- Home
- मनोरंजन
-
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं जो कि थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। सोनम कपूर की यह फिल्म सिनेमाघर में न रिलीज होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। हाल ही में सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' का टीजर भी रिलीज हुआ है, जो किसी को भी हैरान कर दे। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म थ्रिलर से भरपूर होगी। इसके साथ ही सोनम कपूर का रोल भी दिलचस्प होने वाला है, जिसने फैंस को भी एक्साइटेड कर दिया है
सोनम कपूर 'ब्लाइंड' के टीजर में सीरियल किलर से पंगा लेती नजर आएंगी, जिसका किरदार एक्टर पूरब कोहली अदा करेंगे। 'ब्लाइंड' के टीजर में देखने को मिला कि सोनम कपूर एक टैक्सी में बैठती हैं। वहां टैक्सी ड्राइवर सोनम कपूर से पानी के लिए पूछता है। तभी उन्हें एहसास होता है कि टैक्सी में किसी को बंदी बनाकर रखा गया है। ऐसे में सोनम कपूर सवाल करती हैं, लेकिन वह ड्राइवर उन्हीं पर हमला कर देता है। दृष्टिहीन होने के बाद भी सोनम कपूर उस शख्स को पहचान लेती हैं और उसके बारे में जांच पड़ताल करने का फैसला करती हैं। हालांकि कई बार उन्हें सीरियल किलर की ओर से धमकी भी मिलती है, लेकिन वह जरा भी पीछे नहीं हटती हैं। -
कोच्चि (केरल) . मलयालम फिल्म ‘विलायत बुद्ध' के लिए स्टंट शूट करने के दौरान मांस फटने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि विशेषज्ञों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और उनकी चोट अब ठीक हो रही है। पृथ्वीराज को इडुक्की जिले के मारायूर में फिल्म सेट पर रविवार की दोपहर में चोट लगी थी । उन्हें अभी अगले कई महीनों तक फिजियोथेरेपी करवानी होगी। अभिनेता को चोट लगने के बाद कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को उनकी सर्जरी हुई। अभिनेता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से सभी को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी।
पृथ्वीराज (40) ने लिखा, ‘‘विलायत बुद्ध' की शूटिंग के दौरान मुझे चोट लग गयी। अच्छी बात यह है कि विशेषज्ञों ने मेरी सर्जरी कर दी है और उनकी निगरानी में अब मैं ठीक हो रहा हूं। अगले कुछ महीनों तक अब आराम और फिजियोथेरेपी करानी होगी। -
मुंबई। डायरेक्टर ओम राउत ने रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' बनाई और इसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। प्रभास और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग से लेकर कैरेक्टर्स के लुक का लोगों ने विरोध जताया है। यहां तक कि इस फिल्म का मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया। वहीं, तमाम सेलिब्रिटीज ने इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है। रामानंद सागर की 'रामायण' में भूमिका निभाने वाले स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी बीच लोगों के लिए अच्छी खबर आई है कि रामानंद सागर की 'रामायण' का एक बार फिर टीवी पर प्रसारण होने वाला है। रामानंद सागर की 'रामायण' को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये रामायण टीवी के अलग-अलग चैनल पर की बार प्रसारित की जा चुकी है। कोरोना के समय लगे लॉकडाउन में इस 'रामायण' का प्रसारण किया गया था और अब एक बार फिर ये टीवी पर वापसी कर रही है। इस बार 'रामायण' शेमारू टीवी पर प्रसारित की जाएगी। शेमारू टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। शेमारू टीवी ने रामायण का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा है, 'आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं हम विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण। देखिए रामायण 3 जुलाई से शाम 7.30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।' रामायण को मिलता है खूब प्यार रामानंद सागर के निर्देशन में बनी 'रामायण' का पहली बार 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक टीवी पर प्रसारित किया गया था। 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम का, दीपिका चिखलिया ने सीता का, सुनील लहरी ने लक्ष्मण का, दारा सिंह ने हनुमान का और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। रामानंद सागर की 'रामायण' को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस रामायण को टीवी प्रसारित करने की अक्सर मांग होती रहती है। एक बार फिर 'रामायण' के टीवी पर आने की खबर से लोग काफी खुश हैं।
-
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विक्की कौशल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' हिट होने के बाद अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ घूमने निकल गए। विक्की कौशल और कटरीना कैफी की इस ट्रिप से एक बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। इन तस्वीरों में वीडियो में विक्की कौसल और कटरीना कैफ एकदम कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। कभी वो किसी फैन के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आ रहे हैं, तो कभी परिवार और दोस्तों के साथ नजर आते है। इन सब के बीच कटरीना कैफ और विक्की कौशल का नया वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। इन दोनों की न्यूयॉर्क से एक बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इसी बीच कटरीना कैफ और विक्की कौशल का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक रेस्टोरेंट में दिखाई दे हे हैं। इस दौरान दोनों कूल अंदाज में नजर आए। इसके अलावा इन विक्की कौशल-कटरीना कैफ की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें ये दोनों एक फैन के साथ दिखाई दिए। इन सब अलावा कटरीना कैफ और विक्की कौशल के न्यूयॉर्क से कई फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।विक्की कौशल और कटरीना कैफ कई फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। कटरीना कैफ सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं, तो वहीं विक्की कौशल शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में अहम रोल निभाने वाले हैं। -
मुंबई. अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने प्राइम वीडियो सीरीज "सिटाडेल" के भारतीय संस्करण की सर्बिया में निर्धारित शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। वरुण ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके तथा सह-अभिनेता साकिब सलीम के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सर्बिया में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी है। वहीं, अभिनेत्री सामंथा ने सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड को अलविदा कहते हुए इंस्टाग्राम पर मिठाई की थाली की एक तस्वीर साझा की।
-
मुबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक जमकर कमाई की है। लेकिन इस फिल्म के अलावा सारा अली खान एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। सारा अली खान इस वीडियो में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नजर आ रही हैं। सारा अली खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो पक्षों में बंट गया है। एक पक्ष सारा अली खान का समर्थन करता दिखा, तो वहीं ट्रोल्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दीं।
जानकारी के लिए बता दें कि सारा अला खान अभी हाल ही में 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। - नई दिल्ली। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में खेत खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। सुहाना खान यूं तो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। लेकिन उन्होंने खेती-किसानी की ओर रुख करना भी शुरू कर दिया है। सुहाना खान ने खेती की जमीन के रजिस्ट्रेशन के कागजों में खुद को किसान बताया है। सुहाना खान के इस कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया है कि वह आखिर करना क्या चाहती हैं। बता दें कि इस जमीन की कीमत 12 करोड़ 91 लाख रुपये है। डेढ़ एकड़ की इस जमीन पर 2218 स्क्वायर फीट जगह पर निर्माण कार्य भी हुआ है। इस जमीन का लेन-देन 1 जून को हुआ है और इसके लिए सुहाना ने 77 लाख 46 हजार रुपये स्टाम्प ड्यूटी को खुद पे किया है। यह जमीन सुहाना खान ने तीन बहनों (अंजली, रेखा और प्रिया) से खरीदी है। उन बहनों को वह जमीन उनके माता-पिता से विरासत में मिली है।सुहाना खान द्वारा खेत खरीदने से पहले शाहरुख खान ने भी अलीबाग में आलीशान बंगला बनाया हुआ है। किंग खान का अलीबाग में समुद्र किनारे बंगला है, जिसमें स्वीमिंग पूल और हेलीपैड भी बना हुआ है। एक्टर ने अपना 52वां जन्मदिन भी अलीबाग में ही मनाया था।बता दें कि सुहाना खान की द आर्चीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वैसे तो फिल्म रिलीज की तारीख नहीं तय हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह इसी साल नवंबर में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स को देखने के लिए लोग भी बेताब हैं।
-
मुंबई। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और अदाकारा रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से चल रही है। इसके साथ ही गाहे-बगाहे इस स्टार कपल की शादी की प्लानिंग की खबरें भी आती रहती हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखते हुए लोग कयास लगाने लगे हैं कि कहीं ये दोनों शादी की तैयारी में तो नहीं हैं। दरअसल, सामने आया ये वीडियो दोनों सितारों की एक लंच डेट का है। जहां वो दोनों सिर्फ अकेले नहीं हैं बल्कि साथ ही में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी शामिल हैं। इस वीडियो को देखकर पता लगता है कि टॉलीवुड स्टार्स अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आते ही लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के परिवार वाले शायद दोनों की शादी की तैयारी को लेकर बातचीत कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ऑन स्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। ये साउथ सिनेमा की पॉपुलर ऑन स्क्रीन जोड़ी है। जिन्होंने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी हिट फिल्में दीं। इन दोनों ही फिल्मों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इन फिल्मों के दौरान ही इन दोनों के बीच कथित तौर पर प्यार बढऩा शुरू हुईं। हालांकि ये दोनों ही हमेशा इन खबरों का खंडन करते रहे हैं। बावजूद इसके इनके एक साथ सार्वजनिक तौर पर देखे जाने और साथ में हॉलीडेज मनाने की वजह से दोनों के बीच अफेयर की खबरों को बल मिलता रहा है।
-
नयी दिल्ली. हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम' के अपने सह-कलाकार एवं दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी को एक खुशमिजाज और अद्भुत व्यक्ति के रूप में याद किया। हैरिसन ‘इंडियाना जोंस एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' में बड़े पर्दे पर इंडियाना जोंस नाम के पुरातत्वविद का लोकप्रिय किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम' में अमरीश पुरी मोला राम नाम के एक तांत्रिक की नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे, जो मानव बलि देता है। भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म इंडियाना जोंस शृंखला की दूसरी एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया था। हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में शुमार अमरीश पुरी के बारे में पूछे जाने पर हैरिसन ने उनके साथ काम करने के दौरान के यादगार लम्हों को साझा किया। हैरिसन ने कहा, “अमरीश पुरी एक शानदार व्यक्ति थे। वह बहुत ही खुशमिजाज थे। वह हमारी फिल्म में निभाए गए किरदार से रत्ती भर भी मेल नहीं खाते थे। वह बहुत बुद्धिमान और प्रगतिशील व्यक्ति थे। मैं वास्तव में उनका कायल था। उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया था। हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया था।” अमरीश पुरी की 91वीं जयंती 22 जून को है। उन्हें भले ही ‘मिस्टर इंडिया', ‘विश्वात्मा' और ‘त्रिदेव' जैसी फिल्मों में निभाए गए नकारात्मक किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन वह उस दौर के सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेताओं में शुमार थे। उन्होंने ‘मंडी', ‘परदेस' और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' सरीखी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के बलबूते सिने प्रेमियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी थी। अमरीश पुरी का 2005 में 72 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। अपनी आत्मकथा ‘द एक्ट ऑफ लाइफ' में अमरीश पुरी ने लिखा था कि वह शुरुआत में मोला राम का किरदार निभाने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे। खास बात यह है कि ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम' भारत में प्रदर्शित नहीं हुई थी और स्वदेशी मीडिया ने फिल्म में काम करने के लिए अमरीश पुरी और रोहन सेठ की आलोचना करते हुए उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी' करार दिया था। आत्मकथा में अमरीश पुरी ने स्पीलबर्ग से मिले एक पत्र का भी जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने अभिनेता को ‘अपना सर्वश्रेष्ठ खलनायक' बताया था। ‘इंडियाना जोंस एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' में हैरिसन पांचवीं बार इंडियाना जोंस का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह पहली बार 1981 में प्रदर्शित ‘रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क' में इंडियाना जोंस की भूमिका में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम' (1984), ‘इंडियाना जोंस एंड द लास्ट क्रूसेड' (1989) और ‘इंडियाना जोंस एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल' (2008) में यह किरदार अदा किया था। ‘इंडियाना जोंस एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' 29 जून को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल व तेलुगु में भी प्रदर्शित की जाएगी।
-
चेन्नई. कंगना रानौत और राघव लॉरेंस अभिनीत फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। यह फिल्म वर्ष 2005 में आई पी. वासु की कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी' का सिक्वल है। इसमें वादिवेलु, राधिका सरतकुमार और लक्ष्मी मेनन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 'चंद्रमुखी 2' का निर्माण ‘लाइका प्रोडक्शन्स' के बैनर तले किया गया है। निर्माण कंपनी ने मंगलवार रात अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। निर्माण कंपनी ने लिखा, ‘‘ चंद्रमुखी-2 की शूटिंग पूरी हो गई है। हम लोगों को यह फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाने की अपनी उत्सुकता को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।'' 'चंद्रमुखी 2' के साथ वासु एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में वापस लौट रहे हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एम. एम. कीरावनी ने दिया है।
-
हैदराबाद. सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण (38) पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (33) ने मंगलवार सुबह अपनी पहली संतान को जन्म दिया। उपासना को सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, "मिस उपासना कामिनेनी ने 20 जून 2023 को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।" बाद में राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी ट्वीट कर अपनी पोती के आगमन की जानकारी दी।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "राजकुमारी का स्वागत है। आपके आगमन पर लाखों लोगों के बड़े परिवार के बीच खुशी का माहौल है और आपके जन्म पर आपके माता-पिता और दादा-दादी बहुत खुश हैं। हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।" गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में उपासना ने गर्भवती होने की घोषणा की थी। दोनों, कई वर्षों तक एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में रहने के बाद 2012 में परिणय सूत्र में बंध गये थे। -
मुंबई. महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म “आदिपुरुष” की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है और चौथे दिन इसने 35 करोड़ रुपये की कमाई की है । फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 140 करोड़ रुपये और शनिवार तथा रविवार को 100-100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म निर्माता टी-सीरीज ने मंगलवार को दावा किया कि प्रभास, कृति सैनन अभिनीत फिल्म की दुनियाभर में कुल 375 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। “आदिपुरुष” अपने संवाद, बोलचाल की भाषा और विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) के लिए लोगों तथा आलोचकों के निशाने पर है। फिल्म व्यापार निरीक्षक तरण आदर्श के अनुसार “नकारात्मक बयानबाजी” के चलते सोमवार को फिल्म की कमाई में “गिरावट” हुई। उन्होंने ट्वीट किया, “सप्ताहांत में मजबूत शुरूआत के बाद सोमवार को आदिपुरुष की कमाई में गिरावट।
-
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। नव्या नंदा यूं तो लाइमलाइट से कोसो दूर रहती हैं लेकिन अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते हैं। अब हाल ही में नव्या नंदा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नव्या नंदा हेल्थ केयर से लेकर कानून की जानकारी और घरेलू हिंसा को लेकर बात कर रही हैं। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि नव्या नंदा इंटरव्यू में हिंदी में बात कर रही हैं, वीडियो में अमिताभ बच्चन की नातिन की हिंदी को देखकर फैंस भी इंप्रेस हो गए हैं।
इस वीडियो में श्वेता बच्चन की लाडली नव्या नंदा कह रही हैं, "एक चीज के बार में मैं बार-बार सुनती हूं कि आप बहुत ही यंग हैं। आप लोगों के पास एक्सपीरियंस नहीं है। तो वो हमेशा एक सवाल आता है कि अरे आप सिर्फ 25 साल की हो, आपको क्या एक्सपीरियंस है लाइफ के बारे में। आप कैसे इन चीजों के बारे में काम सकते हैं। हेल्थ केयर, कानून की जानकारी और घरेलू हिंसा के बारे में सही जानकारी।"वीडियो में नव्या नंदा आगे कह रही हैं, "मैं कभी सोचती हूं कि अगर मैं किसी काम के लिए 80 साल तक रूक जाएँ तो दुनिया का क्या होगा। हमारे देश के लगभग 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, हमारी ऐज ग्रुप के हैं ना। 20 से 30 साल के बीच। अगर हम 50 सात क इंतजार कर लें कुछ करने के लिए तो इस पीढ़ी का क्या होगा और इस जनरेशन का क्या होगा। बदलाव आखिर कौन लाएगा? आजकल मुझे लगता है कि ये जो नई पीढ़ी आई है बच्चों की, उनको इतना ज्ञान है, इतनी कम उम्र में। तो हमें बिल्कुल भी अंडर एस्टीमेट नहीं करना चाहिए। क्योंकि हम बहुत ही सक्षम हैं।"नव्या नंदा के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बॉलीवुड में चलो किसी के पास तो सही जानकारी है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "नव्या की हिंदी सच में बहुत अच्छी है। अच्छा काम करना जारी रखें।" - नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म में उनके लंकेश वाले लुक को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और फिल्म पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। अब इन सब के बीच सैफ ने नेशनल रीडिंग डे पर किताबों के लिए अपना प्यार व्यक्त करते हुए अपनी जिंदगी में इनका महत्व बताया है।सैफ ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी जिंदगी में किताबों के महत्व का खुलासा किया और बताया कि बचपन से ही उन्हें किताबें पढ़ने का काफी शौक रहा है और वह हमेशा से ही एक अच्छे पाठक भी रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आदत उनके बेटे तैमूर में भी है। उसे भी किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। हालांकि, वह अभी छोटा है, लेकिन बड़े होकर वह भी एक अच्छा पाठक बनेगा । हाल ही में, एक इंटरव्यू में सैफ से पूछा गया कि किताबों के साथ उनका सफर कब शुरू हुआ? इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, ‘किताबों के साथ मेरी यात्रा तब शुरू हुई जब मैं बहुत छोटा था। जब मैं सात या आठ साल का था तब मैंने पढ़ना शुरू किया होगा। मैं हमेशा एक उत्सुक पाठक रहा हूँ। मुझे लगता है कि यह वीसीआर और टेलीविजन के दौर के यहां शुरू होने से कुछ समय पहले की बात है। मुझे लाइब्रेरी जाना और वहां समय बिताना अच्छा लगता है।’सैफ से पूछा गया कि कोई किताब है जिसे आप कई बार पढ़ सकते हैं और बार-बार पढ़ने के बाद भी बोर नहीं होते हैं। इसपर अभिनेता ने कहा, ‘मैं सभी क्लासिक किताबों को बार-बार पढ़ सकता हूं। कुछ ऐसी किताबें होती हैं, जिन्हें आप बचपन में पढ़ते है तो उस समय अपनी सूझबूझ के साथ समझते हैं, लेकिन जब आप उन्हीं किताबों को बड़े होकर भी पढ़ते हैं तो चीजों को समझने के आपको नजरिए में बदलाव हो जाता है। आप उस किताब को और बेहतर ढंग से समझने लगते हैं।’ इस इंटरव्यू में सैफ ने यह भी बताया कि जब वह एक लंबे दिन के बाद थके हुए घर वापस आते हैं और उन्हें समझ में नहीं आता है कि क्या करना है तो वह किताबें पढ़ने बैठ जाते हैं। अभिनेता को किताबें पढ़कर शांति का एहसास होता है।
-
मुंबई. अभिनेता करण देओल ने रविवार को एक छोटे समारोह में अपनी प्रेमिका दृष्टि आचार्य के साथ शादी की, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। अभिनेता सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।
‘ताज लैंड्स एंड' में हुए समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “आप मेरा आज और मेरे सभी आने वाले कल हैं। हमारे जीवन में एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत हुई है। हम हर तरफ से मिल रहे आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए अत्यधिक आभारी हैं!” दूल्हे ने जहां शेरवानी पहनी थी, वहीं दुल्हन ने चमकीले लाल रंग का लहंगा पहना था।
इंस्टाग्राम पर साझा किये गये वीडियो में, अपने पोते करण की बारात में अभिनेता धर्मेंद्र बेटे सनी और बॉबी देओल के साथ नाचते नजर आए। अभिनेता अभय देओल और परिवार के अन्य सदस्य भी विवाह समारोह में शामिल हुए। बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और कृति सैनन शनिवार को संगीत समारोह में शामिल हुए थे। - मुंबई। एक्शन और ‘स्पेशल इफेक्ट्स’ से भरपूर फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के पहले दिन वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।इस फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी टी-सीरीज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘आदिपुरुष’ ने अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी भाषा में बनी अब तक की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सर्वाधिक कमाई की है।टी-सीरीज की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सिनेमाई रूप से असाधारण फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने बॉक्स ऑफिस पर व्यापक प्रभाव डाला है। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रिकॉर्ड 140 करोड़ रुपये की कमाई की है।आदिपुरुष’ रामायण पर आधारित है और यह शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में अभिनेता प्रभास ने राघव (राम), कृति सैनन ने जानकी (सीता) और सैफ अली खान ने लंकेश (रावण) की भूमिका निभाई है। निर्माताओं के अनुसार, रिलीज के पहले दिन की कमाई के मामले में ‘आदिपुरुष’ ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ जैसी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
-
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में बस कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। बीती रात करण देओल और दृशा आचार्य का संगीत था, जिसमें परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए। करण देओल और दृशा आचार्य के संगीत में रंग जमाने के लिए रणवीर सिंह भी पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल सनी देओल को गले से लगाकर बधाइयां दीं, बल्कि करण देओर और दृशा आचार्य को भी जमकर बधाइयां दीं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियोज में रणवीर सिंह कपल के साथ बेहद खुश दिखाई दिये।
रणवीर सिंह ने करण दओल और दृशा आचार्य की संगीत सेरेमनी में ब्लैक आउटफिट पहनकर एंट्री की। उन्होंने वहां जाकर सनी देओल को बेटे की शादी की जमकर बधाइयां दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने सनी देओल को झप्पी भी दी। इसके अलावा रणवीर सिंह ने करण देओल और दृशा आचार्य को भी बधाई देने पहुंचे। उन्होंने दूल्हे राजा को गले लगाकर शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। लेकिन चीजें यहीं नहीं खत्म हुईं। रणवीर सिंह ने करण देओल को गोद में उठाकर जमकर डांस किया। उनके साथ-साथ होने वाली दुल्हन दृशा आचार्य भी डांस करती नजर आईं।करण देओल और दृशा आचार्य के संगीत का वीडियो देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। खासकर उन्होंने रणवीर सिंह के लुक की तारीफ की, साथ ही एक्टर की सादगी की भी खूब सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह मस्त-मौला इंसान है। हर वक्त खुश और दूजों को भी खुश रखते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लोग भले ही इन्हें कपड़ों और एनर्जी के लिए ट्रोल करें, लेकिन रणवीर सिंह सच में बहुत अच्छे इंसान हैं।" रणवीर सिंह से जुड़े इस वीडियो को अभी तक 12 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। -
मुबई। प्रभास , कृति सेनॉन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में खासी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर इस नए युग की रामायण को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को उमड़ी। अब 'आदिपुरुष' को लेकर ट्विटर पर दर्शकों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं
प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा, "कुछ फिल्मों को आंका नहीं जाना चाहिए बस इसकी सारहना की जानी चाहिए। आदिपुरुष इस आधुनिक दुनिया के लिए वह फिल्म है। इस फिल्म के कई सीन्स को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'आदिपुरुष' को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।वहीं दर्शक आदिपुरुष में अल्लू अर्जुन के रोल की भी काफी सराहना कर रहे हैं। बता दें कि आदिपुरुष में अल्लू अर्जुन का एक छोटा सा कैमियो है, जिसमें एक्टर वानर के लुक में नजर आ रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, 'आदिपुरुष शानदार फिल्म है, एक ग्रेट बीजीएम के साथ फुल एंड फुल रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स...प्रभास की एक्टिंग शानदार..अन्य कास्टिंग भी अच्छी की गई है...गाने बिग प्लस हैं...वीएफएक्स अच्छा नहीं है...कुल मिलाकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये फिल्म इंडियन सिनेमा का गर्व है। प्रभास अन्ना की एक्टिंग जबरदस्त है। फिल्म के विजुअल्स बहुत ही शानदार हैं और थ्रीडी के शॉट्स तो नेक्स्ट लेवल हैं।'दूसरे यूजर ने लिखा, 'मूवी अच्छी थी, कुछ विजुअल्स थोड़े डल थे, लेकिन ओवरऑल वीएफएक्स बिग स्क्रीन पर अच्छे लग रहे थे। प्रभास अन्ना आपको फिल्म के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद।' फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, "हमारी आने वाली जनरेशन को भारतीय परंपरा के बारे में जानने दो। परिवार के साथ आदिपुरुष थिएटर में जाकर देखें"।आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले निभाया है। वहीं हनुमान के रोल में देवदत्त नागे हैं। फिल्म के ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करने की उम्मीद है। -
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को । कल तीन साल पूरे हो गए हैं। 14 जून साल 2020, यह वही मनहूस दिन था, जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 14 जून के दिन सुंशात का शव उनके बांद्रा वाले फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। एक्टर की मृत्यु को परिवार ने हत्या बताया था। इस मामले में सीबीआई ने भी जांच की थी। सीबीआई ने शुरुआती जांच में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत सुसाइड की वजह से हुई है लेकिन पिछले एक साल से मामले में सीबीआई की तरफ से कोई निर्णायक रिपोर्ट प्रिजेंट नहीं हुई है
अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने बताया कि सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के केस को धीमी मौत देना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "फिलहाल इस मामले में यही अपडेट है।" वहीं जब वकील से पूछा गया कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का मामले में करंट स्टैंड क्या है? तो उन्होंने कहा, "परिवार के पास कुछ भी नहीं है। यह सब कुछ जांच एजेंसियों और मुंबई पुलिस के हाथों में हैं और ये पहले ही अपने तरीके से इस केस को डैमेज कर चुके हैं।"बता दें कि बीते साल सुशांत सिंह राजपूत की अटोप्सी करने वाले टीम में शामिल एक शख्स रूप कुमार शाह ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है। रूप कुमार शाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्टर के शरीर पर चोट के निशान देखकर यह साफ था कि उनकी डेथ नेचुरल नहीं थी बल्कि उनकी हत्या हुई है। इस बयान के सामने के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज का गुस्सा फूटा था। शेखर सुमन से लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने भी इस केस को दोबारा से ओपन करने की बात कही थी। हालांकि बाद में इस मामले में सीबीआई की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था। -
मुंबई। बाहुबली स्टार प्रभास और कृति सेनॉन स्टारर निर्देशक ओम राउथ की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर इन दिनों खासा बज है। ये फिल्म 16 जून के दिन सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है। इससे पहले फिल्म ने थियेटर से बंपर कमाई करने का इशारा देना शुरू कर दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आनी शुरू हो चुकी हैं। जो इशारा देती है कि फिल्म थियेटर्स पर धमाकेदार ओपनिंग लेगी। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने देश की सभी नेशनल चेन्स पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार 3 बजे तक, निर्देशक ओम राउत और भूषण कुमार प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म आदिपुरूष ने अभी तक 3.50 लाख टिकिट्स की बिक्री कर दी है। ये आंकड़े पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोल्स से हासिल हुए हैं। ये आंकड़े ओपनिंग वीकेंड के लिए बुक हुए टिकट्स की बिक्री के हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष ने पीवीआर थियेटर्स चेन में अभी तक सबसे ज्यादा टिकट्स एडवांस बुकिंग के जरिए बेचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पीवीआर ने 1.77 लाख टिकट्स की बिक्री की है। जबकि, आइनॉक्स ने 1.05 लाख टिकट बेच डाले हैं। इधर, सिनेपॉलिस ने 73,000 टिकट्स की बिक्री ओपनिंग वीकेंड के लिए की है।सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक नेशनल चेन्स में हिंदी वर्जन का खासा दबदबा है। अकेले हिंदी थियेटर्स पर ही 2.30 लाख टिकट्स की बिक्री हुई है। जबकि, तेलुगु वर्जन की टिकट बिक्री 1.20 लाख टिकट्स की हुई है। ये आंकड़े बताते हैं कि दर्शक फिल्म आदिपुरुष के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म को अगर अच्छे वर्ड्स ऑफ माउथ मिलता है तो फिल्म शानदार कमाई करेगी।अब अगर बात सिर्फ ओपनिंग डे की करें तो सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन स्टारर निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष ने हिंदी थियेटर्स पर तीनों नेशनल चेन्स के जरिए 1.25 लाख टिकट बेचे हैं। जबकि, तेलुगु वर्जन में फिल्म ने सिर्फ पहले दिन की एडवांस बुकिंग के जरिए 45,000 टिकट्स बेचे हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया स्तर पर फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए कुल 1.70 लाख टिकट बेच डाले हैं। - मुंबई। 60 और 70 के दशक की मशहूर सिंगर शारदा राजन आयंगर ने आज 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शारदा 86 साल की थीं। 25 अक्टूबर 1937 को शारदा का जन्म तमिलनाडु के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। शारदा राजन अयंगर 'तितली उड़ी' गाने के लिए खूब फेमस रही हैं। शारदा को साल 1970 में आई फिल्म 'जहां प्यार मिले' के कैबरे नंबर 'बात जरा है आपस की' गाने के लिए उन्हें फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उनके करियर की सबसे बड़ा हिट सॉन्ग साल 1966 में आई फिल्म 'सूरज' का गाना 'तितली उड़ी उड़ जो चली फूल ने कहा आजा मेरे पास तितली कहे मैं चली आकाश' रहा। हालांकि, गाना भले हिट रहा हो, लेकिन सिंगर जैसे कहीं गुमनामी में खो गई थीं।दरअसल ये गाना उन्हें फिल्ममेकर राज कपूर ने तब ऑफर किया था जब उन्होंने उन्हें ये गाना तेहरान में गाते सुना था। अपने करियर में उन्होंने लंबे साल तक शंकर जयकिशन के साथ काम किया और कई हिट गाने दिए। शारदा ने मोहम्मद रफी, आशा भोसले, किशोर कुमार, यशुदास, मुकेश और सुमन कल्याणपुर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। उन्होंने वैजयंती माला, सायरा बानो, हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, मुमताज, रेखा और हेलेन जैसी टॉप एक्ट्रेसेस के लिए अपनी आवाज दी है। इतना ही नहीं शारदा पहली इंडियन फीमेल सिंगर थीं जिन्होंने अपना पॉप ऐल्बम लॉन्च किया था। साल 1971 में जो ऐल्बम लॉन्च किया उसका टाइटल Sizzlers था। शारदा ने बॉ़लीवुड के अलावा तेलुगू, मराठी, इंग्लिश और गुजराती भाषाओं में भी गाया है। उनका ग़ज़ल ऐल्बम 'अंदाज-ए-बयां' साल 2007 में रिलीज हुई थी, जो मिर्जा ग़ालिब के पॉप्युलर ग़ज़ल पर बेस्ड थी।
- मुंबई। लक्जरी लाइफ जीने वाले बॉलीवुड सितारे अपने रहन-सहन पर हर महीने बहुत बड़ी रकम खर्च करते हैं। उनका बिजली बिल ही लाखों रुपए का होता है। आइये जानते हैं कि कौन सा स्टार हर महीने कितनी रकम बिजली बिल पर खर्च करता है।शाहरुख खानबॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की। शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा में परिवार संग रहते हैं। एक्टर के बंगले का नाम 'मन्नत' है, जिसके बाहर हर दिन लाखों फैन एसआरके की एक झलक पाने के लिए भीड़ लगाए नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के इस महल जैसे बंगले की बिजली का बिल हर महीने तकरीबन 43 लाख रुपये आता है।सैफ अली खानपटौदी खानदान के नवाब और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बंगले की बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आता है। खबरों के अनुसार, सैफ हर महीने तकरीबन 30 लाख रुपये बिजली के बिल का भुगतान करते हैं।अमिताभ बच्चनसदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में 50 से अधिक वर्ष पूरे कर लिए हैं। बिग बी आज भी फिल्मों में खासा एक्टिव हैं, और अपने इस जज्बे से करोड़ों फैंस को प्रेरित करते नजर आते हैं। अमिताभ मुंबई में जिस बंगले में रहते हैं, उसका नाम जलसा है और यह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है। रिपोर्ट की मानें तो, बिग बी के इस बंगले जलसा की बिजली का बिल हर महीने 22 लाख रुपये आता है।सलमान खानलिस्ट में बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का भी नाम शामिल है। सलमान खान बांद्रा स्थित गेलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान एक महीने में तकरीबन 23 लाख रुपए बतौर बिजली के बिल के रूप में भुगतान करते हैं। टदीपिका पादुकोणज्यादा बिजली का बिल भरने वाले सितारों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड की 'मस्तानी' के बंगले की बिजली का बिल हर महीने तकरीबन 13 लाख रुपये आता है।आमिर खानबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर के इस बंगले की बिजली का बिल हर महीने 9 लाख रुपये के आस पास आता है।-----
-
मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि वह वर्तमान में जीना पसंद करते हैं क्योंकि यादों से चिपके रहना उन लोगों के लिए है जो अपने क्षेत्र में अब 'सक्रिय नहीं हैं।' ट्विटर पर ‘आस्कएसआरके सत्र के दौरान, एक प्रशंसक ने 57 वर्षीय शाहरुख खान से सवाल किया कि क्या वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अतीत की यादों से जुड़ जाते हैं। शाहरुख ने जवाब दिया, ‘‘नहीं, मैं वर्तमान में जीता हूं। यादें उन लोगों के लिए होती हैं जो अपने क्षेत्र में सक्रिय नहीं होते।'' अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके और गौरी खान के बच्चे- आर्यन, सुहाना और अबराम उनसे ‘निरर्थक चीजों से धैर्य' के साथ निपटना सीखें।' सुहाना नेटफ्लिक्स की "द आर्चीज" फिल्म में एक अभिनेत्री के तौर पर फिल्म कदम रखने वाली हैं, जबकि आर्यन एक सीरीज लिख रहे हैं और निर्देशित कर रहे हैं, जिसका नाम "स्टारडम" है।
- चेन्नई । जाने माने संगीतकार ए. आर. रहमान की बेटी खतीजा रहमान तमिल फिल्म ‘मिनमिनी' से संगतीकार के तौर पर शुरुआत करेंगी। फिल्म का निर्देशन हलिता शमीम करेंगे और इसमें ई अनिल, गौरव कलाई तथा प्रवीण किशोर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। हलिता ने ए. एम. स्टूडियो से खतीजा के साथ एक तस्वीर साझा की। यह स्टूडियो खतीजा के पिता रहमान का है।हलिता ने लिखा,‘‘ इस असाधारण प्रतिभा के साथ काम करके बहुत प्रसन्नता महसूस हुई, मिनमिनी के लिए खतीजा रहमान। वह एक बेहतरीन गायिका होने के साथ ही बेहतरीन संगीतकार भी हैं।'' खतीजा ने यह अवसर देने के लिए फिल्मकार का आभार व्यक्त किया।खतीजा ने ट्वीट किया,‘‘ मिनमिनी के लिए मुझे टीम में शामिल करने, भलमनसाहत, भरोसे तथा सहयोग के लिए आपका आभार। यह लगातार आगे बढ़ने वाली यात्रा रही।'' खतीजा, रहमान और सायरा बानो की सबसे बड़ी बेटी हैं।
-
मुंबई. फिल्म निर्माता मधु मंटेना और योग प्रशिक्षक इरा त्रिवेदी रविवार को परिणय सूत्र में बंध गए। यह शादी दोनों के परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान त्रिवेदी ने चमकीले गुलाबी और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं मंटेना ने क्रीम और सुनहरे रंग का धोती-कुर्ता पहन रखा था। त्रिवेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने मंटेना का जिक्र करते हुए लिखा, ‘‘मैं अब पूरी हो गई हूं।'' मंटेना ने इससे पहले फैशन डिजाइनर व अभिनेत्री मसाबा गुप्ता से शादी की थी।