- Home
- बिजनेस
- नई दिल्ली। रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव बुधवार को 112 रुपये की तेजी के साथ 44 हजार 286 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44 हजार 174 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 126 रुपये की तेजी के साथ 66 हजार 236 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का पिछला बंद भाव 66 हजार110 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,711 डालर प्रति औंस पर था मगर चांदी 25.78 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट रही। शेयरों में तेजी तथा डॉलर के मजबूत होने से दिन के कारोबार में सोने की तेजी पर अंकुश लग सकता है।''
- मुंबई । महिंद्रा समूह की इकाई स्वराज ट्रैक्टर की योजना उच्च और निम्न दोनों हॉर्स पावर (एचपी) वाले ट्रैक्टरों की एक नई श्रृंखला की पेश करने की है। इससे छोटे किसानों को धान की खेती के कामकाज को संचालित करने में मदद मिलेगी। स्वराज ट्रैक्टर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि उसने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में धान खेती के मशीनीकरण की दिशा में कई पहल की है क्योंकि वह इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाना चाहती है। कंपनी ने कहा कि हाल ही में, स्वराज ने न्यू स्वराज 742एक्सटी ट्रैक्टर उतारा है। कंपनी ने कहा कि धान खेती के मशीनीकरण के लिए विशेष रूप से विकसित, 45 हार्स पावर (33.55 किलोवॉट) के ट्रैक्टर ने अपने प्रदर्शन और ईंधन दक्षता में सफलता हासिल की। स्वराज डिविजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरीश चव्हाण, ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में धान प्रमुख फसल है और हम इस क्षेत्र में अपने ब्रांड को और मजबूत करना चाहते हैं जिसके लिए धान किसानों के लिए नये समधानों की पेशकश की जा रही है।'(File Photo)
- नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने और मिन्त्रा के सभी कर्मचारियों तथा उनके तीन आश्रितों के कोविड-19 टीकाकरण का खर्च उठाने की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट से पहले भी कई कंपनियां कह चुकी हैं कि वे अपने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के टीकाकरण का खर्च खुद उठाएंगी। कर्मचारियों को भेजे संदेश में फ्लिपकार्ट ने कहा कि उसे उम्मीद है कि अगले चरण के टीकाकरण अभियान में सभी नागरिक आएंगे। कंपनी ने कहा, अभी हमें अगले चरण के लिए सरकार के फैसले का इंतजार है। लेकिन हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फ्लिपकार्ट समूह ने फ्लिपकार्ट और मिन्त्रा के सभी कर्मचारियों तथा उनके तीन आश्रितों के टीकाकरण का खर्च उठाने का फैसला किया है। कर्मचारी या तो टीका लगवाने के बाद कंपनी से इसका पैसा ले सकते हैं या किसी भागीदार अस्पताल में मुफ्त में टीका लगवा सकते हैं।
- नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 35 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 43 हजार 996 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी।इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 43 हजार 961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 553 रुपये के उछाल के साथ 65,621 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का पिछला बंद भाव 65 हजार 68 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना लाभ के साथ 1,696 डालर प्रति औंस पर था मगर चांदी 25.50 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, च्डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमत में मजबूती आई।'
- नई दिल्ली। देश में आम का उत्पादन जून में समाप्त होने वाले फसल वर्ष 2020-21 में 4.24 प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ 11.2 लाख टन होने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। 'फलों के राजा', आम का उत्पादन, फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) के दौरान दो करोड़ 2.6 लाख टन का हुआ था।दक्षिणी और पश्चिमी भारत से आम का आगमन शुरू हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में आम का मौसम जून के मध्य से शुरू होगा। फसल वर्ष 2020-21 के लिए मंत्रालय द्वारा जारी बागवानी फसल उत्पादन के पहले अनुमान के अनुसार हालांकि, खरबूजा और तरबूज जैसे अन्य ग्रीष्मकालीन फलों का उत्पादन, पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम रहने का अनुमान है। इस साल खरबूजे का उत्पादन 13 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल 13.6 लाख टन का उत्पादन हुआ था। तरबूज का उत्पादन पिछले साल के 31.5 लाख टन के मुकाबले 31.2 लाख टन रहने का अनुमान है। केले का उत्पादन भी फसल वर्ष 2020-21 में बढ़कर तीन करोड़ 37.5 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले साल तीन करोड़ 25.9 लाख टन का हुआ था। मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल देश में कुल फलों का उत्पादन बढ़कर 10 करोड़ 32.2 लाख टन होने की संभावना है, जो पिछले साल 10.2 करोड़ टन ही था।प्रमुख सब्जियों में - आलू और प्याज का उत्पादन - पिछले वर्ष से कहीं अधिक होने का अनुमान है। टमाटर के मामले में, उत्पादन पिछले साल के दो करोड़ 11.7 लाख टन से घटकर इस साल दो करोड़ 1.4 लाख टन रहने का अनुमान लगाया गया है। प्याज का उत्पादन पिछले साल के दो करोड़ 60.9 लाख टन से बढ़कर इस साल दो करोड़ 62.9 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि आलू का उत्पादन पिछले साल के चार करोड़ 85.6 लाख टन से बढ़कर पांच करोड़ 31.1 लाख टन होने की संभावना है। देश में कुल सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2020-21 में बढ़कर 19 करोड़ 36 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष 18 करोड़ 89 लाख टन रहा था। इस साल शहद का उत्पादन 1 लाख 20 हजार टन होने पर पूर्ववत रहने का अनुमान है, जबकि इस साल मसाला उत्पादन मामूली कम यानी एक करोड़ 2.4 लाख टन रहने का अनुमान है। आंकड़ों में कहा गया है कि बागवानी फसलों का कुल उत्पादन फसल वर्ष 2020-21 में बढ़कर 32 करोड़ 65.7 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले साल 32 करोड़ 7.6 लाख टन का हुआ था।
- नयी दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को जिंस डेरिवेटिव्स से जुड़े एक्सचेंज के सदस्यों द्वारा अपने ग्राहकों के पैन (स्थायी खाता संख्या) को लेने और उसके रखरखाव को लेकर अनुपालन के नियमों में बदलाव किया। साथ ही ई-पैन के उपयोग को बढ़ावा देने के उपाय किए गए हैं। केंद्रीय बजट 2020 में तत्काल पैन सुविधा की घोषणा की गयी थी। उसके बाद आयकर विभाग ने ई-पैन सुविधा की शुरूआत की। इसे बॉयोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था (आधार) आधारित ई-केवाईसी के जरिये तुरंत प्राप्त किया जा सकता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विशिष्ट ग्राहक कोड (यूसीसी) और पैन की अनिवार्य जरूरत से संबंधित प्रावधानों में बदलाव किया है। नियामक ने कहा कि जिंस डेरिवेटिव्स वाले एक्सचेंज के सदस्यों के लिये जिंस डेरिवेटिव खंड में सौदा करने वाले अपने सभी ग्राहकों के लिये यूसीसी का उपयोग अनिवार्य होगा। ऐसे एक्सचेंज के सदस्यों को बिना यूसीसी का ब्योरा ‘अपलोड' किये कारोबार की अनुमति नहीं होगी। इसके लिये सदस्यों को जरूरी सत्यापन के बाद पैन प्राप्त करना और उसे अपने कार्यालय के रिकार्ड में रखने की आवश्यकता होगी। हालांकि ई-पैन के मामले में सदस्यों को आयकर विभाग की वेबसाइट पर ई-पैन का सत्यापन करना होगा और अपने रिकार्ड में पैन की ‘सॉफ्ट कॉपी' रखनी होगी। परिपत्र के प्रावधान एक अप्रैल, 2021 से प्रभाव में आएंगे।
- नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के निदेशक मंडल ने चालू वित्त में जनवरी तक 32 कोयला खनन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर 47,300 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ निवेश करने की जरूरत होगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोल इंडिया ने बयान में कहा कि इन 32 में से 24 परियोजनाएं मौजूदा परियोजनाओं का विस्तार है। शेष नई परियोजनाएं हैं। बयान में कहा गया है, चालू वित्त वर्ष में जनवरी तक 32 कोयला खनन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। यह एक रिकॉर्ड है।इन परियोजनाओं की बढ़ी हुई या अतिरिक्त अधिकतम क्षमता 19.3 करोड़ टन सालाना होगी। यह पहले से मंजूर 30.35 करोड़ टन की क्षमता के अतिरिक्त है। इन परियोजनाओं को मंजूरी के बाद कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों आने वाले वर्षों में अपना उत्पादन बढ़ा सकेंगी। सीआईएल के निदेशक मंडल तथा संबंधित अनुषंगी कंपनियों के बोर्ड ने इस कदम को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने कहा कि इन 32 परियोजनाओं से 2023-24 तक करीब 8.1 करोड़ टन सालाना का अतिरिक्त उत्पादन होगा। ‘‘किसी एक वित्त वर्ष में परियोजनाओं की संख्या या क्षमता विस्तार के मामले में यह सबसे ऊंचा आंकड़ा है।'' कोल इंडिया अपने खुद के कोयले के जरिये आयात को रोकना चाहती है। घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी से उसे अपने इस लक्ष्य में मदद मिलेगी। इन 32 परियोजनाओं की कुल 19.3 करोड़ टन की क्षमता में से कोल इंडिया की तीन अनुषंगियों साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि., सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. और महानदी कोलफील्ड्स लि. का हिस्सा 86.5 प्रतिशत या 16.7 करोड़ टन का होगा।
- नई दिल्ली। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सोमवार को कहा कि उसकी इकाई अदाणी विंड एनर्जी कच्छ थ्री लिमिटेड (एडब्ल्यूईकेटीएल) ने गुजरात के कच्छ में 100 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र चालू किया है।इस संयंत्र के चालू हो जाने के साथ कंपनी की कुल परिचालन क्षमता 497 मेगावाट तक पहुंच गई है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने एक वक्तव्य में इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इस संयंत्र को तय समय से पांच महीने पहले चालू कर दिया गया। पिछले 12 माह में कंपनी का यह पांचवां प्रोजैक्ट है जिसे समय से पहले चालू किया गया। कंपनी ने कहा कि संयंत्र में बनने वाली बिजली की खरीद- फरोख्त का समझौता 2.82 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच पर किया गया है।एजीईएल की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता 14,815 मेगावाट हो गई है। इसमें 11 हजार 470 मेगावाट ऐसी क्षमता है जिसके लिये ठेके दे दिये गये हैं और या फिर निर्माण के विभिन्न स्तरों पर है। इस परियोजना के साथ ही कंपनी ने कोविड- 19 की चुनौती के बावजूद पिछले 12 माह के दौरान कुल 800 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता को जोड़ा है।
- नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 122 रुपये की गिरावट के साथ 44 हजार 114 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44 हजार 236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।दूसरी ओर, चांदी की कीमत 587 रुपये की तेजी दर्शाती हुई 65,534 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का पिछला बंद भाव 64 हजार 947 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 122 रुपये की गिरावट आई।'' अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना गिरावट के साथ 1,699 डालर प्रति औंस पर था मगर चांदी लाभ के साथ 25.31 डालर प्रति औंस पर बोली गई।
- -प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारीपूर्वक अपना दायित्व निभाए, दुर्घटना नहीं होगी- तगई-हमारे कारखाने को दुर्घटनामुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी- राकेश गुप्ता- जेएसपीएल-मशीनरी डिवीजन में नेशनल सुरक्षा सप्ताह का समापनरायपुर। जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन ने आज कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पूरा ध्यान लगाकर अपना काम करे तो दुर्घटना नहीं होगी। श्री टंडन आज यहां जेएसपीएल-मशीनरी डिवीजन के हेरिटेज पार्क में नेशनल सुरक्षा सप्ताह की समाप्ति पर कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।इस कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति ने हमें सतर्कता का वरदान दिया है। कोई भी आशंका हो तो शरीर को पूर्वाभास हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को कुछ न कुछ व्यक्तिगत समस्या होती है लेकिन हमें काम करते वक्त उन समस्याओं को अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए और अपना ध्यान पूरी तरह काम पर केंद्रित रखना चाहिए, जिससे न सिर्फ हम अपनी बल्कि अपने साथियों और संस्थान की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।इस अवसर पर प्लांट हेड अरविंद तगई ने कहा कि काम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति कारखाना प्रबंधक है इसलिए सुरक्षा के प्रति हम सभी का व्यक्तिगत दायित्व है। जब एक व्यक्ति कारखाने में काम करता है तो उसकी निगाहें छह दिशाओं में होनी चाहिए। हम जब पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तो निश्चित रूप से हम अपने कार्यस्थल को दुर्घटना मुक्त बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।वहीं कारखाना प्रबंधक राकेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। व्यक्तिगत अनुशासन से ही सामूहिक दायित्व की भावना आती है। उन्होंने कहा कि अति-आत्मविश्वास भी दुर्घटना का कारण बनता है इसलिए निर्धारित मानदंडों को अपनाकर हम सदैव सुरक्षित रह सकते हैं। इस अवसर पर मशीनरी डिवीजन के समेकित गुणवत्ता प्रबंधन अधिकारी मनीष राज, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख सूर्योदय दुबे, सुनील गुप्ता, शैलेंद्र प्रसाद आदि ने भी सुरक्षा मानकों पर अपने विचार रखे।कारखाना सुरक्षा विभाग की टीम ने लघु नाटिका प्रस्तुत कीकाम के दौरान ऐसे करें सुरक्षा कारखाने में काम करने के दौरान कैसे सुरक्षा बरतें, इस पर कारखाना सुरक्षा विभाग की टीम ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटक में दिखाया गया कि दो व्यक्ति मशीन पर काम कर रहे हैं और उनमें से एक को घर से फोन आ जाता है, फिर उसका ध्यान घर की समस्याओं में उलझ जाता है और उसका ध्यान काम से हट जाता है। उसी समय उसका साथी हादसे का शिकार हो जाता है, जिसकी मदद करने की भी स्थिति में वह नहीं था। इस नाटक की प्रस्तुति दिलीप, शशि, ओमप्रकाश और चूड़ामणि ने की।विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृतसुरक्षा सप्ताह कार्यक्रमों में अव्वल आने वालों को इनाम सुरक्षा सप्ताह के दौरान नारा लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 388 कर्मचारियों ने भाग लिया जिनमें अव्वल आने वालों को पुरस्कृत किया गया। ये हैं प्रशांत लाल वर्मा, चंद्रभान, राजेंद्र कुमार, किशोर कुमार वर्मा, संतोष नाविक, कमलेश कुमार मिश्रा, प्रभात कुमार सिंह, गिरधारी लाल निषाद, तेजराम जायसवाल, दीपक शर्मा, नवीन कुमार राय, सुश्री उर्मिला लिल्हारे, आयुष प्रीत, अनिल कुमार राय, पीयूष कुमार राय, रमेश कुमार पैगम्बर, दिनेश कुमार सिन्हा, पवन कुमार देवांगन, पिंकू यादव, एसएन राव, जे. सुरेश बाबू, मिलऊ राम, मुकेश साहू, रणजीत ठाकुर, अबरार आलम, प्रकाश राव, आशुतोष सिंह, बालयोगेश्वर प्रसाद, गिरिजा शंकर, अमर सिंह, अमल बरुआ, विजय साहू, रुशी यादव, अजय वर्मा और दिलीप।

1. दुर्घटना से बचने के लिए लघु नाटिका प्रस्तुत करने कर्मचारी
2 जेएसपीएल में नेशनल सेफ्टी वीक के समापन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते उपस्थित कर्मचारी
- चेन्नई। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं एफएमसीजी कंपनी केविनकेयर लिमिटेड के अध्यक्ष सीके रंगनाथन को 2021-22 के लिये भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के दक्षिणी क्षेत्र का चेयरमैन चुना गया है।सीआईआई ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया कि हैदराबाद स्थित दवा कंपनी भारत बायोटेक इंटरनेशनल की सह-संस्थापक सुचित्रा एला को डिप्टी चेयरपर्सन के रूप में चुना गया है। बयान में कहा गया कि उद्योग जगत में सीकेआर के नाम से लोकप्रिय रंगनाथन लंबे समय से सीआईआई से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। एला भी पहले से ही सीआईआई से जुड़ी रही हैं।
- नई दिल्ली। देश में अब लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक बाइक और चारपहिया वाहनों की ओर हो रहा है। ऐसे में कई कंपनियां नए-नए मॉडल बाजार में उतार रही हैं इनमें कई भारतीय स्टार्ट अप कंपनियां हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी नई इलेक्टिक बाइक ऑटम 1.0 लांच की है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक से मात्र 7 रुपए में सौ किमी का सफर तय किया जा सकेगा।हैदराबाद की व्हीकल स्टार्ट-अप ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार इस बाइक की बैटरी महज 4 घंटों में चार्ज हो जाती है और एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है.। फुल चार्ज होने में महज 7-8 रुपये का खर्चा ही आता है। कंपनी बैटरी की 2 साल की गारंटी भी दे रही है।इस बाइक को कंपनी के आधिकारिक पोर्टल atumobile.co के जरिए बुक किया जा सकता है। लॉन्चिंग के बाद से अब तक 400 से ज्यादा बुकिंग भी हो चुकी हैं। कंपनी का दावा है कि अब डिलीवरी का काम भी शुरू हो गया है।इलेक्ट्रिक बाइक atum 1.0 का बेस प्राइस 50 हजार रुपये रखी गई है। इसे पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इस बाइक की गति को बेहद कम रखा गया है। इसमें आरामदायक सीट, डिजिटल डिस्प्ले के साथ एलईडी हेडलाइट, इंडीकेटर्स और टेल लाइट भी दी गई है।
- नई दिल्ली। मुथूट फाइनेंस का कारोबार देश भर में फैलाने तथा सबसे बड़ी स्वर्ण ऋण प्रदाता गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बनाने का श्रेय रखने वाले एमजी जॉर्ज मुथूट की घर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गयी।उन्होंने कंपनी के चेयरमैन के रूप में मुथूट फाइनेंस को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने कंपनी के कारोबार का देश भर में और यहां तक कि विशेष रूप से मध्य पूर्व तक विस्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 9.21 बजे पुलिस को घर की चौथी मंजिल से गिरने के बाद एक अस्पताल में एम जी जॉर्ज मुथूट को भर्ती कराये जाने के बारे में सूचना मिली, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्वी दिल्ली) आरपी मीणा ने कहा, ''मामले की जांच की गयी और बयान दर्ज किये गये। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये गये। उन्हें फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शनिवार को एम्स में उनका पोस्टमार्टम किया गया। किसी भी तरह की साजिश का संदेह नहीं है। पूछताछ की जा रही है।''मुथूट (71) की कंपनी का मुख्यालय भले ही कोच्चि में है, लेकिन वह लंबे समय से राष्ट्रीय राजधानी में ही रह रहे थे। कंपनी ने मौत के कारण का जिक्र किये बिना शनिवार को शेयर बाजारों को बताया, ''एम जी जॉर्ज मुथूट का अचानक व अप्रत्याशित निधन कंपनी, कर्मचारियों, सभी हितधारकों, परिवार और दोस्तों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कंपनी के सभी निदेशकों और कर्मचारियों ने उनके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति, दु:ख और संवेदना व्यक्त की है।
- कोलकाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता के 2021 एमबीए बैच को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट मिला है। संस्थान ने एक बयान में शनिवार को कहा कि प्लेसमेंट में भाग लेने वाले सभी 467 विद्यार्थियों को नौकरी मिल गयी है। जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 2021 एमबीए बैच के भी सभी 358 विद्यार्थियों को नौकरी मिल गयी है। एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। आईआईएम कलकत्ता में आयोजित प्लेसमेंट सप्ताह 3 मार्च को समाप्त हुआ। इसमें 467 छात्रों के लिये 530 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव आये। कुल मिलाकर 172 कंपनियों ने अंतिम प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें औसत वेतन 29 लाख रुपये की पेशकश मिली।
- नई दिल्ली.. अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और सही मौके की तलाश में हैं तो अभी बढ़िया मौका है। कई स्मार्टफोन कंपनियां जैसे रेडमी, वीवो, सैमसंग, मोटो और वनप्लस ने अपने हैंडसेट्स की कीमत में कटौती कर दी है। पॉप्युलर रेडमी नोट 9 भी सस्ता हो गया है। इसके अलावा फ्लैगशिप वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के दाम भी कम हुए हैं। जानें हाल ही में सस्ते होने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में...Redmi Note 9: रेडमी नोट 10 सीरीज को देश में लॉन्च करने के बाद रेडमी नोट 9 के दोनों वेरियंट्स के दाम कम कर दिए गए हैं। अब नोट 9 का 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट 1 हजार रुपये की कटौती के साथ 11,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 500 रुपये की कटौती के बाद 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट भी 1 हजार रुपये की कटौती के बाद 13,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।Samsung Galaxy M31s: सैमसंग ने गैलेक्सी एम31एस की कीमत कम कर दी है। अब इस फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,499 रुपये जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।OnePlus 8T: चीनी कंपनी वनप्लस ने देश में अपना वनप्लस 8T हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को अब 42,999 रुपये की जगह 39,999 रुपये जबकि टॉप-ऐंड 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को देश में 42,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro: वनप्लस ने हाल ही में अपनी वनप्लस 8 सीरीज के दाम कम कर दिए हैं। वनप्लस 8 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को अब 44,999 रुपये की जगह 41,999 रुपये में खरीदा जा सकती है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट 49,999 रुपये की जगह 44,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वनप्लस 8 प्रो के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 50,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं टॉप-ऐंड वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 55,999 रुपये में बेचा जा रहा है।Vivo V20 SE: वीवो वी20 SE स्मार्टफोन की कीमत अब देश में कम हो गई है। हैंडसेट को ऑफलाइन व ऑनलाइन सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन का 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 19,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।Redmi 9 Prime: रेडमी 9 प्राइम की कीमत भी देश में कम कर दी गई है। इस फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को अब 9,499 रुपये जबकि 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
-
नई दिल्ली। सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी है। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 421 रुपये सस्ता होकर 44 हजार 422 रुपये पर खुला और 44 हजार 516 पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी आज 1360 रुपये प्रति किलो गिरकर 64 हजार 766 रुपये पर खुली और थोड़ा सुधरते हुए 65 हजार 128 पर बंद हुई। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने की रंगत उड़ी रही। यहां सोना नुकासान के साथ 44,381 पर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 522 रुपये घटकर 43 हजार 887 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44 हजार 409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,822 रुपये की गिररावट दर्शाता 64 हजार 805 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। एक दिन पहले भाव 66 हजार 627 पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में 522 रुपये की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बजाार में सोना गिरावट के साथ 1,696 डालर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 25.20 डालर प्रति औंस पर चल रही थी। - नई दिल्ली। सेवानिवृति कोष निकाय ईपीएफओ ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया है। ईपीएफओ के साथ पांच करोड़ से अधिक सक्रिय अंशधारक जुड़े हैं।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था केन्द्रीय न्यासी बोर्ड ने गुरुवार को श्रीनगर में हुई बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत पर बनाये रखने का फैसला किया है। इस तरह की अटकलें थीं कि ईपीएफओ इस वित्तवर्ष (2020-21) के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को वर्ष 2019-20 की 8.5 प्रतिशत दर से भी कम कर सकता है।ब्याज दर में कमी का अनुमान, कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर भविष्य निधि कोष से अधिक मात्रा में धन निकासी किये जाने और सदस्यों द्वारा कम योगदान दिये जाने की वजह से लगाया जा रहा था। पिछले साल मार्च में, ईपीएफओ ने वर्ष 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमाओं पर ब्याज दर को घटाकर सात वर्ष के निचले स्तर यानी 8.5 प्रतिशत कर दिया था जबकि इससे पिछले साल 2018-19 में यह 8.65 प्रतिशत थी। ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) द्वारा 2019-20 के लिए दी गई 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर 2012-13 के बाद से सबसे कम थी। ईपीएफओ ने वर्ष 2016-17 में अपने ग्राहकों को 8.65 प्रतिशत ब्याज दिया था जबकि 2017-18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दिया था। इससे पहले 2015-16 में ब्याज दर 8.8 प्रतिशत से थोड़ी अधिक थी। इसने 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में 8.75 प्रतिशत ब्याज दिया था, जो 2012-13 के 8.5 प्रतिशत से अधिक था। इससे पहले ईपीएफओ ने 2011-12 में भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया था।
- नई दिल्ली। किफायती विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो ने कहा कि वह 29 अप्रैल से बरेली से मुंबई और बेंगलुरू के लिये उड़ानें शुरू करेगी।कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मुंबई-बरेली मार्ग पर एक सप्ताह में चार उड़ानें और बेंगलुरू-बरेली मार्ग पर एक सप्ताह में तीन उड़ानें होंगी। लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और आगरा के बाद उत्तर प्रदेश में एयरलाइन के लिये बरेली छठा स्टेशन होगा। बयान में कहा गया-उत्तर प्रदेश में 8 वां सबसे बड़ा शहर होने के नाते बरेली भी भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है।'' एयरलाइन ने कहा कि बरेली भारत का 67 वां शहर होगा, जिसे इंडिगो की उड़ानों से जोड़ा जा रहा है।
- नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव गुरुवार को 217 रुपये नरम हो कर 44 हजार 372 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के अनुसार कोविड19 महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान तेज होने से बाजार में निवेशकों में जोखिम उठाने का मनोबल सुधरा है और वे निवेश के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सोने की जगह दूसरी सम्पत्तियों पर दांव लगाने को प्रेरित हुए हैं।सोना बुधवार को 44 हजार 589 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 1 हजार 217 नीचे खिसक कर 66 हजार 598 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। एक दिन पहले भाव 67 हजार 815 पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बावजूद दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 217 रुपये नीचे आना पिछले दिन में वायदा बाजार में इस धातु के भाव में आई गिरावट से प्रेरित है।'' उन्होंने कहा कि कोविड की वैक्सीन से निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ है और वे सोने की ओर से निकल कर दूसरे निवेशों में जोखिम उठाना चाहते हैं। इससे सोने की मांग कम हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना थोड़ा चढ़कर 1,717 डालर प्रति औंस और चांदी भी थोड़ी कड़क होकर 26.09 डालर प्रति औंस पर चल रही थी।
- मुंबई। अमेरिका में बांड में निवेश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर गुरुवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और बीएसईएस30 सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया। सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था।कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबर कर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.62 प्रतिशत तक गिरे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 नुकसान के साथ बंद हुए। रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, ''घरेलू शेयर बाजार आज मुख्य रूप से कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट में रहे। वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर कुछ ज्यादा था। इसके विपरीत रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान , औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग के सूचकांक कुछ हद तक टिके रह सके। दस साल की मियाद वाले अमेरिकी सरकारी बांड में निवेश पर कमाई की दर 0.06 प्रतिशत की तेजी ने निवेशकों को पशोपेश में डाल दिया।'' इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल मिला कर 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजार भी गुरुवार को गिरावट में रहे।मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे गिरकर 72.83 प्रति डालर पर रहा। स बीच, वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 64.73 डॉलर प्रति बैरल पर था।
-
नई दिल्ली। सरकार ने बीमा लोकप्रहरी (ओम्बड्समैन) नियमों में संशोधन किया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस संशोधन के जरिये बीमा ब्रोकर अब लोकप्रहरी के दायरे में आएंगे। इसके अलावा पॉलिसीधारकों को ऑनलाइन शिकायत दायर करने की भी अनुमति दी गई है।
नियमों में संशोधन से लोकप्रहरी के तहत शिकायतों का दायरा बढ़ गया है। अभी तक लोकप्रहरी को बीमा कंपनी, एजेंट, ब्रोकर या अन्य मध्यवर्ती इकाइयों की ओर सेवा में खामी के विवाद का ही निपटारा करना होता था। सरकार ने दो मार्च को बीमा लोकप्रहरी नियम, 2017 में वृहद संशोधनों को अधिसूचित किया। इसका मकसद बीमा लोकप्रहरी तंत्र के कामकाज में सुधार लाना है। संशोधित नियमों के तहत शिकायत निपटान की समयसीमा तथा लागत दक्षता से जुड़े पहलुओं को उल्लेखनीय रूप से मजबूत किया गया है। पॉलिसीधारक अब लोकप्रहरी को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे तथा अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा लोकप्रहरी सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। मंत्रालय ने कहा कि अब बीमा ब्रोकर भी लोकप्रहरी व्यवस्था के तहत आएंगे। लोकप्रहरी बीमा ब्रोकरों के खिलाफ भी आदेश पारित कर सकेंगे। - नई दिल्ली। गूगल ने बुधवार को कहा कि वह वेब पर ब्राउजिंग के दौरान लोगों निगरानी को ‘वैकल्पिक पहचान’ का टूल नहीं बनाएगी और न ही अपने नेटवर्क पर तीसरे पक्ष के कुकीज के उपयों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त होने के बाद अपने उत्पादों में ऐसे वैकल्पिक टूल का इस्तेमाल करेगी। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी ‘वेब पर निजता पहले’ की अपनी पहल के तहत यह घोषणा की है। पिछले साल जनवरी में गूगल ने कहा था कि वह तीसरे पक्ष के विकसित कुकीज को धीरे-धीरे दो साल में हटा देगी । इनका इस्तेमाल वेब पर खोज करने वालों की पहचान रखने के लिए होता है। गूगल ने ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि व्यक्तिगत प्रयोगकर्ता डेटा तीसरे पक्ष की कुकीज के जरिये आज हजारों कंपनियों के पास पहुंच गया है। इससे ‘विश्वास का हनन’ हुआ है। प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों का हवाला देते हुए गूगल ने कहा कि ज्यादातर लोगों का मानना है कि वे जो भी ऑनलाइन करते है, उसके बारे में विज्ञापनदाताओं, प्रौद्योगिकी या अन्य कंपनियों को पूरी जानकारी होती है।
-
क्यूएस यूनिवर्सिटी वल्र्ड रैंकिंग-2021 में भारत का इकलौता कानून विश्वविद्यालय, जिसे विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में स्थान मिला
चांसलर नवीन जिन्दल ने दी यूनिवर्सिटी टीम को बधाई, जेएसपीएल के संस्थापक चेयरमैन एवं हरियाणा के पूर्व ऊर्जामंत्री की याद में सोनीपत में स्थापित किया गया है विश्वविद्यालय
रायपुर। हरियाणा के सोनीपत में स्थापित ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (ओपीजेजीयू) ने अपनी स्थापना के मात्र 12 वर्षों में सफलता का अनूठा इतिहास रच दिया है। क्यूएस यूनिवर्सिटी वल्र्ड रैंकिंग-2021 में कानून की पढ़ाई में इसे 76वां स्थान मिला है। देश का यह इकलौता कानून की पढ़ाई कराने वाला विश्वविद्यालय है जिसे दुनिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में स्थान मिला है। भारत के निजी विश्वविद्यालयों में यह पहले से ही नंबर-1 यूनिवर्सिटी है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर चांसलर श्री नवीन जिन्दल ने यूनिवर्सिटी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के पूर्व ऊर्जामंत्री श्री ओपी जिन्दल की याद में स्थापित यह यूनिवर्सिटी आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और नए आयाम स्थापित करेगी।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती शालू जिन्दल के नेतृत्व वाले जेएसपीएल फाउंडेशन की पहल पर स्थापित ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी का जिन्दल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस) क्यूएस यूनिवर्सिटी वल्र्ड रैंकिंग-2021 में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र कानून की पढ़ाई कराने वाला संस्थान है। इसके साथ ही भारत कानून की पढ़ाई और उच्च शिक्षा के मामले में विश्व मानचित्र पर आ गया है। क्यूएस वल्र्ड रैंकिंग के लिए 976 लॉ स्कूल कतार में थे।
इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री नवीन जिन्दल ने कहा कि पूरे विश्व में कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 में चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गया था लेकिन ओपीजेजीयू की टीम ने अदम्य साहस और धैर्य का परिचय देते हुए इन कठिनाइयों को काबू किया और शानदार अकादमिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए विश्व में भारत का इकबाल बुलंद किया। मात्र 12 साल पहले स्थापित इस विश्वविद्यालय की उपलब्धियां अनूठी और सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत, लगन, समर्पण और सामूहिक प्रयास से ओपीजेजीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने का सपना विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों ने साकार किया। यह देश के लिए गर्व का पल है क्योंकि अपने निरंतर प्रयास से ओपीजेजीयू ने राष्ट्र का मानवर्धन किया और भारत को कानून की पढ़ाई के मामले में विश्व मानचित्र पर जगह दिलाई।
- नयी दिल्ली । एसबीआई कार्ड के ग्राहक अब जियो पे प्लेटफॉर्म पर लेनदेन कर सकते हैं। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) ने बुधवार को कहा कि अब वह जियो पे सर्विस पर भी उपलब्ध है। इससे अब उसके ग्राहक जियो पे पर लेनदेन कर सकते हैं। एसबीआई कार्ड ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि एसबीआई कार्ड पोर्टफोलियो जियो पे सर्विस पर दो मार्च, 2021 से जोड़ा गया है। अभी सिर्फ भारतीय क्षेत्र में जारी कार्ड के जरिये ही जियो पे पर लेनदेन किया जा सकेगा। हालांकि, ग्राहक एसबीआई कार्ड के जरिये अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर भी जियो पे सर्विस के जरिये लेनदेन कर सकेंगे।
- नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसने तीन एक्सल (10 पहिया) में देश का पहला 31 टन वजन (जीवीडब्ल्यू) वाला रिजिड ट्रक सिग्ना 3118.टी पेश किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह ट्रक 28 टन जीवीडब्ल्यू ट्रक की तुलना में 3,500 किलोग्राम अधिक वजन उठा सकता है, लेकिन समान ईंधन पर इसकी परिचालन लागत 28 टन वाले के समतुल्य है। टाटा मोटर्स के व्यावसायिक वाहन कारोबारी इकाई के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राजेश कौल ने कहा, यह मॉडल बेजोड़उपभोक्ता-केंद्रित इंजीनियरिंग का नमूना है। इसमें फ्यूल इकोनॉमी स्विच, गियर शिफ्ट एडवाइजर, टेलीमैटिक्स सिस्टम, रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स दिये गये हैं।

.jpg)






.jpg)







.jpg)

.jpg)

.jpg)






.jpg)