- Home
- देश
-
तिरुपति(आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश में तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंक्टेश्वर के मंदिर को टीवीएम मोटर्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) सुदर्शन वेणु ने एक करोड़ रुपये का दान दिया है। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंदिर के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकट धर्मा रेड्डी ने बताया कि सुदर्शन की ओर से यहां आए परिवार के एक सदस्य ने एक करोड़ पांच लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है। अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु ने टीटीडी से दान की इस राशि का इस्तेमाल मंदिर द्वारा संचालित श्री पद्मावती चिल्ड्रेन हार्ट केयर अस्पताल के विकास पर करने का अनुरोध किया है। इस बीच, हैदराबाद की जीवीए इंफ्रा ने भी तिरुपति मंदिर को एक करोड़ रुपये का दान दिया है। कपंनी ने मंदिर प्रबंधन से इस राशि को उसके श्री बालाजी आरोग्य वराप्रसादनी योजना के वित्तपोषण में खर्च करने का अनुरोध किया है। अधिकारी ने बताया कि इस योजना से जरूरतमंदों और गरीबों को चिकित्सा सुविधा दी जाती है। -
भुवनेश्वर | ओडिशा में ‘अग्निपथ' योजना के विरूद्ध प्रदर्शन के तहत नबरंगपुर में सेना में भर्ती के आकांक्षी उम्मीदावार ने 60 किलोमीटर की दौड़ लगायी जबकि गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजस्व संभागीय आयुक्त कार्यालय के समीप धरने पर बैठ गये। ब्रह्मपुर में प्रदर्शनकारियों ने ‘अग्निपथ' पहल वापस लेने की मांग के समर्थन में नारे लगाये और सशस्त्र बलों में चयन के बाद चार साल के बजाय कम से कम 15 साल की नौकरी की मांग की। उनमें ऐसे भी युवक थे जो पहले शारीरिक परीक्षण उत्तीर्ण कर चुके हैं। यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। प्रशासन ने विभिन्न राज्यों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम कर रखा था। प्रदर्शनकारी दिलीप कुमार नहाका ने कहा, ‘‘मैं पहले ही एनसीसी में तीन साल बिता चुका हूं और मुझे उसके ए, बी और सी प्रमाणपत्र मिल चुके हैं। मुझ जैसे कई युवक रक्षा सेवाओं की तैयारी करते हुए दो साल बिता चुके हैं। अब सरकार कह रही है कि हमारा कार्यकाल बस चार साल का होगा।'' उसने कहा कि इसके अलावा, कई प्रदर्शनकारी पहल ही 23 साल की वर्तमान उपरी आयु सीमा पार कर चुके हैं क्योंकि रक्षा भर्ती कोविड-19 के चलते दो साल तक हुई ही नहीं। उसने कहा, ‘‘ सरकार सिविल परीक्षा जैसे अन्य सभी परीक्षाएं करवा रही हैं और आईपीएल मैच भी हो रहे हैं, लेकिन उसने महामारी के नाम पर सशस्त्र बलों में भर्ती कई बार टाल दी। ''कई प्रदर्शनकारियों ने दिलीप कुमार का समर्थन किया। नबरंगपुर जिले में नवीन विश्वास ने नबरंगपुर से उमोरकोटे के पटनायक स्टेडियम तक 60 किलोमीटर की दौड़ लगायी। रक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए वह शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है और अब वह लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहा है। उसने कहा, ‘‘ मैं प्रत्याशियों से हिंसा नहीं करने का अनुरोध करता हूं। विरोध जताने के अन्य तरीके हैं। '' उसकी मां विशाखा ने कहा, ‘‘ मैं सरकार से मां भारती की सेवा करने के लिए तैयार युवाओं के सपने चकनाचूर नहीं करने की अपील करती हूं।'' ओडिशा के कटक में शुक्रवार को अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई और बालासोर जिले में एक प्रत्याशी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस बीच पूर्व तटीय रेलवे ने अग्निपथ के विरूद्ध देशव्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर कम से कम 18 ट्रेनें रद्द कर दी तथा कई अन्य को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया। उसकी विज्ञप्ति के अनुसार उन ट्रेनों पुरी-पटना एक्सप्रेस, संभलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस , पुरी नयी दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रस आदि शामिल हैं। -
नयी दिल्ली। सरकार ने मतदाता सूची के साथ आधार विवरण को जोड़ने की अनुमति देने के लिए मतदाता पंजीकरण नियमों में संशोधन किया है ताकि दोहरी (डुप्लीकेट) प्रविष्टियों को हटाया सके और ‘सर्विस वोटर' के लिए चुनाव संबंधी कानून को लैंगिक रूप से तटस्थ (न्यूट्रल) बनाया जा सके। केंद्रीय कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने शुक्रवार रात अधिसूचना जारी कर घोषणा की थी कि पिछले साल दिसंबर में संसद द्वारा पारित चुनाव कानून (संशोधन) अधिनियम, 2021 के प्रावधानों के अनुरूप नियमों में संशोधन किया गया है। निर्वाचक पंजीकरण (संशोधन) नियम, 2022 एक अगस्त से लागू होगा।
दूर-दराज के इलाकों में तैनात सैनिकों या विदेश में स्थित भारतीय मिशन के सदस्यों को ‘सर्विस वोटर' माना जाता है। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (1950 का 43) की धारा 23 की उप-धारा (5) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार एक अप्रैल, 2023 को उस तारीख के रूप में अधिसूचित करती है जिस दिन या उससे पहले जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल है, वह उक्त धारा के अनुसार अपना आधार नंबर जोड़ सकता है।'' चुनाव कानून (संशोधन) अधिनियम के जरिये चुनावी पंजीकरण अधिकारी "पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से" मतदाता के रूप में पंजीकरण करने वाले लोगों की आधार संख्या प्राप्त कर सकते हैं। मौजूदा मतदाताओं को अपना आधार नंबर साझा करने की अनुमति देने के लिए एक नया फॉर्म "6बी" लाया गया है।
जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उनके पास मनरेगा कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड जैसे अन्य प्रमाण साझा करने के विकल्प है। अब किसी भी वर्ष एक जनवरी या एक अप्रैल या एक जुलाई या एक अक्टूबर को 18 साल की आयु पूरी करने वाला नागरिक फौरन मतदाता के तौर पर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेगा। कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा था कि ये चार तारीखें मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़ाएंगी। अभी, एक जनवरी को 18 साल की आयु पूरी करने पर ही कोई नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। एक जनवरी के बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को पूरे एक साल इंतजार करना पड़ता है। चुनाव संबंधी कानून को लैंगिक रूप से ‘न्यूट्रल' बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि ‘पत्नी' शब्द को हटा कर ‘जीवनसाथी' शब्द शामिल किया जाएगा, जो ‘सर्विस वोटर' मतदाता की पत्नी या पति को मतदान के लिए उपलब्ध सुविधा प्राप्त करने की अनुमति देगा। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सेना में भर्ती संबंधी‘अग्निपथ' योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर बिहार में भाजपा के 10 विधायकों को सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिन भाजपा विधायकों को यह वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गयी है, उनमें बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल, बिस्फी के विधायक हरिभूषण ठाकुर, दरभंगा के विधायक संजय सरावगी और अन्य नेता शामिल हैं। उनमें कुछ विधानपरिषद सदस्य भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया, जिसमें कहा गया था कि विधायकों और नेताओं को शारीरिक क्षति का खतरा है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को अपनी वीआईपी सुरक्षा इकाई के सशस्त्र कमांडो को इन भाजपा विधायकों और नेताओं की सुरक्षा में शीघ्र तैनात करने को कहा गया है, जिन्हें हाल में शुरू की गयी ‘अग्निपथ' योजना के विरूद्ध हो रही हिंसा के मद्देनजर खतरा है। उन्होंने कहा कि वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत व्यक्ति की सुरक्षा में दो-तीन कमांडो तैनात रहेंगे। उनके अनुसार यदि जरूरत महसूस हुई तो और भाजपा नेताओं को ऐसी ही सुरक्षा दी जा सकती है। शुक्रवार को बिहार तथा कुछ अन्य राज्यों से बड़े पैमाने पर हिंसा एवं आगजनी की खबरें सामने आयी थीं। इस दौरान भाजपा कार्यालय एवं उसके नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया गया था। बिहार में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पुलिस की बड़ी टुकड़ी तैनात की गयी है क्योंकि वह प्रदर्शनकारियों के निशाने पर है। -
मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यहां एक उपनरीगय इलाके में एक परियोजना को पूरा किये बगैर कथित रूप से 30 फ्लैट खरीददारों को क्रमश: 12 करोड़ रूपये का चूना लगाने तथा 15 करोड़ रूपये अपने निजी उपयोग के लिए रखने को लेकर दो अलग अलग बिल्डरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों बिल्डरों में एक जयेश शाह (59) को 2021 में भी फ्लैट खरीददारों को ठगने के एक ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब आरोपी शाह को शुक्रवार को धोखाधड़ी, जालसाजी, विश्वासघात तथा महाराष्ट्र फ्लैट स्वामित्व (संवर्धन, निर्माण, बिक्री , प्रबंधन एवं अंतरण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे 27 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपी शाह ने 100 से अधिक खरीदारों को ठगा जिसने 2012 में ओशिवरा में उसके प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया था। पिछले साल उसे आर्थर रोड जेल से गिरफ्तार किया गया था। उसके विरूद्ध अवध शाह एवं चार अन्य ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अधिकारियों के अनुसार नयी प्राथमिकी 30 लोगों ने दर्ज करायी है जिन्होंने फ्लैट खरीदने के लिए आरोपी शाह को 12.41 करोड़ रूपये दिये थे लेकिन उन्हें कभी फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला। अन्य मामले में 60 वर्षीय एक डेवलपर को आर्थिक अपराध शाखा ने एक अन्य बिल्डर को 15 करोड़ रूपये कथित रूप से ठगने को लेकर गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी महेश सावंत ने बिल्डर के साथ हुए सौदे की शर्त का उल्लंघन कर उस राशि को अपने निजी उपयोग के लिए रख लिया जो पवई की एक परियोजना के लिए थी।
-
अगरतला। त्रिपुरा में लगातार हो रही भारी बारिश के परिणामस्वरूप आई बाढ़ के कारण राज्य में 10 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिमी त्रिपुरा जिले के सदर अनुमंडल में मूसलाधार बारिश के बाद आयी बाढ़ के कारण दो हज़ार से अधिक लोग विस्थापित हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बाढ़ का प्रकोप पश्चिम त्रिपुरा जिले में अगरतला और उसके पड़ोस तक ही सीमित है, जहां हावड़ा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और अगरतला नगर निगम तथा उसके पड़ोस के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। हालांकि, बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के वरिष्ठ अधिकारी शरत कुमार दास के मुताबिक पश्चिम त्रिपुरा जिले में पिछले 24 घंटे में 155 मिमी बारिश हुई है, जिससे हावड़ा नदी के किनारे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
शरत कुमार दास ने कहा, “बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने को कहा ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।“ उन्होंने कहा कि अगरतला और अन्य अनुमंडलों में बाढ़ के कारण 10,000 से अधिक सदस्यों वाले कुल 2057 परिवारों ने 39 राहत शिविरों में शरण ली है। अगरतला में 1921 बाढ़ प्रभावित लोगों ने 34 राहत शिविरों में शरण ली है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिरानिया में तीन शिविर स्थापित किए गए हैं। करीब आठ घंटे से बारिश नहीं होने से खतरे के निशान से ऊपर बह रही हावड़ा नदी का जल स्तर शाम चार बजे कम हो गया। -
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कई भुला दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों और भारत की आजादी के संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की कहानियां ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के दौरान सामने आ रही हैं। वयोवृद्ध पत्रकार राम बहादुर राय की पुस्तक, ‘भारतीय संविधान: अनकही कहानी' के विमोचन के मौके पर श्री मोदी ने कहा कि यह इस अभियान को गति देगी और देश की अतीत की स्मृति को भविष्य में और मजबूत बनाएगी। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह मौजूद थे। श्री मोदी ने अपने वीडियो संबोधन के दौरान पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पाठकों को संविधान के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संविधान को व्यापक रूप में प्रस्तुत करेगी और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का अध्ययन करने वाले देश के युवाओं के नजरिये को एक नया आयाम देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक विचार और प्रतिबद्धता है। श्री मोदी ने कहा कि कर्तव्य और अधिकार एक दूसरे से संबंधित हैं, और कर्तव्यों पर जोर ‘‘हमारे अधिकारों को भी मजबूत करता है। -
नयी दिल्ली,। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया 21 जून को गुजरात के केवडिया में स्थित ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण के आयोजन के लिए देश भर में 75 जगहों को चुना गया है और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी उनमें से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कर्नाटक के मैसूरू पैलेस ने योग दिवस का नेतृत्व करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पिछले संस्करणों की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए मैसूरू में डिजिटल योग प्रदर्शनी लगायी जाएगी। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर देश के 75 महत्वपूर्ण स्थलों को चुना गया है। -
नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई राज्यों में वित्तीय तनाव पैदा करने पर चिंता व्यक्त की और सुधारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया। इस संबंध में पांच सबसे अधिक कर्जदार राज्यों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने आकलन को गलत बताया और अन्य ने खर्च में कटौती के लिए आय में वृद्धि की ओर इशारा किया। डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा की अगुवाई में अर्थशास्त्रियों के एक दल द्वारा तैयार आरबीआई के लेख में बृहस्पतिवार को कहा गया था कि पांच सबसे अधिक कर्जदार राज्यों - पंजाब, राजस्थान, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल - में गैर-जरूरी चीजों पर खर्च में कटौती करने की जरूरत है। लेख के मुताबिक राज्य के वित्त कई तरह के अप्रत्याशित झटकों की चपेट में हैं, जो उनके वित्तीय परिणामों को बदल सकते हैं। जिससे उनके बजट के मुकाबले चूक हो सकती है। लेख में कहा गया कि पड़ोसी श्रीलंका में हालिया आर्थिक संकट सार्वजनिक ऋण स्थिरता के महत्व को रेखांकित करता है। भारत में राज्यों के बीच राजकोषीय स्थिति में तनाव के संकेत हैं। केरल के पूर्व वित्त मंत्री और सत्तारूढ़ माकपा के राज्य सचिवालय सदस्य टी एम थॉमस इसाक ने कहा कि राज्य अपने खर्च में कटौती नहीं कर सकता है और आरबीआई ने राज्यों के संबंध में तनाव की चेतावनी देते हुए एक अदूरदर्शी दृष्टिकोण रखा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि सभी राज्यों के कर्ज बढ़े हैं और तुलनात्मक आंकड़े उपलब्ध हैं। यहां तक कि केंद्र का कर्ज भी काफी बढ़ गया है। राज्य को जीएसटी मुआवजे का भुगतान केंद्र द्वारा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘नोटबंदी, जीएसटी या यहां तक कि कोरोना काल में भी गलत फैसलों से केंद्र ने राज्यों को हुए नुकसान के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं दिया है।'' अर्थशास्त्रियों ने कहा कि राज्य के कर्ज में वृद्धि मुख्य रूप से लोगों की आजीविका का समर्थन करने के लिए सामाजिक कल्याण के उपायों के कारण हुई। अर्थशास्त्री और आईएसआई के पूर्व प्रोफेसर अभिरूप सरकार ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल का कर्ज-एसजीडीपी अनुपात 2011-12 से गिर रहा है, जो आरबीआई के शोध पत्र के मुताबिक उस समय यह 45 फीसदी पर था और अब घटकर 35 प्रतिशत पर आ चुका है।
-
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पवन खेड़ा को पार्टी के नए संचार विभाग में मीडिया व प्रचार प्रमुख नियुक्त किया है। इससे पहले, पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला की जगह जयराम रमेश को संचार प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का महासचिव नियुक्त किया था। पार्टी ने पिछले महीने उदयपुर में हुए तीन दिवसीय चिंतन शिविर में लोगों से बेहतर जुड़ाव कायम करने और संचार रणनीति में बदलाव के लिए अपने संचार व मीडिया विभाग को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया था। इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने पवन खेड़ा को नए संचार विभाग में मीडिया व प्रचार अध्यक्ष नियुक्त करने के निर्णय को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।'' खेड़ा अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। -
लेह। लद्दाख में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठहरने की जगह न मिलने संबंधी शिकायतों के बीच प्राधिकारियों ने सलाह दी है कि छुट्टियां मनाने आने वाले लोग पहले बुकिंग कराए बिना पैंगोंग झील इलाके में रुकने की योजना न बनाएं। लद्दाख के पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को सलाह दी कि वे लेह पहुंचने के बाद 48 घंटे से पहले खरडोंगला, चांगला, पैंगोंग झील, त्सोमोरिरी और पेनजेला जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। लद्दाख पर्यटन विभाग ने एक परामर्श में कहा, ‘‘पैंगोंग झील इलाका एक वन्यजीव अधिसूचित अभयारण्य है और इसलिए आवास की उपलब्धता सीमित है। उपलब्ध सीमित आवास को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों/आगंतुकों को पहले से बुकिंग कराए बिना पैंगोंग में ठहरने की योजना बनाने से बचना चाहिए।'' पैंगोंग झील 4,350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी की झील है और लद्दाख आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को यह परामर्श जारी किया गया। प्राधिकारियों ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पंजीकृत ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर के माध्यम से टैक्सी/वाहन अग्रिम रूप से बुक करने का सुझाव दिया है। -
नयी दिल्ली। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि साल के अंत तक 20-25 शहरों और कस्बों में 5जी सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने साथ ही संकेत दिया कि नई सेवाओं की शुरुआत के साथ भारत में डेटा कीमतें दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले कम बनी रहेंगी। भारत में डेटा की मौजूदा कीमतें वैश्विक औसत से काफी कम हैं। वैष्णव ने कहा कि 5जी की तैनाती अगस्त-सितंबर से शुरू होगी।
मंत्री ने कहा कि भारत 4जी और 5जी स्टैक विकसित कर रहा है, और डिजिटल नेटवर्क में दुनिया के लिए एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है। उन्होंने ‘टीवी9 - भारत आज क्या सोचता है' वैश्विक शिखर सम्मेलन में कहा कि कई देश भारत द्वारा विकसित किए जा रहे 4जी और 5जी उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को प्राथमिकता देना चाहते हैं। वैष्णव ने बताया कि अवांछित कॉलों के मुद्दे को हल करने के लिए मंत्रालय एक महत्वपूर्ण नियमन पर काम कर रहा है। इसके तहत किसी भी कॉल करने वाले के केवाईसी-पहचान वाले नाम को जाना जा सकेगा। उन्होंने 5जी सेवाओं पर कहा, ‘‘मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि साल के अंत तक कम से कम 20-25 शहरों और कस्बों में 5जी की तैनाती हो जाएगी।'' 5जी सेवाओं के मूल्य निर्धारण के बारे में पूछने पर वैष्णव ने कहा कि आज भी भारत में डेटा दरें लगभग दो अमेरिकी डॉलर हैं, जबकि वैश्विक औसत 25 अमेरिकी डॉलर है। उन्होंने कहा कि यही प्रवृत्ति अन्य क्षेत्रों में भी होगी। -
नोएडा (उप्र)। नोएडा में एक सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित टुडे होम सोसाइटी में कुमारी अंजलि (23) अपनी सहेलियों के साथ किराए पर फ्लैट में रहती थी। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात अंजलि ने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि सरकार ईएसआईसी अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, सनथनगर, हैदराबाद के स्नातक समारोह में कहा कि राज्य में रामचंद्रपुरम और नचाराम में दो और ईएसआईसी अस्पताल उद्घाटन के लिए तैयार हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय के बयान के मुताबिक यादव ने कहा कि सरकार सभी ईएसआईसी अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में ईएसआईसी, हैदराबाद के लिए एक नई कैथलैब और न्यूक्लियर मेडिसिन लैब दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार से रामागुंडम, शमशाबाद और संगारेड्डी में 100 बिस्तरों वाले अस्पतालों के निर्माण के लिए जमीन मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जनशक्ति की कमी को दूर करने के लिए पिछले आठ महीने में 6,400 रिक्तियों को विज्ञापित किया गया है, जिसमें 2,000 से अधिक डॉक्टर और शिक्षकों के पद शामिल हैं। -
उत्तरकाशी(उत्तरखंड)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार को एक स्कूटी के खड्ड में गिर जाने से उसपर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें से दो भाई थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब 12 बजकर 45 मिनट पर लम्बगांव-उत्तराकाशी मार्ग पर रतलधार के पास हुआ। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि हादसे के वक्त इलाके में बारिश हो रही थी जिससे स्कूटी फिसलकर करीब 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई और उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार्यालय ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने शवों को निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन लाल (45), उनके भाई सोहन लाल (42) और हर्ष लाल (40) के तौर पर की गई है। उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि हादसे के समय पीड़ित तीनों लोग मुखेम गांव जा रहे थे। -
शहडोल/बैतूल (मप्र)। मध्यप्रदेश के शहडोल और बैतूल जिलों में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन किशोरों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि बैतूल जिले में तीन लोगों की मौत हुई। ब्यौहारी पुलिस थाने के प्रभारी सुधीर सोनी ने ‘ बताया कि शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गांव ढोलर से आदिवासी समाज की एक बारात बाणसागर थाना क्षेत्र के डोल गांव जा रही थी। सभी बाराती इस पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि बारात ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी गांव में एक ढाबा के पास पहुंची ही थी कि शुक्रवार रात लगभग 9.30 बजे तेज गति होने के कारण मोड़ पर पिकअप वाहन के चालक ने उस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते वाहन पलट गया। सोनी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस बल और डायल 100 के वाहन मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को निकाला तथा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि कि मृतकों में ढोलक निवासी बलवंत गोंड़, राम बहोर गोंड़, मालिक गोंड़ और बुधमन गोंड़ हैं, जिनकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। एक मृतक दीपक गोंड़ की उम्र 15 वर्ष है। सोनी के अनुसार, वाहन में सवार 36 बाराती घायल भी हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य 26 घायलों का उपचार ब्यौहारी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त वाहन में लगभग 42 बाराती सवार थे, लेकिन दूल्हा और चालक दोनों बच गए हैं। सोनी ने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ भारीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिचोली पुलिस थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि बैतूल जिले में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-59 (ए) पर आलमपुर के पास एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो किशोरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल सवार अंधेरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं देख सके। सोना ने बताया कि मृतकों में एक 21 वर्षीय व्यक्ति और दो 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं।
-
जयपुर। टोंक रोड़ पर चल रही सिटी बस में रविवार सुबह एकाएक आग लग गई। बस में धुआं और आग की लपटे आने पर बस ड्राईवर ने बस रोकी। 30 सवारियों को नीचे उतारा। इस दौरान बस में रखे फायर फाइटिंग उपकरणों से ड्राइवर और कंडक्टर ने आग पर काबू पाया। घटना टोंक रोड पर पुलिस मुख्यालय के पास की हैं।
मौके पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक जवान रमेश ने बताया कि चालक के अनुसार बस अजमेरी गेट ने निकली थी इस दौरान बस में कोई परेशान नहीं थी। गांधी नगर मोर्ड पर एकाएक बस में बदबू आने लगी कुछ ही सेकेंड में इंजन की ओर से बस में धुआ आने लगा जिस पर तत्काल बस को रोका और सवारियों का नीचे उतारा। बस में बैठे यात्री कुछ देर के लिए डर गए लेकिन सावधानी से सभी को नीचे उतारा।
मौके पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक जवान रमेश ने बताया कि बस में आग लगने पर उसने सबसे पहले बस ट्रैफिक रोका। जिससे कोई बड़ी घटना सड़क पर ना हो जाए। वहीं दमकल को फोन कर घटना की जानकारी दी जिससे दमकल जल्द मौके पर पहुंचे। दमकल पहुंचने से पहले ही बस ड्राईवर ने बस में रखे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पा लिया। -
अंबाला। हरियाणा में अंबाला की नारायणगढ़ नगर पालिका में इलेक्शन ड्यूटी पर जाते समय एक महिला एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एएसआई सुमन (38) नारायणगढ़ महिला पुलिस थाने में तैनात थी और कैथल में रहती थीं। रविवार सुबह वह कैथल स्थित घर से नारायणगढ़ के लिए निकलीं। हादसा सुबह 6 बजे हुआ। किसी राहगीर ने डायल 112 पर कॉल करके सड़क दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमन का शव कब्जे में ले लिया और एएसआई के परिवार को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक हादसा अंबाला-नारायणगढ़ मार्ग पर गांव गरनाला के निकट हुआ। हादसे का कारण अभी पता नहीं चला है। रविवार सुबह एएसआई सुमन अपनी गाड़ी से नारायणगढ़ चुनाव में ड्यूटी पर जा रही थी। उनकी गाड़ी पेड़ से टकराई हुई मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
पंजोखरा थाना प्रभारी अनंत राम ने बताया कि अभी यह नहीं पता चला है कि एएसआई सुमन की गाड़ी की किसी वाहन से टक्कर हुई है या अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सूचना मिलने के बाद एएसआई के परिजन पुलिस थाना पहुंच गए हैं। कागजी कार्रवाई के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -
हसनगंज। उन्नाव के हसनगंज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह एक कंटेनर और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार जयपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे थे। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह 5 बजे शाहपुर तोदा गांव के पास लखनऊ से आगरा जा रहे कंटेनर ड्राइवर को नींद आ गई। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक जाली तोड़ते हुए दूसरी तरफ चला गया। जिससे सामने से आ रही कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों में 4 की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने सभी को लोक बंधु हॉस्पिटल लखनऊ पहुंचाया। जहां पर चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक अखिलेश मिश्रा 40 वर्ष, पत्नी बबीता मिश्रा , बेटी प्रियांशु मिश्रा और भतीजी ज्योति मिश्रा की मौत हो गई। जबकि भाई संतोष मिश्रा और दोस्त रूपम गुप्ता का इलाज चल रहा है। यह सभी बिहार प्रदेश के थाना सिवान के रहने वाले हैं।
घायल साथी रूपम गुप्ता ने बताया कि गाड़ी अखिलेश मिश्रा चला रहे थे। पत्नी उन्हीं के साथ आगे की सीट पर बैठी सो रही थी। पीछे बैठी दोनों बच्चियां भी गहरी नींद में सो रही थीं। हम और संतोष मिश्रा भी झपकी ले रहे थे। गाड़ी अधिक स्पीड में थी। तभी अचानक दूसरी तरफ से कंटेनर सामने आ गया। जब तक कुछ समझ में आता। तब तक टक्कर हो गई थी। अखिलेश मिश्रा परिवार के साथ शनिवार रात 8 बजे एक ही कार में सवार होकर अपने पैतृक गांव बिहार थाना सिवान जा रहे थे। वह जयपुर में सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में कढ़ाई का व्यापार चलते थे। वहीं रहा करते थे। छोटे भाई विकास मिश्रा की 22 तारीख को शादी थी। जिसको लेकर पूरा परिवार अपने घर लौट रहा था। -
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 16ए निवासी पूनम जैन पत्नी राकेश जैन की गाल ब्लाडर में इंफेंशन हो गया था। उन्हें इलाज के लिए ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह करीब नौ बजे भर्ती कराया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पूनम की मौत हो गयी। मृतका के परिजन एसपी जैन का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। सेक्टर 17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
नागपुर। नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है। एक महिला ने पहले परिवार के कहने पर अरेंज मैरिज की, फिर अपनी मर्जी से दूसरे शख्स से लव मैरिज की और अब वह तीसरे शख्स के साथ रह रही है।
महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि मामला तब सुर्खियों में आया जब महिला के दोनों पति अपनी पत्नी और तीसरे इंसान के खिलाफ पुलिस के पास कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे। महिला ने धोखाधड़ी करके 5 साल में तीन शादियां की हैं, इसलिए पुलिस अब महिला पर कार्रवाई की बात कह रही है।
नागपुर पुलिस की महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि दो दिन पहले दो लोग शिकायत लेकर उनके पास आए थे। नागपुर के वाठोडा में रहने वाला 25 साल का एक युवक मिस्त्री का काम करता है। कुछ साल पहले वहीं एक युवती अपनी बहन के साथ यहां आई और युवक से उसकी शादी हो गई। युवक और युवती का एक बेटा भी है।
महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि औरंगाबाद के रहने वाले 25 साल के दूसरे युवक का मिस कॉल युवती के मोबाइल पर आया और दोनों के बीच बातें होने लगीं। बातचीत बढ़ते हुए प्रेम तक पहुंची और कुछ महीने बाद युवती ने अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे युवक से लव मैरिज कर ली। युवती ने दूसरे युवक से शादी करने से पहले खुद को अनमैरिड बताया था। युवती ने दूसरे युवक को नागपुर बुलाया और मंदिर में शादी की। इसके बाद दूसरे युवक ने नागपुर में ही काम शुरू कर दिया। युवती ने पहले पति से कह दिया कि वह गांव जा रही है, यह कहकर वह दूसरे युवक के साथ चली गई।
कुछ दिन बाद युवती की इंस्टाग्राम पर तीसरे युवक से पहचान हो गई। जब उसका दूसरा पति घर पर नहीं होता था तो तीसरा युवक उसके घर आने-जाने लगा। महिला का तीसरे युवक के प्रति प्रेम बढ़ा और वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। पुलिस ने बताया कि अब दोनों ने भाग कर शादी कर ली है।
इसके बाद युवती के पहले और दूसरे पति ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उन्हें पता चला कि युवती ने तीसरे युवक से तीसरी शादी की है। इसके बाद दोनों युवक पत्नी को पाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे और नागपुर पुलिस के भरोसा सेल से गुहार लगाई।
युवती के पहले पति का कहना है कि उसका और युवती का एक बेटा है। वहीं दूसरे पति ने शादी की तस्वीरें और दस्तावेज दिखाकर उसे अपनी पत्नी बताया है। पुलिस ने जब महिला को फोन किया तो उसने कहा कि मेरे तीसरे पति के साथ मेरा जीवन अच्छा चल रहा है। अब पुलिस असमंजस में है कि करे तो क्या करे? पुलिस बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है।
- -
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों को रक्षा मंत्रालय की रिक्तियों में दस प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। ट्वीट में श्री सिंह ने कहा कि अपेक्षित पात्रता मानदण्ड पूरे करने वाले अग्निवीरों के लिए भारतीय तटरक्षक बल और रक्षा विभाग के सिविलियन पदों तथा रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सभी 16 सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में आरक्षण लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण से अलग होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा विभाग के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से कहा जाएगा कि वे सम्बद्ध भर्ती नियमों में संशोधन करें। उन्होंने कहा कि आयु में अपेक्षित छूट का प्रावधान भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों को लागू करने के लिए सम्बद्ध भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
- नयी दिल्ली’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी मां के 100वें जन्मदिन के अवसर उन्हें समर्पित एक ब्लॉग लिखा। इस ब्लॉग में उन्होंने अपनी मां के बलिदानों और उनके जीवन के ऐसे पहलुओं का जिक्र किया, जिन्होंने उनके (मोदी के) आत्म-विश्वास, मन एवं व्यक्तित्व को ‘‘गढ़ा’’।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मां... यह सिर्फ एक शब्द नहीं है, यह जीवन की वह भावना है, जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया हुआ है। मेरी मां हीराबा आज 18 जून को अपने जीवन के सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं, उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। इस विशेष दिन पर मैं अपनी खुशी और सौभाग्य साझा कर रहा हूं।’’प्रधानमंत्री ने अपनी मां को शुभकामनाएं देने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनसे गुजरात में मुलाकात की प्रधानमंत्री ने ब्लॉग में लिखा, ‘‘मेरी मां जितनी सामान्य हैं, उतनी ही असाधारण भी। ठीक वैसे ही, जैसे हर मां होती है।’’ प्रधानमंत्री का यह ब्लॉग हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें हमेशा गरीबों के कल्याण का एक मजबूत संकल्प लेने और इस ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया, जो उनकी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का मकसद हैमोदी ने इस बात का जिक्र किया कि अब तक दो बार ही ऐसा हुआ है, जब उनकी मां किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में उनके साथ रही हैं।उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें 2001 में चुना था, तब उनकी मां ने कहा था, ‘‘मुझे सरकार में तुम्हारा काम तो समझ नहीं आता, लेकिन मैं बस यही चाहती हूं कि तुम कभी रिश्वत नहीं लेना।’’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक बार मैं जब एकता यात्रा के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर लौटा था तो अहमदाबाद में हुए नागरिक सम्मान कार्यक्रम में मां ने मंच पर आकर मेरा टीका किया था।’’ श्री मोदी ने कहा, ‘‘दूसरी बार वह सार्वजनिक तौर पर मेरे साथ तब आई थीं, जब मैंने मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें जीवन की एक सीख दी कि औपचारिक शिक्षा ग्रहण किए बिना भी सीखना संभव है।उन्होंने कहा कि वह एक बार अपनी सबसे बड़ी शिक्षिका अपनी मां समेत अपने सभी शिक्षकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना चाहते थे, लेकिन उनकी मां ने इनकार कर दिया और कहा कि वह एक सामान्य व्यक्ति हैं। श्री मोदी के लिखा कि उनकी मां ने कहा, ‘‘मैं तो निमित्त मात्र हूं। तुम्हारा मेरी कोख से जन्म लेना लिखा हुआ था। तुम्हें मैंने नहीं भगवान ने गढ़ा है।’’उन्होंने लिखा कि हालांकि मेरी मां उस समारोह में नहीं आईं, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वह उन्हें अक्षरज्ञान देने वाले अपने स्थानीय शिक्षक जेठाभाई जोशी के परिवार से किसी को आमंत्रित करें। श्री मोदी ने कहा, ‘‘अक्षर ज्ञान के बिना भी कोई सचमुच में शिक्षित कैसे होता है, ये मैंने हमेशा अपनी मां में देखा। उनके सोचने का दृष्टिकोण, उनकी दूरगामी दृष्टि, मुझे कई बार हैरान कर देती है।’’उन्होंने कहा कि उनकी मां ने अपनी मां को बहुत कम उम्र में खोने के बाद बचपन में कई कठिनाइयों का सामना किया। श्री मोदी ने कहा कि उनकी मां को अपनी मां का चेहरा या उनकी गोद भी याद नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपना पूरा बचपन उनके बिना बिताया। प्रधानमंत्री ने याद किया कि उनका परिवार मिट्टी की दीवारों और खपरैल की छत से बने छोटे घर में रहता था। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनकी मां ने हर रोज मुश्किलों का सामना किया और उन पर सफल विजय पाई। श्री मोदी ने कहा, ‘‘बारिश में हमारे घर में कभी पानी यहां से टपकता था, कभी वहां से। पूरे घर में पानी न भर जाए, घर की दीवारों को नुकसान न पहुंचे, इसलिए मां जमीन पर बर्तन रख दिया करती थीं। छत से टपकता हुआ पानी उसमें इकट्ठा होता रहता था। उन पलों में भी मैंने मां को कभी परेशान नहीं देखा, खुद को कोसते नहीं देखा।’’उन्होंने कहा कि उनकी मां न केवल घर के सारे काम स्वयं करती थीं, बल्कि कुछ पैसे कमाने के लिए कुछ घरों में बर्तन भी मांजा करती थीं और चरखा भी चलाया करती थीं । श्री मोदी ने कहा कि उनकी मां को सफाई भी बहुत पसंद थी और जब वडनगर में उनके घर के पास कोई नाली साफ करने आता था, तो उनकी मां उसे चाय पिलाए बिना नहीं जाने देती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मां को अन्य लोगों की खुशियों में खुशी मिलती है और वह बहुत बड़े दिल वाली हैं। श्री मोदी ने याद किया कि उनके पिता अपने करीबी दोस्त के असामयिक निधन के बाद उनके बेटे अब्बास को घर ले आए थे।उन्होंने कहा, ‘‘अब्बास एक तरह से हमारे घर में ही रहकर पढ़ा। हम सभी बच्चों की तरह मां अब्बास की भी बहुत देखभाल करती थीं। ईद पर मां, अब्बास के लिए उसकी पसंद के पकवान बनाती थीं। त्योहारों के समय आसपास के कुछ बच्चे हमारे यहां ही आकर खाना खाते थे। उन्हें भी मेरी मां के हाथ का बनाया खाना बहुत पसंद था।’’ श्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं अपनी मां की इस जीवन यात्रा में देश की समूची मातृशक्ति के तप, त्याग और योगदान के दर्शन करता हूं। मैं जब अपनी मां और उनके जैसी करोड़ों नारियों के सामर्थ्य को देखता हूं, तो मुझे ऐसा कोई भी लक्ष्य नहीं दिखाई देता जो भारत की बहनों-बेटियों के लिए असंभव हो।’’प्रधानमंत्री ने अपनी मां को एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बताया, जिन्होंने पंचायत से लेकर संसद तक हर चुनाव में मतदान किया।उन्होंने कहा कि उनकी मां ने अत्यंत सफल जीवन व्यतीत किया और आज भी उनके नाम पर कोई सम्पत्ति नहीं है। मोदी ने कहा कि उनकी मां वर्तमान घटनाक्रम से अवगत हैं और उनकी याददाश्त अब भी तेज है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी मां शुरू से कबीरपंथी रही हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर पर उनकी मां की अगाथ आस्था है, लेकिन वह अंधविश्वास से कोसों दूर रहती हैं।उन्होंने कहा कि उन्होंने जब अपनी कम आयु में अपने माता-पिता को घर छोड़ने की इच्छा बताई तो उनके पिताजी बहुत दुखी हुए, लेकिन उनकी मां ने उन्हें समझा और उन्हें आशीर्वाद दिया। मोदी ने कहा कि बाद में उनके पिता भी उनके निर्णय को लेकर सहज हो गए और उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। श्री मोदी ने कहा, ‘‘दूसरों की इच्छा का सम्मान करने की भावना, दूसरों पर अपनी इच्छा न थोपने की भावना, मैंने मां में बचपन से ही देखी है। खासतौर पर मुझे लेकर वह बहुत ध्यान रखती थीं कि वह मेरे और मेरे निर्णयों को बीच कभी दीवार न बनें। उनसे मुझे हमेशा प्रोत्साहन ही मिला। वह बचपन से मेरे मन में एक अलग ही प्रकार की प्रवृत्ति पनपते हुए देख रहीं थीं।’’
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का एक अभिन्न अंग है। इस परियोजना को नौ सौ 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसका उद्देश्य प्रगति मैदान में विकसित की जा रही नई विश्व स्तरीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर तक पहुंच को सुगम बनाना है। मुख्य सुरंग प्रगति मैदान से गुजरने वाले पुराना किला रोड के रास्ते रिंग रोड को इंडिया गेट से जोड़ती है। यह सुरंग स्मार्ट फायर प्रबंधन, आधुनिक वेंटिलेशन और स्वचालित जल निकासी, सीसीटीवी और सुरंग के अंदर सार्वजनिक उदघोषणा प्रणाली जैसे नवीनतम वैश्विक मानक सुविधाओं से युक्त है।
- नयी दिल्ली,। 'अग्निपथ' योजना को लेकर तेज होते विरोध प्रदर्शनों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को योजना का बचाव करते हुए कहा कि इसे पूर्व सैनिकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू किया गया है। सिंह ने कहा कि योजना के संबंध में राजनीतिक कारणों से 'भ्रम' फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत भर्ती कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने टीवी 9 मीडिया समूह द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा, 'यह योजना सशस्त्र बलों की भर्ती प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी। कुछ लोग इसके बारे में गलतफहमी फैला रहे हैं। हो सकता है कि लोगों में कुछ भ्रम हो, क्योंकि यह एक नयी योजना है।'रक्षा मंत्री ने कहा कि इस योजना को पूर्व सैनिकों के साथ लगभग दो साल तक विचार-विमर्श करने के बाद लागू किया गया है और इस संबंध में आम सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि लोगों में देश के लिए अनुशासन और गर्व की भावना हो।'रक्षा मंत्री ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा कि 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ कुछ विरोध प्रदर्शनों के राजनीतिक कारण हो सकते हैं।उन्होंने कहा, 'राजनीति करने के लिए और भी बहुत सारे मुद्दे हैं। लेकिन हम चाहे विपक्ष में रहें या फिर सत्ता में में, जो भी राजनीति करते हैं, वह देश के लिए होती है।'रक्षा मंत्री ने कहा, 'क्या हमें देश के जवानों का मनोबल गिराना चाहिए? यह सही नहीं है।'अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए अनुबंध के आधार पर जवानों की भर्ती की जाएगी, जिसके बाद उनमें से 75 प्रतिशत को पेंशन के बिना अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी। शेष 25 प्रतिशत को नियमित सेवा के लिए बरकरार रखा जाएगा। इन जवानों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 'अग्निपथ योजना' के तहत भर्ती किए जाने वाले कर्मियों को राज्य सरकारों, निजी उद्योगों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अर्धसैनिक बलों की विभिन्न नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी।























.jpg)



