पर नई तकनीक शुरू कर रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन ग़डकरी ने बुधवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि नई व्यवस्था अगले छह महीने में शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने सदन को बताया कि सरकार दो विकल्पों पर विचार कर रही है। एक विकल्प उपग्रह आधारित टोल प्रणाली है। इसके अंतर्गत जीपीएस प्रणाली के माध्यम से टोल टैक्स सीधे उपयोगकर्ता के बैंक खाते से कट जाएगा। दूसरा विकल्प वाहन की नम्बर प्लेट के माध्यम से टोल वसूला जाना है। श्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार टोल वसूलने के लिए फास्टैग के स्थान पर जीपीएस शुरू करने की प्रक्रिया में है।
उन्होंने कहा कि सरकार टोल वसूलने के लिए सर्वोत्तम तकनीक का चुनाव कर रही है और इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण विधेयक संसद में लाया जाएगा।श्री नितिन गडकरी ने कहा कि नई प्रणाली से लोगों को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने सदन को बताया कि फास्टैग प्रणाली लागू होने के बाद टोल संग्रह बढ़कर एक दिन में एक सौ बीस करोड़ रुपये तक हो गया है। अब तक 5 करोड़ 56 लाख फास्टैग जारी किए जा चुके हैं और इसका दायरा लगभग 97 प्रतिशत तक पंहुच चुका है।




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




