- Home
- बिजनेस
-
नयी दिल्ली। महंगी कारें बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी का कहना है कि उसका कारोबार वायरस महामारी के झटके से उबर चुका है और भारत में आगामी त्योहारों के समय उसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि देश में फैले कंपनी के विभिन्न शो रूम पर खरीदारों की आवाजाही बढ़ने लगी है। शेरूम पर अभी यह कोरोना वायरस से पहले के स्तर पर नहीं पहुंची है, लेकिन ऑलाइन ग्राहकी का जोर बढ़ा है। ढिल्लों ने कहा, ‘‘कारोबार के मामले में हम महामारी से उबर चुके हैं। यह जरूर है कि संक्रमण के मामले अब भी बढ़ रहे हैं पर कुल मिला कर कारोबार पटरी पर वापस आ गया है। '' उन्होंने कहा कि आगमी त्योहारों की शुरुआत होने के साथ उन्हें बाजार में तेजी की संभावना दिख रही है। उन्होंने कहा कि अभी शो रूप तक आने वाले ग्राहकों की संख्या कोविड19 के पहले स्तर पर नहीं पहुची है, पर लेकिन हमें उम्मीद है कि त्योहारों के शुरू होने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और यह महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी। ऑडी ने भारत में 2019 में 4,594 कारें बेची थीं। यह 2018 के 6,463 की बिक्री से 9 प्रतिशत कम रही। ढिल्लों ने कहा कि 2020 में भी भारत में महंगी कारों की बिक्री में कमी दिखने का अनुमान है। कारण यह है कि इस साल कुछ महीने बिक्री शून्य रही तथा कार कंपनी बीएस4 की जगह बीएस6 उत्सर्जन मानक अपनाने में व्यस्त हैं। अभी सभी विनिर्माताओं के सभी माडल बीएस6 के स्तर के नहीं है। यह बात आडी के लिए भी लागू होती है। -
एनटीपीसी के नबीनगर में सर्विस बिल्डिंग, बाढ़ में शॉपिंग परिसर और बरौनी मेन प्लांट में कैंटीन का उद्घाटन
एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा- खाने पकाने में विद्युत के इस्तेमाल को प्रोत्साहन
नई दिल्ली। केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार गरीबों की मदद के लिये व्यापक स्तर पर खाना पकाने में विद्युत के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने पर विचार कर रही है। बिजली मंत्रालय के बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज के गरीब तबकों को उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए सस्ते विकल्प के रूप में बिजली उपलब्ध करायी जाएगी। इससे न केवल देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा बल्कि आयात (पेट्रोलियम) पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी। मंत्री ने एनटीपीसी के नबीनगर, बाढ़ और बरौनी में क्रमश: सर्विस बिल्डिंग, शॉपिंग परिसर और मेन प्लांट कैंटीन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। ये केंद्र बिहार के लोगों और एनटीपीसी के कर्मचारियों की सुविधा के लिये बनाये गये हैं। सिंह ने कहा, विद्युत भारत का भविष्य है और आने वाले समय में देश की ज्यादातर बुनियादी सुविधाएं विद्युत ऊर्जा पर ही निर्भर होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंत्रालय स्तर पर एक पावर फाउन्डेशन के गठन का प्रस्ताव किया है। इसके लक्ष्यों में खाना पकाने के काम में सिर्फ विद्युत का उपयोग किया जाना शामिल हैं। इससे न केवल हमारी अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर होगी बल्कि आयात पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी। सिंह ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्यरत है और यह कदम समाज के गरीब वर्ग को खाना पकाने के लिए सस्ते विकल्प उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान भी गरीबों को ध्यान में रखते हुए पीएम आवास योजना और हर घर बिजली जैसी योजनाओं पर काम करना जारी रखा है। मंत्री ने एनटीपीसी के विभिन्न प्रयासों की सराहना की, जो देश के आर्थिक विकास की दिशा में इस विद्युत उत्पादक कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शातें हैं। उन्होंने कहा, हमेशा से सार्वजनिक उपक्रमों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते रहे हैं, किंतु अगर एनटीपीसी और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के प्रदर्शन को देखा जाए तो साफ है कि इसके प्रयास अन्य निजी कंपनियों से भी बेहतर रहे हैं और प्रगति के साथ लाभ भी कमाते रहे। मैं एनटीपीसी के प्रति आभारी हूं, जिसने राष्ट्र निर्माण हेतु बिहार एवं अन्य राज्यों की प्रगति में उल्लेखनीय साझेदार की भूमिका निभाई है।इस मौके पर एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा कि एनटीपीसी खाने पकाने में विद्युत के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। हमें विश्वास है कि हम देश भर में इस मॉडल का अनुकरण कर सकेंगे। उन्होंने कहा क कि एनीपीसी की बिहार में 3,800 मेगावाट क्षमता की परियोजना निर्माणधीन है और कंपनी राज्य के प्रगति में योगदान देना जारी रखेगी। एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 62,900 मेगावाट है। इसके 70 बिजलीघर हैं।
-
मुंबई । ऑफ-हाइवे टायर कंपनी अलायंस टायर ग्रुप (एटीजी) 1,240 करोड़ रुपये (16.5 करोड़ डॉलर) के निवेश से देश में अपना तीसरा संयंत्र लगा रही है। जापान की योकोहामा समूह की कंपनी यह कारखाना विशाखापत्तनम में लगा रही है। योकोहामा इंडिया के चेयरमैन एवं एजीजी के निदेशक नितिन मंत्री ने कहा, प्रस्तावित 16.5 करोड़ डॉलर के संयंत्र से कंपनी के भारत के दो संयंत्रों के साथ सालाना उत्पादन क्षमता में 20,000 टन (55 टन प्रतिदिन) की बढ़ोतरी होगी। कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता बढ़कर 2.3 लाख टन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के रोजगार के 600 नए अवसरों का सृजन होगा। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या अभी 5,500 है। एटीजी का एक कारखाना गुजरात के दाहेज में है। इसकी सालाना क्षमता 1.3 लाख टन (360 टन प्रतिदिन) की है। एक अन्य कारखाना तमिलनाडु के तिरुनवेली में है। इसकी सालाना क्षमता एक लाख टन की है। समूह का इस्राइल में भी 45,000 टन का कारखाना है। वहीं कंपनी का मुख्य शोध एवं विकास केंद्र है। तमिलनाडु संयंत्र में भी कंपनी का शोध एवं विकास केंद्र है। - नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कार अब धीरे-धीरे बाजार में अपनी जगह बना रही है। लिहाजा कार निर्माता कंपनियां भी इसमें आकर्षक फीचर डाल रही हैं। अब लूसिड मोटर्स ने अपनी ऐसी इलेक्ट्रिक कार पेश कर दी है, जो केवल 20 मिनट के चार्ज में करीब 480 किमी तक चलेगी। फुल चार्ज होने पर आप इस कार से करीब 832 किमी का सफर तय कर सकते हैं।यह इलेक्ट्रिक सेडान कार बेस वेरियंट के अलावा टूरिंग , ग्रांड टूरिंग और ड्रीम एडिशन वेरियंट में आई है। फुल चार्ज के बाद यह इलेक्ट्रिक कार 517 माइल्स (करीब 832 किलोमीटर) चलती है। लूसिड एयर की रेंज टेस्ला की टॉप-इंड कारों से कहीं ज्यादा है।माइलेज के हिसाब से कार की कीमत भी अलग-अलग है। जैसे कि इलेक्ट्रिक कार लुसिड एयर के बेस वेरियंट की कीमत करीब 58.75 लाख रुपये है। वहीं, इसके टूरिंग वेरियंट की शुरुआती कीमत करीब 69.7 लाख रुपए है। वहीं, ग्रांड टूरिंग वेरियंट की शुरुआती कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। वहीं, ड्रीम एडिशन वेरियंट की कीमत करीब 1.24 करोड़ रुपये है। इस नई प्योर इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान की डिलीवरी साल 2021 में शुरू होगी। कंपनी के अनुसार अपने ड्यूल मोटर सेटअप में यह कार 1,080 हार्सपावर पावर जेनरेट करती है।कंपनी का दावा है कि यह सबसे तेजी से चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक वीकल है। डीसी फास्ट चार्जिंग नेटवर्क से कनेक्ट होने पर 20 मिनट की चार्जिंग पर यह कार 300 माइल्स (करीब 480 किलोमीटर) तक का सफर तय कर सकती है। इलेक्ट्रिक कार 3 एक्सटीरियर कलर्स में आई है। ये कलर्स स्टेलर वाइट, इंफनिट ब्लैक और यूरेका गोल्ड है। यूरेका गोल्ड कलर कार के ड्रीम एडिशन के लिए एक्सक्लूसिव है।लुसिड एयर सिर्फ 2.5 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है। 10 सेकंड्स से कम में क्वॉर्टर-माइल टाइम हासिल करने वाली यह इकलौती इलेक्ट्रिक सेडान है। इस इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर प्राइवेट जेट स प्रेेरित है।इलेक्ट्रिक कार लूसिड एयर में 32 सेंसर्स लगे हैं। कार में ड्राइवर-मॉनिटरिंग सिस्टम और इसके एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के लिए इथरनेट बेस्ड आर्किटेक्चर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है।-----
- मुंबई। देश से रत्न एवं आभूषणों का निर्यात अगस्त महीने में जुलाई की तुलना में 29.18 प्रतिशत बढ़कर 13,160.24 करोड़ रुपये (176.40 करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवद्र्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।अमेरिका, चीन, यूरोप और अन्य देशों की मांग में सुधार से रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में सुधार हुआ है। जुलाई में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 10,187.04 करोड़ रुपये या 135.85 करोड़ डॉलर का रहा था। हालांकि, सालाना आधार पर रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 38.84 प्रतिशत घटा है। अगस्त, 2019 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 21,518.73 करोड़ रुपये या 301.83 करोड़ डॉलर रहा था। अगस्त में कट और पालिश किए हीरों का निर्यात 22.16 प्रतिशत घटकर 9,077.33 करोड़ रुपये (121.67 करोड़ डॉलर) रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह 11,661.03 करोड़ रुपये (163.8 करोड़ डॉलर) का रहा था। सोने के आभूषणों का निर्यात अगस्त में 66.25 प्रतिशत घटकर 2,335.22 करोड़ रुपये या 31.30 करोड़ डॉलर रहा। एक साल पहले समान महीने में यह 6,919.28 करोड़ रुपये या 96.74 करोड़ डॉलर रहा था। अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 43.59 प्रतिशत घटकर 45,189.76 करोड़ रुपये (600.85 करोड़ डॉलर) रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 80,116.65 करोड़ रुपये (1,147.81 करोड़ डॉलर) रहा था।
- नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया आगामी ड्रीम 11 आईपीएल 2020 के लिए को-प्रेजेंटिंग (दूसरों के साथ मिज कर) प्रायोजक बनी है। आईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। कंपनी अब वीआई ब्रांड नाम से परिचालन करती है।वोडोफोन और आइडिया का पूर्व में आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट से संबंध रहा है। लेकिन अगस्त, 2018 में अस्तित्व में आने के बाद वोडाफोन आइडिया ने पहला प्रायोजन का करार किया है। कंपनी ने अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली टी-20 प्रीमियर लीग के सीधे प्रसारण का सह-प्रायोजन अधिकार हासिल किया है। इसका प्रसारण स्टार स्पोट्र्स नेटवर्क पर होना है। वीआईएल ने बयान में यह जानकारी दी। वीआई की मुख्य डिजिटल परिवर्तन एवं ब्रांड अधिकारी कविता नायर ने कहा, कंपनी के रूप में हम लंबे समय से आईपीएल से जुड़े रहे हैं। मुझे खुशी है कि वीआई ब्रांड पहचान के अनावरण के बाद हम इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत-चीन तनाव के बीच चीन की मोबाइल हैंडसेट कंपनी वीवो आईपीएल से हट गई थी। उसके बाद ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में आईपीएल 2020 का प्रायोजन अधिकार हासिल किया था।-
-
नयी दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि दरभंगा हवाईअड्डे से उड़ानें आगामी छठ—पूजा से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वहां निर्माण कार्य पूरा होने को है। मंत्री ने बिहार के दरभंगा जिले और झरखंड के देवघर जिलों में बनाए जा रहे हवाईअड्डों के कार्य में प्रगति की समीक्षा के बाद यह बात कही। नागर विमानन मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में पुरी के हवाले से कहा गया है, 'दरभंगा से दिल्ली ,मुंबई और बेंगलूरु के लिए उड़ानों की बुकिंग सितंबर महीने के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।' उन्होंने कहा कि दरभंगा हवाईअड्डे का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। वहां से उड़ान छठ—पूजा से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। वहां आगमन एवं प्रस्थान कक्ष, जांच—केंद्र, कन्वेयर पट्टी और अन्य प्रकार की सुविधाएं तैयार हैं। बाकी काम अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। पुरी ने बताया कि देवघर हवाईअड्डे का काफी काम हो चुका है। बाकी काम भी समय से पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हवाईअड्डा भी 'बहुत जल्दी चालू कर दिया जाएगा।
-
नयी दिल्ली। केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने शनिवार को एनटीपीसी द्वारा बिहार में विकसित कुछ सामुदायिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। इन सुविधाओं में तीन किलोमीटर की मेह-इंद्रपुरी बांध सड़क शामिल है। इससे औरंगाबाद के नबीनगर से पटना की दूरी 12 किलोमीटर घट जाएगी। इसके अलावा मंत्री ने एनटीपीसी द्वारा तैयार दो सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन किया। इनका निर्माण बाढ़ कस्बे में 60 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इन सामुदायिक केंद्रों से आसपास के गांवों के 13,500 लोगों को मदद मिलेगी। एनटीपीसी ने कहा, बिजली मंत्री आर के सिंह ने कंपनी द्वारा विकसित सुविधाओं का उद्घाटन किया। इन सुविधाओं का विकास एनटीपी बाढ़ (1320 मेगावॉट), नबीनगर पावर जेनरेशन कंपनी प्राइवेट लि. (एनपीजीसीएल), नबीनगर (660 मेगावॉट) और कांति बिजली उत्पादन निगम लि. (केबीयूएनएल) के आसपास किया गया है। कांति में मंत्री ने बहु-प्रयोजनीय प्रवेश-परिसर का उद्घाटन किया। यह 610 मेगावॉट के केबीयूएनएल में आने वाले आगंतुकों पर नजर रखने में मदद करेगा। -
छह माह में पेट्रोल के दाम दूसरी बार घटे
नयी दिल्ली। डीजल की कीमतों में शनिवार को 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। इससे डीजल अब 73 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। वहीं पेट्रोल के दाम भी 13 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं। छह माह में पेट्रोल कीमतों में दूसरी बार कटौती हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब पेट्रोल घटकर 81.86 रुपये प्रति लीटर रह गया है। अभी तक यह 81.99 रुपये प्रति लीटर था। तीन दिन में पेट्रोल के दाम दूसरी बार घटाए गए हैं। छह महीने में पहली बार 10 सितंबर को पेट्रोल कीमतों में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।
इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का दाम अब 73.05 रुपये प्रति लीटर से घटकर 72.93 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। मार्च के मध्य से डीजल की मूल्य-दर में पहली कटौती तीन सितंबर को की गई थी। उस समय से डीजल का भाव दिल्ली में 63 पैसे प्रति लीटर घट चुका है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने मार्च के मध्य से बेंचमार्क लागत में गिरावट के बीच उत्पाद शुल्क में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को समायोजित करने के लिए 82 दिन तक वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं किया था। तीन सितंबर को पहली बार डीजल के दाम घटाए गए थे। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा लागत के अनुरूप कीमतों में संशोधन शुरू किए जाने के बाद सात जून से 25 जुलाई के दौरान डीजल के दाम 12.55 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। 25 जुलाई से दिल्ली को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में डीजल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की वजह से डीजल के दाम 8.38 रुपये प्रति लीटर घटे हैं। पेट्रोल में से सात जून से 29 जून के दौरान 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। कीमतों में संशोधन की प्रक्रिया 16 अगस्त से फिर शुरू हुई। उस समय से पेट्रोल 1.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। कुल मिलाकर सात जून से पेट्रोल के दाम 10.68 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं।
- नई दिल्ली। वोडाफोन-आइडिया अपने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक नया हाई स्पीड डेटा प्लान पेश किया है। 351 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा है। इसके अलावा कंपनी 251 रुपये का पुराना वर्क-फ्रॉम-होम प्लान अब भी ऑफर कर रही है।प्रीपेड पोर्टफोलियो में कंपनी ने नया प्लान ऐड किया और इसे ऑफिशल साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने 351 रुपये का वर्क-फ्रॉम-होम प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ ऑफर किया है। इस दौरान यूजर्स को कुल 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा। अब तक मिल रहे 251 रुपये के वर्क-फ्रॉम-होम प्लान के मुकाबले इसमें ग्राहक को दोहरा लाभ मिल रहा है।बात करें 351 रुपये वाले प्लान पर तो फिलहाल यह प्रीपेड प्लान आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, केरल और मध्य प्रदेश सर्कल में ही ऑफर किया जा रहा है। खबर है कि कंपनी जल्द ही इसका विस्तार कर सकती है।
- नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कोविड संकट के दौरान भारतीय स्टार्ट अप शानदार विचारों और देश-विदेश के समक्ष अनेक समस्याओं के समाधान के लिए आगे आए हैं।नई दिल्ली में स्टार्ट अप रैंकिंग जारी करने के अवसर पर आज श्री गोयल ने कहा कि ग्रोसरी की डिलीवरी और लोगों की अनिवार्य जरूरतें पूरी करने के बारे में अनेक स्टार्ट अप नए-नए विचारों के साथ सामने आए। डिजिटल अर्थव्यवस्था और ई-कॉमर्स को विभिन्न तरीकों के जरिए प्रोत्साहन देने के बारे में भी नए-नए विचार प्रस्तुत किए गए। श्री गोयल ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया पहल के शुभांरभ के साथ भारत स्टार्ट अप को प्रोत्साहन देने में सफल रहा। आज भारत स्टार्ट अप के क्षेत्र में दुनिया का तीसरा सबसे बडा देश है। श्री गोयल ने प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि भारत को नया रूप देने और देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कोविड संकट को अवसर में बदला जाए।वर्ष 2019 की स्टार्ट अप रैंकिंग में गुजरात और केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह ने कारोबार करना सुगम बनाने, उत्पादकता बढ़ाने और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की दिशा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।कर्नाटक और केरल बिजनस और फाइनेंस को आकर्षित करने के उद्देश्य से नूतन उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्यों की स्टार्ट अप रैंकिंग में कर्नाटक और केरल ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। स्टार्ट अप को प्रोत्साहन देने की दिशा में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, तमिलनाडु, असम, दिल्ली, मध्य प्रदेश, सिक्किम और उत्तर प्रदेश उभरते हुए राज्य हैं।श्री गोयल ने कहा कि भारत में जिस तेजी से स्टार्ट अप का माहौल बन रहा है उससे केन्द्र और राज्य स्तर पर सभी नीति निर्माताओं को इस दिशा में व्यापक कार्य करने की प्रेरणा मिली। वे इस क्षेत्र को और प्रोत्साहन तथा सहायता देने के तरीके खोजने के लिए उत्सुक हुए।श्री गोयल ने कहा कि देश के राज्यों, जिलों और कस्बों में अपने-अपने स्टार्ट अप केन्द्र बनाने का विचार बहुत रोमांचक है और ऐसा करना काफी हद तक संभव है। उन्होंने कहा कि देश के स्टार्ट अप रोडवेज, जलमार्ग, जहाजरानी और रेलवे तथा लॉजिस्टिक संबंधी सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। श्री गोयल ने कहा कि जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन, सौर बैटरियों के विनिर्माण, विद्युत वाहनों, ड्रोन और डाटा विश्लेषण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उद्यमिता के लिए सहायता उपलब्ध करायी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंतरिक्ष सहित प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्र में वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहन से भारत को अपनी कई समस्याएं हल करने में मदद मिलेगी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है।श्री गोयल ने कहा कि स्टार्ट अप को तीन पी- प्रोडक्ट यानी उत्पाद, प्रोसेस यानी प्रक्रिया और पीपल यानी लोगों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि 43 प्रतिशत से अधिक स्टार्ट अप को महिलाएं आगे बढ़ा रही हैं जो बहुत उत्साहजनक संकेत है। यह रूझान सदियों पुरानी उस धारणा को भी तोड़ रहा है जिसके तहत अतीत में महिला उद्यमियों को आगे नहीं बढऩे दिया गया। श्री गोयल ने कहा कि हमें ऐसे विचारों की जरूरत है जो भारत के लोगों की समस्याएं हल कर सकें और उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी कर सकें। यह सभी तरह के स्टार्ट अप का मुख्य बिन्दु होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश इस दिशा में सहयोग कर रहे हैं। देश 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम में से एक के साथ पूरी ईमानदारी से प्रतिबद्ध है।
- नई दिल्ली। यदि आप इस महीने कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो मारुति कंपनी सुजुकी कारों पर 45 हजार तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।आइये जाने कंपनी ने किस कार पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया है-मारुति सुजुकी एस- क्रासकंपनी ने हाल ही में मारुति सुजुकी एस- क्रास मॉडल को पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया था। इससे पहले यह कार केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थी। इस कार का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। इस समय यह कार खरीदने पर आपको 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।मारुति सुजुकी बलेनोमारुति सुजुकी बलेनो देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक है। इस कार मेें 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया गया है।मारुति सुजुकी सियाजसियाज देश की सबसे पॉप्युलर सिडैन कारों में से एक है। यह कंपनी की फ्लैगशिप सिडैन कार है। इस कार पर आप 40 हजार रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं।मारुति सुजुकी इग्निसइस कार का फेसलिफ्ट वर्जन ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। इस मॉडल पर कंपनी ने 45 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है। इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।----
- - जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल के मार्गदर्शन में कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए उठाया गया बड़ा कदम- कलेक्टर, एसपी और जेएसपीएल के सीओओ ने किया ऑनलाइन उद्घाटन, जेएसपीएल और फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल के प्रयासों की सराहना कीरायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चेयरमैन नवीन जिन्दल और जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल के मार्गदर्शन में प्रदेश की औद्योगिक राजधानी रायगढ़ में कोविड19 महामारी से बचाव के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। कंपनी ने केराझर स्थित मॉडल टाउन में कोविड केयर सेंटर स्थापित किया है, जिसमें 90 संक्रमित व्यक्तियों के इलाज और उनकी देखभाल का बंदोबस्त किया गया है।इसका ऑनलाइन उद्घाटन जिला कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और जेएसपीएल के छत्तीसगढ़ सीओओ दिनेश कुमार सरावगी ने किया। पूरे मंडल को समर्पित इस पेड कोविड सेंटर की देखरेख जेएसपीएल फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल के चिकित्सकों की टीम करेगी।यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर जिला कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रायगढ़ क्षेत्र में विशेष कोविड केयर सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल ने कोविड केयर सेंटर की स्थापना के साथ यह सराहनीय पहल की है। इस सेंटर में सफाई का इंतजाम है और हमें विश्वास है कि संक्रमित व्यक्तियों को यहां इलाज और भोजन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेएसपीएल समूह शुरू से ही कोविड-19 महामारी की रोकथाम में जिला प्रशासन का बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहा है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बहुत ही कम समय में पर्याप्त सुविधाओं से युक्त इस कोविड केयर सेंटर के निर्माण के लिए जेएसपीएल बधाई का पात्र है। कुछ समय पहले फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल में कोविड जांच के लिए स्थापित ट्रू-नेट प्रयोगशाला का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। चूंकि अस्पताल में सिर्फ 10 मरीजों के लिए ही इंतजाम था इसलिए 90 बेड वाले कोविड केयर सेंटर से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।जेएसपीएल के छत्तीसगढ़ सीओओ दिनेश कुमार सरावगी ने कहा कि चेयरमैन नवीन जिन्दल स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च सेवा मानते हैं इसलिए फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल के माध्यम से कंपनी शुरू से ही इस बीमारी की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करने के लिए तत्पर है और हर जरूरत में साथ खड़ी है।फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल के सीओओ डॉ. मेजर राजेश्वर भाटी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तीन मंजिला इस कोविड केयर सेंटर में एसिम्प्टोमैटिक या माइल्ड सिम्प्टोमैटिक (बिना लक्षण या हलके लक्षण वाले) संक्रमित व्यक्तियों का इलाज किया जाएगा। सेंटर में मेल और फीमेल वार्ड होंगे और सीसी टीवी का भी इंतजाम किया गया है। इस सेंटर के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता बनाए गए हैं।
-
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वर्ष अगस्त माह में 15.43 लाख टन माल लदान किया गया, जो कि अगस्त 2019 के 14.20 लाख टन से 8.66% अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने एक बयान में बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा माल लदान से अगस्त माह में 178.70 करोड रूपये की आय अर्जित की है। यह मालभाडा आय अगस्त 2019 के 148.20 करोड रूपये की अपेक्षा 20.6% अधिक है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में अगस्त माह तक उत्तर पश्चिम रेलवे में कुल 65.50 लाख टन का लदान किया गया है।
- नई दिल्ली। राज्यों में स्टार्टअप के लिये कितना अनुकूल परिवेश है इसको लेकर देश के सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की रैंकिंग कल 11 सितंबर को वाणिज्य मंत्रालय जारी करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह कहा गया है।यह रैंकिंग उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहन देने लिए पारिस्थतिकी तंत्र का विकास करने की पहल के आधार पर दी जाती है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवद्र्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने प्रतिस्पर्धा बढ़ाने तथा राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने को प्रेरित करने के लिए रैंकिंग प्रक्रिया का दूसरा संस्करण शुरू किया है। रैंकिंग रूपरेखा 2019 में सात व्यापक सुधार क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इनमें संस्थागत समर्थन, सार्वजनिक खरीद में अनुपालन को सुगम करना, इनकुबेशन केंद्र, शुरुआती पूंजी, उद्यम पूंजी, जागरूकता और पहुंच जैसे 30 कार्रवाई बिंदु शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, एकरूपता कायम करने और रैंकिंग प्रक्रिया के मानकीकरण के लिए राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को दो समूहों में बांटा गया है। सभी संघ शासित प्रदेशों (दिल्ली को छोड़कर) तथा पूर्वोत्तर के सभी राज्यों (असम को छोड़कर) एक समूह में रखा गया है। अन्य राज्यों को दूसरे समूह में रखा गया है। इस प्रक्रिया में 22 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया है।
- मुंबई। .रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार उछाल से आज सेंसेक्स ने 646 अंक की लंबी छलांग लगाई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 646.40 अंक या 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,840.32 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.25 अंक या 1.52 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,449.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब सात प्रतिशत चढ़ गया।दोपहर के कारोबार में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 14,66,589.53 करोड़ रुपये या 199.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स रिलायंस की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी 7,500 करोड़ रुपये में खरीदेगी। कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान एक समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 8.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,343.90 रुपये पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी कंपनी का शेयर 8.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,344.95 रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। अन्य कंपनियों में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही। कारोबारियों ने कहा कि मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार लिवाली से घरेलू बाजारों में बड़ा लाभ दर्ज हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी तथा जापान के निक्की में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। वैश्विक बेंचमार्क 1.27 प्रतिशत के नुकसान से 40.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 73.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।----
- नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने आज पूर्ण रूप से नई रॉकेट जीटी बाइक भारतीय बाजार में उतारी है। इस मॉडल की शोरूम कीमत 18.40 लाख रुपये है।कंपनी का कहना है कि वह कोरोना वायरस से प्रभावित बाजार में कुछ रोमांच पैदा करना चाहती है। कंपनी ने कहा कि रॉकेट 3जीटी दिसंबर, 2019 में पेश रॉकेट 3आर का नया संस्करण है। इसमें पूरी तरह नया 2,500 सीसी का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे अधिक उत्पादन वाला मोटरसाइकिल इंजन है। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया के कारोबार प्रमुख शोएब फारूक ने कहा, हम उद्योग में रोमांच पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि अभी उद्योग में दबाव है। हमारा इरादा ग्राहकों को हमारे उत्पाद खरीदने के लिए शोरूम आने को आकर्षित करने का है।
-
सिंगापुर। एशिया के वैश्विक निवेश बैंक नोमुरा ने भारतीय मूल के रवि राजू को अंतराष्ट्रीय संपदा प्रबंधन कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में राजू नोमुरा के अंतरराष्ट्रीय संपदा प्रबंधन कारोबार को एशिया में (जापान को छोड़कर) आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राजू सिंगापुर से काम करेंगे। वह कंपनी के वैश्विक बाजार और निवेश बैंकिंग कारोबार केसाथ मिलकर काम करेंगे। अप्रैल, 2020 से एशिया में नोमुरा के संपदा प्रबंधन कारोबार (जापान को छोड़कर) को कंपनी के थोक प्रभाग के साथ जोड़ दिया गया है। - नई दिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के ऑनलाइन बिक्री मंच पर अब 180 से ज्यादा उत्पाद उपलब्ध हो चुके हैं। आयोग इसे इस वर्ष गांधी जयंती तक एक हजार उत्पाद करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। कोविड-19 संकट के बीच आयोग ने सिर्फ मास्क की बिक्री के साथ सात जुलाई को इस मंच की शुरुआत की थी।आयोग एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) मंत्रालय के तहत काम करता है। मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि आयोग की इस पहल से देशभर में खादी ग्रामोद्योग से जुड़े लोग दूर-दूर तक अपने उत्पाद बेचने में समर्थ हो रहे हैं। इस मंच पर सात जुलाई को केवल खादी के मास्क की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई थी। अब यह पूरी तरह विकसित ई-मार्केट का रूप ले चुका है और इस पर 180 से अधिक उत्पाद मौजूद हैं। कई और उत्पादों को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने इस बारे में कहा कि खादी उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री स्वदेशी मुहिम को गति प्रदान करने वाली है और इसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाना है। यह 'आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस मंच पर 50 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के उत्पाद मौजूद हैं। आयोग ने कहा कि वह मंच पर रोजाना कम से कम 10 नए उत्पाद जोड़ रहा है। उसका लक्ष्य इसे दो अक्टूबर तक एक हजार उत्पाद तक पहुंचाने का है।
- नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), ने एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए रेल से कोयला भेजने की क्षमता को लगभग दोगुना किया जायेगा। कंपनी ने रेल से समर्थन के साथ जनवरी, 2021 से प्रति दिन 50 रेक कोयले के परिवहन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे सम्बंधित गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए मिशन 100 दिन एजेंडा तैयार किया गया है।डब्ल्यूसीएल ने हाल ही में मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर अतिरिक्त कोयला की पेशकश की थी। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की बिजली उत्पादक कंपनियों तथा एनटीपीसी और आईपीपी के साथ चर्चा करने के बाद, डब्ल्यूसीएल को उम्मीद है कि सीआईएल और एससीसीएल की अन्य सहायक कंपनियों से अदला-बदली के बाद इन उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष लगभग 25 मिलियन टन अतिरिक्त कोयले की मांग पैदा होगी।मांग में पर्याप्त वृद्धि को देखते हुए, डब्ल्यूसीएल ने अगले जनवरी से प्रति दिन 50 रेक कोयला डिस्पैच के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, जिसके लिए क्रशिंग, परिवहन और लोडिंग की सुविधा बढ़ायी जायेगी। इसे 5 सितंबर से 15 दिसंबर, 2020 तक चलने वाले मिशन 100 दिन कार्यक्रम के तहत पूरा किया जायेगा। इस वर्ष औसत लोडिंग बढ़ाकर प्रति दिन 40 रेक और सर्वाधिक 50 रेक तक किया जायेगा। 2019-20 का औसत 23 रेक और सर्वाधिक 29 रेक प्रतिदिन था। कोयले की कम मांग के कारण वर्तमान वर्ष का औसत 19 रेक प्रतिदिन है।डब्ल्यूसीएल, सेंट्रल रेलवे (सीआर) के माध्यम से लगभग 90त्न कोयला भेजता है। रेल से शेष ढुलाई एसईसीआर और एससीआर के माध्यम से होती है। 50 रेक में से 43-44 रेक सीआर के, 4-5 एसईसीआर के और 2 एससीआर के होंगे। सीआर अधिकारियों के साथ आयोजित एक चर्चा में, साइडिंग्स के अधिकतम उपयोग, रेलवे के गुड्स शेड का उपयोग, पर्याप्त रेक की उपलब्धता और इसकी समय पर लोडिंग पर एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। सीआर ने रेल कोयला समन्वय के साथ रेक डिस्पैच दोगुना करने में डब्ल्यूसीएल को सभी मदद करने का आश्वासन दिया है।सभी क्षेत्र के महाप्रबंधकों, संबंधित एचओडी को अगले 100 दिनों के भीतर कोयले के स्टॉक और साइडिंग्स के बीच सड़क के रख-रखाव तथा वेब्रिज के साथ कोयले की अतिरिक्त क्रशिंग एवं परिवहन के लिए अनुबंधों को पूरा करने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। डब्ल्यूसीएल ने 2019-20 के दौरान 57.6 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया और 52.5 मिलियन टन कोयले का डिस्पैच किया। 2020-21 की शुरुआत में 14 मिलियन टन से अधिक के कोयला स्टॉक और इस वर्ष 62 मिलियन टन के उत्पादन लक्ष्य के साथ, कंपनी के पास अपने उपभोक्ताओं के लिए 75 मिलियन टन से अधिक कोयला उपलब्ध होगा। डब्ल्यूसीएल ने 2023-24 तक उत्पादन को 75 मिलियन टन और इसके बाद 2026-27 तक 100 मिलियन टन तक बढाने की योजना बनाई है। राष्ट्र की ऊर्जा मांग को पूरा करने करने के लिए कोयले के उत्पादन में तेज वृद्धि की आवश्कता है।---
-
नई दिल्ली। वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने आगामी त्यौहारी मौसम में डिलिवरी क्षमता बढ़ाने और अपनी आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिए 50,000 से अधिक किराना दुकानदारों को मंच से जोड़ा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि त्यौहारी मौसम और ‘बिग बिलियन डेज' सेल की तैयारियों के लिए कंपनी अपनी किराना दुकानदारों को जोड़ने के कार्यक्रम का विस्तार कर रही है। इससे कंपनी को 850 से अधिक शहरों में ग्राहकों तक तेज डिलिवरी करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा, 50,000 से अधिक किराना दुकानदारों को मंच से जोड़ा गया है। फ्लिपकार्ट का लक्ष्य लाखों ग्राहकों को व्यक्तिगत और तेज ई-वाणिज्य अनुभव प्रदान करना है, साथ ही किराना दुकानदारों के लिए अतिरिक्त आय और डिजिटलीकरण करने का अवसर देना भी है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई-कॉर्ट एंड मार्केटप्लेस अमितेश झा ने कहा, ''फ्लिपकार्ट अपने परिवेश में जुड़े़ सभी हितधारकों को टैक्नोलॉजी आधारित विकास का लाभ दिलाने के लिए समर्पित है। किराना दुकानों की पैठ देश के दूरदराज तक के क्षेत्रों में है और ये अपनी पूरी आपूर्ति कड़ी का कारगर तरीके से प्रबंधन करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के साथ भी लंबे समय से अच्छा संबंध रखते आए हैं। - - एनएमडीसी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 करोड़ रुपएरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि के चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सहायता के लिए श्री देब को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव खनिज संसाधन विभाग अन्बलगन पी. एवं एनएमडीसी के सलाहकार दिनेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
-
नयी दिल्ली। अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल में 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा 7,500 करोड़ रुपये में हुआ है। रिलायंस ने बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। यह निवेश रिलायंस रिटेल के 4.21 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया गया है। दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी सिल्वर लेक ने इससे पहले अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल इकाई, जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में भी निवेश किया है।
- नई दिल्ली। वैश्विक गैर-लाभकारी शैक्षिक संगठन वल्र्डरीडर ने रिलायंस जियो के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इसके तहत रिलायंस जियो के 15 करोड़ जियोफोन उपयोक्ताओं को बच्चों की किताबों तक पहुंच सुनिश्चित होगी। छोटी उम्र के बच्चों पर शिक्षा की स्थिति की वार्षिक रपट-2019 के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत भारतीय परिवारों के पास इसके लिए कोई पठन सामग्री नहीं है।वल्र्डरीडर ने एक बयान में कहा, जियोफोन पर वल्र्डरीडर की 'बुकस्मार्ट ऐप के माध्यम से इस साझेदारी के तहत 15 करोड़ से अधिक जियोफोन उपयोक्ताओं को बच्चों की किताबों तक मुफ्त पहुंच सुनिश्चित होगी। इनमें से अधिकांश कम संसाधनों वाले परिवार से आते हैं या पहली बार इंटरनेट का प्रयोग करने वालों में से हैं। बुकस्मार्ट को जियोफोन के ऐप स्टोर में शिक्षा श्रेणी के तहत ढूंढा जा सकता है। बुकस्मार्ट अभिभावकों, देखभाल करने वालों और प्राइमरी के छात्रों को उम्र के आधार पर किताबों का वर्गीकरण कर बनाये गए पुस्तकालय तक पहुंच सुनिश्चित करेंगे। इस बारे में जियो के प्रवक्ता ने कहा कि वल्र्डरीडर के साथ साझेदारी को लेकर हम रोमांचित हैं। यह कोविड-19 महामारी और नई जीवनशैली के बीच देश के करोड़ों बच्चों को घर पर करोड़ों डिजिटल किताबों तक पहुंच सुनिश्चित करेगा।
- नई दिल्ली। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) द्वारा लगभग 12 लाख कंपनियों को एक बड़ी राहत दी गई है, जिसके तहत वार्षिक आम बैठक आयोजित करने की समय सीमा को 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है।एमसीए ने मंगलवार को आरओसी को औपचारिक आवेदन दाखिल करने और शुल्क के भुगतान के बिना आदेश जारी करने के निर्देश दिए।यहां तक कि पहले से ही दाखिल किए गए आवेदनों, जिन्हें न तो अनुमोदित किया गया है या न ही अस्वीकार किया गया है, को भी इस राहत के लिए योग्य माना गया है।कोविड -19 के कारण और एजीएम के लिए समय बढ़ाने संबंधी विभिन्न संघों की मांग को देखते हुए, एमसीए इस समयसीमा का विस्तार कर रहा है। यह पहली बार है कि इस तरह की राहत, आम तौर पर सभी कंपनियों को दी गई है।---






.jpg)






.jpg)





.jpg)







.jpg)